सिर और पेट में गंभीर चोटेंपुरानी रंजिश में महिला से मारपीट का आरोप कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित रामकिशुन का आरोप है कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर उसकी बहू के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पीड़ित के मुताबिक मारपीट में महिला के सिर और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना की शिकायत सैनी थाने में की गई, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। नोट: यह खबर पीड़ित की शिकायत में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।
सिर और पेट में गंभीर चोटेंपुरानी रंजिश में महिला से मारपीट का आरोप कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित रामकिशुन का आरोप है कि कुछ लोगों ने घर में घुसकर उसकी बहू के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पीड़ित के मुताबिक मारपीट में महिला के सिर और पेट में गंभीर चोटें आई हैं। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना की शिकायत सैनी थाने में की गई, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। नोट: यह खबर पीड़ित की शिकायत में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।
- कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र के भिखियापुर गांव में कथित तौर पर खुलेआम जुए की फड़ सजने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग कथित रूप से जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाया जा रहा है कि थाना पुलिस की जानकारी या संरक्षण में जुए की फड़ संचालित हो रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- सांप से खेलते मासूम बच्चे का वीडियो वायरल, देखने वालों की अटकी सांसें सोशल मीडिया 😊😊😊पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मासूम बच्चा सांप के साथ खेलता नजर आ रहा है। वीडियो में बच्चा बिना किसी डर के सांप को हाथ में उठा रहा है, जबकि सांप उसके आसपास लिपटा हुआ है। वीडियो देखकर लोगों की सांसें अटकी हुई हैं, वहीं कई लोग बच्चे के परिजनों की लापरवाही पर भी सवाल उठा रहे हैं। हालांकि यह वीडियो कब का है और किस स्थान का है, इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग और जानकारों ने लोगों से अपील की है कि सांपों के साथ इस तरह की लापरवाही जानलेवा हो सकती है, बच्चों को ऐसे जहरीले जीवों से दूर रखें।1
- गिरसा चौराहे पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र की सिंधिया चौकी अंतर्गत गिरसा चौराहा स्थित टीवीएस एजेंसी और शराब के ठेके के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, गिरसा गांव निवासी छविराम यादव, कल्लू यादव और उसके भाई सहित कुछ अन्य लोगों पर युवक के साथ मारपीट करने का आरोप है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बावजूद पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। ग्रामीणों का यह भी दावा है कि आरोपियों में से एक के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज रहे हैं। वहीं, स्थानीय लोगों ने सिंधिया चौकी पुलि गिरसा चौराहे पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में दहशत कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र की सिंधिया चौकी अंतर्गत गिरसा चौराहा स्थित टीवीएस एजेंसी और शराब के ठेके के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ कथित तौर पर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, गिरसा गांव निवासी छविराम यादव, कल्लू यादव और उसके भाई सहित कुछ अन्य लोगों पर युवक के साथ मारपीट करने का आरोप है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वीडियो वायरल होने के बावजूद पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। ग्रामीणों का यह भी दावा है कि आरोपियों में से एक के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज रहे हैं। वहीं, स्थानीय लोगों ने सिंधिया चौकी पुलि1
- कानपुर में 20 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले चोट के निशान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कानपुर में 20 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले चोट के निशान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कानपुर। 23 सितंबर 2026 की सुबह करीब 7 बजे कांशीराम अस्पताल से थाना चकेरी पुलिस को सूचना मिली कि घाऊखेड़ा निवासी 20 वर्षीय युवक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस के अनुसार मृतक के गले पर चोट/निशान पाए गए हैं। शव का पंचायतनामा भरने के बाद डॉक्टरों के पैनल एवं वीडियोग्राफी की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। 🎙️ बाइट—श्री आशुतोष कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी 📍 कानपुर से हमारे सहयोगी गरिमा बाजपेई की खास रिपोर्ट #Kanpur #Chakeri #KanpurNews #BreakingNews #PoliceInvestigation #Postmortem #CrimeNews #कानपुर #चकेरी #कानपुरन्यूज1
- 🚨 पहाड़ी में सेवा संकल्प अभियान पर सवाल, महत्वपूर्ण विभागों के काउंटर नदारद पहाड़ी, चित्रकूट। विकासखंड परिसर में सेवा संकल्प अभियान के दौरान बाल श्रम विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग तथा अग्रणी बैंक के काउंटर नदारद दिखाई दिए। प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी द्वारा फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया गया था, लेकिन संबंधित विभागों की गैरमौजूदगी और प्रचार-प्रसार के अभाव को लेकर सवाल उठ रहे हैं #प्रचार_प्रसार @ChitrakootDm @CMOfficeUP @myogiadityanath @UPGovt @NandGopalGuptaNandi1
- चिराग पासवान के प्रयागराज दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है 27 सितंबर को प्रयागराज के परेड ग्राउंड में चिराग पासवान जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के जरिए 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान का आगाज किए जाने की तैयारी है वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी लगातार गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जनसभा में जुटाने के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने की कवायद भी तेज कर दी गई है 27 सितंबर की प्रयागराज जनसभा को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां जोर पकड़ रही हैं1
- CO चायल ने सरायअकिल थाने में पुलिसकर्मियों की रॉल कॉल की कौशाम्बी। दिनांक 22 सितंबर 2026 को क्षेत्राधिकारी चायल शिवांक सिंह द्वारा थाना सरायअकिल पर नियुक्त पुलिसकर्मियों की रॉल कॉल की गई। इस दौरान बीट बुक का अवलोकन एवं चेकिंग की गई। क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। #UPPolice #KaushambiPolice #Kaushambi #SaraiAkil #COChail #PoliceNews #LawAndOrder #PoliceInspection #RollCall #BeatBook #कौशाम्बी #सरायअकिल #पुलिस #कानून_व्यवस्था #शांति_व्यवस्था #KaushambiExpressNews1
- बलीपुर नारा में कच्चा मकान गिरने से 18 वर्षीय युवती घायल, जिला अस्पताल रेफर कौशांबी👉👉सिराथू तहसील क्षेत्र के ग्राम बलीपुर नारा में आज दिनांक 22/09/2026 को भैरों प्रसाद पुत्र राम औतार का कच्चा मकान अचानक गिर गया। हादसे में उनकी 18 वर्षीय पुत्री अंसी देवी मकान के मलबे में दबकर घायल हो गई।ग्रामीणों की मदद से युवती को बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।घटना की सूचना पर एसडीएम सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने ग्राम प्रधान, लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए और गांव में अन्य जर्जर मकानों में रह रहे लोगों को एहतियातन पंचायत भवन में शिफ्ट करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कोटेदार को पीड़ित परिवार को राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।1
- 🚨 कौशांबी: कच्ची दीवार गिरने से 18 वर्षीय युवती गंभीर घायल सिराथू तहसील के बलीपुर नारा गांव में कच्ची दीवार गिरने से भैरव प्रसाद की पुत्री अंशी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल का जिला अस्पताल मंझनपुर में उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा दीदी जी मौके पर पहुंचीं और संबंधित अधिकारियों को बुलाकर पीड़ित परिवार की मदद कराई। लापरवाही पर लेखपाल को कड़ी फटकार लगाते हुए उप जिलाधिकारी सिराथू से लेखपाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा गया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायल युवती के स्वास्थ्य की जानकारी ली और डॉक्टरों को उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। ग्रामीणों ने कहा—“आज तक हमारे गांव में सुख-दुख में शामिल होने कोई नेता नहीं आया, लेकिन प्रतिभा कुशवाहा दीदी जी हमारे सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहती हैं।” रिपोर्ट: ज्ञानचंद1