पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल ने लघु सचिवालय होडल में शिकायत निवारण शिविर की अध्यक्षता करते हुए आमजन की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और शिकायतों का निपटारा किया। पलवल पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत निवारण शिविर का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है तथा आमजन का पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करना है। इसका उद्देश्य गैर जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना भी है। पुलिस का लक्ष्य जनता की सुरक्षा व सेवा है। आज आयोजित शिविर में 8 शिकायतें आई। अधिकतर शिकायत मारपीट मामलों में गिरफ्तारी, पारिवारिक एवं जमीनी विवाद से जुड़ी थी जिनका जल्द से जल्द नियम अनुसार निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं चोट शीर्षक मामलों में आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर में आई लगभग सभी शिकायतों का समाधान किया गया है । यह पुलिस की कार्यक्षमता और कार्रवाई को दर्शाता है। वीओ : पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि थाना होडल एवं हसनपुर से सम्बन्धित क्राइम डायरी पर विस्तार से चर्चा की और अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने की कड़ी हिदायत दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें। उन्होंने निरंतर प्रभावी गस्त व नाकाबंदी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इससे पूर्व पुलिस कप्तान पलवल ने थाना होडल का औचक निरीक्षण कर लंबित मदों के निष्पादन एवं स्वच्छता बारे निर्देश दिए। वहीं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। इस बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर सकारात्मक बातचीत हुई और पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल का भरोसा दिया। एसपी ने व्यापारियों से अपनी दुकानों और मुख्य बाजारों के बाहर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सके। बाज़ारों में बढ़ रहे अतिक्रमण की समस्या और आम जनमानस की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान व्यापारियों द्वारा उठाई गई कई स्थानीय समस्याओं का अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल ने लघु सचिवालय होडल में शिकायत निवारण शिविर की अध्यक्षता करते हुए आमजन की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और शिकायतों का निपटारा किया। पलवल पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत निवारण शिविर का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है तथा आमजन का पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करना है। इसका उद्देश्य गैर जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना भी है। पुलिस का लक्ष्य जनता की सुरक्षा व सेवा है। आज आयोजित शिविर में 8 शिकायतें आई। अधिकतर शिकायत मारपीट मामलों में गिरफ्तारी, पारिवारिक एवं जमीनी विवाद से जुड़ी थी जिनका जल्द से जल्द नियम अनुसार निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं चोट शीर्षक मामलों में आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर में आई लगभग सभी शिकायतों का समाधान किया गया है । यह पुलिस की कार्यक्षमता और कार्रवाई को दर्शाता है। वीओ : पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि थाना होडल एवं हसनपुर से सम्बन्धित क्राइम डायरी पर विस्तार से चर्चा की और अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने की कड़ी हिदायत दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें। उन्होंने निरंतर प्रभावी गस्त व नाकाबंदी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इससे पूर्व पुलिस कप्तान पलवल ने थाना होडल का औचक निरीक्षण कर लंबित मदों के निष्पादन एवं स्वच्छता बारे निर्देश दिए। वहीं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। इस बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर सकारात्मक बातचीत हुई और पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल का भरोसा दिया। एसपी ने व्यापारियों से अपनी दुकानों और मुख्य बाजारों के बाहर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सके। बाज़ारों में बढ़ रहे अतिक्रमण की समस्या और आम जनमानस की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान व्यापारियों द्वारा उठाई गई कई स्थानीय समस्याओं का अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
- पुलिस अधीक्षक पलवल नीतीश अग्रवाल ने लघु सचिवालय होडल में शिकायत निवारण शिविर की अध्यक्षता करते हुए आमजन की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और शिकायतों का निपटारा किया। पलवल पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शिकायत निवारण शिविर का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है तथा आमजन का पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करना है। इसका उद्देश्य गैर जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करना भी है। पुलिस का लक्ष्य जनता की सुरक्षा व सेवा है। आज आयोजित शिविर में 8 शिकायतें आई। अधिकतर शिकायत मारपीट मामलों में गिरफ्तारी, पारिवारिक एवं जमीनी विवाद से जुड़ी थी जिनका जल्द से जल्द नियम अनुसार निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं चोट शीर्षक मामलों में आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर में आई लगभग सभी शिकायतों का समाधान किया गया है । यह पुलिस की कार्यक्षमता और कार्रवाई को दर्शाता है। वीओ : पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने बताया कि थाना होडल एवं हसनपुर से सम्बन्धित क्राइम डायरी पर विस्तार से चर्चा की और अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने की कड़ी हिदायत दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें। उन्होंने निरंतर प्रभावी गस्त व नाकाबंदी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इससे पूर्व पुलिस कप्तान पलवल ने थाना होडल का औचक निरीक्षण कर लंबित मदों के निष्पादन एवं स्वच्छता बारे निर्देश दिए। वहीं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। इस बैठक में क्षेत्र की सुरक्षा और व्यवस्था से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर सकारात्मक बातचीत हुई और पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल का भरोसा दिया। एसपी ने व्यापारियों से अपनी दुकानों और मुख्य बाजारों के बाहर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सके। बाज़ारों में बढ़ रहे अतिक्रमण की समस्या और आम जनमानस की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान व्यापारियों द्वारा उठाई गई कई स्थानीय समस्याओं का अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।1
- हरियाणा का गुरुग्राम एक विशेष शहर की गिनती में आता है मिलेनियम सिटी केनाम पर उड़ गई धज्जिया । थोड़ी से बारिश ने गुड़गांव की पोल दी। * स्कूल की बस फंसी, बच्चों को आई हंसी ...... * गुरुग्राम में तेज बारिश होने से स्कूल की बस फंस गई, बच्चों को ट्रैक्टर - ट्रॉली से बच्चों को पानी से निकाला।1
- पलवल शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाने हेतु भारी एवं मध्यम मालवाहकों के प्रवेश पर प्रतिबंध: नरेंद्र खटाना, डीएसपी ट्रैफिक पलवल *ट्रैफिक एडवाइजरी/ नो एंट्री की कड़ाई से पालन करने की अपील, उल्लंघना पर होगी कड़ी कार्रवाई -नरेंद्र खटाना, डीएसपी ट्रैफिक पलवल।* पलवल। डीएसपी ट्रैफिक पलवल श्री नरेंद्र खटाना ने जानकारी देते हुए बताया कि पलवल शहर में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक जाम, सड़क दुर्घटनाओं और आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन व पलवल पुलिस द्वारा शहर की सीमाओं में भारी एवं मध्यम मालवाहक वाहनों के प्रवेश व आवागमन के नियमों में बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल के निर्देशानुसार ट्रैफिक पुलिस ने नई एडवाइजरी जारी की है। *समय सीमा और प्रतिबंध:* शहर की सीमा के भीतर प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से लेकर रात्रि 8:00 बजे तक भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों का प्रवेश, संचालन और पार्किंग पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में दिनांक 21 अगस्त को जिलाधीश पलवल महोदय द्वारा भी आदेश पारित किए चुके हैं। *-वैकल्पिक मार्ग और निर्देश:* अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) की ओर से आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित समय के दौरान शहर के भीतर प्रवेश न करके केजीपी (गांव पेलक) के रास्ते एनएच-44 (मथुरा/आगरा) अथवा केएमपी के रास्ते सोहना, गुरुग्राम और मानेसर की ओर निकलें। फरीदाबाद की तरफ से आने वाले वाहन शहर में प्रवेश न करते हुए सीधे फ्लाईओवरों का उपयोग कर मथुरा और आगरा की ओर जाएं। सोहना, नूंह, हथीन रोड, आलापुर रोड, रसूलपुर रोड, किठवाड़ी रोड और मोहना (आलापुर के रास्ते) से आने वाले भारी वाहनों का भी प्रतिबंधित समय के दौरान पलवल शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा। केजीपी, केएमपी और राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) का उपयोग कर bypass से गुजरने वाले वाहनों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। *छूट:* यह नियम आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों जैसे पुलिस, अग्निशमन (फायर ब्रिगेड), एम्बुलेंस, सशस्त्र बल, अर्धसैनिक बल और आवश्यक वस्तु आपूर्ति सेवाओं में लगे वाहनों पर लागू नहीं होगा। *चेतावनी:* ट्रैफिक एडवाइजरी/ नो एंट्री का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 194 के तहत सख्त कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। अतः सभी वाहन चालक और ट्रांसपोर्टर्स वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें।1
- आरक्षण समीक्षा के आंदोलन से सभी राजनेता/ किसान नेताओं ने बनाई दूरी। मास्टर श्यौराज1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ मातृशक्ति के सम्मान की नई पहल, 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को रोडवेज की बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा की सुविधा रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को सरकार का उपहार, महिलाओं को 27 से 29 अगस्त तक निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा ग्रेटर नोएडा संवाददाता, प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा सुलभ कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ किया गया। योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का जनपद स्तर पर नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-96 नोएडा के ऑडिटोरियम में सजीव प्रसारण किया गया।लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के अंतर्गत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। योजना से वरिष्ठ महिलाओं के लिए आवागमन अधिक सुगम होने के साथ उन्हें आर्थिक राहत भी मिलेगी। यह पहल महिलाओं के सम्मान, सुविधा एवं सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा माताओं, बहनों एवं बेटियों को भी निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। यह सुविधा 27 अगस्त 2026 को प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इससे पर्व के दौरान महिलाएं अपने मायके एवं अन्य गंतव्यों तक बिना किसी अतिरिक्त यात्रा व्यय के सुविधापूर्वक आवागमन कर सकेंगी।सजीव प्रसारण के उपरांत मंत्री सुनील शर्मा ने उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए निरंतर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना वरिष्ठ महिलाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी है क्योंकि इससे उन्हें अपने आवश्यक कार्यों एवं अन्य गंतव्यों तक आने-जाने में सुविधा के साथ आर्थिक सहयोग भी प्राप्त होगा। कार्यक्रम के अंत में मंत्री सुनील शर्मा एवं उपस्थित जनप्रतिनिधिगण द्वारा मातृशक्ति का सांकेतिक सम्मान करते हुए महिलाओं को साड़ी एवं मिठाई प्रदान की गई। सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं ने प्रदेश सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे वरिष्ठ महिलाओं के लिए उपयोगी एवं सराहनीय कदम बताया। कार्यक्रम के माध्यम से मातृशक्ति के सम्मान, सुविधा एवं कल्याण के प्रति प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता का संदेश जनपदवासियों तक पहुंचाया गया।इस अवसर पर मंत्री इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश सुनील शर्मा, जिला पंचायत प्रशासक अमित कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर अभिषेक शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नोएडा रोहिताश कुमार,सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ग्रेटर नोएडा समीना अंजुम, संबंधित अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं और लखनऊ से प्रसारित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को गया।4
- गांव शिकारपुर राहरी तावडू में मनाया गया ईद मिलादुन्नबी1
- तावडू क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 3.15 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार नूंह में नशा मुक्ति अभियान के तहत तावडू अपराध जांच शाखा ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वाजिद उर्फ काला नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 597 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3 करोड़ 15 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हेरोइन की सप्लाई के लिए स्विफ्ट कार से जा रहा था। नल्हड़ रोड पर नाकाबंदी के दौरान उसे पकड़ा गया। तलाशी में कार के हैंडब्रेक के पास छिपाकर रखी 30 पुड़िया हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चार वाहन चोरी की वारदातों को भी कबूल किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।1
- सीएम फ्लाइंग ने पलवल में शराब ठेका समय से पूर्व खोलकर शराब बिक्री करने के संबंध में की गई कार्रवाई रिपोर्ट पलवल /माथुर : बुधवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिला पलवल में कुछ शराब ठेकों को निर्धारित समय से पूर्व खोलकर शराब की बिक्री की जा रही है, जबकि शराब ठेका खोलने का निर्धारित समय प्रातः 08:00 बजे है। उक्त सूचना के संबंध में विवेक चौधरी, DSP, मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद की टीम द्वारा ललित चौधरी, AETO, तथा अशोक कुमार के साथ आज प्रातः लगभग 07:00 बजे से 07:30 बजे के मध्य आगरा चौक, पलवल पर आगरा से दिल्ली की तरफ जाते समय बाईं तरफ स्थित शराब ठेके का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त शराब ठेके पर निर्धारित समय से पूर्व ही देशी एवं अंग्रेजी शराब की बिक्री की जा रही थी। उक्त शराब ठेका मैप्सिको ग्रुप द्वारा चलाया जा रहा है। इस संबंध में मौके पर मौजूद संबंधित आबकारी अधिकारियों ने अवगत कराया कि शराब ठेकेदार द्वारा शराब ठेका निर्धारित समय से पूर्व खोलकर शराब की बिक्री किया जाना आबकारी नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।4