15 अगस्त से पहले ASP आशना चौधरी एक्शन मोड में , गोविंद नगर और कोतवाली में पुलिस का फ्लैग मार्च मथुरा 15 अगस्त एवं आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है जहाँ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से थाना गोविंद नगर एवं थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस बल के साथ ASP आशना चौधरी ने फ्लैग मार्च किया इस दौरान संवेदनशील एवं प्रमुख क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए वाहनों की चेकिंग के लिए भी एक विशेष अभियान चलाया गया आगामी त्योहारों को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी लगातार तैयारियां की जा रही हैं। जिन मार्गों पर आवश्यकता के अनुसार रूट डायवर्जन किया जाना है, उन्हें लेकर भी मंथन किया जा रहा है, ताकि त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की जा रही है। जहां बैरिकेडिंग की कमी है, वहां अतिरिक्त बैरिकेड लगाए जा रहे हैं CO सिटी आशना चौधरी ने बताया कि 15 अगस्त और आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, इसके लिए लगातार निगरानी और तैयारियां जारी हैं
15 अगस्त से पहले ASP आशना चौधरी एक्शन मोड में , गोविंद नगर और कोतवाली में पुलिस का फ्लैग मार्च मथुरा 15 अगस्त एवं आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है जहाँ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से थाना गोविंद नगर एवं थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस बल
के साथ ASP आशना चौधरी ने फ्लैग मार्च किया इस दौरान संवेदनशील एवं प्रमुख क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए वाहनों की चेकिंग के लिए भी एक विशेष अभियान चलाया गया आगामी त्योहारों को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी लगातार तैयारियां की जा रही हैं। जिन
मार्गों पर आवश्यकता के अनुसार रूट डायवर्जन किया जाना है, उन्हें लेकर भी मंथन किया जा रहा है, ताकि त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था
भी की जा रही है। जहां बैरिकेडिंग की कमी है, वहां अतिरिक्त बैरिकेड लगाए जा रहे हैं CO सिटी आशना चौधरी ने बताया कि 15 अगस्त और आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, इसके लिए लगातार निगरानी और तैयारियां जारी हैं
- #mathura तिरंगे को सलामी देकर व्यापारियों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस कृष्णा प्लाजा कृष्णा नगर मै देशभक्ति के रंग में रंगा, गूंजा वंदे मातरम् #mathura तिरंगे को सलामी देकर व्यापारियों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस कृष्णा प्लाजा कृष्णा नगर मै देशभक्ति के रंग में रंगा, गूंजा वंदे मातरम्1
- फरह टोल प्लाजा पर हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, कर्मचारियों ने फहराया तिरंगा देशभक्ति गीतों और नारों से गूंजा टोल परिसर, यात्रियों को बांटे गए तिरंगे रिपोर्ट हरिपाल सिंह रिपोर्टर फरह। देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को फरह टोल प्लाजा पर भी देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। टोल प्रबंधन और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगा फहराकर इस पर्व को मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीनदयाल धाम के निदेशक सोनपाल जी व क्यूब मैनेजर ओकिल शर्मा जी और एसकेएम कांट्रेक्टर एंड सर्विस प्रा.लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर ठाकुर कुलदीप सिंह, जयपाल सिंह, संजय यादव, गौरव चौधरी व दीपक खटाना के द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया और शहीदों को नमन किया। टोल परिसर को तिरंगे, गुब्बारों और झालरों से सजाया गया था। इस अवसर पर टोल से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को तिरंगे और मिठाई वितरित की गईं। बच्चों को पेन और बैज भी दिए गए। देशभक्ति गीतों पर कर्मचारी झूमते नजर आए और "भारत माता की जय" व "वंदे मातरम" के नारे गूंजे। ठाकुर कुलदीप सिंह ने कहा कि `आजादी हमें बड़े संघर्ष के बाद मिली है। हमें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करके देश को मजबूत बनाना है। कार्यक्रम में टोल के सभी कर्मचारी, सुपरवाइजर, सिक्योरिटी गार्ड और आसपास के लोग मौजूद रहे। अंत में सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।1
- महावन स्वतंत्रता दिवस राजनेता व जनप्रतिनिधि हार्दिक शुभकामनाएं राजपाल भरंगर जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मेरुकात पांडेय, विधानसभा संयोजक भाजपा, जिला मंत्री भाजपा (कार्य.) ग्राम प्रधान इस्लामपुर पूजा कुमारी जनप्रतिनिधि ओमेंद्र कुमार द्वारा भी सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की1
- स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजे ठा. बांकेबिहारी, दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब मथुरा। वृंदावन के जग प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार को हरियाली तीज का पावन पर्व पारंपरिक उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। हरियाली तीज के अवसर पर ठाकुर बांकेबिहारी लाल को स्वर्ण-रजत से निर्मित विशाल हिंडोले में विराजमान कराया गया। अपने आराध्य के इस विशेष स्वरूप के दर्शन के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे। सुबह से ही मंदिर के आसपास भक्तों की लंबी कतारें नजर आईं और पूरा क्षेत्र बांकेबिहारी लाल के जयकारों से गूंजता रहा। हरियाली तीज पर ब्रज के प्रमुख मंदिरों में झूलनोत्सव मनाने की प्राचीन परंपरा है। इसी परंपरा के तहत ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भी विशेष आयोजन किया गया। प्रातःकाल ठाकुर बांकेबिहारी लाल को गर्भगृह से बाहर निकालकर करीब 32 फुट चौड़े और 12 फुट ऊंचे विशाल स्वर्ण-रजत हिंडोले पर विराजमान कराया गया। हिंडोले के दोनों ओर सखियों को प्रतीकात्मक रूप से खड़ा किया गया, जो ठाकुरजी को झूला झुलाती हुई नजर आईं। हरियाली तीज पर हरे रंग के विशेष महत्व को देखते हुए ठाकुरजी को हरे रंग की आकर्षक पोशाक धारण कराई गई। सखियों का श्रृंगार भी हरे रंग की पोशाक से किया गया। मंदिर परिसर को सावन के अनुरूप विभिन्न रंगों और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। स्वर्ण-रजत हिंडोले पर विराजमान ठाकुरजी का मनोहारी श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। मंदिर की परंपरा के अनुसार हरियाली तीज पर ठाकुरजी को पर्व की विशेष मिठाई घेवर-फैनी का भोग अर्पित किया गया। वहीं मंदिर के पीछे ठाकुरजी के विश्राम के लिए सुख सेज भी सजाई गई। मान्यता है कि मंदिर के पट बंद होने के बाद ठाकुरजी यहां विश्राम करते हैं। हिंडोले की सभी तैयारियां पूरी होने के बाद सुबह करीब सात बजे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। जैसे ही भक्तों को अपने आराध्य के स्वर्ण-रजत हिंडोले पर विराजमान होने के दर्शन हुए, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भक्त हाथ जोड़कर और जयकारे लगाते हुए ठाकुरजी के दर्शन करते नजर आए। मंदिर परिसर में “बांकेबिहारी लाल की जय” के जयघोष गूंजते रहे। हरियाली तीज के इस विशेष अवसर पर महिलाओं ने मल्हार गाकर भी अपनी खुशी व्यक्त की। भक्ति, संगीत और उत्साह के बीच पूरा वातावरण सावन के रंग में रंगा नजर आया। श्रद्धालुओं का कहना था कि स्वर्ण-रजत हिंडोले में विराजमान ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य और आध्यात्मिक आनंद का क्षण है। हरियाली तीज के मौके पर वृंदावन में उमड़ा यह आस्था का सैलाब ब्रज की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक दिखाता नजर आया। ठाकुर बांकेबिहारी के दिव्य स्वरूप और भव्य हिंडोला दर्शन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया4
- 15 अगस्त से पहले ASP आशना चौधरी एक्शन मोड में , गोविंद नगर और कोतवाली में पुलिस का फ्लैग मार्च मथुरा 15 अगस्त एवं आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है जहाँ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से थाना गोविंद नगर एवं थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस बल के साथ ASP आशना चौधरी ने फ्लैग मार्च किया इस दौरान संवेदनशील एवं प्रमुख क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए वाहनों की चेकिंग के लिए भी एक विशेष अभियान चलाया गया आगामी त्योहारों को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी लगातार तैयारियां की जा रही हैं। जिन मार्गों पर आवश्यकता के अनुसार रूट डायवर्जन किया जाना है, उन्हें लेकर भी मंथन किया जा रहा है, ताकि त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की जा रही है। जहां बैरिकेडिंग की कमी है, वहां अतिरिक्त बैरिकेड लगाए जा रहे हैं CO सिटी आशना चौधरी ने बताया कि 15 अगस्त और आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, इसके लिए लगातार निगरानी और तैयारियां जारी हैं4
- नौहझील में कांग्रेस की बैठक बनी अखाड़ा, मुकेश धनगर समेत कई घायल नौहझील में कांग्रेस की बैठक बनी अखाड़ा, मुकेश धनगर समेत कई घायल1
- एमएलसी प्रत्याशी अम्बरीश पाल सिंह ने मांगा जन समर्थन, विकास के लिए गिनाई प्राथमिकताएं छाता। मथुरा जिले की छाता तहसील स्थित हनुमान बगीची में एमएलसी प्रत्याशी अम्बरीश पाल सिंह के समर्थन में एक जनसभा का आयोजन किया गया। सभा में फूलमाला और पका पहनकर अतिथियों का जोरदार स्वागत सम्मान किया गया जनसभा में अम्बरीश पाल सिंह ने क्षेत्र की जनता से अपने पक्ष में जनसमर्थन और वोट रूपी आशीर्वाद की अपील की। अम्बरीश पाल सिंह ने कहा कि “अगर क्षेत्र की जनता मुझे वोट रूपी आशीर्वाद देती है, तो मैं इस विश्वास को ब्याज सहित लौटाने का काम करूंगा।” उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाने का वादा करते हुए कहा कि 18 एकड़ में स्थित गांधी इंटर कॉलेज को डिग्री कॉलेज में परिवर्तित कराने की दिशा में प्रयास किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें। अम्बरीश पाल सिंह के समर्थन में पहुंचे कुंवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि अम्बरीश पाल सिंह को यदि जनता अपना प्रतिनिधि चुनती है तो क्षेत्र के विकास के लिए पूरी मजबूती से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जो कार्य अब तक किसी एमएलसी द्वारा नहीं किए गए, उन्हें पूरा कराने का प्रयास अम्बरीश पाल सिंह करेंगे। जनसभा में ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों और गांवों की सरदारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मंच पर चरण सिंह बाबूजी, पुरुषोत्तम लाल पंडित जी, राजपाल सिंह झब्बो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन चंद्रपाल सिंह ने किया, जनसभा के दौरान समर्थकों और ग्रामीणों के बीच चुनाव को लेकर उत्साह दिखाई दिया। अम्बरीश पाल सिंह ने जनता से विकास, शिक्षा और क्षेत्र की आवाज को मजबूती से उठाने के नाम पर समर्थन मांगा। अब फैसला क्षेत्र की जनता के हाथ में है—वोट की ताकत से किसे अपना प्रतिनिधि चुना जाएगा, यह आने वाला चुनाव तय करेगा।4
- 🚨 आगरा से दिल दहला देने वाली खबर 🚨 11 माह की मासूम बच्ची को पिता ने यमुना में फेंका! 😱 सूत्रों के अनुसार, सिकंदरा थाना क्षेत्र के अकबरा यमुना पुल पर एक युवक ने मोटरसाइकिल रोककर कथित तौर पर अपनी 11 माह की बेटी को यमुना में फेंक दिया। इसके बाद पत्नी को भी पुल से फेंकने का प्रयास करने का आरोप है। राहगीरों ने महिला को बचाया और युवक की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। प्रथम दृष्टया गृहक्लेश को घटना की वजह बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची सिकंदरा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। मासूम की तलाश के लिए PAC के गोताखोरों को यमुना में उतारा गया। 📍 मामला थाना सिकंदरा क्षेत्र के अकबरा यमुना पुल का बताया जा रहा है। ⚠️ घटना से जुड़ी जानकारी की पुलिस से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। #Agra #AgraNews #BreakingNews #ViralNews #Sikandra #Yamuna #AgraPolice #UPPolice #MathuraNews #CrimeNews #LatestNews #ViralVideo #BreakingUpdate #आगरा #आगरान्यूज #ब्रेकिंगन्यूज #वायरलन्यूज #यमुनानदी1