logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कौशाम्बी: प्रसव पीड़ा से कराहती गर्भवती को अस्पताल के बाहर छोड़ने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप कौशाम्बी। बुधवार रात करीब 3 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलमचंद में मोहिउद्दीनपुर निवासी गर्भवती महिला रन्नो देवी को प्रसव के लिए लाया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में कार्यरत प्रीति पटेल ने महिला को अस्पताल के गेट से बाहर जाने के लिए कहा। पीड़िता की मां ने विरोध करते हुए बताया कि वाहन आने के बाद वे अपनी बेटी को लेकर चले जाएंगे, क्योंकि महिला प्रसव पीड़ा के चलते चलने की स्थिति में नहीं थी। आरोप है कि इसके बावजूद महिला को अस्पताल के बाहर सड़क किनारे ले जाने के लिए मजबूर किया गया, जहां वह रात में प्रसव पीड़ा से कराहती रही। परिजनों के मुताबिक, विरोध करने पर प्रीति पटेल ने फोन कर पुलिस को भी बुला लिया। घटना को लेकर परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्था और संबंधित कर्मचारी के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। मामले में स्वास्थ्य विभाग अथवा पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। #Kaushambi #Alamchand #CHCAlamchand #RannoDevi #PregnantWoman #HealthDepartment #KaushambiNews #UPHealth #MedicalNegligence #HospitalNews #UttarPradesh #BreakingNews

2 hrs ago
user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

कौशाम्बी: प्रसव पीड़ा से कराहती गर्भवती को अस्पताल के बाहर छोड़ने का आरोप, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप कौशाम्बी। बुधवार रात करीब 3 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलमचंद में मोहिउद्दीनपुर निवासी गर्भवती महिला रन्नो देवी को प्रसव के लिए लाया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में कार्यरत प्रीति पटेल ने महिला को अस्पताल के गेट से बाहर जाने के लिए कहा। पीड़िता की मां ने विरोध करते हुए बताया कि वाहन आने के बाद वे अपनी बेटी को लेकर चले जाएंगे, क्योंकि महिला प्रसव पीड़ा के चलते चलने की स्थिति में नहीं थी। आरोप है कि इसके बावजूद महिला को अस्पताल के बाहर सड़क किनारे ले जाने के लिए मजबूर किया गया, जहां वह रात में प्रसव पीड़ा से कराहती रही। परिजनों के मुताबिक, विरोध करने पर प्रीति पटेल ने फोन कर पुलिस को भी बुला लिया। घटना को लेकर परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्था और संबंधित कर्मचारी के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। मामले में स्वास्थ्य विभाग अथवा पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। #Kaushambi #Alamchand #CHCAlamchand #RannoDevi #PregnantWoman #HealthDepartment #KaushambiNews #UPHealth #MedicalNegligence #HospitalNews #UttarPradesh #BreakingNews

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अझुवा की दो सगी बहनों ने पहले ही प्रयास में क्रैक किया NEET, बधाई देने पहुंचे देश के सबसे युवा सांसद पुष्पेंद्र सरोज कौशांबी/अझुवा👉👉आदर्श नगर पंचायत अझुवा के वार्ड नंबर 12 नयानगर निवासी संतोष अग्रहरी की दो बेटियों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की जय।उनकी छोटी पुत्री जाह्नवी अग्रहरी और बड़ी पुत्री स्वरंजलि अग्रहरी ने अपने पहले ही प्रयास में देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET उत्तीर्ण कर न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे अझुवा नगर का नाम रोशन किया है।दो सगी बहनों की इस बड़ी उपलब्धि की खबर मिलते ही बुधवार को देश के सबसे युवा सांसद पुष्पेंद्र सरोज अग्रहरी धर्मशाला पहुंचे। उन्होंने दोनों बहनों को बुके देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सांसद ने कहा कि यह सफलता पूरे कौशांबी जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा है।इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता आनंद मोहन पटेल, विक्की साहू, अशोक गौतम, रमेश चंद्र अग्रहरी, शिवकोटी लाल अग्रहरी, विक्की केसरवानी, शाहनवाज आलम सहित नगर पंचायत अझुवा के कई जनप्रतिनिधि और प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। सभी ने दोनों बहनों को बधाई दी।
    1
    अझुवा की दो सगी बहनों ने पहले ही प्रयास में क्रैक किया NEET, बधाई देने पहुंचे देश के सबसे युवा सांसद पुष्पेंद्र सरोज

कौशांबी/अझुवा👉👉आदर्श नगर पंचायत अझुवा के वार्ड नंबर 12 नयानगर निवासी संतोष अग्रहरी की दो बेटियों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की जय।उनकी छोटी पुत्री जाह्नवी अग्रहरी और बड़ी पुत्री स्वरंजलि अग्रहरी ने अपने पहले ही प्रयास में देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET उत्तीर्ण कर न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे अझुवा नगर का नाम रोशन किया है।दो सगी बहनों की इस बड़ी उपलब्धि की खबर मिलते ही बुधवार को देश के सबसे युवा सांसद पुष्पेंद्र सरोज अग्रहरी धर्मशाला पहुंचे। उन्होंने दोनों बहनों को बुके देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सांसद ने कहा कि यह सफलता पूरे कौशांबी जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा है।इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता आनंद मोहन पटेल, विक्की साहू, अशोक गौतम, रमेश चंद्र अग्रहरी, शिवकोटी लाल अग्रहरी, विक्की केसरवानी, शाहनवाज आलम सहित नगर पंचायत अझुवा के कई जनप्रतिनिधि और प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। सभी ने दोनों बहनों को बधाई दी।
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा बिजली विभाग? कौशांबी। महेवाघाट के तिवारी का पुरवा गांव में 11 हजार वोल्ट का विद्युत पोल करीब 25 दिनों से सड़क पर गिरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शाहपुर महेवाघाट पावर हाउस को मोबाइल के माध्यम से सूचना देने के बावजूद अब तक पोल नहीं हटाया गया। इसी रास्ते से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, ग्रामीण और पशु गुजरते हैं। ऐसे में कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि कौशांबी में अधिकारियों के कार्य करने का तरीका भी सवालों के घेरे में है—क्या घटना होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी? ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल रास्ता खाली कराया जाए, विद्युत पोल को सही कराया जाए और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहिए और देखते रहिए डेली दैनिक न्यूज़ उत्तर प्रदेश। रिपोर्ट: सत्यम कुमार चीफ एडिटर, डेली दैनिक न्यूज़ उत्तर प्रदेश जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा बिजली विभाग?
कौशांबी। महेवाघाट के तिवारी का पुरवा गांव में 11 हजार वोल्ट का विद्युत पोल करीब 25 दिनों से सड़क पर गिरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शाहपुर महेवाघाट पावर हाउस को मोबाइल के माध्यम से सूचना देने के बावजूद अब तक पोल नहीं हटाया गया।
इसी रास्ते से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, ग्रामीण और पशु गुजरते हैं। ऐसे में कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि कौशांबी में अधिकारियों के कार्य करने का तरीका भी सवालों के घेरे में है—क्या घटना होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी?
ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल रास्ता खाली कराया जाए, विद्युत पोल को सही कराया जाए और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहिए और देखते रहिए डेली दैनिक न्यूज़ उत्तर प्रदेश।
रिपोर्ट: सत्यम कुमार
चीफ एडिटर, डेली दैनिक न्यूज़ उत्तर प्रदेश
जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा भैंस चोरी के 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं 01 बालअपचारी को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण ने दी जानकारी।
    1
    थाना कौशाम्बी पुलिस टीम द्वारा भैंस चोरी के 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं 01 बालअपचारी को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण ने दी जानकारी।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रास्ते की सरकारी जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, महिला ने DM से लगाई गुहार
    1
    रास्ते की सरकारी जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, महिला ने DM से लगाई गुहार
    user_Updates Kaushambi
    Updates Kaushambi
    मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • आज दिनांक 23/09/2026 को नगर पंचायत ऊँचाहार फड़ मोहल्ला निवासी पूजा गुप्ता जी का निधन हो गया सूचना मिलने पर आपका अपना शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य ऊँचाहार द्वितीय पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन, मौके पर पहुंचे शोकाकुल परिवार को संतावना दिया ईश्वर मृत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवार वालों को असीम कष्ट सहने की क्षमता प्रदान करें #ucr #rbl #up #omshantiom
    1
    आज दिनांक 23/09/2026 को नगर पंचायत ऊँचाहार फड़ मोहल्ला निवासी पूजा गुप्ता जी का निधन हो गया सूचना मिलने पर आपका अपना शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य ऊँचाहार द्वितीय पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन, मौके पर पहुंचे शोकाकुल परिवार को संतावना दिया ईश्वर मृत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवार वालों को असीम कष्ट सहने की क्षमता प्रदान करें
#ucr #rbl #up #omshantiom
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    Advertising Photographer ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • मानिकपुर में दर्दनाक हादसा: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस ​प्रतापगढ़ / मानिकपुर (अजीत कुमार मिश्रा): जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। क्षेत्र के रहमत अली का पुरवा रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार से गुजर रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। ​हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय मानिकपुर थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। ​फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस टीम क्षेत्रीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त कराने का सघन प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक विधिक और पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है। पहचान होने के बाद ही घटना के विस्तृत कारणों का पता चल सकेगा।
    2
    मानिकपुर में दर्दनाक हादसा: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
​प्रतापगढ़ / मानिकपुर (अजीत कुमार मिश्रा):
जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। क्षेत्र के रहमत अली का पुरवा रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार से गुजर रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
​हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय मानिकपुर थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
​फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस टीम क्षेत्रीय लोगों की मदद से शव की शिनाख्त कराने का सघन प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक विधिक और पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है। पहचान होने के बाद ही घटना के विस्तृत कारणों का पता चल सकेगा।
    user_अजीत मिश्रा
    अजीत मिश्रा
    Local News Reporter कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🚔 पुलिस लाइन में क्षेत्राधिकारी लाइन ने कराई परेड, वर्दी और अनुशासन का लिया जायजा कौशाम्बी। दिनांक 23 सितंबर 2026 को क्षेत्राधिकारी लाइन जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय द्वारा पुलिस लाइन कौशाम्बी में पुलिसकर्मियों की परेड कराई गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी, टर्नआउट एवं अनुशासन का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी लाइन ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हुए पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #KaushambiPolice #UPPolice #PoliceLine #Kaushambi #PoliceParade #LawAndOrder #UPPolice
    1
    🚔 पुलिस लाइन में क्षेत्राधिकारी लाइन ने कराई परेड, वर्दी और अनुशासन का लिया जायजा

कौशाम्बी। दिनांक 23 सितंबर 2026 को क्षेत्राधिकारी लाइन जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय द्वारा पुलिस लाइन कौशाम्बी में पुलिसकर्मियों की परेड कराई गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी, टर्नआउट एवं अनुशासन का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

क्षेत्राधिकारी लाइन ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हुए पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया।

इसके साथ ही पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

#KaushambiPolice #UPPolice #PoliceLine #Kaushambi #PoliceParade #LawAndOrder #UPPolice
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ऊंचाहार: किन्नर समाज के दो गुटों में क्षेत्र सीमा को लेकर विवाद, कोतवाली में जमकर हुआ 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा,,, रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच क्षेत्र सीमा और 'नेग' (बधाई) मांगने को लेकर विवाद गहरा गया है। मामला इस कदर बढ़ गया कि इस मामले में दर्जनों किन्नरों ने कोतवाली पहुंचकर जमकर हाई-वोल्टेज ड्रामा किया। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर अवैध वसूली और मारपीट के आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है। थाने में किन्नरों का हंगामा और पुलिस के फूले हाथ-पांव विवाद को लेकर कोतवाली पहुंचे दर्जनों किन्नरों ने अंदर जमकर हंगामा किया। किन्नरों को दोनों हाथों से जोर-जोर से तालियां बजाकर उग्र विरोध करता देख पुलिसकर्मियों के भी हाथ-पांव फूल गए। कोतवाली परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में किसी तरह पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद शाम को सभी किन्नर वापस लौट गए। पहला पक्ष: हिना किन्नर का आरोप कोतवाली में दी गई अपनी तहरीर में लालगंज के डेहटा-चौराहा निवासी हिना किन्नर ने बताया है कि ऊंचाहार निवासी आर.के. किन्नर और उनके भाई दीपक ने उनके साथ अभद्रता की। हिना का आरोप है कि शनिवार को आरोपियों ने उन्हें रास्ता रोककर गाली-गलौज की, मारपीट की और यह कहते हुए क्षेत्र छोड़कर जाने की धमकी दी कि यह उनका इलाका है। हिना ने आरोपियों पर उनके क्षेत्र में अवैध कब्जा करने का भी आरोप लगाया है। दूसरा पक्ष: आर.के. किन्नर का आरोप वहीं, दूसरी तरफ ऊंचाहार किन्नर समाज के आर.के. किन्नर (संरक्षक सपना गुरु) ने लालगंज के रहने वाले विनय (विपक्षी गुट) के खिलाफ क्रॉस शिकायत दर्ज कराई है। इनका कहना है कि विपक्षी गुट का सरेनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अपना अलग इलाका है, लेकिन वे मंगलवार से ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में जबरन घुसकर 'बधाई' के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। आर.के. किन्नर का दावा है कि ऊंचाहार उनका जन्मस्थान है और यह क्षेत्र उनके अधिकार में आता है। पुलिस का बयान: इस पूरे मामले में ऊंचाहार के कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित श्योरेन ने बताया कि दो किन्नर समुदाय के बीच क्षेत्र सीमा में नेग मांगने का विवाद है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    ऊंचाहार: किन्नर समाज के दो गुटों में क्षेत्र सीमा को लेकर विवाद, कोतवाली में जमकर हुआ 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा,,, 
रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच क्षेत्र सीमा और 'नेग' (बधाई) मांगने को लेकर विवाद गहरा गया है। मामला इस कदर बढ़ गया कि इस मामले में दर्जनों किन्नरों ने कोतवाली पहुंचकर जमकर हाई-वोल्टेज ड्रामा किया। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर अवैध वसूली और मारपीट के आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है।
थाने में किन्नरों का हंगामा और पुलिस के फूले हाथ-पांव
विवाद को लेकर कोतवाली पहुंचे दर्जनों किन्नरों ने अंदर जमकर हंगामा किया। किन्नरों को दोनों हाथों से जोर-जोर से तालियां बजाकर उग्र विरोध करता देख पुलिसकर्मियों के भी हाथ-पांव फूल गए। कोतवाली परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में किसी तरह पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद शाम को सभी किन्नर वापस लौट गए।
पहला पक्ष: हिना किन्नर का आरोप
कोतवाली में दी गई अपनी तहरीर में लालगंज के डेहटा-चौराहा निवासी हिना किन्नर ने बताया है कि ऊंचाहार निवासी आर.के. किन्नर और उनके भाई दीपक ने उनके साथ अभद्रता की। हिना का आरोप है कि शनिवार को आरोपियों ने उन्हें रास्ता रोककर गाली-गलौज की, मारपीट की और यह कहते हुए क्षेत्र छोड़कर जाने की धमकी दी कि यह उनका इलाका है। हिना ने आरोपियों पर उनके क्षेत्र में अवैध कब्जा करने का भी आरोप लगाया है।
दूसरा पक्ष: आर.के. किन्नर का आरोप
वहीं, दूसरी तरफ ऊंचाहार किन्नर समाज के आर.के. किन्नर (संरक्षक सपना गुरु) ने लालगंज के रहने वाले विनय (विपक्षी गुट) के खिलाफ क्रॉस शिकायत दर्ज कराई है। इनका कहना है कि विपक्षी गुट का सरेनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अपना अलग इलाका है, लेकिन वे मंगलवार से ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में जबरन घुसकर 'बधाई' के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। आर.के. किन्नर का दावा है कि ऊंचाहार उनका जन्मस्थान है और यह क्षेत्र उनके अधिकार में आता है।
पुलिस का बयान:
इस पूरे मामले में ऊंचाहार के कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित श्योरेन ने बताया कि दो किन्नर समुदाय के बीच क्षेत्र सीमा में नेग मांगने का विवाद है। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    3 hrs ago
  • मथुरा: वृंदावन में विधवा महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाले साधु हिम्मत गिरी की महिलाओं ने चप्पल-लाठी से पिटाई की UP / मथुरा-वृंदावन👉👉👉 धर्म की नगरी वृंदावन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि हिम्मत गिरी नाम का एक साधु फेसबुक पर फर्जी नामों से आईडी बनाकर विधवा और निसंतान महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। महिलाओं से नजदीकी बढ़ाकर संबंध बनाता था और चोरी-छिपे अश्लील वीडियो बना लेता था। बाद में वीडियो वायरल करने और बदनामी की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। डर के कारण कई पीड़ित महिलाएं शिकायत तक नहीं कर पा रही थीं। बताया जा रहा है कि करीब 100 महिलाओं को इसी तरह फंसाने का दावा किया जा रहा है। जब पीड़ित महिलाओं ने आपस में संपर्क किया तो पूरा मामला सामने आया। आक्रोशित महिलाओं ने एकजुट होकर साधु को चैतन्य विहार स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाया। वहां पहुंचते ही महिलाओं ने उसके बाल पकड़ लिए और चप्पल-लाठी से जमकर पिटाई कर दी। उसे कमरे से बाहर खींचकर लात-घूसों से भी पीटा गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    1
    मथुरा: वृंदावन में विधवा महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाले साधु हिम्मत गिरी की महिलाओं ने चप्पल-लाठी से पिटाई की

UP / मथुरा-वृंदावन👉👉👉 धर्म की नगरी वृंदावन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि हिम्मत गिरी नाम का एक साधु फेसबुक पर फर्जी नामों से आईडी बनाकर विधवा और निसंतान महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था।
महिलाओं से नजदीकी बढ़ाकर संबंध बनाता था और चोरी-छिपे अश्लील वीडियो बना लेता था। बाद में वीडियो वायरल करने और बदनामी की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। डर के कारण कई पीड़ित महिलाएं शिकायत तक नहीं कर पा रही थीं।
बताया जा रहा है कि करीब 100 महिलाओं को इसी तरह फंसाने का दावा किया जा रहा है। जब पीड़ित महिलाओं ने आपस में संपर्क किया तो पूरा मामला सामने आया।
आक्रोशित महिलाओं ने एकजुट होकर साधु को चैतन्य विहार स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाया। वहां पहुंचते ही महिलाओं ने उसके बाल पकड़ लिए और चप्पल-लाठी से जमकर पिटाई कर दी। उसे कमरे से बाहर खींचकर लात-घूसों से भी पीटा गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.