Shuru
Apke Nagar Ki App…
*हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर खैरुआ सरकार में भक्त जनों का लगा तांता* नागौद। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर खैरुआ सरकार में उमड़ा भक्तों का सैलाब। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने मंदिर पहुंचे तहसीलदार और थाना प्रभारी नागौद। भारी संख्या में उपस्थित भक्तजनों द्वारा पूजा- अर्चना, भंडारे और कवि सम्मेलन का किया गया है आयोजन।
AIMA MEDIYA (जन - जन की आवाज) सतना मध्यप्रदेश
*हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर खैरुआ सरकार में भक्त जनों का लगा तांता* नागौद। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर खैरुआ सरकार में उमड़ा भक्तों का सैलाब। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने मंदिर पहुंचे तहसीलदार और थाना प्रभारी नागौद। भारी संख्या में उपस्थित भक्तजनों द्वारा पूजा- अर्चना, भंडारे और कवि सम्मेलन का किया गया है आयोजन।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर खैरुआ सरकार में भक्त जनों का लगा तांता* नागौद। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर खैरुआ सरकार में उमड़ा भक्तों का सैलाब। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने मंदिर पहुंचे तहसीलदार और थाना प्रभारी नागौद। भारी संख्या में उपस्थित भक्तजनों द्वारा पूजा- अर्चना, भंडारे और कवि सम्मेलन का किया गया है आयोजन।1
- देवेन्द्रनगर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम हनुमान मंदिरों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव महाआरती,अखंड संकीर्तन,रामायण पाठ का आयोजन भव्य भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण देवेंद्रनगर- संकट मोचन केसरीनंदन हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान मंदिरों में भक्तों की एक दिन पूर्व व गुरुवार की सुबह से भारी भीड़ देखी गई। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर नगर सहित क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। एवं नगर के अलग अलग हिस्सों में भक्तों ने परसादी का वितरण किया गया। मुख्य मार्ग के सामने स्थित बड़े हनुमान मंदिर,नगर परिषद के बगल से संकट मोचन हनुमान मंदिर,राजादहार मंदिर, बड़वारा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, झिरियन मंदिर,महावीरन मंदिर में सुबह से ही भक्त गीतों पर झूमते हुए मंदिर पहुंचे यहां पर भक्तों ने हनुमानजी की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर हनुमान जी को परसादी का भोग लगाया। संकट मोचन हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जहां पर हजारों भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ किया गया।2
- Post by Unchehra news1
- *सतना जिले के उचेहरा थाना अंतर्गत ग्राम अतरवेदिया में डॉक्टर निलेश पांडे के यहां चंदन के वृक्षों की चोरी*1
- सतना, 02 अप्रैल 2026 (गुरुवार) चंद्रशेखर आज़ाद पूर्व सैनिक संगठन, सतना के उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार मिश्रा (सेवानिवृत्त) ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सतना रेलवे स्टेशन पर एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने पूरे शहर को देशभक्ति, गौरव और सम्मान की भावना से सराबोर कर दिया। भारतीय सेना से 31 मार्च 2026 को गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण कर लौटे चार वीर सैनिक—हवलदार बृजेश सिंह (स्पेशल फोर्स पैरा कमांडो), हवलदार जितेंद्र तिवारी (EME), हवलदार उमलेश तिवारी (EME) एवं हवलदार आर. नामदेव (ASC)—का एक साथ आगमन हुआ, जिसे ऐतिहासिक और अविस्मरणीय पल में बदल दिया गया। रेलवे स्टेशन पर 100 से अधिक पूर्व सैनिकों, परिजनों एवं नागरिकों की भारी भीड़ ने फूल-मालाएं, चंदन तिलक, अक्षत, कलश, उपहार, बैंड-बाजा, ढोल-नगाड़ों और खुली जीप के साथ अपने वीर सपूतों का ऐसा स्वागत किया, मानो पूरा सतना एक उत्सव में बदल गया हो। जैसे ही चारों वीर सपूत स्टेशन पर पहुंचे, ढोल-नगाड़ों की गूंज, जयघोष, नृत्य और आरती के साथ उनका भव्य अभिनंदन किया गया। यह नजारा इतना भव्य और भावुक था कि वहां मौजूद यात्रियों की भीड़ तालियों से गूंज उठी और हर कोई इस अद्भुत सम्मान का साक्षी बनकर गर्व महसूस करने लगा। इस गरिमामय अवसर पर संगठन के संरक्षक एवं पदाधिकारी—अध्यक्ष श्री सुनील सिंह परिहार, संरक्षक श्री सुरेश प्रताप सिंह (जाखी), उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष श्री पवन कुमार सिंह, सह-कोषाध्यक्ष श्री लोकेन्द्र सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह (जय हिंद डेंटल क्लिनिक), श्री पी.डी. सिंह परिहार, श्री भूपेंद्र सिंह, श्री विजय सिंह, श्री मनोज कुशवाहा, श्री यशवंत सिंह, श्री कमलेश सिंह (SBI), श्री सुरेन्द्र सिंह (संगठन मंत्री), श्री पुष्पराज सिंह (अध्यक्ष, नागौद इकाई) सहित अनेक गणमान्य सदस्य एवं 100 से अधिक सम्मानित साथी उपस्थित रहे। अध्यक्ष श्री सुनील सिंह परिहार ने चारों वीरों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत करते हुए कहा कि “सेना से लौटे हर सैनिक का सम्मान करना केवल परंपरा नहीं, बल्कि हमारा कर्तव्य और गर्व है।” उन्होंने सभी को संगठन में सम्मानित सदस्य के रूप में शामिल करते हुए उनके द्वितीय जीवन (सेकंड करियर) के लिए उज्ज्वल भविष्य, सफलता और समृद्धि की शुभकामनाएं दीं। वहीं, चारों सैनिक भावुक हो उठे और इतने बड़े सम्मान के लिए संगठन एवं उपस्थित सभी साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने वचन दिया कि वे संगठन की गरिमा, अनुशासन और विकास के लिए सदैव समर्पित रहेंगे और कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे। ✨ “वीर सपूतों का सम्मान, राष्ट्र का अभिमान है; जो देश के लिए जिए, वही सच्चा महान है।” ✨ यह आयोजन सिर्फ एक स्वागत समारोह नहीं, बल्कि पूर्व सैनिकों की अटूट एकता, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का विराट प्रदर्शन बन गया, जिसकी गूंज लंबे समय तक सतना की धरती पर सुनाई देती रहेगी। 🇮🇳 जय हिंद! सैनिक एकता ज़िंदाबाद! 🇮🇳1
- Post by Neeraj Ravi2
- पूर्व मंत्री व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ट नेता कमलेश्वर पटेल का उंचेहरा में हुआ स्वागत। मध्य प्रदेश राज्य के पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकाश मंत्री व मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलेश्वर पटेल,जिला कांग्रेस मैहर के अध्यक्ष धर्मेश घई जैसे ही कांग्रेस कार्यालय पूर्व नगर परिषद के अध्यक्ष हरीश कुमार ताम्रकार के निवास पहुचे उनका कांग्रेस पार्टी के लोगो ने किया स्वागत।इस दौरान नागौद विधान सभा से उम्मीदवार रही डॉक्टर रश्मि सिंह,नगर परिषद उंचेहरा के पूर्व अध्यक्ष हरीश कुमार ताम्रकार,ब्लॉक कांग्रेस मैहर के अध्यक्ष धर्मेश घई, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष मोती लाल कुशवाहा,वरिस्ट नेता महेश शर्मा दाउ,मंडलम अध्यक्ष उमेश गौतम महामंत्री मुबारक अली भूरा,डॉक्टर लक्षमण कुशवाहा,नंदू कुशवाहा, के साथ काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता रहे मौजूद।1
- Post by Neeraj Ravi1