logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सूमर ग्राम पंचायत में पहली बार एससी महिला के लिए आरक्षित हुई सरपंच सीट पहली बार आरक्षण, गांव में चर्चा का दौर ग्राम पंचायत सूमर में सरपंच पद की आरक्षण लॉटरी जारी होने के बाद इस बार सीट अनुसूचित जाति (एससी) महिला के लिए आरक्षित हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, बाद पहली बार ग्राम पंचायत में सरपंच पद एससी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इसे लेकर गांव में खासा उत्साह और चर्चा का माहौल है।आरक्षण की जानकारी सामने आने के बाद गांव में जगह-जगह ग्रामीण आगामी पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा करते नजर आए। संभावित दावेदारों और उनके समर्थकों ने भी चुनावी समीकरणों पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है।ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार एससी महिला के लिए सरपंच पद आरक्षित होने से पंचायत में महिलाओं की भागीदारी को नया अवसर मिलेगा। वहीं, आरक्षण के बाद अब गांव में संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

11 hrs ago
user_Rakesh Kumar Nagar
Rakesh Kumar Nagar
Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
11 hrs ago

सूमर ग्राम पंचायत में पहली बार एससी महिला के लिए आरक्षित हुई सरपंच सीट पहली बार आरक्षण, गांव में चर्चा का दौर ग्राम पंचायत सूमर में सरपंच पद की आरक्षण लॉटरी जारी होने के बाद इस बार सीट अनुसूचित जाति (एससी) महिला के लिए आरक्षित हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, बाद पहली बार ग्राम पंचायत में सरपंच पद एससी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इसे लेकर गांव में खासा उत्साह और चर्चा का माहौल है।आरक्षण की जानकारी सामने आने के बाद गांव में जगह-जगह ग्रामीण आगामी पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा करते नजर आए। संभावित दावेदारों और उनके समर्थकों ने भी चुनावी समीकरणों पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है।ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार एससी महिला के लिए सरपंच पद आरक्षित होने से पंचायत में महिलाओं की भागीदारी को नया अवसर मिलेगा। वहीं, आरक्षण के बाद अब गांव में संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गणेश विसर्जन के दौरान समदखेड़ी पुलिया से काली सिंध नदी में युवक ने लगाई छलांग, रेस्क्यू टीम ने जांबाजी से बचाई जान समदखेड़ी में गणेश विसर्जन के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने काली सिंध नदी की करीब 60-70 फीट ऊंची पुलिया से अचानक नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीम ने बिना एक पल गंवाए तुरंत मोर्चा संभाला और अदम्य साहस दिखाते हुए युवक को गहरे पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। टिंकू मेहता पुत्र चंद्रमोहन मेहता (उम्र 33 वर्ष), निवासी ग्राम उम्मेदपुरा, थाना पनवाड़, तहसील खानपुर (झालावाड़) टीम कमांडर हेमराज (CT 602) के नेतृत्व में कांस्टेबल दीपक (CT 386), धर्मवीर (CT 882) और अनोप सिंह (CT MBC-422) ने त्वरित एक्शन लेकर युवक को मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकाला। सकुशल रेस्क्यू के बाद टीम ने युवक को मौके पर मौजूद तहसीलदार एवं पुलिस प्रशासन के सुपुर्द किया, जहां से उसे तुरंत 108 एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल रवाना किया गया जहां पर उपचार जारी
    2
    गणेश विसर्जन के दौरान समदखेड़ी पुलिया से काली सिंध नदी में युवक ने लगाई छलांग, रेस्क्यू टीम ने जांबाजी से बचाई जान
समदखेड़ी में गणेश विसर्जन के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने काली सिंध नदी की करीब 60-70 फीट ऊंची पुलिया से अचानक नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीम ने बिना एक पल गंवाए तुरंत मोर्चा संभाला और अदम्य साहस दिखाते हुए युवक को गहरे पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। टिंकू मेहता पुत्र चंद्रमोहन मेहता (उम्र 33 वर्ष), निवासी ग्राम उम्मेदपुरा, थाना पनवाड़, तहसील खानपुर (झालावाड़)
टीम कमांडर हेमराज (CT 602) के नेतृत्व में कांस्टेबल दीपक (CT 386), धर्मवीर (CT 882) और अनोप सिंह (CT MBC-422) ने त्वरित एक्शन लेकर युवक को मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकाला। सकुशल रेस्क्यू के बाद टीम ने युवक को मौके पर मौजूद तहसीलदार एवं पुलिस प्रशासन के सुपुर्द किया, जहां से उसे तुरंत 108 एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल रवाना किया गया जहां पर उपचार जारी
    user_Pradeep Nagar
    Pradeep Nagar
    Photographer खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सूमर ग्राम पंचायत में पहली बार एससी महिला के लिए आरक्षित हुई सरपंच सीट पहली बार आरक्षण, गांव में चर्चा का दौर ग्राम पंचायत सूमर में सरपंच पद की आरक्षण लॉटरी जारी होने के बाद इस बार सीट अनुसूचित जाति (एससी) महिला के लिए आरक्षित हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, बाद पहली बार ग्राम पंचायत में सरपंच पद एससी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इसे लेकर गांव में खासा उत्साह और चर्चा का माहौल है।आरक्षण की जानकारी सामने आने के बाद गांव में जगह-जगह ग्रामीण आगामी पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा करते नजर आए। संभावित दावेदारों और उनके समर्थकों ने भी चुनावी समीकरणों पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है।ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार एससी महिला के लिए सरपंच पद आरक्षित होने से पंचायत में महिलाओं की भागीदारी को नया अवसर मिलेगा। वहीं, आरक्षण के बाद अब गांव में संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
    1
    सूमर ग्राम पंचायत में पहली बार एससी महिला के लिए आरक्षित हुई सरपंच सीट

पहली बार आरक्षण, गांव में चर्चा का दौर
ग्राम पंचायत सूमर में सरपंच पद की आरक्षण लॉटरी जारी होने के बाद इस बार सीट अनुसूचित जाति (एससी) महिला के लिए आरक्षित हुई है। ग्रामीणों के अनुसार,  बाद पहली बार ग्राम पंचायत में सरपंच पद एससी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। इसे लेकर गांव में खासा उत्साह और चर्चा का माहौल है।आरक्षण की जानकारी सामने आने के बाद गांव में जगह-जगह ग्रामीण आगामी पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा करते नजर आए। संभावित दावेदारों और उनके समर्थकों ने भी चुनावी समीकरणों पर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है।ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार एससी महिला के लिए सरपंच पद आरक्षित होने से पंचायत में महिलाओं की भागीदारी को नया अवसर मिलेगा। वहीं, आरक्षण के बाद अब गांव में संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
    user_Rakesh Kumar Nagar
    Rakesh Kumar Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • अनंत चतुर्दशी पर छीपाबड़ौद में निकली भव्य शोभायात्रा, 25 झांकियां और अखाड़े रहे आकर्षण का केंद्र अनंत चतुर्दशी पर छीपाबड़ौद में निकली भव्य शोभायात्रा, 25 झांकियां और अखाड़े रहे आकर्षण का केंद्र छीपाबडौद - छीपाबड़ौद कस्बे में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी अनंत चतुर्दशी महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्व हिंदू समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा ढोलम चौराहा स्थित शाकाहारी हनुमानजी मंदिर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए अनाज मंडी पहुंची। शोभायात्रा में करीब 25 झांकियां शामिल रहीं। दो अखाड़ों ने हैरतअंगेज शौर्य प्रदर्शन किया। राधारानी के भव्य रास, बाबा रामदेव जी की झांकी सहित विभिन्न मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चों और युवाओं के लिए गोरिल्ला, जामवंत, मंकी और मोटू-पतलू के पात्र विशेष आकर्षण रहे। वहीं अखाड़ों के शौर्य प्रदर्शन और विख्यात लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने शोभायात्रा में सांस्कृतिक रंग भर दिया। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। Jitendra Kushwah Mob. 8969999627
    4
    अनंत चतुर्दशी पर छीपाबड़ौद में निकली भव्य शोभायात्रा, 25 झांकियां और अखाड़े रहे आकर्षण का केंद्र

अनंत चतुर्दशी पर छीपाबड़ौद में निकली भव्य शोभायात्रा, 25 झांकियां और अखाड़े रहे आकर्षण का केंद्र
छीपाबडौद - 
छीपाबड़ौद कस्बे में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी अनंत चतुर्दशी महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्व हिंदू समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
शोभायात्रा ढोलम चौराहा स्थित शाकाहारी हनुमानजी मंदिर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए अनाज मंडी पहुंची।
शोभायात्रा में करीब 25 झांकियां शामिल रहीं। दो अखाड़ों ने हैरतअंगेज शौर्य प्रदर्शन किया। राधारानी के भव्य रास, बाबा रामदेव जी की झांकी सहित विभिन्न मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।
बच्चों और युवाओं के लिए गोरिल्ला, जामवंत, मंकी और मोटू-पतलू के पात्र विशेष आकर्षण रहे। वहीं अखाड़ों के शौर्य प्रदर्शन और विख्यात लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों ने शोभायात्रा में सांस्कृतिक रंग भर दिया। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।
Jitendra Kushwah 
Mob. 8969999627
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    23 min ago
  • योग प्रशिक्षण एवं तीर्थ करके लौटे योगियों का किया सम्मान हरनावदाशाहजी.पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में आयोजित सात दिवसीय आवासीय मुख्य योग प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर लौटे योग शिक्षकों का गुरुवार सुबह माताजी डूंगरी परिसर में संचालित निशुल्क योग कक्षा में सम्मान किया। इस अवसर पर चारधाम की यात्रा पूर्ण करते लौटे योगियों का भी स्वागत किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 से 17 सितंबर तक आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कस्बे के आधा दर्जन से अधिक योग शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान योग से जुडी बारिकियां सीखी। योग शिक्षक जितेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि हरिद्वार वेलनेस में आयोजित इस कार्यक्रम में यहां से अब तक 20 सह योग शिक्षक एवं 15 मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण ले चुके हैं। प्रशिक्षण में भाग लेकर लोट रमेश चंद्र लोधा ,प्रदीप यादव ,अमरलाल नगर ,अनूप खंडेलवाल ,नरेंद्र यादव ,हेमंत नामदेव ,एवं बालचंद का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस मौके पर पतंजलि योग समिति तहसील प्रभारी हेमप्रकाश शर्मा ,नगर अध्यक्ष मनोज पारेता ,विनोद खरे, हुकमचंद राठौर, परमानंद रेगर, लालचंद , रामस्वरूप नागर, लोकेश शर्मा, भीम सिंह मीणा ,राकेश चौरसिया समेत अन्य साधक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान मुख्य योग शिक्षक अनूप खंडेलवाल द्वारा भजनों की प्रस्तुति की गई।
    2
    योग प्रशिक्षण एवं तीर्थ करके लौटे योगियों का किया सम्मान 

हरनावदाशाहजी.पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में आयोजित सात दिवसीय आवासीय मुख्य योग प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर लौटे योग शिक्षकों का गुरुवार सुबह माताजी डूंगरी परिसर में संचालित निशुल्क योग कक्षा में सम्मान किया। इस अवसर पर चारधाम की यात्रा पूर्ण करते लौटे योगियों का भी स्वागत किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 से 17 सितंबर तक आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कस्बे के आधा दर्जन से अधिक योग शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान योग से जुडी बारिकियां सीखी। योग शिक्षक जितेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि हरिद्वार वेलनेस में आयोजित इस कार्यक्रम में यहां से अब तक 20 सह योग शिक्षक एवं 15 मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण ले चुके हैं। प्रशिक्षण में भाग लेकर लोट रमेश चंद्र लोधा ,प्रदीप यादव ,अमरलाल नगर ,अनूप खंडेलवाल ,नरेंद्र यादव ,हेमंत नामदेव ,एवं बालचंद का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस मौके पर पतंजलि योग समिति तहसील प्रभारी हेमप्रकाश शर्मा ,नगर अध्यक्ष मनोज पारेता ,विनोद खरे, हुकमचंद राठौर, परमानंद रेगर, लालचंद , रामस्वरूप नागर, लोकेश शर्मा, भीम सिंह मीणा ,राकेश चौरसिया समेत अन्य साधक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान मुख्य योग शिक्षक अनूप खंडेलवाल द्वारा भजनों की प्रस्तुति की गई।
    user_Pramod jain
    Pramod jain
    पत्रकार छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • बारां खबर न्यू सिविल लाइन महिला मंडल द्वारा उपसभापति तेजेस सुमन वार्ड पार्षद चंद्रकला सुमन का माल्यार्पण कर ,बुके भेटकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया जिसमें सभी मोहल्ले वासी उपस्थित रहे। बारां खबर न्यू सिविल लाइन महिला मंडल द्वारा उपसभापति तेजेस सुमन वार्ड पार्षद चंद्रकला सुमन का माल्यार्पण कर ,बुके भेटकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया जिसमें सभी मोहल्ले वासी उपस्थित रहे।
    2
    बारां खबर न्यू सिविल लाइन महिला मंडल द्वारा उपसभापति तेजेस सुमन वार्ड पार्षद चंद्रकला सुमन का माल्यार्पण कर ,बुके भेटकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया जिसमें सभी मोहल्ले वासी उपस्थित रहे।
बारां खबर न्यू सिविल लाइन महिला मंडल द्वारा उपसभापति तेजेस सुमन वार्ड पार्षद चंद्रकला सुमन का माल्यार्पण कर ,बुके भेटकर मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया जिसमें सभी मोहल्ले वासी उपस्थित रहे।
    user_Bharat_News_24_Baran
    Bharat_News_24_Baran
    Local News Reporter बारां, बारां, राजस्थान•
    1 hr ago
  • ढाबादेह में अनंत चतुर्दशी कि रहीं धूम गणपति बप्पा मोरया से गूंजा कस्बा मोड़क क्षेत्र के ढाबादेह में अनंत चतुर्दशी कि रहीं धूम गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ती मोरया अगले बरस तू जल्दी आना, जैसे जयकारों कि आवाज़ गूंजी , बड़ी संख्या में श्रद्धालु डी जे ढोल के साथ भजनों पर झूमते गाते हुए पहुंचे विसर्जन करने, वहीं गणपति बप्पा के विसर्जन के लिए जा रहीं झांकियां का ढाबादेह के दुकानदारों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया , स्वागत के दौरान गणेश गणपति के जयकारों से पूरा ढाबादेह चौराहा भक्ति में हो गया, वहीं दुकानदारों ने जुलूस में शामिल सभी भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की इस अवसर पर मौजूद रहें,राजू सुमन रोहित शर्मा मोहन मेघवाल मनोज धाकड़ चंचल धाकड़ शंकर सुमन जगदीश राठौर जीतू मिस्त्री मनोज सुमन लालचंद सेन पुरुषोत्तम गुप्ता केशव पोरवाल पीरु जाट पदम जाट सेलू पोरवाल सहित अन्य दुकानदार वह ग्रामीण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहें।
    4
    ढाबादेह में अनंत चतुर्दशी कि रहीं धूम गणपति बप्पा मोरया से गूंजा कस्बा 
मोड़क क्षेत्र के ढाबादेह में अनंत चतुर्दशी कि रहीं धूम गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ती मोरया अगले बरस तू जल्दी आना, जैसे जयकारों कि आवाज़ गूंजी , बड़ी संख्या में श्रद्धालु डी जे ढोल के साथ भजनों पर  झूमते गाते हुए पहुंचे विसर्जन करने, वहीं गणपति  बप्पा के विसर्जन के  लिए जा  रहीं झांकियां का ढाबादेह के दुकानदारों द्वारा पुष्प वर्षा कर  स्वागत किया , स्वागत के दौरान गणेश गणपति  के जयकारों से पूरा ढाबादेह चौराहा भक्ति में हो गया, वहीं दुकानदारों ने  जुलूस में शामिल सभी भक्तों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की इस अवसर पर मौजूद रहें,राजू सुमन रोहित शर्मा मोहन मेघवाल मनोज धाकड़ चंचल धाकड़ शंकर सुमन जगदीश राठौर    जीतू मिस्त्री मनोज सुमन लालचंद सेन पुरुषोत्तम गुप्ता केशव पोरवाल पीरु जाट पदम जाट सेलू पोरवाल सहित अन्य दुकानदार वह ग्रामीण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहें।
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • परासली में आज गणपति विसर्जन, 12 दिवसीय महोत्सव के बाद गाजे-बाजे के साथ होगी विदाई,पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भक्तिमय रहा माहौल, विसर्जन से पहले भावुक हुए श्रद्धालु। रायपुर क्षेत्र के परासली गांव में मेहर गणेश मंडल द्वारा आयोजित 12 दिवसीय गणेश महोत्सव का आज श्रद्धा और भक्ति के साथ समापन होगा। महोत्सव के दौरान गणपति पंडाल में प्रतिदिन सुबह-शाम विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया। वहीं रात्रि में भजन-कीर्तन सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे गांव को भक्तिमय वातावरण से सराबोर रखा। शुक्रवार को मेहर गणेश मंडल के सदस्यों के साथ मातृशक्ति ने भी अपने-अपने घरों से पूजा की थालियां सजाकर सामूहिक आरती में भाग लिया। गणपति बप्पा की आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ जयकारे लगाए। महोत्सव के अंतिम दिन का माहौल बेहद भावुक नजर आया और कई भक्तों की आंखें नम हो गईं। आज देर शाम गणपति बप्पा की प्रतिमा को गाजे-बाजे, डीजे, बैंड-बाजे और रंग-गुलाल के बीच भव्य जुलूस के रूप में नदी तक ले जाया जाएगा, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन के दौरान श्रद्धालु “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ अपने आराध्य को भावभीनी विदाई देंगे। 12 दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन ने परासली में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया।
    2
    परासली में आज गणपति विसर्जन, 12 दिवसीय महोत्सव के बाद गाजे-बाजे के साथ होगी विदाई,पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भक्तिमय रहा माहौल, विसर्जन से पहले भावुक हुए श्रद्धालु।

रायपुर क्षेत्र के परासली गांव में मेहर गणेश मंडल द्वारा आयोजित 12 दिवसीय गणेश महोत्सव का आज श्रद्धा और भक्ति के साथ समापन होगा। महोत्सव के दौरान गणपति पंडाल में प्रतिदिन सुबह-शाम विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया। वहीं रात्रि में भजन-कीर्तन सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे गांव को भक्तिमय वातावरण से सराबोर रखा।
शुक्रवार को मेहर गणेश मंडल के सदस्यों के साथ मातृशक्ति ने भी अपने-अपने घरों से पूजा की थालियां सजाकर सामूहिक आरती में भाग लिया। गणपति बप्पा की आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ जयकारे लगाए। महोत्सव के अंतिम दिन का माहौल बेहद भावुक नजर आया और कई भक्तों की आंखें नम हो गईं।
आज देर शाम गणपति बप्पा की प्रतिमा को गाजे-बाजे, डीजे, बैंड-बाजे और रंग-गुलाल के बीच भव्य जुलूस के रूप में नदी तक ले जाया जाएगा, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
विसर्जन के दौरान श्रद्धालु “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ अपने आराध्य को भावभीनी विदाई देंगे। 12 दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन ने परासली में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    Farmer रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • कालीसिंध नदी में बप्पा का विसर्जन: पनवाड़ में 4 दर्जन झांकियों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा पनवाड़ में अनंत चतुर्दशी पर 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों के साथ 10 दिवसीय गणेश महोत्सव संपन्न हुआ। गणेश महोत्सव समिति के तत्वावधान में कस्बे सहित बोरली, बिशनखेड़ी और सारोला जैसे आसपास के गांवों से आई करीब 4 दर्जन झांकियों का विशाल कारवां निकाला गया, जिसमें जेसीबी पर सजी गणेश प्रतिमा मुख्य आकर्षण रही। सुबह 10 बजे बड़ी बावड़ी से विधि-विधान से आरती के बाद शुरू हुई शोभायात्रा का नगरवासियों ने पुष्पवर्षा, रंगोली और विभिन्न सेवा स्टॉलों के साथ स्वागत किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवाओं की टोलियों ने आतिशबाजी की और महिलाएं भजनों पर झूमीं। शाम 4 बजे समदखेड़ी धाम पहुंची शोभायात्रा के बाद थानाधिकारी संपतराज वैष्णव की मुस्तैद सुरक्षा व्यवस्था के बीच कालीसिंध नदी तट पर सामूहिक महाआरती कर प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण जल विसर्जन किया गया। समिति ने सफल आयोजन के लिए प्रशासन व ग्रामीणों का आभार जताया।
    1
    कालीसिंध नदी में बप्पा का विसर्जन: पनवाड़ में 4 दर्जन झांकियों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा
पनवाड़ में अनंत चतुर्दशी पर 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारों के साथ 10 दिवसीय गणेश महोत्सव संपन्न हुआ। गणेश महोत्सव समिति के तत्वावधान में कस्बे सहित बोरली, बिशनखेड़ी और सारोला जैसे आसपास के गांवों से आई करीब 4 दर्जन झांकियों का विशाल कारवां निकाला गया, जिसमें जेसीबी पर सजी गणेश प्रतिमा मुख्य आकर्षण रही।
सुबह 10 बजे बड़ी बावड़ी से विधि-विधान से आरती के बाद शुरू हुई शोभायात्रा का नगरवासियों ने पुष्पवर्षा, रंगोली और विभिन्न सेवा स्टॉलों के साथ स्वागत किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवाओं की टोलियों ने आतिशबाजी की और महिलाएं भजनों पर झूमीं। शाम 4 बजे समदखेड़ी धाम पहुंची शोभायात्रा के बाद थानाधिकारी संपतराज वैष्णव की मुस्तैद सुरक्षा व्यवस्था के बीच कालीसिंध नदी तट पर सामूहिक महाआरती कर प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण जल विसर्जन किया गया। समिति ने सफल आयोजन के लिए प्रशासन व ग्रामीणों का आभार जताया।
    user_Pradeep Nagar
    Pradeep Nagar
    Photographer खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.