रक्षाबंधन के पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा के कडे इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर-नीतीश अग्रवाल,, एसपी पलवल पलवल। पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त 2026 को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल, आईपीएस के कुशल निर्देशन में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस मुख्यालय द्वारा जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। पर्व के दौरान भारी भीड़, यातायात और मेले जैसे आयोजनों को देखते हुए पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतने की योजना बनाई है। *सुरक्षा के लिए व्यापक पुलिस बल तैनात-* पुलिस अधीक्षक पलवल ने बताया कि जिले की सुरक्षा में सभी क्राइम यूनिट सहित, थाना एवं चौकी प्रभारी की टीमों की तैनाती सुनिश्चित कर दी है ताकि किसी भी अप्रिय घटना, छेड़खानी और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। जहाँ मेलों का आयोजन प्रस्तावित है वहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। *बाजारों में सतर्कता :* रक्षाबंधन से पहले बाजारों में राखी और मिठाई की खरीदारी के कारण भीड़ बढ़ेगी। छेड़खानी, चेन स्नैचिंग, और जेबकतरो पर नजर रखने के लिए विशेष टीम सक्रिय रहेंगी। *यातायात प्रबंधन :* बस स्टैंड,चौक और मुख्य मार्गों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी भी प्रकार का यातायात बाधित न हो तथा जाम आदि ना लगे ये सुनिश्चित की जाएगी। *सड़क सुरक्षा :* मोटरसाइकिल और निजी वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चिह्नित मार्गों पर यातायात और सुरक्षा प्रबंध करने के निर्देश दिए गए है। *सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी :* बाजारों और पार्कों में सघन तलाशी/ चेकिंग होगी। जिसके लिए जवान तैनात रहेंगे। *महिला सुरक्षा :* सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मी और कमांडो टीम विशेष रूप से सक्रिय रहेंगे। *सोशल मीडिया की निगरानी :* अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर रोकथाम के लिए जिला नियंत्रण कक्ष और सोशल इंटरनेट मीडिया सेल को सतर्क रखा गया है। *पुलिस की अपील-* पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। थाना प्रभारी स्वयं भ्रमणशील रहकर छोटी से छोटी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करेंगे। रक्षाबंधन के इस पावन पर्व को सुरक्षित और खुशहाल बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।

- पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना, आठ साल बाद मिला न्याय नूंह। वर्ष 2018 में तावडू सदर थाना क्षेत्र के गांव पढेनी में गर्भवती पत्नी की निर्मम हत्या के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप चौहान की अदालत ने आरोपी पति राजपाल को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे छ: माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार राजपाल ने अपनी गर्भवती पत्नी आरती की हत्या कर दी थी । मामलें की जांच और सुनवाई के दौरान सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी को सुनसान स्थान पर ले गया और गंडासे से उसके गले पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की गर्दन पर पांच गंभीर चोटें पाई गई थीं । घटना के बाद मृतका का शव जंगल में फेंक दिया गया था। इस मामले को लेकर मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या सहित गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद नूंह पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी । फैसले के साथ ही लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे मृतका के परिजनों को राहत मिली है।1
- नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 21वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।1
- पुनहाना में नगर पालिका के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर होने की वजह से पुनहाना में गंदगी के लगे जगह-जगह पर ढेर1
- जातिगत आरक्षण पर छिड़ी बहस में लोजपा के प्रमुख चिराग पासवान ने बिहार की धरती से आरक्षण के लिए मोदी जी के मंच से मोदी जी के शब्द को कह कर आरक्षण पर कही बड़ी बात। रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने कहा कि ह्म आरक्षण ओर भारतीय संविधान से कोई भी छेड़छाड़ नहीं होने देंगे। पहले भारत के प्रधान मंत्री जी ने भी यही बता कही थी। केंद्रीय मंत्री राम दास अठावले ने भी आरक्षण के लिए अपनी बात कही। उन्होंने कहा सविधान में कोई बदलाव नहीं होगा। उत्तर प्रदेश की पुर। मंत्री मायावती ने भी कहा कि सविधान में कोई बदलाव नहीं होगा। कोई बदलाव करने की कोशिश की तो उसका पूरी तरह से विरोध किया जाएगा।1
- पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल ने लघु सचिवालय होडल में शिकायत निवारण शिविर की अध्यक्षता करते हुए आमजन की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और शिकायतों का निपटारा किया। पलवल पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत निवारण शिविर का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है तथा आमजन का पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करना है। इसका उद्देश्य गैर जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना भी है। पुलिस का लक्ष्य जनता की सुरक्षा व सेवा है। आज आयोजित शिविर में 8 शिकायतें आई। अधिकतर शिकायत मारपीट मामलों में गिरफ्तारी, पारिवारिक एवं जमीनी विवाद से जुड़ी थी जिनका जल्द से जल्द नियम अनुसार निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं चोट शीर्षक मामलों में आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर में आई लगभग सभी शिकायतों का समाधान किया गया है । यह पुलिस की कार्यक्षमता और कार्रवाई को दर्शाता है। वीओ : पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि थाना होडल एवं हसनपुर से सम्बन्धित क्राइम डायरी पर विस्तार से चर्चा की और अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने की कड़ी हिदायत दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें। उन्होंने निरंतर प्रभावी गस्त व नाकाबंदी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इससे पूर्व पुलिस कप्तान पलवल ने थाना होडल का औचक निरीक्षण कर लंबित मदों के निष्पादन एवं स्वच्छता बारे निर्देश दिए। वहीं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। इस बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर सकारात्मक बातचीत हुई और पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल का भरोसा दिया। एसपी ने व्यापारियों से अपनी दुकानों और मुख्य बाजारों के बाहर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सके। बाज़ारों में बढ़ रहे अतिक्रमण की समस्या और आम जनमानस की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान व्यापारियों द्वारा उठाई गई कई स्थानीय समस्याओं का अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।1
- जोगीपुर रोड पर गंदगी के ढेर, 29 अगस्त को सीएम के सामने उठेगा मुद्दा नूंह शहर के जोगीपुर रोड पर गंदगी के ढेर से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एडवोकेट ताहिर हुसैन देवला ने आज बृहस्पतिवार 8 बजे बताया कि यह सड़क शहर की आधी आबादी के लिए सुबह-शाम घूमने का प्रमुख रास्ता है। क्रिकेट अकादमी बनने के बाद यहां आने-जाने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है, लेकिन जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हुआ। अब वार्ड और कस्बे के जिम्मेदार लोग 29 अगस्त को मुख्यमंत्री के सामने यह मुद्दा उठाएंगे।1
- अलीगढ़ रोड यमुना पुल के आस पास झुप्पा, पीपली, रायपुर, के पास रोड की बहुत बुरी हालत है पब्लिक को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है रोजाना एक्सीडेंट देखने को मिल रहे है एक साइड से ही वाहनों का आना जाना कर रखा है। विशेष सूत्रों से जानकारी लेने पर बताया गया कि जल्दी ही व्यवस्थित कर दिया जाएगा फोटो की एक झलक1
- मेडल लाओ, पद और सम्मान पाओ! हरियाणा सरकार ने साक्षी चौधरी को 1.50 करोड़ की सम्मान राशि से सम्मानित किया और जॉब ऑफर दिया #Haryana #DIPRHaryana1