logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मेडिकल कॉलेज की बदहाली को लेकर विधायक आफताब के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन शुरू संवाददाता लियाक़त अली : मेडिकल कॉलेज की बदहाली को लेकर विधायक आफताब के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन शुरू, बोले- हर रोज सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रही जिंदगियां कांग्रेस का आरोप, अल्ट्रासाउंड के लिए भी मरीजों को 121 किमी दूर पीजीआई रोहतक किया जाता है रेफर नूंह। नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं की कमी और बदहाली को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। नूंह विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस चौधरी आफताब अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे और व्यवस्थाओं के खिलाफ धरना दिया। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि फिरोजपुर झिरका जिला पार्षद नेहा खान ने कहा कि यहां इमरजेंसी सेवाओं के लिए भी पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं, मरीज और तीमारदार दोनों परेशान हैं। कांग्रेस शासनकाल में मेवात के लोगों को बेहतर इलाज सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रयासों से यह मेडिकल कॉलेज लाया गया था, लेकिन भाजपा शासनकाल में यह बदहाल हो चुका है। उन्होंने बताया कि उन्होंने लगातार पत्राचार किया और विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई, जिसके कारण धरना देने को मजबूर होना पड़ा। पूर्व में भी जिला कांग्रेस कमेटी और साथी विधायकों के साथ धरना प्रदर्शन किया गया था, सरकार ने आश्वासन दिया, दौरे और निरीक्षण भी हुए, लेकिन व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ। आफताब ने आरोप लगाया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी मशीन भी उपलब्ध नहीं है, मरीजों को 121 किलोमीटर दूर पीजीआई रोहतक रेफर किया जाता है। गंभीर हालत में मरीजों का यहां उपचार नहीं होता, सिर्फ रेफर कर दिया जाता है। मेवात देश के आकांक्षी जिलों में शामिल है, लेकिन यहां के लोगों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है और सुविधाओं के अभाव में रोज जिंदगियां दम तोड़ रही हैं। इस दौरान सैकड़ों समर्थक और स्थानीय लोग धरना प्रदर्शन में पहुंचे हैं।

15 hrs ago
user_Liyakat Ali Reporter
Liyakat Ali Reporter
Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
15 hrs ago

मेडिकल कॉलेज की बदहाली को लेकर विधायक आफताब के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन शुरू संवाददाता लियाक़त अली : मेडिकल कॉलेज की बदहाली को लेकर विधायक आफताब के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन शुरू, बोले- हर रोज सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रही जिंदगियां कांग्रेस का आरोप, अल्ट्रासाउंड के लिए भी मरीजों को 121 किमी दूर पीजीआई रोहतक किया जाता है रेफर नूंह। नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं की कमी और बदहाली को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। नूंह विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस चौधरी आफताब अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे और व्यवस्थाओं के खिलाफ धरना दिया। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि फिरोजपुर झिरका जिला पार्षद नेहा खान ने कहा कि यहां इमरजेंसी सेवाओं के लिए भी पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं, मरीज और तीमारदार दोनों परेशान हैं। कांग्रेस शासनकाल में मेवात के लोगों को बेहतर इलाज सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रयासों से यह मेडिकल कॉलेज लाया गया था, लेकिन भाजपा शासनकाल में यह बदहाल हो चुका है। उन्होंने बताया कि उन्होंने लगातार पत्राचार किया और विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई, जिसके कारण धरना देने को मजबूर होना पड़ा। पूर्व में भी जिला कांग्रेस कमेटी और साथी विधायकों के साथ धरना प्रदर्शन किया गया था, सरकार ने आश्वासन दिया, दौरे और निरीक्षण भी हुए, लेकिन व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ। आफताब ने आरोप लगाया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी मशीन भी उपलब्ध नहीं है, मरीजों को 121 किलोमीटर दूर पीजीआई रोहतक रेफर किया जाता है। गंभीर हालत में मरीजों का यहां उपचार नहीं होता, सिर्फ रेफर कर दिया जाता है। मेवात देश के आकांक्षी जिलों में शामिल है, लेकिन यहां के लोगों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है और सुविधाओं के अभाव में रोज जिंदगियां दम तोड़ रही हैं। इस दौरान सैकड़ों समर्थक और स्थानीय लोग धरना प्रदर्शन में पहुंचे हैं।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • मेडिकल कॉलेज की बदहाली को लेकर विधायक आफताब के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन शुरू संवाददाता लियाक़त अली : मेडिकल कॉलेज की बदहाली को लेकर विधायक आफताब के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन शुरू, बोले- हर रोज सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रही जिंदगियां कांग्रेस का आरोप, अल्ट्रासाउंड के लिए भी मरीजों को 121 किमी दूर पीजीआई रोहतक किया जाता है रेफर नूंह। नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं की कमी और बदहाली को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। नूंह विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस चौधरी आफताब अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे और व्यवस्थाओं के खिलाफ धरना दिया। विधायक आफताब अहमद ने कहा कि फिरोजपुर झिरका जिला पार्षद नेहा खान ने कहा कि यहां इमरजेंसी सेवाओं के लिए भी पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं, मरीज और तीमारदार दोनों परेशान हैं। कांग्रेस शासनकाल में मेवात के लोगों को बेहतर इलाज सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रयासों से यह मेडिकल कॉलेज लाया गया था, लेकिन भाजपा शासनकाल में यह बदहाल हो चुका है। उन्होंने बताया कि उन्होंने लगातार पत्राचार किया और विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई, जिसके कारण धरना देने को मजबूर होना पड़ा। पूर्व में भी जिला कांग्रेस कमेटी और साथी विधायकों के साथ धरना प्रदर्शन किया गया था, सरकार ने आश्वासन दिया, दौरे और निरीक्षण भी हुए, लेकिन व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ। आफताब ने आरोप लगाया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी मशीन भी उपलब्ध नहीं है, मरीजों को 121 किलोमीटर दूर पीजीआई रोहतक रेफर किया जाता है। गंभीर हालत में मरीजों का यहां उपचार नहीं होता, सिर्फ रेफर कर दिया जाता है। मेवात देश के आकांक्षी जिलों में शामिल है, लेकिन यहां के लोगों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है और सुविधाओं के अभाव में रोज जिंदगियां दम तोड़ रही हैं। इस दौरान सैकड़ों समर्थक और स्थानीय लोग धरना प्रदर्शन में पहुंचे हैं।
    1
    मेडिकल कॉलेज की बदहाली को लेकर विधायक आफताब के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन शुरू
संवाददाता लियाक़त अली : मेडिकल कॉलेज की बदहाली को लेकर विधायक आफताब के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन शुरू, बोले- हर रोज सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रही जिंदगियां
कांग्रेस का आरोप, अल्ट्रासाउंड के लिए भी मरीजों को 121 किमी दूर पीजीआई रोहतक किया जाता है रेफर
नूंह। नल्हड़ स्थित शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं की कमी और बदहाली को लेकर सोमवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। नूंह विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस चौधरी आफताब अहमद के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे और व्यवस्थाओं के खिलाफ धरना दिया।
विधायक आफताब अहमद ने कहा कि 
फिरोजपुर  झिरका जिला पार्षद नेहा खान ने कहा कि यहां इमरजेंसी सेवाओं के लिए भी पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं, मरीज और तीमारदार दोनों परेशान हैं। कांग्रेस शासनकाल में मेवात के लोगों को बेहतर इलाज सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उनके प्रयासों से यह मेडिकल कॉलेज लाया गया था, लेकिन भाजपा शासनकाल में यह बदहाल हो चुका है। उन्होंने बताया कि उन्होंने लगातार पत्राचार किया और विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई, जिसके कारण धरना देने को मजबूर होना पड़ा। पूर्व में भी जिला कांग्रेस कमेटी और साथी विधायकों के साथ धरना प्रदर्शन किया गया था, सरकार ने आश्वासन दिया, दौरे और निरीक्षण भी हुए, लेकिन व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हुआ।
आफताब ने आरोप लगाया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जैसी बुनियादी मशीन भी उपलब्ध नहीं है, मरीजों को 121 किलोमीटर दूर पीजीआई रोहतक रेफर किया जाता है। गंभीर हालत में मरीजों का यहां उपचार नहीं होता, सिर्फ रेफर कर दिया जाता है। मेवात देश के आकांक्षी जिलों में शामिल है, लेकिन यहां के लोगों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है और सुविधाओं के अभाव में रोज जिंदगियां दम तोड़ रही हैं। इस दौरान सैकड़ों समर्थक और स्थानीय लोग धरना प्रदर्शन में पहुंचे हैं।
    user_Liyakat Ali Reporter
    Liyakat Ali Reporter
    Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    15 hrs ago
  • मेडिकल कॉलेज में सुधार के लिए आफताब अहमद ने दिया एक महीने का अल्टीमेटम, बोले- सुधार नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना नूंह शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। बारिश के बीच बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और लोग धरने में शामिल हुए। धरने का नेतृत्व नूंह विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल के उपनेता चौधरी आफताब अहमद ने किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी, दवाइयों और जांच सुविधाओं की कमी तथा पुराने मेडिकल उपकरणों का मुद्दा उठाया। आफताब अहमद ने आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, अल्ट्रासाउंड, सोनोग्राफी और एक्स-रे जैसी सुविधाओं को बेहतर करने तथा मरीजों के लिए पानी, वॉशरूम और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने सरकार को एक महीने का समय देते हुए चेतावनी दी कि अगर मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी।
    1
    मेडिकल कॉलेज में सुधार के लिए आफताब अहमद ने दिया एक महीने का अल्टीमेटम, बोले- सुधार नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन धरना
नूंह शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। बारिश के बीच बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और लोग धरने में शामिल हुए।
धरने का नेतृत्व नूंह विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल के उपनेता चौधरी आफताब अहमद ने किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी, दवाइयों और जांच सुविधाओं की कमी तथा पुराने मेडिकल उपकरणों का मुद्दा उठाया।
आफताब अहमद ने आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर, अल्ट्रासाउंड, सोनोग्राफी और एक्स-रे जैसी सुविधाओं को बेहतर करने तथा मरीजों के लिए पानी, वॉशरूम और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
उन्होंने सरकार को एक महीने का समय देते हुए चेतावनी दी कि अगर मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगी।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    17 hrs ago
  • मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा गांव अजरौंदा के राशन डिपो का औचक निरीक्षण करने पर एक राशन डिपो के स्टॉक में करीब 415 किवंटल गेंहू, 3800 लीटर सरसों तेल, 121 किवंटल बाजरा व 2 किवंटल चीनी पाई गई कम राशन डिपो धारक के विरुद्ध दर्ज कराई जा रही है FIR आज दिनांक 25.08.2026 को मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव अजरौंदा के राशन डिपो धारक प्रेम सिंह व सुमित द्वारा सरकारी राशन वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। यदि अचानक चेकिंग की जाए तो काफी मात्रा में स्टॉक कम या ज्यादा मिलेगा क्योंकि राशन डिपो धारकों द्वारा सरकारी राशन की कालाबाजारी की जाती है इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद टीम द्वारा DFSC फरीदाबाद कार्यालय टीम के साथ गांव अजरौंदा में राधा स्वामी सत्संग सेंटर के नजदीक प्रेम सिंह व सुमित के राशन डिपो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पर प्रेम सिंह को अलॉट FS ID अनुसार मशीन में ऑनलाइन स्टॉक अनुसार गेंहू 4 किलोग्राम, चीनी 434 किलोग्राम व सरसों तेल 7 लीटर होना चाहिये था। उसका भौतिक निरीक्षण से मिलान किया गया। जो ठीक पाया गया। मौका पर कोई अनियमितताए सामने नही आई। संयुक्त टीम द्वारा साथ बने कमरों में सुमित के राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया गया। सुमित को मौका पर बुलाया गया लेकिन बार बार सम्पर्क करने के बाद भी सुमित हाजिर नही आया व राशन डिपो का निरीक्षण प्रेम सिंह राशन डिपो धारक व सुमित के मकान मालिक की हाजरी में किया गया। निरीक्षण करने पर ऑनलाइन स्टॉक अनुसार गेंहू 551 किवंटल, चीनी 2 किवंटल, सरसों तेल 3805 लीटर व बाजरा 121 किवंटल होना चाहिए था। लेकिन भौतिक निरीक्षण करने पर गेहूं 415 किवंटल, सरसों तेल 3805 लीटर, चीनी 2 किवंटल व बाजरा 121 किवंटल कम पाया गया। पूछताछ पर पाया गया कि सुमित द्वारा सरकारी राशन को पिछले एक माह से इसी स्थान पर रखकर वितरित किया जाता है। लेकिन असल कार्ड धारकों को राशन वितरित ना करके सरकारी राशन की कालाबाजारी करने की नीयत से सरकारी राशन को बेचना पाया गया है। इस प्रकार स्टॉक अनुसार सरकारी राशन मौका पर ना मिलने पर श्री रूप चंद खाद्य निरीक्षक की शिकायत पर सुमित राशन डिपो धारक के खिलाफ थाना सेंट्रल फरीदाबाद में अभियोग अंकित किया जा रहा है।
    4
    मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा गांव अजरौंदा के राशन डिपो का औचक निरीक्षण करने पर एक राशन डिपो के स्टॉक में करीब 415 किवंटल गेंहू, 3800 लीटर सरसों तेल, 121 किवंटल बाजरा व 2 किवंटल चीनी पाई गई कम राशन डिपो धारक के विरुद्ध दर्ज कराई जा रही है FIR
आज दिनांक 25.08.2026 को मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव अजरौंदा के राशन डिपो धारक प्रेम सिंह व सुमित द्वारा सरकारी राशन वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। यदि अचानक चेकिंग की जाए तो काफी मात्रा में स्टॉक कम या ज्यादा मिलेगा क्योंकि राशन डिपो धारकों द्वारा सरकारी राशन की कालाबाजारी की जाती है
इस सूचना के सम्बंध में मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद टीम द्वारा DFSC फरीदाबाद कार्यालय टीम के साथ गांव अजरौंदा में राधा स्वामी सत्संग सेंटर के नजदीक प्रेम सिंह व सुमित के राशन डिपो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण पर प्रेम सिंह को अलॉट FS ID अनुसार मशीन में ऑनलाइन स्टॉक अनुसार गेंहू 4 किलोग्राम, चीनी 434 किलोग्राम व सरसों तेल 7 लीटर होना चाहिये था। उसका भौतिक निरीक्षण से मिलान किया गया। जो ठीक पाया गया। मौका पर कोई अनियमितताए सामने नही आई।
संयुक्त टीम द्वारा साथ बने कमरों में सुमित के राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया गया। सुमित को मौका पर बुलाया गया लेकिन बार बार सम्पर्क करने के बाद भी सुमित हाजिर नही आया व राशन डिपो का निरीक्षण प्रेम सिंह राशन डिपो धारक व सुमित के मकान मालिक की हाजरी में किया गया। निरीक्षण करने पर ऑनलाइन स्टॉक अनुसार गेंहू 551 किवंटल, चीनी 2 किवंटल, सरसों तेल 3805 लीटर व बाजरा 121 किवंटल होना चाहिए था। लेकिन भौतिक निरीक्षण करने पर गेहूं 415 किवंटल, सरसों तेल 3805 लीटर, चीनी 2 किवंटल व बाजरा 121 किवंटल कम पाया गया। पूछताछ पर पाया गया कि सुमित द्वारा सरकारी राशन को पिछले एक माह से इसी स्थान पर रखकर वितरित किया जाता है। लेकिन असल कार्ड धारकों को राशन वितरित ना करके सरकारी राशन की कालाबाजारी करने की नीयत से सरकारी राशन को बेचना पाया गया है। इस प्रकार स्टॉक अनुसार सरकारी राशन मौका पर ना मिलने पर श्री रूप चंद खाद्य निरीक्षक की शिकायत पर सुमित राशन डिपो धारक के खिलाफ थाना सेंट्रल फरीदाबाद में अभियोग अंकित किया जा रहा है।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • इफको चौक पर अचानक बना गहरा गड्ढा, यातायात पुलिस ने दिखाई तत्परता, टाला बड़ा हादसा। इफको चौक पर अचानक बना गहरा गड्ढा, यातायात पुलिस ने दिखाई तत्परता, टाला बड़ा हादसा। गुरुग्राम , गौरव गर्ग, 25 अगस्त । गुरुग्राम के व्यस्ततम इलाकों में से एक, इफ्को चौक के पास आज सर्विस रोड पर अचानक जमीन धंसने से एक गहरा/ खतरनाक गड्ढा (Sinkhole) बन गया था। व्यस्त समय होने के कारण सड़क पर वाहनों का भारी दबाव था, जिससे किसी बड़े हादसे या वाहन के गड्ढे में गिरने का गंभीर खतरा अचानक बन गया था। यातायात निरक्षक महावीर को जैसे ही इसकी सूचना मिली बिना एक पल की देरी किए वो अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मुस्तैदी दिखाते हुए अपनी यातायात पुलिस टीम की सहायता से तुरन्त गड्ढे प्रभावित क्षेत्र को चारों ओर से संकेत (Reflectors & Barricades) लगाकर सुरक्षित कराया ताकि निरंतर चल रहे वाहनों को गड्ढे की ओर जाने से रोका जा सके और इसकी सूचना संबंधित विभाग GMDA व NHAI के अधिकारियों को इस स्थान को तुरंत ठीक कराने बारे सूचित किया गया। जो गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारी एवं तकनीकी टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं।जमीन धंसने के प्राथमिक कारणों (जैसे भूमिगत पाइपलाइन लीक या मिट्टी का कटाव) की जांच की जा रही है।रोड की जल्द से जल्द मरम्मत कर यातायात को सामान्य बनाने का कार्य प्रगति पर है। यातायात निरक्षक महावीर और उनकी टीम की सजगता, सूझ- बूझ एवं त्वरित कार्य के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया अन्यथा इस गहरे गड्ढे के कारण किसी को भी जान व माल की क्षति हो सकती थी। राहगीरो , वाहन चालकों व स्थानीय लोगों ने यातायात पुलिस गुरुग्राम की इस तत्परता भरे कार्य की सराहना खूब सराहना की है।
    1
    इफको चौक पर अचानक बना गहरा गड्ढा, यातायात पुलिस ने दिखाई तत्परता, टाला बड़ा हादसा।
इफको चौक पर अचानक बना गहरा गड्ढा, यातायात पुलिस ने दिखाई तत्परता, टाला बड़ा हादसा।
गुरुग्राम , गौरव गर्ग, 25 अगस्त । गुरुग्राम के व्यस्ततम इलाकों में से एक, इफ्को चौक के पास आज   सर्विस रोड पर अचानक जमीन धंसने से एक गहरा/ खतरनाक गड्ढा (Sinkhole) बन गया था। व्यस्त समय होने के कारण सड़क पर वाहनों का भारी दबाव था, जिससे किसी बड़े हादसे या वाहन के गड्ढे में गिरने का गंभीर खतरा अचानक बन गया था। 
यातायात निरक्षक महावीर को जैसे ही इसकी सूचना मिली बिना एक पल की देरी किए वो अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और मुस्तैदी दिखाते हुए अपनी यातायात पुलिस टीम की सहायता से तुरन्त गड्ढे प्रभावित क्षेत्र को चारों ओर  से संकेत (Reflectors & Barricades) लगाकर सुरक्षित कराया ताकि निरंतर चल रहे वाहनों को गड्ढे की ओर जाने से रोका जा सके और इसकी सूचना संबंधित विभाग GMDA व NHAI के अधिकारियों को इस स्थान को तुरंत ठीक कराने बारे सूचित किया गया। जो गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारी एवं तकनीकी टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं।जमीन धंसने के प्राथमिक कारणों (जैसे भूमिगत पाइपलाइन लीक या मिट्टी का कटाव) की जांच की जा रही है।रोड की जल्द से जल्द मरम्मत कर यातायात को सामान्य बनाने का कार्य प्रगति पर है।
यातायात निरक्षक महावीर और उनकी टीम की सजगता, सूझ- बूझ एवं त्वरित कार्य के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया अन्यथा इस गहरे गड्ढे के कारण किसी को भी जान व माल की क्षति हो सकती थी। राहगीरो , वाहन चालकों व स्थानीय लोगों ने यातायात पुलिस गुरुग्राम की इस तत्परता भरे कार्य की सराहना खूब सराहना की है।
    user_Gaurav kumar
    Gaurav kumar
    विज्ञापन फोटोग्राफर मानेसर, गुरुग्राम, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • हरियाणा के गुरुग्राम मे बारिश से बिगड़े हालात, करोड़ों रुपए लगने के बाद भी हालात बद से बदतर हरियाणा के गुरुग्राम मे बारिश से बिगड़े हालात, करोड़ों रुपए लगने के बाद भी हालात बद से बदतर
    1
    हरियाणा के गुरुग्राम मे बारिश से बिगड़े हालात, करोड़ों रुपए लगने के बाद भी हालात बद से बदतर
हरियाणा के गुरुग्राम मे बारिश से बिगड़े हालात, करोड़ों रुपए लगने के बाद भी हालात बद से बदतर
    user_Gurugram UPDATE
    Gurugram UPDATE
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • पुनहाना में बिजली विभाग के कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी
    1
    पुनहाना में बिजली विभाग के कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी
    user_Yakub Khan
    Yakub Khan
    Punahana, Nuh•
    13 hrs ago
  • हरियाणा का गुरुग्राम एक विशेष शहर की गिनती में आता है मिलेनियम सिटी केनाम पर उड़ गई धज्जिया । थोड़ी से बारिश ने गुड़गांव की पोल दी। * स्कूल की बस फंसी, बच्चों को आई हंसी ...... * गुरुग्राम में तेज बारिश होने से स्कूल की बस फंस गई, बच्चों को ट्रैक्टर - ट्रॉली से बच्चों को पानी से निकाला।
    1
    हरियाणा का गुरुग्राम एक विशेष शहर की गिनती में आता है मिलेनियम सिटी केनाम पर उड़ गई धज्जिया । थोड़ी से बारिश ने गुड़गांव की पोल दी।
* स्कूल की बस फंसी, बच्चों को आई हंसी ...... *
गुरुग्राम में तेज बारिश होने से स्कूल की बस फंस गई, बच्चों को ट्रैक्टर - ट्रॉली से बच्चों को पानी से निकाला।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • नूंह में नई अनाज मंडी के सामने स्कूल बच्चों से भरी ईको वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, सभी बच्चे सुरक्षित नूंह शहर की नई अनाज मंडी के सामने NH-248A पर मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। फाल्कन स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही मारुति ईको वैन को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक ऑल्टो कार भी क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन गनीमत रही कि ईको में सवार सभी बच्चे सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई। टक्कर के बाद बच्चों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को वैन से बाहर निकालकर पानी पिलाया और गर्मी से राहत दिलाई। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया, जिसे स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर खुलवाया। पुलिस के मुताबिक अभी कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    नूंह में नई अनाज मंडी के सामने स्कूल बच्चों से भरी ईको वैन को ट्रक ने मारी टक्कर, सभी बच्चे सुरक्षित


नूंह शहर की नई अनाज मंडी के सामने NH-248A पर मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। फाल्कन स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही मारुति ईको वैन को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक ऑल्टो कार भी क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन गनीमत रही कि ईको में सवार सभी बच्चे सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई।
टक्कर के बाद बच्चों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को वैन से बाहर निकालकर पानी पिलाया और गर्मी से राहत दिलाई। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया, जिसे स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर खुलवाया। पुलिस के मुताबिक अभी कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.