Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरियाणा का गुरुग्राम एक विशेष शहर की गिनती में आता है मिलेनियम सिटी केनाम पर उड़ गई धज्जिया । थोड़ी से बारिश ने गुड़गांव की पोल दी। * स्कूल की बस फंसी, बच्चों को आई हंसी ...... * गुरुग्राम में तेज बारिश होने से स्कूल की बस फंस गई, बच्चों को ट्रैक्टर - ट्रॉली से बच्चों को पानी से निकाला।
AMAR NAUHWAR
हरियाणा का गुरुग्राम एक विशेष शहर की गिनती में आता है मिलेनियम सिटी केनाम पर उड़ गई धज्जिया । थोड़ी से बारिश ने गुड़गांव की पोल दी। * स्कूल की बस फंसी, बच्चों को आई हंसी ...... * गुरुग्राम में तेज बारिश होने से स्कूल की बस फंस गई, बच्चों को ट्रैक्टर - ट्रॉली से बच्चों को पानी से निकाला।
More news from हरियाणा and nearby areas
- हरियाणा का गुरुग्राम एक विशेष शहर की गिनती में आता है मिलेनियम सिटी केनाम पर उड़ गई धज्जिया । थोड़ी से बारिश ने गुड़गांव की पोल दी। * स्कूल की बस फंसी, बच्चों को आई हंसी ...... * गुरुग्राम में तेज बारिश होने से स्कूल की बस फंस गई, बच्चों को ट्रैक्टर - ट्रॉली से बच्चों को पानी से निकाला।1
- गुड़गांव टोल टैक्स पर गुंडागर्दी का वीडियो हुआ वायरल किस तरह से टोल कर्मचारी एक गाड़ी के ड्राइवर के साथ मारपीट कर रहे हैं1
- मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा गांव अजरौंदा के राशन डिपो का औचक निरीक्षण करने पर एक राशन डिपो के स्टॉक में करीब 415 किवंटल गेंहू, 3800 लीटर सरसों तेल, 121 किवंटल बाजरा व 2 किवंटल चीनी पाई गई कम राशन डिपो धारक के विरुद्ध दर्ज कराई जा रही है FIR आज दिनांक 25.08.2026 को मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव अजरौंदा के राशन डिपो धारक प्रेम सिंह व सुमित द्वारा सरकारी राशन वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। यदि अचानक चेकिंग की जाए तो काफी मात्रा में स्टॉक कम या ज्यादा मिलेगा क्योंकि राशन डिपो धारकों द्वारा सरकारी राशन की कालाबाजारी की जाती है इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद टीम द्वारा DFSC फरीदाबाद कार्यालय टीम के साथ गांव अजरौंदा में राधा स्वामी सत्संग सेंटर के नजदीक प्रेम सिंह व सुमित के राशन डिपो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पर प्रेम सिंह को अलॉट FS ID अनुसार मशीन में ऑनलाइन स्टॉक अनुसार गेंहू 4 किलोग्राम, चीनी 434 किलोग्राम व सरसों तेल 7 लीटर होना चाहिये था। उसका भौतिक निरीक्षण से मिलान किया गया। जो ठीक पाया गया। मौका पर कोई अनियमितताए सामने नही आई। संयुक्त टीम द्वारा साथ बने कमरों में सुमित के राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया गया। सुमित को मौका पर बुलाया गया लेकिन बार बार सम्पर्क करने के बाद भी सुमित हाजिर नही आया व राशन डिपो का निरीक्षण प्रेम सिंह राशन डिपो धारक व सुमित के मकान मालिक की हाजरी में किया गया। निरीक्षण करने पर ऑनलाइन स्टॉक अनुसार गेंहू 551 किवंटल, चीनी 2 किवंटल, सरसों तेल 3805 लीटर व बाजरा 121 किवंटल होना चाहिए था। लेकिन भौतिक निरीक्षण करने पर गेहूं 415 किवंटल, सरसों तेल 3805 लीटर, चीनी 2 किवंटल व बाजरा 121 किवंटल कम पाया गया। पूछताछ पर पाया गया कि सुमित द्वारा सरकारी राशन को पिछले एक माह से इसी स्थान पर रखकर वितरित किया जाता है। लेकिन असल कार्ड धारकों को राशन वितरित ना करके सरकारी राशन की कालाबाजारी करने की नीयत से सरकारी राशन को बेचना पाया गया है। इस प्रकार स्टॉक अनुसार सरकारी राशन मौका पर ना मिलने पर श्री रूप चंद खाद्य निरीक्षक की शिकायत पर सुमित राशन डिपो धारक के खिलाफ थाना सेंट्रल फरीदाबाद में अभियोग अंकित किया जा रहा है।4
- आरक्षण समीक्षा के आंदोलन से सभी राजनेता/ किसान नेताओं ने बनाई दूरी। मास्टर श्यौराज1
- पुनहाना में बिजली विभाग के कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी1
- मेडिकल कॉलेज की बदहाली को लेकर विधायक आफताब के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन शुरू संवाददाता लियाक़त अली : मेडिकल कॉलेज की बदहाली को लेकर विधायक आफताब के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन शुरू, बोले- हर रोज सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रही जिंदगियां कांग्रेस का आरोप, अल्ट्रासाउंड के लिए भी मरीजों को 121 किमी दूर पीजीआई रोहतक किया जाता है रेफर नूंह। नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं की कमी और बदहाली को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। नूंह विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस चौधरी आफताब अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे और व्यवस्थाओं के खिलाफ धरना दिया। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि फिरोजपुर झिरका जिला पार्षद नेहा खान ने कहा कि यहां इमरजेंसी सेवाओं के लिए भी पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं, मरीज और तीमारदार दोनों परेशान हैं। कांग्रेस शासनकाल में मेवात के लोगों को बेहतर इलाज सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रयासों से यह मेडिकल कॉलेज लाया गया था, लेकिन भाजपा शासनकाल में यह बदहाल हो चुका है। उन्होंने बताया कि उन्होंने लगातार पत्राचार किया और विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई, जिसके कारण धरना देने को मजबूर होना पड़ा। पूर्व में भी जिला कांग्रेस कमेटी और साथी विधायकों के साथ धरना प्रदर्शन किया गया था, सरकार ने आश्वासन दिया, दौरे और निरीक्षण भी हुए, लेकिन व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ। आफताब ने आरोप लगाया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी मशीन भी उपलब्ध नहीं है, मरीजों को 121 किलोमीटर दूर पीजीआई रोहतक रेफर किया जाता है। गंभीर हालत में मरीजों का यहां उपचार नहीं होता, सिर्फ रेफर कर दिया जाता है। मेवात देश के आकांक्षी जिलों में शामिल है, लेकिन यहां के लोगों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है और सुविधाओं के अभाव में रोज जिंदगियां दम तोड़ रही हैं। इस दौरान सैकड़ों समर्थक और स्थानीय लोग धरना प्रदर्शन में पहुंचे हैं।1
- मेडिकल कॉलेज में सुधार के लिए आफताब अहमद ने दिया एक महीने का अल्टीमेटम, बोले- सुधार नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना नूंह शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। बारिश के बीच बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और लोग धरने में शामिल हुए। धरने का नेतृत्व नूंह विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल के उपनेता चौधरी आफताब अहमद ने किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी, दवाइयों और जांच सुविधाओं की कमी तथा पुराने मेडिकल उपकरणों का मुद्दा उठाया। आफताब अहमद ने आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, अल्ट्रासाउंड, सोनोग्राफी और एक्स-रे जैसी सुविधाओं को बेहतर करने तथा मरीजों के लिए पानी, वॉशरूम और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने सरकार को एक महीने का समय देते हुए चेतावनी दी कि अगर मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी।1
- रक्षा बंधन के इस पावन पवित्र बहन और भाइयों के इस त्यौहार पर मिठाई में मिलावट करने में जुटे हुए है। सरकार भी मिलावट खोर को सुधारने में पूरी मुस्तैदी दिखा रही है। जेवर , टप्पल ,पिसावा ,बाजना आदि में छापेमारी की गई जहां नकली मिठाई पकड़ी गई। रसगुल्ले को गड्ढे में दबाया गया। अधिकारियों ने अपने सामने खड़े हो कर लिया एक्शन।1