चंबा-किलाड़ सड़क को राष्ट्रीय महत्व की रणनीतिक परियोजना का दर्जा रक्षा मंत्रालय ने Strategic Project of National Importance में किया शामिल, NHDL मानकों के अनुरूप निर्माण पर होगा विचार कृष्ण चंद राणा जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी की सड़क कनेक्टिविटी को लेकर केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने चंबा-किलाड़ सड़क परियोजना को Strategic Project of National Importance यानी राष्ट्रीय महत्व की रणनीतिक परियोजना के रूप में सूचीबद्ध किया है। रक्षा मंत्रालय के डी (बीआर-I) अनुभाग की ओर से 13 अगस्त 2026 को जारी कार्यालय ज्ञापन में देश की महत्वपूर्ण रणनीतिक सड़क परियोजनाओं की सूची जारी की गई है। इसमें चंबा-किलाड़ सड़क को भी शामिल किया गया है। रक्षा मंत्रालय के कार्यालय ज्ञापन संख्या MoD/04/937/2024/D (BR-I) के अनुसार चंबा-किलाड़ सड़क को NHDL specification के अनुरूप विकसित करने के लिए ग्रीनफील्ड सड़क के निर्माण पर विचार किया जाएगा। दस्तावेज में चंबा से किलाड़ तक कनेक्टिविटी के लिए ग्रीनफील्ड सड़क के प्रस्तावित अलाइनमेंट पर विचार करने की बात कही गई है। वहीं, किलाड़ से आगे लेह तक कनेक्टिविटी मौजूदा अथवा निर्माणाधीन सड़कों के माध्यम से प्रस्तावित की गई है। रणनीतिक रोड हेड फंड से होगा विकास ज्ञापन के अनुसार सूचीबद्ध सड़क परियोजनाओं का विकास एवं रखरखाव Strategic Road Head Fund के माध्यम से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधीन किया जाएगा। परियोजनाओं की अंतर-प्राथमिकता DGMO की ओर से निर्धारित की गई है। चंबा-किलाड़ सड़क को इस सूची में शामिल किए जाने से पांगी घाटी की दीर्घकालीन सड़क कनेक्टिविटी को लेकर नई उम्मीद जगी है। पांगी की भौगोलिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं और भारी बर्फबारी के कारण वर्ष के कई महीनों तक सड़क संपर्क प्रभावित रहता है। ऐसे में चंबा से किलाड़ तक आधुनिक मानकों के अनुरूप वैकल्पिक और रणनीतिक सड़क विकसित होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। किलाड़ से आगे लेह तक सड़क नेटवर्क से जुड़ाव की प्रस्तावित व्यवस्था इस परियोजना के रणनीतिक महत्व को और बढ़ाती है। वांगतू-मुद-अत्तरगू सड़क भी सूची में रक्षा मंत्रालय के इसी कार्यालय ज्ञापन में हिमाचल प्रदेश की वांगतू-मुद-अत्तरगू सड़क को भी NHDL specification के अनुरूप निर्माण के लिए शामिल किया गया है। दस्तावेज में इसे हिमाचल प्रदेश में वैकल्पिक axial connectivity उपलब्ध करवाने वाली परियोजना बताया गया है। पांगी की कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आधार : डॉ. जनक राज भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि चंबा-किलाड़ सड़क को राष्ट्रीय महत्व की रणनीतिक परियोजना में शामिल किया जाना पांगी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पांगी की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए क्षेत्र को बेहतर और सुरक्षित सड़क कनेक्टिविटी की आवश्यकता है। केंद्र सरकार के इस निर्णय से चंबा-किलाड़ सड़क के विकास को रणनीतिक दृष्टि से नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय के ज्ञापन में चंबा से किलाड़ तक ग्रीनफील्ड अलाइनमेंट और NHDL specification के अनुरूप सड़क विकसित करने पर विचार किया गया है। साथ ही किलाड़ से आगे लेह तक मौजूदा अथवा निर्माणाधीन सड़कों के माध्यम से कनेक्टिविटी का प्रस्ताव है। इससे पांगी को व्यापक सड़क नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण आधार तैयार हुआ है। विधायक ने कहा कि अब परियोजना के सर्वेक्षण, अलाइनमेंट, तकनीकी प्रक्रिया और निर्माण से संबंधित आगामी कार्रवाई को तेजी से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने केंद्र सरकार और रक्षा मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चंबा-किलाड़ सड़क परियोजना पांगी के विकास, पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि परियोजना को आगामी चरणों में प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
चंबा-किलाड़ सड़क को राष्ट्रीय महत्व की रणनीतिक परियोजना का दर्जा रक्षा मंत्रालय ने Strategic Project of National Importance में किया शामिल, NHDL मानकों के अनुरूप निर्माण पर होगा विचार कृष्ण चंद राणा जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी की सड़क कनेक्टिविटी को लेकर केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने चंबा-किलाड़ सड़क परियोजना को Strategic Project of National Importance यानी राष्ट्रीय महत्व की रणनीतिक परियोजना के रूप में सूचीबद्ध किया है। रक्षा मंत्रालय के डी (बीआर-I) अनुभाग की ओर से 13 अगस्त 2026 को जारी कार्यालय ज्ञापन में देश की महत्वपूर्ण रणनीतिक सड़क परियोजनाओं की सूची जारी की गई है। इसमें चंबा-किलाड़ सड़क को भी शामिल किया गया है। रक्षा मंत्रालय के कार्यालय ज्ञापन संख्या MoD/04/937/2024/D (BR-I) के अनुसार चंबा-किलाड़ सड़क को NHDL specification के अनुरूप विकसित करने के लिए ग्रीनफील्ड सड़क के निर्माण पर विचार किया जाएगा। दस्तावेज में चंबा से किलाड़ तक कनेक्टिविटी के लिए ग्रीनफील्ड सड़क के प्रस्तावित अलाइनमेंट पर विचार करने की बात कही गई है। वहीं, किलाड़ से आगे लेह तक कनेक्टिविटी मौजूदा अथवा निर्माणाधीन सड़कों के माध्यम से प्रस्तावित की गई है। रणनीतिक रोड हेड फंड से होगा विकास ज्ञापन के अनुसार सूचीबद्ध सड़क परियोजनाओं का विकास एवं रखरखाव Strategic Road Head Fund के माध्यम से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधीन किया जाएगा। परियोजनाओं की अंतर-प्राथमिकता DGMO की ओर से निर्धारित की गई है। चंबा-किलाड़ सड़क को इस सूची में शामिल किए जाने से पांगी घाटी की दीर्घकालीन सड़क कनेक्टिविटी को लेकर नई उम्मीद जगी है। पांगी की भौगोलिक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं और भारी बर्फबारी के कारण वर्ष के कई महीनों तक सड़क संपर्क प्रभावित रहता है। ऐसे में चंबा से किलाड़ तक आधुनिक मानकों के अनुरूप वैकल्पिक और रणनीतिक सड़क विकसित होने
से क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। किलाड़ से आगे लेह तक सड़क नेटवर्क से जुड़ाव की प्रस्तावित व्यवस्था इस परियोजना के रणनीतिक महत्व को और बढ़ाती है। वांगतू-मुद-अत्तरगू सड़क भी सूची में रक्षा मंत्रालय के इसी कार्यालय ज्ञापन में हिमाचल प्रदेश की वांगतू-मुद-अत्तरगू सड़क को भी NHDL specification के अनुरूप निर्माण के लिए शामिल किया गया है। दस्तावेज में इसे हिमाचल प्रदेश में वैकल्पिक axial connectivity उपलब्ध करवाने वाली परियोजना बताया गया है। पांगी की कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आधार : डॉ. जनक राज भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि चंबा-किलाड़ सड़क को राष्ट्रीय महत्व की रणनीतिक परियोजना में शामिल किया जाना पांगी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि पांगी की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए क्षेत्र को बेहतर और सुरक्षित सड़क कनेक्टिविटी की आवश्यकता है। केंद्र सरकार के इस निर्णय से चंबा-किलाड़ सड़क के विकास को रणनीतिक दृष्टि से नई दिशा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय के ज्ञापन में चंबा से किलाड़ तक ग्रीनफील्ड अलाइनमेंट और NHDL specification के अनुरूप सड़क विकसित करने पर विचार किया गया है। साथ ही किलाड़ से आगे लेह तक मौजूदा अथवा निर्माणाधीन सड़कों के माध्यम से कनेक्टिविटी का प्रस्ताव है। इससे पांगी को व्यापक सड़क नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण आधार तैयार हुआ है। विधायक ने कहा कि अब परियोजना के सर्वेक्षण, अलाइनमेंट, तकनीकी प्रक्रिया और निर्माण से संबंधित आगामी कार्रवाई को तेजी से आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने केंद्र सरकार और रक्षा मंत्रालय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चंबा-किलाड़ सड़क परियोजना पांगी के विकास, पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि परियोजना को आगामी चरणों में प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
- हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में रह रहे दर्जी का काम वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक ने सोशल मीडिया पर देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ी सामग्री को किया सांझा, 17 सितंबर को केंद्रीय जांच एजेंसी से मिले इनपुट के बाद पुलिस ने की कार्यवाही, हमीरपुर पुलिस ने बीती देर रात को युवक को लिया हिरासत में, युवक के संदिग्ध नेटवर्क से संपर्क होने की जताई जा रही आशंका हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में केंद्रीय जांच एजेंसी से मिले एक इनपुट के बाद स्थानीय सदर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शहर में रह रहे एक युवक को हिरासत में लिया है। मामला सोशल मीडिया पर कथित तौर पर देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ी सामग्री साझा करने और संदिग्ध नेटवर्क से संपर्क होने की आशंका से जुड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय जांच एजेंसी ने 17 सितंबर को पुलिस प्रशासन को एक शिकायत पत्र भेजकर संबंधित व्यक्ति की गतिविधियों की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए थे। इनपुट में आशंका जताई गई थी कि सोशल मीडिया पर सक्रिय यह व्यक्ति किसी संदिग्ध नेटवर्क या देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े लोगों के संपर्क में हो सकता है। प्राथमिक जांच के आधार पर सदर थाना हमीरपुर में 21 सितंबर को मामला दर्ज किया गया, जिसके तुरंत बाद सोमवार देर रात को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा जिस युवक को हिरासत में लिया गया है वह पिछले 6 महीने से हमीरपुर शहर में एक दर्जी का काम कर रहा है। युवक उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है। अब पुलिस युग के सोशल मीडिया अकाउंट ऑनलाइन गतिविधियों, समपार और यहां रहने के दौरान उसके नेटवर्क को खंगाल रही है। वहीं इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी गई है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम हमीरपुर मंगलवार को पहुंच सकती है। टीम हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर सकती है और उसके सोशल मीडिया संपर्कों को गतिविधियों से जुड़ी जानकारी जुटा सकती है। वहीं इस मामले को लेकर हमीरपुर के एसपी बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि सोमवार दिन रात को पुलिस द्वारा एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया है। एसपी हमीरपुर में लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी भारी राज्य के व्यक्ति को अपनी दुकान या मकान किराए पर देते हैं तो वह उस व्यक्ति की पूरी वेरिफिकेशन करवा लें। बाइट-बलवीर सिंह ठाकुर (एसपी, हमीरपुर)1
- ‘Voices Against Drugs’ युवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन लेह, लद्दाख | 20 अगस्त 2026: युवाओं को नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश मजबूत करने के उद्देश्य से LASMoN Society, UT Ladakh द्वारा 20 अगस्त 2026 को लेह में “Voices Against Drugs” युवा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छोसक्योंग पालगा रिनपोछे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. टी.सी. सतीश (Medeor Hospital, Dubai, UAE), सुचेथा/सुचिता सतीश, दोरजे स्तक्मो, पद्मा आंगमो, डिप्टी एसपी रेशब सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अतिथियों, युवाओं और प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने युवाओं को तंबाकू, शराब और नशीले पदार्थों से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी तथा नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पुलिस बैंड के श्री त्सेरिंग मुतुप ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और रचनात्मकता का उपयोग समाज के सकारात्मक बदलाव के लिए करने के लिए प्रेरित किया गया। LASMoN Society, UT Ladakh के अध्यक्ष त्सेवांग दोरजेय ने कहा कि संस्था पिछले कई महीनों से लद्दाख में नशे और शराब के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। संस्था का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों और समुदाय को साथ लेकर एक सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त लद्दाख के निर्माण की दिशा में काम करना है। कार्यक्रम में युवाओं को विशेष रूप से यह संदेश दिया गया कि नशे के खिलाफ आवाज उठाना प्रत्येक नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को मजबूत बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का मुख्य संदेश रहा: “Voices Against Drugs — नशे के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाएँ, जीवन को चुनें।2
- Heavenly daze Manali hmara cottage h to ap kabhi bhi aa sakte hain season aane wala hai to aap a sakte hain manali m to ap aa sakte h aao aur bharf ka maja lo apko manali m apko bhuut mjq ayge hamare y a room mil jayega aur hamare hotal m h rangji chowk se thoda uper h to ap agar ap ana chahte ho aap a sakte ho Mera phone number hai 7876408915 ok thanks2
- ITI Mandi Campus Placement 2026 | 25 सितंबर को प्लेसमेंट कैंप | ₹18,000 तक मासिक स्टाइपेंड | Mandi News ITI Mandi Campus Placement 2026 | 25 सितंबर को प्लेसमेंट कैंप | ₹18,000 तक मासिक स्टाइपेंड | Mandi News1
- ऊना के दुकानदारों को की अजय शर्मा ने की अपिल #himachalpunjabnews1
- विदेश रोजगार के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 24 सितंबर को मोहाली में इंटरव्यू विदेश में रोजगार के अवसर तलाश रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। **OIMC Pvt. Ltd. (Oshin International)** द्वारा 24 सितंबर 2026 को मोहाली स्थित कार्यालय में विभिन्न देशों में उपलब्ध रोजगार अवसरों के लिए इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय से लाइसेंस प्राप्त भर्ती एजेंसी **OIMC Pvt. Ltd. (Oshin International)** लंबे समय से विदेश रोजगार से संबंधित भर्ती और मार्गदर्शन के क्षेत्र में कार्य कर रही है। कंपनी की ओर से उम्मीदवारों को विभिन्न देशों और अलग-अलग कार्य क्षेत्रों से संबंधित रोजगार अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। 24 सितंबर को होने वाले इंटरव्यू में **Russia, Germany और Dubai** से संबंधित विभिन्न श्रेणियों के अवसर शामिल हैं। इनमें रूस के लिए **Warehouse और Construction**, जर्मनी के लिए **Trailer Driver**, जबकि दुबई के लिए **Airport/Aviation, Picker Packer, Security, Taxi Driver और Construction** जैसी श्रेणियां शामिल हैं। कंपनी ने इच्छुक उम्मीदवारों से इंटरव्यू से पहले संबंधित पद की पात्रता, रोजगार की शर्तों, दस्तावेजों, वीज़ा प्रक्रिया और अन्य विवरणों की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। **इंटरव्यू:** 24 सितंबर 2026 **स्थान:** OIMC Pvt. Ltd. (Oshin International) SCO 4, Shiwalik Avenue, Sunny Enclave, Sector 145, Kharar, Mohali, Punjab – 140301 **संपर्क:** 9646934957 | 9988802145 | 9988365665 **नोट:** रोजगार के अवसर, पात्रता, वेतन, वीज़ा एवं अन्य शर्तें संबंधित नियोक्ता और पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। उम्मीदवार किसी भी प्रक्रिया से पहले उपलब्ध जानकारी और शर्तों की पुष्टि करें।1
- स्टोक गाँव में दो दिवसीय गुरु त्सेचु मठ उत्सव का आयोजन स्टोक, लेह: लद्दाख के विभिन्न गाँवों में हर वर्ष स्थानीय बौद्ध परंपराओं और धार्मिक आस्था के अनुरूप पारंपरिक उत्सवों का आयोजन किया जाता है। इसी परंपरा के तहत स्टोक गाँव में भी हर वर्ष गुरु त्सेचु का दो दिवसीय मठ उत्सव श्रद्धा और धार्मिक आस्था के साथ आयोजित किया जाता है। गुरु त्सेचु उत्सव के दौरान मठ परिसर में बौद्ध धार्मिक परंपराओं के अनुसार विभिन्न पूजा-अनुष्ठान, प्रार्थनाएँ तथा पारंपरिक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ लद्दाख के विभिन्न क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग उत्सव में शामिल होने के लिए स्टोक पहुँचते हैं। उत्सव के दौरान पारंपरिक बौद्ध संस्कृति, धार्मिक अनुष्ठानों और स्थानीय परंपराओं की झलक देखने को मिलती है। यह वार्षिक आयोजन नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध बौद्ध एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गुरु त्सेचु के अवसर पर स्टोक गाँव में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और अन्य आगंतुकों का भी स्वागत किया जाता है। दो दिवसीय यह उत्सव स्थानीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हर वर्ष लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिलता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे पारंपरिक उत्सवों के माध्यम से लद्दाख की सदियों पुरानी धार्मिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक परंपराओं को संरक्षित करने तथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने में मदद मिलती है। उत्सव की तारीखें और स्थान जोड़ें दोहराव कम करके समाचार संक्षिप्त करें कार्यक्रमों का क्रम स्पष्ट करें1
- कोर्ट से बस स्टैंड की ओर भागा चिट्टा आरोपी, नाली में छिपकर बचने की कोशिश ड्रोन की मदद से चला सर्च ऑपरेशन, पुलिस और स्थानीय लोगों को चकमा देने में रहा कामयाब बिलासपुर। जिला बिलासपुर में मंगलवार को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया चिट्टे का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। आरोपी कोर्ट परिसर से बस स्टैंड की तरफ भागा और खुद को बचाने के लिए पुलिस तथा स्थानीय लोगों को चकमा देते हुए एक नाली में छिप गया। आरोपी की तलाश में पुलिस ने करीब तीन घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस चिट्टे के मामले में गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश करने के लिए लेकर आई थी। इसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से भाग निकला। आरोपी के बस स्टैंड की ओर भागने के बाद पुलिस कर्मचारियों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की मदद करते हुए आरोपी को तलाशने में सहयोग किया। पुलिस से बचने के लिए आरोपी एक नाली में छिप गया और काफी देर तक पुलिस तथा स्थानीय लोगों को चकमा देता रहा। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान ड्रोन की भी सहायता ली गई। पुलिस बल ने संभावित ठिकानों और आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी की तलाश जारी रखी। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम आरोपी तक पहुंचने में कामयाब रही और उसे दोबारा हिरासत में ले लिया गया। आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई तथा मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी पुलिस हिरासत से किस तरह फरार हुआ और इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई।1
- हिमाचल प्रदेश के सरकारी डिग्री कॉलेजों की टियर रैंकिंग जारी।1