Shuru
Apke Nagar Ki App…
जंगली हाथियों से प्रभावित 217 किसानों को मिला 29.55 लाख रुपये का मुआवजा चैनपुर। कुरूमगढ़ वन क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर, जारी एवं डुमरी प्रखंड के दर्जनों गांवों में जंगली हाथियों द्वारा गरीब किसानों के घरों एवं फसलों को पहुंचाए गए नुकसान के एवज में वन विभाग की ओर से गुरुवार को मुआवजा राशि का वितरण किया गया। कुल 217 प्रभावित किसानों के बीच 29,55,848 रुपये की मुआवजा राशि के चेक वितरित किए गए।
Sachin public news
जंगली हाथियों से प्रभावित 217 किसानों को मिला 29.55 लाख रुपये का मुआवजा चैनपुर। कुरूमगढ़ वन क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर, जारी एवं डुमरी प्रखंड के दर्जनों गांवों में जंगली हाथियों द्वारा गरीब किसानों के घरों एवं फसलों को पहुंचाए गए नुकसान के एवज में वन विभाग की ओर से गुरुवार को मुआवजा राशि का वितरण किया गया। कुल 217 प्रभावित किसानों के बीच 29,55,848 रुपये की मुआवजा राशि के चेक वितरित किए गए।
More news from झारखंड and nearby areas
- जंगली हाथियों से प्रभावित 217 किसानों को मिला 29.55 लाख रुपये का मुआवजा चैनपुर। कुरूमगढ़ वन क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर, जारी एवं डुमरी प्रखंड के दर्जनों गांवों में जंगली हाथियों द्वारा गरीब किसानों के घरों एवं फसलों को पहुंचाए गए नुकसान के एवज में वन विभाग की ओर से गुरुवार को मुआवजा राशि का वितरण किया गया। कुल 217 प्रभावित किसानों के बीच 29,55,848 रुपये की मुआवजा राशि के चेक वितरित किए गए।1
- निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने धाम परिसर में टूटे हुए पेवर ब्लॉक की मरम्मती, नियमित साफ-सफाई, बाउंड्री निर्माण सहित अन्य आवश्यक मरम्मती कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने का निर्देश दिया। गुमला: उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने बुधवार को जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल टांगीनाथ धाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धाम परिसर में श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध प्राथमिक सुविधाओं, साफ-सफाई, विधि-व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने तथा परिसर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने धाम परिसर में टूटे हुए पेवर ब्लॉक की मरम्मती, नियमित साफ-सफाई, बाउंड्री निर्माण सहित अन्य आवश्यक मरम्मती कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि टांगीनाथ धाम में गुमला जिले के साथ-साथ अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए परिसर में आवश्यक प्राथमिक सुविधाओं की उपलब्धता एवं समुचित रख-रखाव सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को धाम परिसर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने, श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाने तथा आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को व्यवस्थित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टांगीनाथ धाम जिले का महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरी सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।4
- *चैनपुर में ईद मिलाद पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन धूमधाम से मनाया* चैनपुर में भव्य जुलूस निकला, जुलूस में गूंजा पूरा चैनपुर। चैनपुर में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर ईद मिलाद-उन-नबी का पावन त्योहार पूरी अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गय। जिनमें पैगंबर साहब की जीवनी, उनकी शिक्षाओं और मानवता के संदेश को याद किया गया।जिसमें गरीबों को भोजन व शरबत बांटकर अमन और भाईचारे का पैगाम दिया गया। जिसमें बताया गया कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को दया, करुणा, समानता और न्याय का मार्ग दिखाया था। और वह एक सच्चे मुसलमान थे जो दुनिया को अमन चैन और भाईचारा पाठ पढ़ाया था।आज के दिन लोग उनके बताए गए नेक रास्तों पर चलने और समाज में प्रेम व सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लेते हैं। इस मौके पर शकील खान ने कहा कि आज इबादत की इस घड़ी में हम उनके जन्मदिन पर पूरे राष्ट्र को सामाजिक समरसता का परिचय देना पसंद करते हैं जो पैगंबर साहब की इच्छा थी हमें उनके ही बताएं मार्गों पर चलने की आवश्यकता है ताकि सामाजिक समरसता बनी रहे और भाईचारगी के साथ रहें ।ईद-ए-मिलाद-उन-नबी यह पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्म की याद में मनाया जाता है। वहीं मुस्लिम धर्मालंबियों नें मस्जिद में नमाज अदा कर सैंकड़ों कि संख्या में जुलूस निकाला गया। जिसमें ब्लॉक मोड होते हुए चर्च रोड, सोहन भगत चौक, बस स्टैंड सहित मुख्य मार्ग से चैनपुर थाना रोड होते हुए मस्जिद के पास जाकर सभा का समापन हुआ । इस दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाएं में मुकम्मल रहे इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शकील खान जहीर खान उस्मान खान अफरोज आलम फिरोज आलम जावेद खान सैकड़ो लोग और बच्चे बच्चियों भी उपस्थित रहे *चैनपुर में ईद मिलाद पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन धूमधाम से मनाया* चैनपुर में भव्य जुलूस निकला, जुलूस में गूंजा पूरा चैनपुर। चैनपुर में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर ईद मिलाद-उन-नबी का पावन त्योहार पूरी अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गय। जिनमें पैगंबर साहब की जीवनी, उनकी शिक्षाओं और मानवता के संदेश को याद किया गया।जिसमें गरीबों को भोजन व शरबत बांटकर अमन और भाईचारे का पैगाम दिया गया। जिसमें बताया गया कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को दया, करुणा, समानता और न्याय का मार्ग दिखाया था। और वह एक सच्चे मुसलमान थे जो दुनिया को अमन चैन और भाईचारा पाठ पढ़ाया था।आज के दिन लोग उनके बताए गए नेक रास्तों पर चलने और समाज में प्रेम व सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लेते हैं। इस मौके पर शकील खान ने कहा कि आज इबादत की इस घड़ी में हम उनके जन्मदिन पर पूरे राष्ट्र को सामाजिक समरसता का परिचय देना पसंद करते हैं जो पैगंबर साहब की इच्छा थी हमें उनके ही बताएं मार्गों पर चलने की आवश्यकता है ताकि सामाजिक समरसता बनी रहे और भाईचारगी के साथ रहें ।ईद-ए-मिलाद-उन-नबी यह पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्म की याद में मनाया जाता है। वहीं मुस्लिम धर्मालंबियों नें मस्जिद में नमाज अदा कर सैंकड़ों कि संख्या में जुलूस निकाला गया। जिसमें ब्लॉक मोड होते हुए चर्च रोड, सोहन भगत चौक, बस स्टैंड सहित मुख्य मार्ग से चैनपुर थाना रोड होते हुए मस्जिद के पास जाकर सभा का समापन हुआ । इस दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाएं में मुकम्मल रहे इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शकील खान जहीर खान उस्मान खान अफरोज आलम फिरोज आलम जावेद खान सैकड़ो लोग और बच्चे बच्चियों भी उपस्थित रहे1
- अंजुमन इस्लामिया बघनी चुनाव में आजाद अंसारी और तंमजीद अंसारी ने दर्ज की जीत अंजुमन इस्लामिया बघनी चुनाव में आजाद अंसारी और तंमजीद अंसारी ने दर्ज की जीत।अंजुमन इस्लामिया बघनी के चुनाव में सदर पद पर आजाद अंसारी और सेक्रेट्री पद पर तंमजीद अंसारी ने जीत दर्ज की। चुनाव में कुल 356 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया।सदर पद के लिए हुए चुनाव में आजाद अंसारी को 193 वोट मिले, जबकि शरीफुद्दीन अंसारी को 78 वोट और इशाक अंसारी को 74 वोट प्राप्त हुए। इस तरह आजाद अंसारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से स्पष्ट बढ़त बनाते हुए सदर पद पर जीत हासिल की। वहीं, सेक्रेट्री पद के चुनाव में तंमजीद अंसारी को 112 वोट मिले और उन्होंने जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर तौफीक अंसारी को 109 वोट, रकिम अंसारी को 88 वोट तथा नसरुद्दीन अंसारी को 37 वोट प्राप्त हुए।चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित सदर आजाद अंसारी और सेक्रेट्री तंमजीद अंसारी को बधाई दी। लोगों ने उम्मीद जताई कि नई कमेटी अंजुमन इस्लामिया बघनी के विकास, सामाजिक एकता और समुदाय के हित में बेहतर कार्य करेगी।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव में मिले विश्वास और जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास किया जाएगा।इससे पहले बुधवार सुबह 7:00 से ही अंजुमन इस्लामिया चुनाव बघनी का कार्यक्रम शुरू हुआ।चुनाव अंजुमन फ्लाहुल मुस्लिमन सिसई की निगरानी में कराया गया।अंजुमन सिसई के सेक्रेटरी शमशाम उल हक अंसारी सब मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मतदान के लिए ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। बताया गया कि यह चुनाव मुस्लिम समाज की बेहतरी के लिए कराया जा रहा है। अंजुमन इस्लामिया बघनी का चुनाव पहली बार मतदान के द्वारा कराया गया। यह चुनाव 3 वर्ष तक के लिए प्रभावी रहेगा। मौके पर चुनाव प्रवेक्षक महमूद आलम सह प्रवेक्षक जुलफान अंसारी, सिसई सदर सलमान अली,चुनाव प्रभारी नेज़ामुद्दीन अंसारी, सह प्रभारी बैबूल अंसारी,प्रथम मतदान पदाधिकारी फिरदोस अलम, द्वितीय मतदान पदाधिकारी मोहम्मद दावर हुसैन,तृतीय मतदान पदाधिकारी हाजी शमीम अंसारी और पीठासीन पदाधिकारी के रूप में मुमताज अंसारी सेक्रेटरी अंजुमन इस्लामिया करकरी,मो जुबेर अंसारी करकरी, रिजवान अंसारी,असरारुल हक, खालिद अंसारी, मोइन अंसारी,तनवीर अंसारी,हसीब अंसारी, फिरोज अंसारी, अशफाक अंसारी, कासिम अंसारी,मोजिब अंसारी,समसेर अंसारी सहित गांव के ग्रामीण उपस्थित हुए।1
- सिसई / गुमला : गुमला में विकास के दावों की खुली पोल; पुल की बदहाली से ग्रामीण परेशान , जान जोखिम में डालकर आवागमन को मजबूर गुमला जिले से विकास के दावों को आईना दिखाती तस्वीर सामने आई है। पालकोट प्रखंड के बिलिंगबिरा पंचायत अंतर्गत गोइंधारा जाने वाले रास्ते पर पुल की बदहाल स्थिति ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि लोग मजबूरी में जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजर रहे हैं। बारिश के मौसम में खतरा और भी बढ़ गया है। तस्वीरें पालकोट प्रखंड के बिलिंगबिरा पंचायत की हैं, जहां गोइंधारा जाने वाले रास्ते पर पुल की हालत बेहद खराब है। सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीण इसी जोखिम भरे रास्ते का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। बच्चों के स्कूल जाने से लेकर ग्रामीणों के प्रखंड मुख्यालय और थाना पहुंचने तक, इसी रास्ते पर निर्भरता है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में पुल और रास्ते की स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीण लंबे समय से पुल की मरम्मत या नए निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। ग्रामीणों के मुताबिक, चुनाव से पहले सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने मौके पर पहुंचकर पुल की स्थिति का जायजा लिया था। ग्रामीणों का दावा है कि पुल के निर्माण या मरम्मत के लिए टेंडर भी पास कराया गया था। इसके बावजूद अब तक धरातल पर काम शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि टेंडर पास होने के बाद जल्द ही काम शुरू होगा और वर्षों पुरानी समस्या खत्म हो जाएगी। लेकिन समय बीतने के बावजूद हालात जस के तस हैं। अब ग्रामीण प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कैमरे में कैद ये तस्वीरें सिर्फ बदहाल पुल की कहानी नहीं, बल्कि उन ग्रामीणों की परेशानी बयां कर रही हैं, जिनके लिए यही रास्ता रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। ग्रामीणों का सीधा सवाल है—जब पुल के काम के लिए टेंडर पास होने की बात कही जा रही है, तो आखिर काम कब शुरू होगा? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या ग्रामीणों को जल्द सुरक्षित रास्ता मिलेगा?3
- लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के अरु पंचायत की हकीकत सुनकर आप दंग रह जाएंगे लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के अरु पंचायत की हकीकत सुनकर आप दंग रह जाएंगे1
- ईद-ए-मिलादुन्नबी पर चैनपुर में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, इस्लामिक व तिरंगे झंडों के साथ बुलंद हुए नारे चैनपुर। ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को चैनपुर में मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। लोगों के हाथों में इस्लामिक झंडों के साथ तिरंगे झंडे भी नजर आए। इस दौरान धार्मिक नारों से चैनपुर नगर गूंज उठा।1
- गुमला-छत्तीसगढ़ रोड पर भीषण हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में महाराष्ट्र के युवक की मौत1