logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरगी बांध क्रूज़ घटना का दर्दनाक वीडियो क्रूज़ में लगभग 30 लोग थे, रेस्क्यू ऑपरेशन चालू,cm ने कॉल करके ली जानकारी बरगी बांध क्रूज़ घटना का दर्दनाक वीडियो

2 hrs ago
user_Anivesh Paroha
Anivesh Paroha
पत्रकार बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

बरगी बांध क्रूज़ घटना का दर्दनाक वीडियो क्रूज़ में लगभग 30 लोग थे, रेस्क्यू ऑपरेशन चालू,cm ने कॉल करके ली जानकारी बरगी बांध क्रूज़ घटना का दर्दनाक वीडियो

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बरगी बांध क्रूज़ घटना का दर्दनाक वीडियो
    1
    बरगी बांध क्रूज़ घटना का दर्दनाक वीडियो
    user_Anivesh Paroha
    Anivesh Paroha
    पत्रकार बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जबलपुर। बरगी बांध में हुए क्रूज पलटने की घटना के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। हादसे से जुड़ी सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए कलेक्टर कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 0761-2624355 निर्धारित किया गया है। कंट्रोल रूम का प्रभारी वीरेन्द्र सिंह को बनाया गया है और यह पूरी रात संचालित रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि घटना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, विशेषकर लापता व्यक्तियों के संबंध में सूचना, कंट्रोल रूम पर साझा करें। इससे रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन में मदद मिलेगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी, ताकि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जा सके।
    3
    जबलपुर। बरगी बांध में हुए क्रूज पलटने की घटना के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। हादसे से जुड़ी सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए कलेक्टर कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 0761-2624355 निर्धारित किया गया है। कंट्रोल रूम का प्रभारी वीरेन्द्र सिंह को बनाया गया है और यह पूरी रात संचालित रहेगा।
प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि घटना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, विशेषकर लापता व्यक्तियों के संबंध में सूचना, कंट्रोल रूम पर साझा करें। इससे रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन में मदद मिलेगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी, ताकि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जा सके।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • फौजी से हाथापाई के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट, शहर में बढ़ी निगरानी बुधवार रात स्थानीय शराब दुकान पर एक फौजी के साथ दुकान संचालकों द्वारा की गई हाथापाई की घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर फौजी और दुकान संचालक के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। घटना में फौजी को चोटें आईं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इधर, शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अधिकारियों ने गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद (पत्रकार)
    3
    फौजी से हाथापाई के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट, शहर में बढ़ी निगरानी
बुधवार रात स्थानीय शराब दुकान पर एक फौजी के साथ दुकान संचालकों द्वारा की गई हाथापाई की घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर फौजी और दुकान संचालक के बीच कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। घटना में फौजी को चोटें आईं, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
इधर, शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अधिकारियों ने गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद (पत्रकार)
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Social worker कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • “45 साल तक शहर को साफ रखा… लेकिन विदाई में सिस्टम ने मुंह मोड़ लिया” कटनी नगर निगम की संवेदनहीनता ने रुलाया ईमानदार कर्मचारी, परिवार ने खुद निभाया सम्मान का फर्ज कटनी। यह सिर्फ एक कर्मचारी की विदाई नहीं थी… यह उस व्यवस्था का आईना था, जिसने 45 साल तक सेवा देने वाले कर्मयोगी को आखिरी दिन सम्मान के दो शब्द तक नहीं दिए। कटनी नगर निगम में गुरुवार को जो हुआ, उसने हर कर्मचारी के दिल को झकझोर दिया। स्वच्छता निरीक्षक तेजभान सिंह, जिन्होंने अपने जीवन के 45 वर्ष शहर की सफाई व्यवस्था और जनता की सेवा में समर्पित कर दिए, उनके रिटायरमेंट के दिन नगर निगम प्रशासन की बेरुखी खुलकर सामने आ गई। जिस कर्मचारी को शॉल, श्रीफल और सम्मान के साथ विदा किया जाना चाहिए था, उसे उपेक्षा और खामोशी मिली। न कोई मंच सजा… न कोई औपचारिक सम्मान… न कोई अधिकारी आगे आया। नगर निगम कमिश्नर तपस्या सिंह परिहार और महापौर प्रीति संजीव सूरी की ओर से कोई सम्मान समारोह आयोजित नहीं किया गया। यह वही कर्मचारी थे जिन्होंने धूप, बारिश, ठंड और हर कठिन परिस्थिति में शहर को स्वच्छ रखने का काम किया। जब पूरा शहर त्योहार मनाता था, तब सफाई कर्मचारी सड़कों पर ड्यूटी निभाते थे। लेकिन अफसोस… सेवा के अंतिम दिन सिस्टम ने उन्हें अकेला छोड़ दिया। परिवार बना सहारा, कर्मचारियों ने बचाई सम्मान की लाज जब प्रशासन ने मुंह फेर लिया, तब परिवार और साथी कर्मचारियों ने इंसानियत निभाई। ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया, फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और पूरे सम्मान के साथ तेजभान सिंह को विदाई दी गई। वार्ड दरोगाओं और कर्मचारियों ने कहा कि “आज तेजभान सिंह के साथ जो हुआ, वह कल किसी और कर्मचारी के साथ भी हो सकता है। अगर 45 साल की सेवा का यही सम्मान है, तो यह बेहद शर्मनाक है।” भावुक हुए तेजभान सिंह, छलक पड़े आंसू मीडिया से बातचीत के दौरान तेजभान सिंह की आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा— “मैंने पूरी जिंदगी नगर निगम को दी… लेकिन आखिरी दिन अपने ही विभाग से सम्मान नहीं मिला। यह पीड़ा जिंदगी भर याद रहेगी।” उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद कई कर्मचारियों और नागरिकों की आंखें भी भर आईं। विधायक ने बढ़ाया हौसला इस मौके पर मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और सम्मानित किया। इससे कुछ हद तक उनका मनोबल जरूर बढ़ा। अब बड़ा सवाल… क्या वर्षों तक ईमानदारी से सेवा देने वाले कर्मचारियों का यही सम्मान होगा? क्या सरकारी विभागों में इंसानियत और संवेदनशीलता खत्म होती जा रही है? क्या कर्मचारियों की मेहनत सिर्फ नौकरी तक सीमित रह गई है? कटनी की यह घटना सिर्फ एक खबर नहीं… बल्कि उन हजारों कर्मचारियों की आवाज है, जो पूरी जिंदगी सिस्टम को देते हैं, लेकिन बदले में सम्मान तक नहीं पाते। जरूरत है कि प्रशासन जागे… ताकि भविष्य में किसी भी कर्मचारी को अपने आखिरी दिन अपमान और उपेक्षा का दर्द न झेलना पड़े।
    4
    “45 साल तक शहर को साफ रखा… लेकिन विदाई में सिस्टम ने मुंह मोड़ लिया”
कटनी नगर निगम की संवेदनहीनता ने रुलाया ईमानदार कर्मचारी, परिवार ने खुद निभाया सम्मान का फर्ज
कटनी।
यह सिर्फ एक कर्मचारी की विदाई नहीं थी… यह उस व्यवस्था का आईना था, जिसने 45 साल तक सेवा देने वाले कर्मयोगी को आखिरी दिन सम्मान के दो शब्द तक नहीं दिए।
कटनी नगर निगम में गुरुवार को जो हुआ, उसने हर कर्मचारी के दिल को झकझोर दिया। स्वच्छता निरीक्षक तेजभान सिंह, जिन्होंने अपने जीवन के 45 वर्ष शहर की सफाई व्यवस्था और जनता की सेवा में समर्पित कर दिए, उनके रिटायरमेंट के दिन नगर निगम प्रशासन की बेरुखी खुलकर सामने आ गई।
जिस कर्मचारी को शॉल, श्रीफल और सम्मान के साथ विदा किया जाना चाहिए था, उसे उपेक्षा और खामोशी मिली। न कोई मंच सजा… न कोई औपचारिक सम्मान… न कोई अधिकारी आगे आया। नगर निगम कमिश्नर तपस्या सिंह परिहार और महापौर प्रीति संजीव सूरी की ओर से कोई सम्मान समारोह आयोजित नहीं किया गया।
यह वही कर्मचारी थे जिन्होंने धूप, बारिश, ठंड और हर कठिन परिस्थिति में शहर को स्वच्छ रखने का काम किया। जब पूरा शहर त्योहार मनाता था, तब सफाई कर्मचारी सड़कों पर ड्यूटी निभाते थे। लेकिन अफसोस… सेवा के अंतिम दिन सिस्टम ने उन्हें अकेला छोड़ दिया।
परिवार बना सहारा, कर्मचारियों ने बचाई सम्मान की लाज
जब प्रशासन ने मुंह फेर लिया, तब परिवार और साथी कर्मचारियों ने इंसानियत निभाई। ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया, फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और पूरे सम्मान के साथ तेजभान सिंह को विदाई दी गई।
वार्ड दरोगाओं और कर्मचारियों ने कहा कि
“आज तेजभान सिंह के साथ जो हुआ, वह कल किसी और कर्मचारी के साथ भी हो सकता है। अगर 45 साल की सेवा का यही सम्मान है, तो यह बेहद शर्मनाक है।”
भावुक हुए तेजभान सिंह, छलक पड़े आंसू
मीडिया से बातचीत के दौरान तेजभान सिंह की आंखें नम हो गईं। उन्होंने कहा—
“मैंने पूरी जिंदगी नगर निगम को दी… लेकिन आखिरी दिन अपने ही विभाग से सम्मान नहीं मिला। यह पीड़ा जिंदगी भर याद रहेगी।”
उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद कई कर्मचारियों और नागरिकों की आंखें भी भर आईं।
विधायक ने बढ़ाया हौसला
इस मौके पर मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और सम्मानित किया। इससे कुछ हद तक उनका मनोबल जरूर बढ़ा।
अब बड़ा सवाल…
क्या वर्षों तक ईमानदारी से सेवा देने वाले कर्मचारियों का यही सम्मान होगा?
क्या सरकारी विभागों में इंसानियत और संवेदनशीलता खत्म होती जा रही है?
क्या कर्मचारियों की मेहनत सिर्फ नौकरी तक सीमित रह गई है?
कटनी की यह घटना सिर्फ एक खबर नहीं… बल्कि उन हजारों कर्मचारियों की आवाज है, जो पूरी जिंदगी सिस्टम को देते हैं, लेकिन बदले में सम्मान तक नहीं पाते।
जरूरत है कि प्रशासन जागे…
ताकि भविष्य में किसी भी कर्मचारी को अपने आखिरी दिन अपमान और उपेक्षा का दर्द न झेलना पड़े।
    user_Balkishan Namdev
    Balkishan Namdev
    Electrician कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जिला कटनी, प्रशासन की चुप्पी, भू-माफियाओं की चांदी—कटनी में अवैध प्लॉटिंग का विस्फोट
    1
    जिला कटनी, प्रशासन की चुप्पी, भू-माफियाओं की चांदी—कटनी में अवैध प्लॉटिंग का विस्फोट
    user_विकास श्रीवास्तव
    विकास श्रीवास्तव
    पत्रकार कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • जबलपुर के बरगी डैम में बड़ा हादसा! क्रूज पलटने से 40 जिंदगियां खतरे में पड़ीं। लाइव वीडियो में देखें मंजर। स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की टीम मौके पर मौजूद।#Jabalpur #BargiDam #BargiNews #CruiseAccident #JabalpurCity #BreakingNews #MadhyaPradesh #LiveVideo #SafetyFirst #BargiCruise
    1
    जबलपुर के बरगी डैम में बड़ा हादसा! क्रूज पलटने से 40 जिंदगियां खतरे में पड़ीं। लाइव वीडियो में देखें मंजर। स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की टीम मौके पर मौजूद।#Jabalpur #BargiDam #BargiNews #CruiseAccident #JabalpurCity #BreakingNews #MadhyaPradesh #LiveVideo #SafetyFirst #BargiCruise
    user_Deepak Vishawakarma
    Deepak Vishawakarma
    Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दमोह जिले की व्यारमा नदी में दिखा मगरमच्छ, जुझार गांव में दहशत दमोह — जिले की व्यारमा नदी में मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। मामला जुझार गांव का है, जहां ग्रामीणों ने नदी किनारे एक बड़े मगरमच्छ को देखा। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के गांवों में डर का माहौल फैल गया। खासकर मवेशी चराने जाने वाले और नदी से पानी भरने वाले ग्रामीणों में भय बना हुआ है। गांव के लोगों का कहना है कि अगर समय रहते वन विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया, तो किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर टीम भेजकर मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर अन्य स्थान पर छोड़ा जाए। फिलहाल, स्थानीय लोगों को नदी किनारे जाने से बचने की सलाह दी जा रही है और बच्चों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।
    1
    दमोह जिले की व्यारमा नदी में दिखा 
मगरमच्छ, जुझार गांव में दहशत
दमोह — जिले की व्यारमा नदी में मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। मामला जुझार गांव का है, जहां ग्रामीणों ने नदी किनारे एक बड़े मगरमच्छ को देखा। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के गांवों में डर का माहौल फैल गया। खासकर मवेशी चराने जाने वाले और नदी से पानी भरने वाले ग्रामीणों में भय बना हुआ है।
गांव के लोगों का कहना है कि अगर समय रहते वन विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया, तो किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर टीम भेजकर मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर अन्य स्थान पर छोड़ा जाए।
फिलहाल, स्थानीय लोगों को नदी किनारे जाने से बचने की सलाह दी जा रही है और बच्चों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    जनता की आवाज़ Jabera, Damoh•
    11 hrs ago
  • कटनी में दिनदहाड़े युवक पर हमला: गर्ग चौराहे के पास लोहे की रॉड से पिटाई, वीडियो वायरल कटनी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गर्ग चौराहा से हीरागंज मार्ग ओवरब्रिज के पास हुई इस घटना ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीच सड़क पर मारपीट जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे कुछ लोगों ने एक युवक को घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर अपने साथ लोहे की रॉड लेकर आए थे और युवक को जमीन पर गिराकर उसके साथ मारपीट की। भीड़ रही मूकदर्शक घटना के दौरान सड़क पर लोगों की आवाजाही जारी थी, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल युवक अस्पताल में भर्ती सूत्रों के अनुसार, घायल युवक हीरागंज क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी स्थिति के बारे में आधिकारिक जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है। पुलिस जांच में जुटी हमले के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। नागरिकों में आक्रोश घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। नागरिकों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद (पत्रकार)
    1
    कटनी में दिनदहाड़े युवक पर हमला: गर्ग चौराहे के पास लोहे की रॉड से पिटाई, वीडियो वायरल
कटनी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गर्ग चौराहा से हीरागंज मार्ग ओवरब्रिज के पास हुई इस घटना ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बीच सड़क पर मारपीट
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे कुछ लोगों ने एक युवक को घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर अपने साथ लोहे की रॉड लेकर आए थे और युवक को जमीन पर गिराकर उसके साथ मारपीट की।
भीड़ रही मूकदर्शक
घटना के दौरान सड़क पर लोगों की आवाजाही जारी थी, लेकिन किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घायल युवक अस्पताल में भर्ती
सूत्रों के अनुसार, घायल युवक हीरागंज क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी स्थिति के बारे में आधिकारिक जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
पुलिस जांच में जुटी
हमले के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
नागरिकों में आक्रोश
घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। नागरिकों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। 
आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद (पत्रकार)
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Social worker कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.