अजयगढ़ पुलिस ने पशु तस्करी पर फिर किया वार थाना प्रभारी हरि सिंह ठाकुर की अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी अजयगढ़:- अजयगढ़ में नवागत थाना प्रभारी हरि सिंह ठाकुर के द्वारा पद ग्रहण करते ही अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार कार्यवाहिया की जा रही है थाना प्रभारी ने अपने थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दे रखे हैं।इसी के चलते मुखबिर की सूचना पर अजयगढ़ थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश बूचड़खाने ले जाए जा रहे 1दर्जन से अधिक पशुओं को पशुतस्करों सहित पकड़ा है।पशु तस्कर पिकअप वाहन में क्रूरता पूर्वक मवेशियों को चोरी छुपे उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।तभी मुखबिर की सटीक लोकेशन पर पुलिस बल के साथ घेराबंदी करते हुए वाहन को चेक किया जिनमें क्रूरतापूर्वक मवेशियों को उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था।जिस पर कार्यवाही करते हुए एक दर्जन से अधिक पशुओं को एक वाहन सहित जप्त किया गया है।जप्त मवेशियों को देवगांव की सिद्धनाथ गौशाला में सुरक्षित रखा गया है ओर पशु तस्करों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी हरी सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक अशोक अहिरवार,जयेन्द्र पाल,आरक्षक मनोज पटेल, अजय पटेल की मुख्य भूमिका रही। #viralreel #ajaygarh #sppanna
अजयगढ़ पुलिस ने पशु तस्करी पर फिर किया वार थाना प्रभारी हरि सिंह ठाकुर की अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी अजयगढ़:- अजयगढ़ में नवागत थाना प्रभारी हरि सिंह ठाकुर के द्वारा पद ग्रहण करते ही अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए लगातार कार्यवाहिया की जा रही है थाना प्रभारी ने अपने थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दे रखे हैं।इसी
के चलते मुखबिर की सूचना पर अजयगढ़ थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश बूचड़खाने ले जाए जा रहे 1दर्जन से अधिक पशुओं को पशुतस्करों सहित पकड़ा है।पशु तस्कर पिकअप वाहन में क्रूरता पूर्वक मवेशियों को चोरी छुपे उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।तभी मुखबिर की सटीक लोकेशन पर पुलिस बल के साथ घेराबंदी करते हुए वाहन को चेक किया जिनमें क्रूरतापूर्वक मवेशियों को उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा
था।जिस पर कार्यवाही करते हुए एक दर्जन से अधिक पशुओं को एक वाहन सहित जप्त किया गया है।जप्त मवेशियों को देवगांव की सिद्धनाथ गौशाला में सुरक्षित रखा गया है ओर पशु तस्करों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी हरी सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक अशोक अहिरवार,जयेन्द्र पाल,आरक्षक मनोज पटेल, अजय पटेल की मुख्य भूमिका रही। #viralreel #ajaygarh #sppanna
- अजयगढ के सी एम राइज विद्यालय सहित कई शासकीय विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया प्रवेष उत्सव अजयगढ:-मध्यप्रदेश शासन द्वारा 1 से 4 अप्रैल तक चलाए जा रहे "स्कूल चलें हम "अभियान के तहत मनाए जाने वाले प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में पहले दिवस प्रवेश उत्सव का आयोजन अजयगढ़ के समस्त शासकीय विद्यालयों में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।इन्हीं कार्यक्रम के तहत अजयगढ़ के संदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सीता सरोज गुप्ता व विशिष्ट अतिथि पूर्व बीईओ नंदपाल सिंह,जिला उपाध्यक्ष शीलू श्रीवास्तव रहे।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सी एम राइज प्राचार्य वीरेंद्र कुमार मिश्रा तथा मंच संचालन निवेदिता शुक्ला द्वारा किया गया।प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में अभिभावकों को आमंत्रित कर नई शिक्षा नीति के तहत उनकी जिम्मेदारियां से उन्हें अवगत कराया।कार्यक्रम का प्रारंभ माता सरस्वती की प्रतिमा में माल्यार्पण करके की गई।इसके उपरांत साईं हुए अतिथियों का स्वागत किया गया।इस अवसर पर सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भविष्य में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया उन्होंने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम अनुशासन और आत्मविश्वास के महत्व के बारे में बताया जिससे वह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए जिज्ञासा भरे प्रश्नों का समाधान अतिथियों द्वारा किया गया।यह आयोजन शिक्षा एवं भविष्य निर्माण के प्रति एक नई ऊर्जा भरने वाला सिद्ध हुआ जिसने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के द्वारा किताबों का वितरण भी किया गया।इस दौरान स्कूल शिवनारायण सिंह,प्रवीण सिंह,गजेंद्र सिंह,मधुरिमा,प्रिया खरे, अंजली कुरेले स्कूल के शिक्षक सहित छात्र छात्राएं व उनके अभिभावक सम्मिलित हुए।4
- पवई। आज हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर श्री बालाजी सरकार की महा आरती करने का सौभाग्य प्राप्त होगा 🚩👏1
- पन्नाः पन्ना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सतना में छिपा वारंटी को फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया गया1
- देवेन्द्रनगर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम हनुमान मंदिरों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव महाआरती,अखंड संकीर्तन,रामायण पाठ का आयोजन भव्य भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण देवेंद्रनगर- संकट मोचन केसरीनंदन हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान मंदिरों में भक्तों की एक दिन पूर्व व गुरुवार की सुबह से भारी भीड़ देखी गई। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर नगर सहित क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। एवं नगर के अलग अलग हिस्सों में भक्तों ने परसादी का वितरण किया गया। मुख्य मार्ग के सामने स्थित बड़े हनुमान मंदिर,नगर परिषद के बगल से संकट मोचन हनुमान मंदिर,राजादहार मंदिर, बड़वारा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, झिरियन मंदिर,महावीरन मंदिर में सुबह से ही भक्त गीतों पर झूमते हुए मंदिर पहुंचे यहां पर भक्तों ने हनुमानजी की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर हनुमान जी को परसादी का भोग लगाया। संकट मोचन हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जहां पर हजारों भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ किया गया।2
- "स्वामित्व योजना के तहत गांवों में घरों की जमीन का मालिकाना कार्ड देने की प्रक्रिया जारी है।"RURAL PROPERTY CARD PROGRAMSVAMITVA SCHEME1
- *हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर खैरुआ सरकार में भक्त जनों का लगा तांता* नागौद। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर खैरुआ सरकार में उमड़ा भक्तों का सैलाब। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने मंदिर पहुंचे तहसीलदार और थाना प्रभारी नागौद। भारी संख्या में उपस्थित भक्तजनों द्वारा पूजा- अर्चना, भंडारे और कवि सम्मेलन का किया गया है आयोजन।1
- कटनी रोड एनएच 30 पर आमडानला पावर हाउस के पास आबकारी विभाग द्वारा शराब की दुकान खोली जा रही थी सूचना मिलने पर मानवाधिकार संरक्षण संगठन जिला मैहर से जिलाध्यक्ष आशुतोष दहायत और समाज सेवी अंकित सोनकिया जी छोटू कुशवाहा जी अमित पाठक जी और भी लोग के मौजूदगी में दुकान बंद करवाने का काम आज हुआ अगर यह काम नहीं रोका गया तो उग्र आंदोलन होगा महिलाएं बच्चे सब वहां जाकर बैठेंगे और प्रशासन को इसका जवाब देना पड़ेगा दोबारा दुकान खुलती है और किसके संरक्षण से और कौन-कौन इसमें साथ दे रहा है । उनका नाम पता सहित कल मैं सोशल मीडिया में चलाऊंगा इस दुकान के खुलने से आसपास का वातावरण खराब होगा और शराबी के आने जाने से छोटे-छोटे बच्चे और महिलाओं पर असर होगा इसको देखते हुए मैं मैहर प्रशासन माननीय कलेक्टर महोदय जी से निवेदन करता हूं कि इसको गांव से दूर खुलवाने का कष्ट करें। जिलाध्यक्ष मैहर आशुतोष दहायत मानवाधिकार संरक्षण संगठन मध्यप्रदेश1
- श्री हनुमान लला प्रगतोत्सव के पूर्व मंदिरों में हुई भव्य सजावट कई जगह बैठी रामायण कल होंगे सुंदर कांड वो भंडारा अजयगढ़:-अजयगढ़ में श्री हनुमान लला प्रगतोत्सव के पूर्व नगर के सभी बजरंग बली के मंदिरों में भव्य सजावट के साथ साथ संगीतमय अखंड रामायण के आयोजन के साथ साथ कल सुंदर कांड का पाठ व भव्य भंडारे का आयोजन किया जाना हे जिसको लेकर नगर के समस्त हनुमान भक्त तैयारियों में लगे हुए है।इसी कार्यक्रम के तहत बजरंग दल के द्वारा भी एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा हे जो अजयगढ़ के जय स्तंभ चौराहे से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए माधोगंज चौराहे में समाप्त होगी जहां पर एक महाआरती का आयोजन के साथ साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा।4