logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

टंडा बारी की दर्दनाक घटना को ले विधायक सरयू राय ने किया दौरा, मुआवजा और कार्रवाई की मांग कतरास. (प्रेम कुमार). सोनारडीह स्थित टंडाबारी बस्ती में 31 मार्च की संध्या हुए भू -धंसान एवं दो घरों के जमींदोज होने तथा तीन लोगो के जिंदा दफन हो जाने की घटना के आज चौथे दिन जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सह प्रखर वक्ता सरयू राय दुर्घटना स्थल पर पहुँचे तथा स्थल का अवलोकन किया इसके साथ ही उन्होंने भू -धंसान से प्रभावित घरों में रहने वाले ग्रामीणों से मुलाक़ात कर राहत एवं पूनर्वास इत्यादि की जानकारी ली. इस मौके पर उनके साथ समाजसेवी सह पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा, उदय कुमार सिंह, गौतम मंडल समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे. मौके पर सरयू राय ने घटना के दोषी लोगो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर बसाने के साथ-साथ उचित मुआवजा दिये जाने की बात कही. उन्होंने भू -धंसान की घटना को लेकर बीसीसीएल प्रबंधन इसकी संस्था डी जी एम एस एवं जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करने की बातें कही. मौके पर घटना से प्रभावित लोगो ने अपनी परेशानियां उनके समक्ष रखी तथा उचित न्याय दिलाने की मांग की.

21 hrs ago
user_प्रेम कुमार *पत्रकार*
प्रेम कुमार *पत्रकार*
Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
21 hrs ago

टंडा बारी की दर्दनाक घटना को ले विधायक सरयू राय ने किया दौरा, मुआवजा और कार्रवाई की मांग कतरास. (प्रेम कुमार). सोनारडीह स्थित टंडाबारी बस्ती में 31 मार्च की संध्या हुए भू -धंसान एवं दो घरों के जमींदोज होने तथा तीन लोगो के जिंदा दफन हो जाने की घटना के आज चौथे दिन जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सह प्रखर वक्ता सरयू राय दुर्घटना स्थल पर पहुँचे तथा स्थल का अवलोकन किया इसके साथ ही उन्होंने भू -धंसान से प्रभावित घरों में रहने वाले ग्रामीणों से मुलाक़ात कर राहत एवं पूनर्वास इत्यादि की जानकारी ली. इस मौके पर उनके साथ समाजसेवी सह पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा, उदय कुमार सिंह, गौतम मंडल समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे. मौके पर सरयू राय ने घटना के दोषी लोगो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान पर बसाने के साथ-साथ उचित मुआवजा दिये जाने की बात कही. उन्होंने भू -धंसान की घटना को लेकर बीसीसीएल प्रबंधन इसकी संस्था डी जी एम एस एवं जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करने की बातें कही. मौके पर घटना से प्रभावित लोगो ने अपनी परेशानियां उनके समक्ष रखी तथा उचित न्याय दिलाने की मांग की.

More news from झारखंड and nearby areas
  • निरसा तिलतोड़िया ग्राम में एक बार फिर भक्ति, ज्ञान और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। क्षेत्रवासियों के कल्याण और आध्यात्मिक शांति के उद्देश्य से तिलतोड़िया मैदान में आगामी 6 अप्रैल से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में आयोजनकर्ता गौरंगों गोराई ने एक विशेष प्रेसवार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि इस वर्ष कथा वाचन के लिए पवित्र नगरी वृन्दावन से प्रख्यात कथावाचक व्यास श्री गौर दास जी महाराज पधार रहे हैं। उनके श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण की मधुर लीलाओं और श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर क्षेत्र के श्रद्धालु भक्त आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार इस सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत 6 अप्रैल (गुरुवार) की सुबह एक भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। इस यात्रा में गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर पूरे क्षेत्र का भ्रमण करेंगी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। कलश यात्रा के पश्चात उसी दिन से कथा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। श्रद्धालु प्रतिदिन शाम 5 बजे से तिलतोड़िया मैदान में उपस्थित होकर व्यास जी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कर सकेंगे। सात दिनों तक चलने वाले इस ज्ञान यज्ञ का समापन 12 अप्रैल को होगा। कथा के विश्राम के बाद उसी दिन संध्या में एक विशाल भंडारा (महाप्रसाद) का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद ग्रहण करने की समुचित व्यवस्था रहेगी। गौरंगों गोराई ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष तिलतोड़िया मैदान में पूरे हर्षोल्लास और भव्यता के साथ किया जाता है और पिछले वर्षों की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है। अंत में आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं और बहनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस पावन कथा और कलश यात्रा में भाग लेने की अपील की। प्रेसवार्ता के दौरान आयोजन समिति के सदस्य पिंटू पटनायक, तिलक राय चौधरी, परिमल कर्मकार, सपन महतो, सुरेश रविदास, जगन्नाथ धीवर, विक्की राज चौधरी, खोखन राय चौधरी, आस्तिक महतो, विशाल बाउरी, यादव बाध्यकर, गणेश रविदास, कन्हाई रविदास, कालाचंद रविदास, राधाकांत दत्त, रूपातन रविदास, तपन महतो, रासु रविदास सहित अन्य उपस्थित थे।
    8
    निरसा तिलतोड़िया ग्राम में एक बार फिर भक्ति, ज्ञान और अध्यात्म का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। क्षेत्रवासियों के कल्याण और आध्यात्मिक शांति के उद्देश्य से तिलतोड़िया मैदान में आगामी 6 अप्रैल से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में आयोजनकर्ता गौरंगों गोराई ने एक विशेष प्रेसवार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि इस वर्ष कथा वाचन के लिए पवित्र नगरी वृन्दावन से प्रख्यात कथावाचक व्यास श्री गौर दास जी महाराज पधार रहे हैं। उनके श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण की मधुर लीलाओं और श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर क्षेत्र के श्रद्धालु भक्त आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करेंगे। आयोजन समिति के अनुसार इस सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत 6 अप्रैल (गुरुवार) की सुबह एक भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। इस यात्रा में गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर पूरे क्षेत्र का भ्रमण करेंगी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। कलश यात्रा के पश्चात उसी दिन से कथा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। श्रद्धालु प्रतिदिन शाम 5 बजे से तिलतोड़िया मैदान में उपस्थित होकर व्यास जी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कर सकेंगे। सात दिनों तक चलने वाले इस ज्ञान यज्ञ का समापन 12 अप्रैल को होगा। कथा के विश्राम के बाद उसी दिन संध्या में एक विशाल भंडारा (महाप्रसाद) का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद ग्रहण करने की समुचित व्यवस्था रहेगी। गौरंगों गोराई ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष तिलतोड़िया मैदान में पूरे हर्षोल्लास और भव्यता के साथ किया जाता है और पिछले वर्षों की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की उम्मीद है। अंत में आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं और बहनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस पावन कथा और कलश यात्रा में भाग लेने की अपील की। प्रेसवार्ता के दौरान आयोजन समिति के सदस्य पिंटू पटनायक, तिलक राय चौधरी, परिमल कर्मकार, सपन महतो, सुरेश रविदास, जगन्नाथ धीवर, विक्की राज चौधरी, खोखन राय चौधरी, आस्तिक महतो, विशाल बाउरी, यादव बाध्यकर, गणेश रविदास, कन्हाई रविदास, कालाचंद रविदास, राधाकांत दत्त, रूपातन रविदास, तपन महतो, रासु रविदास सहित अन्य उपस्थित थे।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    20 hrs ago
  • सनसनी: ‘फांसी दो’ की मांग करने वाला ही निकला कातिल! मां-भगतनी के साथ नेता भीम राम गिरफ्तार, हज़ारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम्भा गांव का बहुचर्चित हत्याकांड
    1
    सनसनी: ‘फांसी दो’ की मांग करने वाला ही निकला कातिल! मां-भगतनी के साथ नेता भीम राम गिरफ्तार, हज़ारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुम्भा गांव का बहुचर्चित हत्याकांड
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    23 hrs ago
  • जयनगर पुरी एक्सप्रेस में धुआं, यात्रियों में अफरा-तफरी जामताड़ा के पास जयनगर-पुरी एक्सप्रेस में धुआं उठने से अफरा-तफरी, ब्रेक बाइंडिंग बनी वजह, सभी यात्री सुरक्षित, जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया गया #जामताड़ा #रेलवे
    1
    जयनगर पुरी एक्सप्रेस में धुआं, यात्रियों में अफरा-तफरी
जामताड़ा के पास जयनगर-पुरी एक्सप्रेस में धुआं उठने से अफरा-तफरी, ब्रेक बाइंडिंग बनी वजह, सभी यात्री सुरक्षित, जांच के बाद ट्रेन को रवाना किया गया
#जामताड़ा #रेलवे
    user_Yogesh Kumar
    Yogesh Kumar
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    1 hr ago
  • देवघर जिला के मारगोमुण्डा प्रखण्ड के ग्राम कारुडीह में बलवा जोरिया पर पुल निर्माण कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास शुक्रवार को सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफ़ीजुल हसन ने किया।शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री हफ़ीजुल हसन के प्रतिनिधि सब्बीर हसन सहित कई जनप्रतिधि व गण्यमान्य लोग शामिल हुए ओर पुल निर्माण कार्य का आधारशिला नारियल फोड़कर किया।
    1
    देवघर जिला के मारगोमुण्डा प्रखण्ड के ग्राम कारुडीह में बलवा जोरिया पर पुल निर्माण कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास शुक्रवार को सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफ़ीजुल हसन ने किया।शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री हफ़ीजुल हसन के प्रतिनिधि सब्बीर हसन सहित कई जनप्रतिधि व गण्यमान्य लोग शामिल हुए ओर पुल निर्माण कार्य का आधारशिला नारियल फोड़कर किया।
    user_Minhaj Akhtar
    Minhaj Akhtar
    Journalist Margo Munda, Deoghar•
    3 hrs ago
  • Post by Anil Singh
    1
    Post by Anil Singh
    user_Anil Singh
    Anil Singh
    Grain Importer करोन, देवघर, झारखंड•
    6 hrs ago
  • मधुपुर शहर में लगातार बढ़ती यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की समस्या को लेकर प्रशासन ने गंभीर पहल की है। इसी क्रम में शनिवार पूर्वाह्न 11:30 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मधुपुर एसडीओ राजीव कुमार ने कार्यालय कक्ष में किया। बैठक में शहर में बढ़ रहे वाहनों की संख्या और सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण से उत्पन्न जाम की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई।उन्होंने ने बताया कि रोजाना लगने वाले जाम से आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों और अधिकारियों को बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव देने और समाधान निकालने का निर्देश दिया गया।बैठक का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और आम जनता को राहत पहुंचाना है। एसडीओ ने सभी उपस्थित लोगों से समस्या समाधान करने में सहयोग करने की अपील की है।मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष दरक्शां परवीन,उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज,सीओ यामुन रविदास,बीडियो अजय कुमार दास,कार्यपालक दण्डाधिकारी विनय पाण्डेय,एसडीपीओ सत्येन्द्र प्रसाद,कार्यपालक पदाधिकारी सुरेन्द्र किस्कु,वार्ड पार्षद,ट्रांसपोर्ट संचालक समेत गणमान्य लोग मौजुद रहे।
    3
    मधुपुर शहर में लगातार बढ़ती यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की समस्या को लेकर प्रशासन ने गंभीर पहल की है। इसी क्रम में शनिवार पूर्वाह्न 11:30 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन मधुपुर एसडीओ राजीव कुमार ने कार्यालय कक्ष में किया। बैठक में शहर में बढ़ रहे वाहनों की संख्या और सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण से उत्पन्न जाम की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई।उन्होंने ने बताया कि रोजाना लगने वाले जाम से आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों और अधिकारियों को बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव देने और समाधान निकालने का निर्देश दिया गया।बैठक का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और आम जनता को राहत पहुंचाना है। एसडीओ ने सभी उपस्थित लोगों से समस्या समाधान करने में सहयोग करने की अपील की है।मौके पर  नगर परिषद अध्यक्ष दरक्शां परवीन,उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज,सीओ यामुन रविदास,बीडियो अजय कुमार दास,कार्यपालक दण्डाधिकारी विनय पाण्डेय,एसडीपीओ सत्येन्द्र प्रसाद,कार्यपालक पदाधिकारी सुरेन्द्र किस्कु,वार्ड पार्षद,ट्रांसपोर्ट संचालक समेत गणमान्य लोग मौजुद रहे।
    user_Ajit Anand
    Ajit Anand
    मधुपुर, देवघर, झारखंड•
    3 hrs ago
  • बोकारो : टिटीपीएस ललपनिया के वाटर कैनल डेम में मिला हातकटा लास
    1
    बोकारो : टिटीपीएस ललपनिया के वाटर कैनल डेम में मिला हातकटा लास
    user_Dilip Karmali
    Dilip Karmali
    रिपोर्टर मो. 7857961735 Gola, Ramgarh•
    11 hrs ago
  • सिल्ली थाना अंतर्गत रामपुर चौक के पास बलराम साहू एवं प्रकाश साहू के होटल में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का भंडारण करके बेचा जा रहा था ।
    1
    सिल्ली थाना अंतर्गत रामपुर चौक के पास बलराम साहू एवं प्रकाश साहू के होटल में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का भंडारण करके बेचा जा रहा था ।
    user_सुशील कुमार महतो
    सुशील कुमार महतो
    Local News Reporter सिल्ली, रांची, झारखंड•
    22 hrs ago
  • UGC पर क्या कुछ बोले मनोज पांडे देखिए गिरिडीह जिले की जमुआ प्रखंड के मनोज पांडे ने स्वर्ण को लेकर क्या कुछ कहा
    1
    UGC पर क्या कुछ बोले मनोज पांडे देखिए गिरिडीह जिले की जमुआ प्रखंड के मनोज पांडे ने स्वर्ण को लेकर क्या कुछ कहा
    user_Satya sahitya news
    Satya sahitya news
    News Anchor जमुआ, गिरिडीह, झारखंड•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.