Shuru
Apke Nagar Ki App…
रास्ते की सरकारी जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, महिला ने DM से लगाई गुहार
Updates Kaushambi
रास्ते की सरकारी जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, महिला ने DM से लगाई गुहार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सिर और पेट में गंभीर चोटेंपुरानी रंजिश में महिला से मारपीट का आरोप कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित रामकिशुन का आरोप है कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर उसकी बहू के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पीड़ित के मुताबिक मारपीट में महिला के सिर और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना की शिकायत सैनी थाने में की गई, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। नोट: यह खबर पीड़ित की शिकायत में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।1
- रास्ते की सरकारी जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, महिला ने DM से लगाई गुहार1
- सीओ कौशाम्बी ने की व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशांबी .. मंगलवार को पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी अरुण कुमार शुक्ला द्वारा माह सितम्बर की व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी महोदय ने उपस्थित व्यापारियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, और व्यापारिक क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को बेहद गंभीरतापूर्वक सुना। व्यापारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए। *मुख्य दिशा-निर्देश व महत्वपूर्ण बिंदु:* सुरक्षा व्यवस्था: प्रमुख बाजारों, सर्राफा दुकानों और भीड़भाड़ वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आस-पास पुलिस गश्त (पिकेट ड्यूटी) को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। 2. सीसीटीवी कैमरों का जाल: सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों के बाहर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें चालू हालत में रखने की अपील की गई। 3.यातायात प्रबंधन: बाजारों में जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस को मुस्तैद रहने और अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। 4.संदेह होने पर तुरंत सूचना: महोदय द्वारा व्यापारियों से संवाद करते हुए कहा कि बाजार में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखने पर तुरंत स्थानीय पुलिस या आपातकालीन नंबरों पर सूचना दें, पुलिस तत्परता से कार्यवाही करेगी। बैठक के अंत मे द्वारा व्यापारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों की सुरक्षा और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।1
- कौशाम्बी। पुलिस लाइन कौशाम्बी में बुधवार को क्षेत्राधिकारी लाइन जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की परेड कराई गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी, अनुशासन और टर्नआउट का निरीक्षण किया गया। क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हुए पूरी निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। परेड के दौरान पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों की समस्याओं और सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।1
- किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा बिजली विभाग? कौशांबी। महेवाघाट के तिवारी का पुरवा गांव में 11 हजार वोल्ट का विद्युत पोल करीब 25 दिनों से सड़क पर गिरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शाहपुर महेवाघाट पावर हाउस को मोबाइल के माध्यम से सूचना देने के बावजूद अब तक पोल नहीं हटाया गया। इसी रास्ते से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, ग्रामीण और पशु गुजरते हैं। ऐसे में कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि कौशांबी में अधिकारियों के कार्य करने का तरीका भी सवालों के घेरे में है—क्या घटना होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी? ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल रास्ता खाली कराया जाए, विद्युत पोल को सही कराया जाए और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहिए और देखते रहिए डेली दैनिक न्यूज़ उत्तर प्रदेश। रिपोर्ट: सत्यम कुमार चीफ एडिटर, डेली दैनिक न्यूज़ उत्तर प्रदेश जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।1
- कौशांबी में 20 साल से विकास का इंतजार, गड्ढों और जलभराव से ग्रामीण परेशान1
- मथुरा: वृंदावन में विधवा महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाले साधु हिम्मत गिरी की महिलाओं ने चप्पल-लाठी से पिटाई की UP / मथुरा-वृंदावन👉👉👉 धर्म की नगरी वृंदावन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि हिम्मत गिरी नाम का एक साधु फेसबुक पर फर्जी नामों से आईडी बनाकर विधवा और निसंतान महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। महिलाओं से नजदीकी बढ़ाकर संबंध बनाता था और चोरी-छिपे अश्लील वीडियो बना लेता था। बाद में वीडियो वायरल करने और बदनामी की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। डर के कारण कई पीड़ित महिलाएं शिकायत तक नहीं कर पा रही थीं। बताया जा रहा है कि करीब 100 महिलाओं को इसी तरह फंसाने का दावा किया जा रहा है। जब पीड़ित महिलाओं ने आपस में संपर्क किया तो पूरा मामला सामने आया। आक्रोशित महिलाओं ने एकजुट होकर साधु को चैतन्य विहार स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाया। वहां पहुंचते ही महिलाओं ने उसके बाल पकड़ लिए और चप्पल-लाठी से जमकर पिटाई कर दी। उसे कमरे से बाहर खींचकर लात-घूसों से भी पीटा गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।1
- कौशाम्बी- कोर्ट से लौटने के बाद घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला किशोर। मिली जानकारी अनुसार किशोर पर गांव की लड़की भगा ले जाने के मामले में लगभग तीन महीने गया था जेल। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुटी। मामला कड़ाधाम थाना क्षेत्र के सौरई कटरा मोहल्ला की है।1