logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत बाजना गांव में तीन वर्ष पहले लापता हुए एक युवक के मामले में शनिवार को नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर एक कुएं से कुछ अस्थि अवशेष बरामद किए हैं, जिन्हें पहचान और मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक एवं मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, डायल 112 के माध्यम से सत्यवीर नामक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उसके चचेरे भाई की करीब तीन साल पहले गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। आरोप लगाया गया है कि गांव के ही दो व्यक्तियों ने उसे कुएं में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी थी। सूचना पर तत्काल पहुंची थाना हाईवे पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी और अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर, उपलब्ध तथ्यों और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

3 hrs ago
user_Lokesh Garg
Lokesh Garg
छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत बाजना गांव में तीन वर्ष पहले लापता हुए एक युवक के मामले में शनिवार को नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर एक कुएं से कुछ अस्थि अवशेष बरामद किए हैं, जिन्हें पहचान और मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक एवं मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, डायल 112 के माध्यम से सत्यवीर नामक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उसके चचेरे भाई की करीब तीन साल पहले गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। आरोप लगाया

गया है कि गांव के ही दो व्यक्तियों ने उसे कुएं में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी थी। सूचना पर तत्काल पहुंची थाना हाईवे पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी और अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर, उपलब्ध तथ्यों और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत बाजना गांव में तीन वर्ष पहले लापता हुए एक युवक के मामले में शनिवार को नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर एक कुएं से कुछ अस्थि अवशेष बरामद किए हैं, जिन्हें पहचान और मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक एवं मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, डायल 112 के माध्यम से सत्यवीर नामक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उसके चचेरे भाई की करीब तीन साल पहले गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। आरोप लगाया गया है कि गांव के ही दो व्यक्तियों ने उसे कुएं में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी थी। सूचना पर तत्काल पहुंची थाना हाईवे पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी और अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर, उपलब्ध तथ्यों और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत बाजना गांव में तीन वर्ष पहले लापता हुए एक युवक के मामले में शनिवार को नया मोड़ सामने आया है। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर एक कुएं से कुछ अस्थि अवशेष बरामद किए हैं, जिन्हें पहचान और मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक एवं मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, डायल 112 के माध्यम से सत्यवीर नामक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि उसके चचेरे भाई की करीब तीन साल पहले गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। आरोप लगाया गया है कि गांव के ही दो व्यक्तियों ने उसे कुएं में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी थी। सूचना पर तत्काल पहुंची थाना हाईवे पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की।

मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी और अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए सुरक्षित भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर, उपलब्ध तथ्यों और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Lokesh Garg
    Lokesh Garg
    छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मथुरा जिले के गांव शेषशाई स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान भक्तों ने भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के दर्शन कर देश में सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की। मंदिर के महंत श्री सुरेश दास बाबा ने बताया कि इस शुभ अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ पूजा-अर्चना की। धार्मिक अनुष्ठानों के तहत सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही ठाकुर जी का भव्य श्रृंगार किया गया और विशेष आरती उतारी गई। भक्तों ने कतारों में खड़े होकर शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन किए। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय मंडलियों द्वारा देर रात तक प्रभु भजनों और कीर्तन का गायन चलता रहा। इसके साथ ही दर्शनार्थियों और राहगीरों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहाँ हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर नारायण, मोहन, डॉक्टर जवाहरलाल, प्रीतम सिंह, डॉक्टर भगवान दास, नेहा, सुनीता, पदमनी, मोहनी, देवी, शरिता, मानसिंह और दीपक सहित अनेक भक्तों ने भगवान के दर्शन कर मन्नतें मांगीं।
    4
    मथुरा जिले के गांव शेषशाई स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान भक्तों ने भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के दर्शन कर देश में सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की। मंदिर के महंत श्री सुरेश दास बाबा ने बताया कि इस शुभ अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ पूजा-अर्चना की।

धार्मिक अनुष्ठानों के तहत सुबह मंदिर के कपाट खुलते ही ठाकुर जी का भव्य श्रृंगार किया गया और विशेष आरती उतारी गई। भक्तों ने कतारों में खड़े होकर शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन किए। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय मंडलियों द्वारा देर रात तक प्रभु भजनों और कीर्तन का गायन चलता रहा। इसके साथ ही दर्शनार्थियों और राहगीरों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहाँ हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर नारायण, मोहन, डॉक्टर जवाहरलाल, प्रीतम सिंह, डॉक्टर भगवान दास, नेहा, सुनीता, पदमनी, मोहनी, देवी, शरिता, मानसिंह और दीपक सहित अनेक भक्तों ने भगवान के दर्शन कर मन्नतें मांगीं।
    user_जगदीश यदुवंशी
    जगदीश यदुवंशी
    Teacher छाता, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मेवात संकल्प रैली के दौरान कामां विधायक नौक्षम चौधरी की प्रमुख मांगों को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंच से ही क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। रैली में विधायक नौक्षम चौधरी ने मुख्यमंत्री का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और मेवात क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि मेवात क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए लंबे समय से यूनिवर्सिटी की आवश्यकता महसूस की जा रही है, साथ ही उन्होंने पुनहाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों की जर्जर सड़कों के निर्माण और सुधार की मांग भी रखी। इन मांगों पर सहमति जताते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुनहाना और पिनगवां के बीच यूनिवर्सिटी स्थापित करने तथा पुनहाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों की सड़कों के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण की घोषणा की। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद विधायक नौक्षम चौधरी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन फैसलों से क्षेत्र में शिक्षा और आधारभूत ढांचे को नई गति मिलेगी तथा युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस संकल्प रैली में मंत्री रणवीर सिंह, जावेद खान, नुरुल हसन, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, पूर्व विधायक नसीम अहमद, पूर्व भाजपा प्रत्याशी एजाज खान, पूर्व राज्य मंत्री संजय सिंह, पूर्व चेयरमैन भानी मंगला, पूर्व चेयरमैन औरंगजेब, जिला प्रमुख जान मोहम्मद, जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    मेवात संकल्प रैली के दौरान कामां विधायक नौक्षम चौधरी की प्रमुख मांगों को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंच से ही क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। रैली में विधायक नौक्षम चौधरी ने मुख्यमंत्री का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और मेवात क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि मेवात क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए लंबे समय से यूनिवर्सिटी की आवश्यकता महसूस की जा रही है, साथ ही उन्होंने पुनहाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों की जर्जर सड़कों के निर्माण और सुधार की मांग भी रखी। इन मांगों पर सहमति जताते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुनहाना और पिनगवां के बीच यूनिवर्सिटी स्थापित करने तथा पुनहाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों की सड़कों के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद विधायक नौक्षम चौधरी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन फैसलों से क्षेत्र में शिक्षा और आधारभूत ढांचे को नई गति मिलेगी तथा युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस संकल्प रैली में मंत्री रणवीर सिंह, जावेद खान, नुरुल हसन, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, पूर्व विधायक नसीम अहमद, पूर्व भाजपा प्रत्याशी एजाज खान, पूर्व राज्य मंत्री संजय सिंह, पूर्व चेयरमैन भानी मंगला, पूर्व चेयरमैन औरंगजेब, जिला प्रमुख जान मोहम्मद, जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Talim khan
    Talim khan
    Financial Analyst कामाँ, भरतपुर, राजस्थान•
    55 min ago
  • मथुरा के कोतवाली क्षेत्र स्थित पुराने बस स्टैंड पर शुक्रवार की शाम दो बस चालकों और उनके साथियों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई। विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। घटना के समय बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे, जिससे वहां अचानक अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इस वारदात से मौके पर काफी देर तक भय और अव्यवस्था का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार पुराने बस स्टैंड पर बस चालकों और बस मालिकों के बीच विवाद और मारपीट की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। वर्तमान में विश्व प्रसिद्ध राजकीय गोवर्धन मुड़िया पूर्णिमा मेले के चलते बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है, ऐसे में इस तरह की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करती है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पुराने बस स्टैंड पर नियमित पुलिस व्यवस्था और निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
    1
    मथुरा के कोतवाली क्षेत्र स्थित पुराने बस स्टैंड पर शुक्रवार की शाम दो बस चालकों और उनके साथियों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई। विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। घटना के समय बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे, जिससे वहां अचानक अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इस वारदात से मौके पर काफी देर तक भय और अव्यवस्था का माहौल बना रहा।

स्थानीय लोगों के अनुसार पुराने बस स्टैंड पर बस चालकों और बस मालिकों के बीच विवाद और मारपीट की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। वर्तमान में विश्व प्रसिद्ध राजकीय गोवर्धन मुड़िया पूर्णिमा मेले के चलते बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है, ऐसे में इस तरह की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करती है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पुराने बस स्टैंड पर नियमित पुलिस व्यवस्था और निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
    user_Jitendra Thakur
    Jitendra Thakur
    Local News Reporter Govardhan, Mathura•
    4 hrs ago
  • मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में शुक्रवार को दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोवर्धन चौराहे से करीब 200 मीटर आगे जैन मंदिर के सामने बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यापारी के कर्मचारी से कथित रूप से सोने की धातु लूट ली। सूत्रों के मुताबिक लूटी गई सोने की धातु की कीमत लगभग 80 से 85 लाख रुपये बताई जा रही है। इस वारदात की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी), क्षेत्राधिकारी (सीओ), स्वाट टीम, एसओजी और थाना हाईवे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ बदमाशों के भागने के संभावित रास्तों की जांच शुरू कर दी है। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल के लिए पुलिस ने व्यापारी के कर्मचारी सहित दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि मामला वास्तविक लूट का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। फिलहाल पुलिस ने आधिकारिक तौर पर लूट की राशि और घटना के सभी तथ्यों की पुष्टि नहीं की है। क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है, संदिग्धों की तलाश जारी है और जांच एजेंसियां जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की संभावना जता रही हैं।
    4
    मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में शुक्रवार को दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोवर्धन चौराहे से करीब 200 मीटर आगे जैन मंदिर के सामने बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यापारी के कर्मचारी से कथित रूप से सोने की धातु लूट ली। सूत्रों के मुताबिक लूटी गई सोने की धातु की कीमत लगभग 80 से 85 लाख रुपये बताई जा रही है। इस वारदात की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी), क्षेत्राधिकारी (सीओ), स्वाट टीम, एसओजी और थाना हाईवे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ बदमाशों के भागने के संभावित रास्तों की जांच शुरू कर दी है। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल के लिए पुलिस ने व्यापारी के कर्मचारी सहित दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि मामला वास्तविक लूट का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। फिलहाल पुलिस ने आधिकारिक तौर पर लूट की राशि और घटना के सभी तथ्यों की पुष्टि नहीं की है। क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है, संदिग्धों की तलाश जारी है और जांच एजेंसियां जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की संभावना जता रही हैं।
    user_Rajesh lawaniya
    Rajesh lawaniya
    Local News Reporter गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • दिल्ली के जंतर-मंतर जाने के दौरान NFIW की महिला नेता राधा चौधरी और भाकियू (सुनील) की महिला जिलाध्यक्ष मीना ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जंतर-मंतर दिल्ली की ओर जाते समय पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है।
    1
    दिल्ली के जंतर-मंतर जाने के दौरान NFIW की महिला नेता राधा चौधरी और भाकियू (सुनील) की महिला जिलाध्यक्ष मीना ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जंतर-मंतर दिल्ली की ओर जाते समय पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है।
    user_Raju kashyap
    Raju kashyap
    Building society गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मथुरा से गोवर्धन आ रही एक अनियंत्रित पल्सर बाइक अड़ींग बायपास मोड़ पर उत्तर प्रदेश परिवहन इंस्पेक्टर की गाड़ी में सामने से टकरा गई। हादसे के समय बाइक को लड़की चला रही थी और उस पर एक लड़का भी सवार था। मोड़ के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सामने से आ रहे परिवहन इंस्पेक्टर के वाहन से टकरा गई। दुर्घटना के वक्त वहां से गुजर रहे ए डी एम महोदय ने तुरंत घायल लड़की और लड़के को अपनी ही गाड़ी में बैठाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अड़ींग पुलिस की टीम मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।
    1
    मथुरा से गोवर्धन आ रही एक अनियंत्रित पल्सर बाइक अड़ींग बायपास मोड़ पर उत्तर प्रदेश परिवहन इंस्पेक्टर की गाड़ी में सामने से टकरा गई। हादसे के समय बाइक को लड़की चला रही थी और उस पर एक लड़का भी सवार था। मोड़ के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे सामने से आ रहे परिवहन इंस्पेक्टर के वाहन से टकरा गई।

दुर्घटना के वक्त वहां से गुजर रहे ए डी एम महोदय ने तुरंत घायल लड़की और लड़के को अपनी ही गाड़ी में बैठाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अड़ींग पुलिस की टीम मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।
    user_Raju kashyap
    Raju kashyap
    Building society गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.