कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक कवर्धा। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक में सभी निर्माण एजेंसीज के अधिकारियों से निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की ठेकेदार से टाइमलाइन लें और उसी के अनुसार नियमित रूप से निरीक्षण और मॉनिटरिंग करें। कलेक्टर श्री वर्मा ने सड़क, छात्रावास व अन्य भवनों, विद्युत सबस्टेशन के साथ अन्य निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की। कलेक्टर श्री वर्मा ने पीएम जनमन योजना की समीक्षा करते हुए विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों में आयुष्मान कार्ड बनाने के जो लक्ष्य मिले हैं उसे जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसके लिए उनके गांवों में जाकर कैंप लगाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले अस्पतालों की भी नियमित जांच करने के लिए निर्देशित किया। जल शक्ति अभियान के तहत मोर गांव मोर पानी अभियान की समीक्षा के दौरान सभी संबंधित विभागों को जल स्त्रोतों की ऑनलाइन एंट्री करने के निर्देश दिए गए। गर्मियों के मौसम को ध्यान रखते हुए कलेक्टर श्री वर्मा ने पीएचई एवं सभी नगरीय निकाय के अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने जहां भी हैडपंप बिगड़ने की समस्या आती है इसके लिए पीएचई विभाग तत्काल सुधार करने की तैयारी रखे। नगरीय निकायों में भी नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था रखी जाए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के लिए वैकल्पिक स्त्रोतों को चिन्हित कर के रखने के लिए भी निर्देशित किया। इसी प्रकार विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि निर्बाध बिजलीआपूर्ति की व्यवस्था हो। जहां कहीं पेड़ों की छटनी या मेंटेनेंस की जरूरत हो वह कर लिया जाए। ताकि विद्युत आपूर्ति में अनावश्यक परेशानी न हो।

- जिला – कबीरधाम (छत्तीसगढ़) दिनांक – 15/04/2026 📰 आईपीएल ऑनलाइन सट्टा पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार कबीरधाम पुलिस ने आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देश पर थाना कवर्धा एवं साइबर टीम ने यह कार्रवाई की। पहली कार्रवाई में ग्राम दुल्लापुर के पास आरोपी अंकित गोस्वामी (23 वर्ष) को पकड़ा गया, जो मोबाइल के जरिए आईपीएल मैच पर सट्टा खेल रहा था। उसके पास से Vivo V27 मोबाइल जब्त किया गया, जिसमें व्हाट्सएप चैट और सट्टा लिंक के साक्ष्य मिले। दूसरी कार्रवाई में रायपुर-राजनांदगांव बायपास तिराहा क्षेत्र से दीपक कश्यप (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। उसके मोबाइल से भी ऑनलाइन सट्टा साइट और संबंधित आईडी के प्रमाण मिले। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कवर्धा में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 👉 पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन सट्टा और जुआ से दूर रहें और ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।3
- *कवर्धा में नारी शक्ति सम्मेलन का हुआ आयोजन* *महिलाओं की भागीदारी और जागरूकता बढ़ाने पर दिया गया जोर* कवर्धा, 15 अप्रैल 2026। महिला सशक्तिकरण की दिशा में कबीरधाम जिले में “नारी शक्ति सम्मेलन” का आयोजन वीर सावरकर भवन, कवर्धा में किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 16 से 18 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले विशेष संसद सत्र तथा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक धमतरी रंजना साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि शर्मा, सांसद श्री संतोष पाण्डेय की धर्मपत्नी श्रीमती रेखा पाण्डेय, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुमित्रा विजय पटेल, श्रीमती पूर्णिमा मनिराम साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती देवकुमारी चंद्रवंशी, श्रीमती विजयलक्ष्मी तिवारी, श्रीमती सतविंदर पाहुजा, श्रीमती अनिता धुर्वे, जनपद सदस्य श्रीमती बिमला साहू, श्रीमती नीतू शर्मा, श्रीमती गौरी साहू, श्रीमती नीतू मिश्रा, श्रीमती अंजू शर्मा, श्रीमती ममता साहू, श्रीमती सीमा केशरवानी, श्रीमती द्रोपती मानिमपुरी, श्रीमती सुषमा चंद्रवंशी, श्रीमती सुषमा उपाध्याय, श्रीमती मधु तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद तिवारी, परियोजना अधिकारी रीना ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, नारी शक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती रश्मि विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनसे महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण हुआ है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं और अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह अधिनियम लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करता है, जिससे उन्हें निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी का अवसर मिलेगा। यह केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान, अधिकार और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार साझा किए। पूर्व विधायक धमतरी श्रीमती रंजना साहू ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे इन अवसरों का लाभ उठाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभा रही हैं, ऐसे में राजनीति में भी उन्हें समान अवसर मिलना अत्यंत आवश्यक है, जो इस अधिनियम के माध्यम से संभव होगा। *पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत दिलाई शपथ* कार्यक्रम के दौरान पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत उपस्थित महिलाओं को कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण, संतुलित आहार अपनाने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। *विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी* पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यक्रम में पौष्टिक व्यंजनों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें संतुलित आहार और पोषण से भरपूर खाद्य पदार्थों को प्रदर्शित कर महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में तैयार की गई खेल सामग्री की भी प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी शैक्षणिक एवं मनोरंजक सामग्रियों को प्रस्तुत किया ।2
- Post by Hed office Cg news1
- कृपा कर कही भी गंदगी न फैलाए सब जगह हम और आप ही सफर करते है आप जैसे कुछ लोग गुटका खाकर कही भी रोड में ठुक देते है ये सही नहीं है हमे सब जगह को अपने घर के बरॉबर मान कर चलना है1
- मुंगेली पुलिस ने फास्टरपुर-सेतगंगा क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी महज 24 घंटे में सुलझा ली। गाड़ाघाट के पास मिली महिला की लाश के मामले में पुलिस ने आरोपी लालाराम यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि प्रेम संबंध के चलते शादी का दबाव बन रहा था, जिससे परेशान होकर आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल और बाइक जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में पुलिस टीम की तत्परता और सूझबूझ देखने को मिली। #MungeliPolice #BlindMurderCase #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction #ChhattisgarhNews #MurderMysterySolved #LoveAffairCrime #FastActionPolice #HindiNews1
- बिलासपुर के कोनी क्षेत्र स्थित रिव्हर व्यू कॉलोनी में रहकर पढ़ाई कर रही 20 वर्षीय लॉ की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रायगढ़ निवासी सृष्टि गुप्ता के रूप में हुई है, जो यहां किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी। मिली जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल की सुबह छात्रा के परिजनों ने उसे फोन किया था। इस दौरान पढ़ाई को लेकर उसे डांट लगाई गई थी, जिससे वह काफी व्यथित बताई जा रही थी।1
- बजरंग पावर प्लांट रायपुर में मौत का तांडव: क्या छत्तीसगढ़िया भाई की जान की कीमत 'चना-मुर्रा' है? भड़की छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना #bajrangpowerplantraipur #ChhattisgarhiyaKrantiSena1
- बिल्हा नगर पंचायत द्वारा नगर के प्रथम युवा कांग्रेस अध्यक्ष रहें जेपी तिवारी को निधन पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि मंगलवार की रात 9:00 बजे नगर पंचायत बिल्हा से मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बिल्हा द्वारा स्वर्गीय जय प्रकाश तिवारी उर्फ जेपी तिवारी को मंगलवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय में दोपहर 1 बजे मुख्य नगर पंचायत अधिकारी प्रवीण कुमार गहलोत के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने स्वर्गीय तिवारी को याद करते हुए 1 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उनकी स्मृति में उपस्थित लोगों एवं बच्चों को अल्पाहार एवं मिठी लस्सी वितरित की गई। इस श्रद्धांजलि सभा में स्वर्गीय जेपी तिवारी के करीबी मित्र डॉ. मनितोष सरकार, पार्षद घनश्याम डहरिया सहित लगभग 70 से अधिक लोग उपस्थित रहे। मुख्य नगर पंचायत अधिकारी प्रवीण कुमार गहलोत ने स्व. तिवारी को एक समर्पित जनसेवक और मददगार व्यक्ति बताते हुए उनके योगदान को याद किया। गौरतलब है कि जय प्रकाश तिवारी का 12 अप्रैल को बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद असमय निधन हो गया था। वे 48 वर्ष के थे। उनका जन्म 4 सितंबर 1988 को बिल्हा के ग्राम गोढ़ी में हुआ था। स्व. तिवारी बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के प्रथम युवा कांग्रेस अध्यक्ष भी रहे थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है और उन्हें एक कर्मठ एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के रूप में याद किया जा रहा है।1