logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र के भिखियापुर गांव में कथित तौर पर खुलेआम जुए की फड़ सजने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग कथित रूप से जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाया जा रहा है कि थाना पुलिस की जानकारी या संरक्षण में जुए की फड़ संचालित हो रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की जा रही है।

2 hrs ago
user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र के भिखियापुर गांव में कथित तौर पर खुलेआम जुए की फड़ सजने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग कथित रूप से जुआ खेलते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाया जा रहा है कि थाना पुलिस की जानकारी या संरक्षण में जुए की फड़ संचालित हो रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा बिजली विभाग? कौशांबी। महेवाघाट के तिवारी का पुरवा गांव में 11 हजार वोल्ट का विद्युत पोल करीब 25 दिनों से सड़क पर गिरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शाहपुर महेवाघाट पावर हाउस को मोबाइल के माध्यम से सूचना देने के बावजूद अब तक पोल नहीं हटाया गया। इसी रास्ते से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, ग्रामीण और पशु गुजरते हैं। ऐसे में कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि कौशांबी में अधिकारियों के कार्य करने का तरीका भी सवालों के घेरे में है—क्या घटना होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी? ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल रास्ता खाली कराया जाए, विद्युत पोल को सही कराया जाए और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहिए और देखते रहिए डेली दैनिक न्यूज़ उत्तर प्रदेश। रिपोर्ट: सत्यम कुमार चीफ एडिटर, डेली दैनिक न्यूज़ उत्तर प्रदेश जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।
    1
    किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा बिजली विभाग?
कौशांबी। महेवाघाट के तिवारी का पुरवा गांव में 11 हजार वोल्ट का विद्युत पोल करीब 25 दिनों से सड़क पर गिरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शाहपुर महेवाघाट पावर हाउस को मोबाइल के माध्यम से सूचना देने के बावजूद अब तक पोल नहीं हटाया गया।
इसी रास्ते से बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, ग्रामीण और पशु गुजरते हैं। ऐसे में कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि कौशांबी में अधिकारियों के कार्य करने का तरीका भी सवालों के घेरे में है—क्या घटना होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी?
ग्रामीणों ने मांग की है कि तत्काल रास्ता खाली कराया जाए, विद्युत पोल को सही कराया जाए और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
खबरों से जुड़े रहने के लिए हमारे साथ बने रहिए और देखते रहिए डेली दैनिक न्यूज़ उत्तर प्रदेश।
रिपोर्ट: सत्यम कुमार
चीफ एडिटर, डेली दैनिक न्यूज़ उत्तर प्रदेश
जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सांप से खेलते मासूम बच्चे का वीडियो वायरल, देखने वालों की अटकी सांसें सोशल मीडिया 😊😊😊पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मासूम बच्चा सांप के साथ खेलता नजर आ रहा है। वीडियो में बच्चा बिना किसी डर के सांप को हाथ में उठा रहा है, जबकि सांप उसके आसपास लिपटा हुआ है। वीडियो देखकर लोगों की सांसें अटकी हुई हैं, वहीं कई लोग बच्चे के परिजनों की लापरवाही पर भी सवाल उठा रहे हैं। हालांकि यह वीडियो कब का है और किस स्थान का है, इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग और जानकारों ने लोगों से अपील की है कि सांपों के साथ इस तरह की लापरवाही जानलेवा हो सकती है, बच्चों को ऐसे जहरीले जीवों से दूर रखें।
    1
    सांप से खेलते मासूम बच्चे का वीडियो वायरल, देखने वालों की अटकी सांसें

सोशल मीडिया 😊😊😊पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मासूम बच्चा सांप के साथ खेलता नजर आ रहा है। वीडियो में बच्चा बिना किसी डर के सांप को हाथ में उठा रहा है, जबकि सांप उसके आसपास लिपटा हुआ है।
वीडियो देखकर लोगों की सांसें अटकी हुई हैं, वहीं कई लोग बच्चे के परिजनों की लापरवाही पर भी सवाल उठा रहे हैं। हालांकि यह वीडियो कब का है और किस स्थान का है, इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।
वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग और जानकारों ने लोगों से अपील की है कि सांपों के साथ इस तरह की लापरवाही जानलेवा हो सकती है, बच्चों को ऐसे जहरीले जीवों से दूर रखें।
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कौशांबी में 20 साल से विकास का इंतजार, गड्ढों और जलभराव से ग्रामीण परेशान
    1
    कौशांबी में 20 साल से विकास का इंतजार, गड्ढों और जलभराव से ग्रामीण परेशान
    user_Updates Kaushambi
    Updates Kaushambi
    मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सीओ कौशाम्बी ने की व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशांबी .. मंगलवार को पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी अरुण कुमार शुक्ला द्वारा माह सितम्बर की व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी महोदय ने उपस्थित व्यापारियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, और व्यापारिक क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को बेहद गंभीरतापूर्वक सुना। व्यापारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए। *मुख्य दिशा-निर्देश व महत्वपूर्ण बिंदु:* सुरक्षा व्यवस्था: प्रमुख बाजारों, सर्राफा दुकानों और भीड़भाड़ वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आस-पास पुलिस गश्त (पिकेट ड्यूटी) को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। 2. सीसीटीवी कैमरों का जाल: सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों के बाहर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें चालू हालत में रखने की अपील की गई। 3.यातायात प्रबंधन: बाजारों में जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस को मुस्तैद रहने और अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। 4.संदेह होने पर तुरंत सूचना: महोदय द्वारा व्यापारियों से संवाद करते हुए कहा कि बाजार में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखने पर तुरंत स्थानीय पुलिस या आपातकालीन नंबरों पर सूचना दें, पुलिस तत्परता से कार्यवाही करेगी। बैठक के अंत मे द्वारा व्यापारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों की सुरक्षा और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
    1
    सीओ कौशाम्बी ने की व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक
व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक 
कौशांबी .. मंगलवार को पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी  अरुण कुमार शुक्ला द्वारा माह सितम्बर की व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी महोदय ने उपस्थित व्यापारियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, और व्यापारिक क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को बेहद गंभीरतापूर्वक सुना। व्यापारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए। 
*मुख्य दिशा-निर्देश व महत्वपूर्ण बिंदु:* 
सुरक्षा व्यवस्था: प्रमुख बाजारों, सर्राफा दुकानों और भीड़भाड़ वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आस-पास पुलिस गश्त (पिकेट ड्यूटी) को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।
2. सीसीटीवी कैमरों का जाल: सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों के बाहर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें चालू हालत में रखने की अपील की गई।
3.यातायात प्रबंधन: बाजारों में जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस को मुस्तैद रहने और अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
4.संदेह होने पर तुरंत सूचना: महोदय द्वारा व्यापारियों से संवाद करते हुए कहा कि बाजार में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखने पर तुरंत स्थानीय पुलिस या आपातकालीन नंबरों पर सूचना दें, पुलिस तत्परता से कार्यवाही करेगी। बैठक के अंत मे द्वारा व्यापारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों की सुरक्षा और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी तनवीर अहमद ने दाखिल किया नामांकन रायबरेली। नगर पंचायत सलोन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी तनवीर अहमद ने सलोन तहसील परिसर पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बुधवार 23 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे तनवीर अहमद अपने समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तहसील परिसर पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। इस दौरान अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, टीएन तिवारी, अर्जुन पासी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नामांकन को लेकर तहसील परिसर में दिनभर राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिलीं। समर्थकों ने प्रत्याशी के साथ मौजूद रहकर उनका उत्साह बढ़ाया। सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद का उपचुनाव कराया जा रहा है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया 18 से 24 सितंबर तक निर्धारित है। नामांकन पत्रों की जांच 25 सितंबर को होगी, जबकि नाम वापसी 28 सितंबर और चुनाव चिह्न आवंटन 29 सितंबर को किया जाएगा। मतदान 13 अक्टूबर को तथा मतगणना 15 अक्टूबर को होगी। तनवीर अहमद पहले भी सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके हैं।
    1
    सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी तनवीर अहमद ने दाखिल किया नामांकन
रायबरेली। नगर पंचायत सलोन के अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी तनवीर अहमद ने सलोन तहसील परिसर पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बुधवार 23 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे तनवीर अहमद अपने समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तहसील परिसर पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। इस दौरान अमेठी कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, टीएन तिवारी, अर्जुन पासी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नामांकन को लेकर तहसील परिसर में दिनभर राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिलीं। समर्थकों ने प्रत्याशी के साथ मौजूद रहकर उनका उत्साह बढ़ाया। सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद का उपचुनाव कराया जा रहा है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की प्रक्रिया 18 से 24 सितंबर तक निर्धारित है। नामांकन पत्रों की जांच 25 सितंबर को होगी, जबकि नाम वापसी 28 सितंबर और चुनाव चिह्न आवंटन 29 सितंबर को किया जाएगा। मतदान 13 अक्टूबर को तथा मतगणना 15 अक्टूबर को होगी। 
तनवीर अहमद पहले भी सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रह चुके हैं।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • धान की फसल में पत्ती लपेटक एवं तना छेदक कीट के प्रकोप से बचाव हेतु किसानों को सलाह रायबरेली : जनपद रायबरेली में धान खरीफ मौसम की प्रमुख फसल है तथा सर्वाधिक क्षेत्रफल में धान की खेती की जाती है। वर्तमान समय में जनपद के कुछ क्षेत्रों में धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट एवं तना छेदक कीट का प्रकोप दिखाई दे रहा है। इन कीटों के समय से नियंत्रण न किए जाने पर फसल की पत्तियों एवं तनों को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ उत्पादन में कमी हो सकती है। पत्ती लपेटक कीट के लक्षण पत्ती लपेटक कीट की छोटी सुंडी धान की पत्ती को किनारे से मोड़कर/लपेटकर उसके अंदर रहकर पत्ती की हरी सतह को खुरचकर खाती है। प्रभावित पत्तियों पर सफेद अथवा पारदर्शी धारियां दिखाई देती हैं तथा कई पत्तियां लंबाई में मुड़ी हुई या नलीनुमा दिखाई देती हैं। अधिक प्रकोप होने पर पौधे की हरी पत्तियों का क्षेत्रफल कम होने से प्रकाश संश्लेषण प्रभावित होता है। तना छेदक कीट के लक्षण तना छेदक कीट की सुंडी पौधे के तने में प्रवेश कर अंदरूनी भाग को खाती है। प्रारम्भिक अवस्था में पौधे की बीच की पत्ती सूखकर पीली पड़ जाती है, जिसे ‘डेड हार्ट’ (मृत गोभ) कहा जाता है। फसल में बालियां निकलने के समय प्रकोप होने पर बालियां सूखकर सफेद दिखाई देती हैं और उनमें दाने नहीं बनते। इस अवस्था को ‘व्हाइट ईयर’ (सफेद बाली) कहा जाता है। किसानों के लिए समेकित नियंत्रण उपाय खेत का नियमित निरीक्षण करें तथा प्रभावित पत्तियों एवं पौधों को पहचानकर यथासंभव नष्ट करें। तना छेदक की निगरानी के लिए फेरोमोन ट्रैप का प्रयोग किया जा सकता है। खेत में कीट की स्थिति के अनुसार निगरानी करते हुए समय से नियंत्रण उपाय अपनाएं। अत्यधिक नत्रजन/यूरिया के असंतुलित प्रयोग से बचें। संतुलित उर्वरक प्रबंधन अपनाने से कीटों के अनुकूल अत्यधिक कोमल फसल वृद्धि को कम किया जा सकता है। रासायनिक नियंत्रण यदि पत्ती लपेटक अथवा तना छेदक का प्रकोप आर्थिक क्षति स्तर तक पहुंच रहा हो, तो निम्न में से किसी एक कीटनाशी का लेबल/अनुमोदित उपयोग के अनुसार छिड़काव करें— कार्टाप हाइड्रोक्लोराइड 50% SP धान में तना छेदक (Stem Borer), पत्ती लपेटक (Leaf Folder) तथा व्हर्ल मैगॉट (Whorl Maggot) के नियंत्रण के लिए इसका व्यापक रूप से प्रयोग किया जाता है। मात्रा: 400 ग्राम प्रति एकड़। प्रयोग विधि: पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। छिड़काव का घोल पौधों के निचले भाग तथा पत्तियों की भंवरी/गुच्छे (Whorl) में अच्छी तरह पहुँचे, जहाँ कीट अधिक पाए जाते हैं। छिड़काव का उपयुक्त समय: तापमान कम होने पर सुबह जल्दी या शाम को छिड़काव करना बेहतर रहता है। अथवा लैम्ब्डा-साइहेलोथ्रिन 5% EC धान में कीट नियंत्रण के लिए प्रयुक्त कीटनाशी है। मात्रा: सामान्यतः लगभग 2 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी अथवा लगभग 400 मिलीलीटर प्रति एकड़। उपरोक्त के अतिरिक्त निम्न रसायनों में से कोई एक का भी प्रयोग किया जाता है कीटनाशी| मात्रा प्रति हेक्टेयर| उपयोग Chlorantraniliprole 18.5 SC (क्लोरेंट्रानिलिप्रोल 18.5 प्रतिशत एससी)| 150 मिली/हेक्टेयर| पत्ती लपेटक एवं तना छेदक Flubendiamide 480 SC (फ्लूबेन्डियामाइड 480 एस सी)| 50 मिली/हेक्टेयर| पत्ती लपेटक एवं तना छेदक कीटनाशी की वास्तविक मात्रा फसल, कीट की स्थिति और अनुशंसित लेबल मात्रा के अनुसार रखी जानी चाहिए। प्रयोग विधि:कीटनाशी का छिड़काव करते समय साफ पानी की अनुशंसित मात्रा में दवा को अच्छी तरह मिलाकर पत्तियों एवं पौधों के प्रभावित भागों पर समान रूप से छिड़काव करें। दवा की मात्रा निर्धारित मात्रा से अधिक न करें तथा एक साथ कई कीटनाशियों को बिना तकनीकी सलाह के मिलाकर प्रयोग न करें। किसान भाई किसी कीट की पहचान अथवा कीटनाशी के चयन में भ्रम होने पर अपने निकटतम राजकीय कृषि रक्षा इकाई/कृषि विभाग के कर्मचारी से सलाह प्राप्त करें।
    1
    धान की फसल में पत्ती लपेटक एवं तना छेदक कीट के प्रकोप से बचाव हेतु किसानों को सलाह


रायबरेली : जनपद रायबरेली में धान खरीफ मौसम की प्रमुख फसल है तथा सर्वाधिक क्षेत्रफल में धान की खेती की जाती है। वर्तमान समय में जनपद के कुछ क्षेत्रों में धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट एवं तना छेदक कीट का प्रकोप दिखाई दे रहा है। इन कीटों के समय से नियंत्रण न किए जाने पर फसल की पत्तियों एवं तनों को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ उत्पादन में कमी हो सकती है।
पत्ती लपेटक कीट के लक्षण
पत्ती लपेटक कीट की छोटी सुंडी धान की पत्ती को किनारे से मोड़कर/लपेटकर उसके अंदर रहकर पत्ती की हरी सतह को खुरचकर खाती है। प्रभावित पत्तियों पर सफेद अथवा पारदर्शी धारियां दिखाई देती हैं तथा कई पत्तियां लंबाई में मुड़ी हुई या नलीनुमा दिखाई देती हैं। अधिक प्रकोप होने पर पौधे की हरी पत्तियों का क्षेत्रफल कम होने से प्रकाश संश्लेषण प्रभावित होता है।
तना छेदक कीट के लक्षण
तना छेदक कीट की सुंडी पौधे के तने में प्रवेश कर अंदरूनी भाग को खाती है। प्रारम्भिक अवस्था में पौधे की बीच की पत्ती सूखकर पीली पड़ जाती है, जिसे ‘डेड हार्ट’ (मृत गोभ) कहा जाता है। फसल में बालियां निकलने के समय प्रकोप होने पर बालियां सूखकर सफेद दिखाई देती हैं और उनमें दाने नहीं बनते। इस अवस्था को ‘व्हाइट ईयर’ (सफेद बाली) कहा जाता है।
किसानों के लिए समेकित नियंत्रण उपाय
खेत का नियमित निरीक्षण करें तथा प्रभावित पत्तियों एवं पौधों को पहचानकर यथासंभव नष्ट करें।
तना छेदक की निगरानी के लिए फेरोमोन ट्रैप का प्रयोग किया जा सकता है। खेत में कीट की स्थिति के अनुसार निगरानी करते हुए समय से नियंत्रण उपाय अपनाएं।
अत्यधिक नत्रजन/यूरिया के असंतुलित प्रयोग से बचें। संतुलित उर्वरक प्रबंधन अपनाने से कीटों के अनुकूल अत्यधिक कोमल फसल वृद्धि को कम किया जा सकता है।
रासायनिक नियंत्रण
यदि पत्ती लपेटक अथवा तना छेदक का प्रकोप आर्थिक क्षति स्तर तक पहुंच रहा हो, तो निम्न में से किसी एक कीटनाशी का लेबल/अनुमोदित उपयोग के अनुसार छिड़काव करें—
कार्टाप हाइड्रोक्लोराइड 50% SP
धान में तना छेदक (Stem Borer), पत्ती लपेटक (Leaf Folder) तथा व्हर्ल मैगॉट (Whorl Maggot) के नियंत्रण के लिए इसका व्यापक रूप से प्रयोग किया जाता है।
मात्रा: 400 ग्राम प्रति एकड़।
प्रयोग विधि: पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें। छिड़काव का घोल पौधों के निचले भाग तथा पत्तियों की भंवरी/गुच्छे (Whorl) में अच्छी तरह पहुँचे, जहाँ कीट अधिक पाए जाते हैं।
छिड़काव का उपयुक्त समय: तापमान कम होने पर सुबह जल्दी या शाम को छिड़काव करना बेहतर रहता है।
अथवा
लैम्ब्डा-साइहेलोथ्रिन 5% EC
धान में कीट नियंत्रण के लिए प्रयुक्त कीटनाशी है।
मात्रा: सामान्यतः लगभग 2 मिलीलीटर प्रति लीटर पानी अथवा लगभग 400 मिलीलीटर प्रति एकड़।
उपरोक्त के अतिरिक्त निम्न रसायनों में से कोई एक का भी प्रयोग किया जाता है
कीटनाशी| मात्रा प्रति हेक्टेयर| उपयोग
Chlorantraniliprole 18.5 SC (क्लोरेंट्रानिलिप्रोल 18.5 प्रतिशत एससी)| 150 मिली/हेक्टेयर| पत्ती लपेटक एवं तना छेदक
Flubendiamide 480 SC (फ्लूबेन्डियामाइड 480 एस सी)| 50 मिली/हेक्टेयर| पत्ती लपेटक एवं तना छेदक
कीटनाशी की वास्तविक मात्रा फसल, कीट की स्थिति और अनुशंसित लेबल मात्रा के अनुसार रखी जानी चाहिए।
प्रयोग विधि:कीटनाशी का छिड़काव करते समय साफ पानी की अनुशंसित मात्रा में दवा को अच्छी तरह मिलाकर पत्तियों एवं पौधों के प्रभावित भागों पर समान रूप से छिड़काव करें। दवा की मात्रा निर्धारित मात्रा से अधिक न करें तथा एक साथ कई कीटनाशियों को बिना तकनीकी सलाह के मिलाकर प्रयोग न करें।
किसान भाई किसी कीट की पहचान अथवा कीटनाशी के चयन में भ्रम होने पर अपने निकटतम राजकीय कृषि रक्षा इकाई/कृषि विभाग के कर्मचारी से सलाह प्राप्त करें।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • CO चायल ने सरायअकिल थाने में पुलिसकर्मियों की रॉल कॉल की कौशाम्बी। दिनांक 22 सितंबर 2026 को क्षेत्राधिकारी चायल शिवांक सिंह द्वारा थाना सरायअकिल पर नियुक्त पुलिसकर्मियों की रॉल कॉल की गई। इस दौरान बीट बुक का अवलोकन एवं चेकिंग की गई। क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। #UPPolice #KaushambiPolice #Kaushambi #SaraiAkil #COChail #PoliceNews #LawAndOrder #PoliceInspection #RollCall #BeatBook #कौशाम्बी #सरायअकिल #पुलिस #कानून_व्यवस्था #शांति_व्यवस्था #KaushambiExpressNews
    1
    CO चायल ने सरायअकिल थाने में पुलिसकर्मियों की रॉल कॉल की
कौशाम्बी। दिनांक 22 सितंबर 2026 को क्षेत्राधिकारी चायल शिवांक सिंह द्वारा थाना सरायअकिल पर नियुक्त पुलिसकर्मियों की रॉल कॉल की गई। इस दौरान बीट बुक का अवलोकन एवं चेकिंग की गई।
क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
#UPPolice #KaushambiPolice #Kaushambi #SaraiAkil #COChail #PoliceNews #LawAndOrder #PoliceInspection #RollCall #BeatBook #कौशाम्बी #सरायअकिल #पुलिस #कानून_व्यवस्था #शांति_व्यवस्था #KaushambiExpressNews
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बलीपुर नारा में कच्चा मकान गिरने से 18 वर्षीय युवती घायल, जिला अस्पताल रेफर कौशांबी👉👉सिराथू तहसील क्षेत्र के ग्राम बलीपुर नारा में आज दिनांक 22/09/2026 को भैरों प्रसाद पुत्र राम औतार का कच्चा मकान अचानक गिर गया। हादसे में उनकी 18 वर्षीय पुत्री अंसी देवी मकान के मलबे में दबकर घायल हो गई।ग्रामीणों की मदद से युवती को बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।घटना की सूचना पर एसडीएम सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने ग्राम प्रधान, लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए और गांव में अन्य जर्जर मकानों में रह रहे लोगों को एहतियातन पंचायत भवन में शिफ्ट करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कोटेदार को पीड़ित परिवार को राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
    1
    बलीपुर नारा में कच्चा मकान गिरने से 18 वर्षीय युवती घायल, जिला अस्पताल रेफर

कौशांबी👉👉सिराथू तहसील क्षेत्र के ग्राम बलीपुर नारा में आज दिनांक 22/09/2026 को भैरों प्रसाद पुत्र राम औतार का कच्चा मकान अचानक गिर गया। हादसे में उनकी 18 वर्षीय पुत्री अंसी देवी मकान के मलबे में दबकर घायल हो गई।ग्रामीणों की मदद से युवती को बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।घटना की सूचना पर एसडीएम सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने ग्राम प्रधान, लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए और गांव में अन्य जर्जर मकानों में रह रहे लोगों को एहतियातन पंचायत भवन में शिफ्ट करना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कोटेदार को पीड़ित परिवार को राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • 🚨 कौशांबी: कच्ची दीवार गिरने से 18 वर्षीय युवती गंभीर घायल सिराथू तहसील के बलीपुर नारा गांव में कच्ची दीवार गिरने से भैरव प्रसाद की पुत्री अंशी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल का जिला अस्पताल मंझनपुर में उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा दीदी जी मौके पर पहुंचीं और संबंधित अधिकारियों को बुलाकर पीड़ित परिवार की मदद कराई। लापरवाही पर लेखपाल को कड़ी फटकार लगाते हुए उप जिलाधिकारी सिराथू से लेखपाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा गया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायल युवती के स्वास्थ्य की जानकारी ली और डॉक्टरों को उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। ग्रामीणों ने कहा—“आज तक हमारे गांव में सुख-दुख में शामिल होने कोई नेता नहीं आया, लेकिन प्रतिभा कुशवाहा दीदी जी हमारे सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहती हैं।” रिपोर्ट: ज्ञानचंद
    1
    🚨 कौशांबी: कच्ची दीवार गिरने से 18 वर्षीय युवती गंभीर घायल
सिराथू तहसील के बलीपुर नारा गांव में कच्ची दीवार गिरने से भैरव प्रसाद की पुत्री अंशी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल का जिला अस्पताल मंझनपुर में उपचार चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा दीदी जी मौके पर पहुंचीं और संबंधित अधिकारियों को बुलाकर पीड़ित परिवार की मदद कराई। लापरवाही पर लेखपाल को कड़ी फटकार लगाते हुए उप जिलाधिकारी सिराथू से लेखपाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा गया।
इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायल युवती के स्वास्थ्य की जानकारी ली और डॉक्टरों को उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
ग्रामीणों ने कहा—“आज तक हमारे गांव में सुख-दुख में शामिल होने कोई नेता नहीं आया, लेकिन प्रतिभा कुशवाहा दीदी जी हमारे सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहती हैं।”
रिपोर्ट: ज्ञानचंद
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.