पिंडरा में घर के पास घात लगाकर हमला, पति-पिता का सिर फटा; 8 नामजद पर FIR वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा में तहसील से घर लौट रहे एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और पिता पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में पिता-पुत्र के सिर फट गए और दोनों घायल होकर बेहोश हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिंडरा निवासी मुख्तार शाह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अगस्त की शाम वह अपनी पत्नी हिना और पिता शहजाद के साथ तहसील से घर लौट रहा था। घर के पास पहुंचते ही मुमताज, निजाम, मुश्ताक और मुवारक पुत्र हफीजुल्ला, संजना पत्नी मुमताज, वंदना पत्नी निजाम, अनीता पत्नी रजेंद्र और अलीना पत्नी मुवारक पहले से घात लगाकर खड़े थे। आरोप है कि सभी लाठी-डंडों से लैस थे और पहुंचते ही तीनों पर हमला कर दिया। मुख्तार के अनुसार, हमले के दौरान लाठी उसके और उसके पिता के सिर पर लगी, जिससे दोनों के सिर फट गए और खून बहने लगा। मारपीट में दोनों बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। इलाज कराने के बाद मुख्तार ने फूलपुर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2) और 115(2) के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राम सिंह को सौंपी गई है।
पिंडरा में घर के पास घात लगाकर हमला, पति-पिता का सिर फटा; 8 नामजद पर FIR वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा में तहसील से घर लौट रहे एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और पिता पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में पिता-पुत्र के सिर फट गए और दोनों घायल होकर बेहोश हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिंडरा निवासी मुख्तार शाह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अगस्त की शाम वह अपनी पत्नी हिना और पिता शहजाद के साथ तहसील से घर लौट रहा था। घर के पास पहुंचते ही मुमताज, निजाम, मुश्ताक और मुवारक पुत्र हफीजुल्ला, संजना पत्नी मुमताज, वंदना पत्नी निजाम, अनीता पत्नी रजेंद्र और अलीना पत्नी मुवारक पहले से घात लगाकर खड़े थे। आरोप है कि सभी लाठी-डंडों से लैस थे और पहुंचते ही तीनों पर हमला कर दिया। मुख्तार के अनुसार, हमले के दौरान लाठी उसके और उसके पिता के सिर पर लगी, जिससे दोनों के सिर फट गए और खून बहने लगा। मारपीट में दोनों बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। इलाज कराने के बाद मुख्तार ने फूलपुर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2) और 115(2) के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राम सिंह को सौंपी गई है।
- जौनपुर बुढ़वा मंगल मेला में बारिश होने से मेला में दुकानदारों को हुआ नुकसान जौनपुर जलालपुर क्षेत्र के नहोरा गांव के सई नदी किनारे स्थित मेला में बारिश होने से दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है वही मेला देखने वालों को भी खरीदारी करने में बाधित हुआ1
- बारिश में वाराणसी नगर निगम की पोल खुली, जलभराव से राहगीरों को परेशानी न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी में मानसून आते ही नगर निगम की तैयारियों की पोल खुलने लगी है वार्ड नंबर 1 चंदुआ-छित्तूपुर हबीबपुरा क्षेत्र में हल्की बारिश ने ही पूरे इलाके को जलमग्न कर दिया है वार्ड नंबर 1 के क्षेत्र में सड़कों पर पानी भरने से स्थानीय राहगीरों और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्या है हालात चंदुआ-छित्तूपुर की गलियों में बारिश का पानी जमा हो गया है। नालियां चोक हैं और जगह-जगह कीचड़ और गंदगी फैली हुई है। दुपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मानसून से पहले नालों की सफाई और सड़कों की मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई नतीजा ये है कि आधे घंटे की बारिश में ही पूरा क्षेत्र तालाब बन गया राहगीरों का दर्द इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में राहगीर, और यहां के निवासीयो को रोजी-रोटी कमाना और भी मुश्किल हो गया है बगल में ही कैंसर हॉस्पिटल है जहां से मरीजों को आने-जाने में भी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है एक स्थानीय ने कहा, बारिश हुई नहीं कि रास्ते बंद। काम पर कैसे जाएं बच्चे स्कूल कैसे जाएं कई बार कहा लेकिन कोई सुनवाई नहीं। सवालों के घेरे में नगर निगम ये हालात सीधा सवाल खड़े करते हैं वाराणसी के नगर निगम के दावों पर स्मार्ट सिटी का ढिंढोरा पीटने वाले वाराणसी में अगर वार्ड नंबर 1 की ये हालत है तो बाकी वार्डों का क्या हाल होगा नगर निगम से मांग की है कि तुरंत पानी की निकासी कराई जाए, नालियों की सफाई हो और सड़कों को दुरुस्त किया जाए स्मार्ट सिटी के सपने, और हकीकत में जलभराव ये तस्वीर वाराणसी के विकास के दावों पर एक बड़ा प्रश्नचिन्ह है। स्थिति पर हमारी नजर बनी हुई है। अपडेट के लिए जुड़े रहिए NEWS 2 INDIA के साथ।1
- धोबी धर्म संसद में 15 अगस्त पर ध्वजारोहण क्रिकेटर मुस्कान कन्नौजिया सम्मानित बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी सदर अमीन न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट वाराणसी आज दिनांक 15 अगस्त 2026 दिन शनिवार को धोबी धर्म संसद पर कमेटी के अध्यक्ष श्री सदर अमीन और उपाध्यक्ष श्री डॉ.नंदलाल जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया क्रिकेटर मुस्कान कन्नौजिया हुई सम्मानित कार्यक्रम में मुन्नालाल कन्नौजिया की बेटी मुस्कान कन्नौजिया को सम्मानित किया गया। मुस्कान क्रिकेट जगत में परचम लहरा रही हैं मुंबई के दहिसर स्पोर्ट क्लब के तत्वाधान में क्रिकेट खेलते हुए वे कई प्रांतीय स्तर पर अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं ऐसी बहादुर बेटी अपने माता-पिता के साथ समाज का नाम रोशन कर रही है। कमेटी के अध्यक्ष सदर अमीन और उपाध्यक्ष डॉ. नंदलाल ने उन्हें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा देकर सम्मानित किया विनोद कन्नौजिया ने स्वतंत्रता दिवस का पटका गले में डालकर उनका हौसला बढ़ाया। इस सम्मान से मुन्नालाल कन्नौजिया भावुक नजर आए बेटी किसी बेटे से कम नहीं सदर अमीन कमेटी अध्यक्ष सदर अमीन ने अपने वक्तव्य में कहा बेटी किसी बेटे से कम नहीं होती है। बेटा सिर्फ एक परिवार की जिम्मेदारी देखता है जबकि बेटियां दो परिवारों मायका और ससुराल की जिम्मेदारियां निभाती हैं। बेटियां पढ़ेंगी, बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी डॉ.नंदलाल ने रखे विचार विधानसभा अजगरा के भावी प्रत्याशी डॉ.नंदलाल ने 15 अगस्त 1947 में मिली आजादी और संविधान में शोषित-वंचितों को मिले समानता के अधिकार* पर अपने विचार रखे धन्यवाद ज्ञापन विजय कुमार कन्नौजिया ने किया। उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुन्नाल कन्नौजिया,सदर अमीन,डॉ.नंदलाल, राजकुमार कन्नौजिया,विजय कुमार कन्नौजिया,विनोद कुमार कन्नौजिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- कलम की तेज धार से | अयोध्या कचहरी में कानून की पिटाई पारिवारिक विवाद के मुकदमे में अधिवक्ता विकास श्रीवास्तव से मारपीट, हालत गंभीर मेडिकल कॉलेज रेफर अयोध्या। न्याय के मंदिर में ही अन्याय। कचहरी परिसर - जहां कानून की रक्षा होती है, वहीं एक अधिवक्ता के साथ मारपीट हो गई। पूरा मामला क्या है? घायल अधिवक्ता की पहचान विकास श्रीवास्तव उम्र 37 वर्ष पुत्र स्व. गिरीश चंद्र श्रीवास्तव निवासी सिहोरिया मलखानपुर, थाना महाराजगंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर पहले से झगड़ा चल रहा था। दोनों पक्षों ने क्रॉस FIR भी दर्ज कराई थी। इसी मामले की तारीख पर जब दोनों पक्ष कचहरी परिसर में आमने-सामने आए तो पहले कहासुनी हुई और फिर बात मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि इसी दौरान अधिवक्ता विकास श्रीवास्तव के साथ मारपीट की गई और वो गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में क्या हुआ? मारपीट के बाद घायल अधिवक्ता को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. पंकज कुमार ने बताया अधिवक्ता के अनुसार उनके साथ फिजिकल असॉल्ट हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया। कलम की तेज धार - तीखी प्रतिक्रिया सवाल कचहरी सुरक्षित नहीं तो आम जनता कहां जाएगी? वकील कानून का रखवाला है। अगर कचहरी के अंदर ही वकील पिट रहा है तो मुकदमा लड़ने कौन आएगा? प्रशासन को तुरंत CCTV, पुलिस पिकेट और एंट्री गेट पर सख्ती करनी होगी। सवाल पारिवारिक विवाद = खूनी विवाद छोटा सा जमीनी या पारिवारिक झगड़ा। क्रॉस FIR से लेकर कचहरी में मारपीट तक। इसका मतलब है पंचायत स्तर पर सुलह-समझौता और काउंसलिंग की व्यवस्था फेल है। सवाल बार एसोसिएशन और पुलिस की जिम्मेदारी अधिवक्ताओं की सुरक्षा बार की जिम्मेदारी है। दोषियों पर गैंगस्टर और NSA जैसी कार्रवाई हो ताकि दोबारा कोई कचहरी में हाथ उठाने से पहले 100 बार सोचे। अंतिम पंक्ति विकास श्रीवास्तव आज मेडिकल कॉलेज में हैं, पर सवाल हम सबके जमीर में भर्ती है। न्याय मांगने आए थे, खुद न्याय के मोहताज हो गए। ये कचहरी की शर्म है, समाज की शर्म है। जिला प्रशासन और पुलिस कप्तान से मांग 24 घंटे में गिरफ्तारी हो। और कचहरी को "सुरक्षित क्षेत्र" घोषित किया जाए।2
- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook#besstcvaliti#topten#topcriyetar# uttarpradesh#up661
- मानदेय नहीं मिलने से आक्रोशित संविदा कर्मियों ने किया प्रदर्शन जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनियां (चंदौली)। बिजली विभाग में तैनात संविदा कर्मियों ने एक माह से अधिक समय से मानदेय नहीं मिलने पर मंगलवार को चहनियां बिजली विभाग उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मियों ने शीघ्र मानदेय भुगतान की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो वे कार्य बहिष्कार करने को मजबूर होंगे। सकलडीहा तहसील क्षेत्र के चहनियां, मारूफपुर, सुरतापुर, सकलडीहा, कमालपुर और धानापुर बिजली उपकेंद्रों पर तैनात संविदा कर्मी मंगलवार को चहनियां उपकेंद्र पहुंचे और प्रदर्शन किया। कर्मियों का कहना था कि उन्हें प्रत्येक माह की पहली तारीख को मानदेय मिल जाता था, लेकिन इस बार 18 अगस्त तक भुगतान नहीं हुआ है। कर्मियों ने कहा कि मानदेय से ही उनके परिवार का भरण-पोषण होता है। बच्चों की पढ़ाई, घर का राशन, दवा सहित अन्य जरूरी खर्च पूरे करने में परेशानी हो रही है। मानदेय में देरी होने पर उन्हें उधार लेकर परिवार चलाना पड़ता है और भुगतान मिलने के बाद कर्ज चुकाते हैं। इस बार मानदेय नहीं मिलने से आर्थिक संकट और बढ़ गया है। संविदा कर्मियों ने कहा कि कड़ाके की सर्दी, मूसलाधार बारिश और भीषण गर्मी में भी वे अपनी जान जोखिम में डालकर बिजली के पोल पर काम करते हैं। इसके बावजूद समय से मानदेय नहीं मिलना उनके साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक माह समय से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो सभी संविदा कर्मी कार्य बहिष्कार करेंगे। इसके लिए जिले स्तर पर संगठन के माध्यम से आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान रमेश विश्वकर्मा, संजय गुप्ता, शिवमोहन विश्वकर्मा, कृष्णा मौर्य, सतीश यादव, राकेश राम, सतीश सोनकर, राकेश मिश्रा, सुरेश प्रजापति, प्रमोद, अरविंद, जैनुद्दीन, अमृतलाल, प्रवीण, अमित, चंद्रशेखर सहित अन्य संविदा कर्मी मौजूद रहे।1
- नमक मांगने पर उसकी जगह सर्फ मिला दिया गया। 20 से ज्यादा बच्चे बीमार हुए, अस्पताल में भर्ती कराए। बिहार के नालंदा में मिड–डे मील में एक्स्ट्रा नमक मांगने पर उसकी जगह सर्फ मिला दिया गया। 20 से ज्यादा बच्चे बीमार हुए, अस्पताल में भर्ती कराए।1
- जौनपुर में लगातार बिगड़ मौसम तेज बारिश से मक्का की फसल को भारी नुकसान जौनपुर में लगातार बिगड़ा मौसम, तेज बारिश से मक्का की फसल को भारी नुकसान जौनपुर। जिले में पिछले 3 दिनों से लगातार बिगड़ रहे मौसम और तेज बारिश के कारण किसानों की मक्का की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। खेतों में पानी भर जाने से फसलें गिर गई हैं और कई जगहों पर जड़ें सड़ने लगी हैं। कृषि विभाग के अनुसार जिले में औसतन *85 से 110 मिमी तक बारिश* दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश शाहगंज, मछलीशहर और केराकत क्षेत्र में हुई। लगातार नमी के कारण मक्का के पौधे जमीन पर गिर गए हैं और बालियां भी सड़ने लगी हैं। किसान रामसूरत यादव ने बताया `इस बार मक्का की फसल अच्छी थी। एकड़ में 25-30 क्विंटल तक उम्मीद थी, लेकिन बारिश से 50% से ज्यादा फसल खराब हो गई।` कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि तेज बारिश और जलजमाव की वजह से मक्का में फफूंद और कीट का खतरा बढ़ गया है। जिन खेतों में पानी भरा है वहां उपज में 40% से 60% तक गिरावट आ सकती है। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे जलजमाव वाले खेतों से पानी की निकासी करें और फसल का निरीक्षण कर रिपोर्ट तहसील में जमा करें। नुकसान का आकलन कराकर मुआवजे के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।1
- विंध्याचल में मूसलाधार बारिश से हालात बिगड़े, रेहड़ा और पटेंगरा पुल जलमग्न न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन विंध्याचल क्षेत्र वाराणसी लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने विंध्याचल की सूरत बदल कर रख दी है शहर के दो प्रमुख मार्ग रेहड़ा पुल और पटेंगरा पुल पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं क्या है स्थिति रेहड़ा पुल पूरी तरह पानी में डूबा हुआ है दोनों तरफ से आवागमन बंद कर दिया गया है पटेंगरा और रेहड़ा पुल अंडरपास अंडरपास में 3-4 फीट तक पानी भर गया है वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुल के नीचे से बह रहा गंदा और तेज़ पानी नदी का रूप ले चुका है पानी का बहाव इतना तेज है कि बाइक सवार जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं दीवारों पर लगे विंध्याचल और अन्य पोस्टर आधे पानी में डूबे हुए हैं प्रशासन से अपील स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में ये दोनों जगह डूब जाती हैं राहगीरों से अपील है कि अनावश्यक रूप से घर से न निकलें दोपहिया वाहन चालक विशेष सावधानी बरतें प्रशासन से मांग की गई है कि तुरंत बैरिकेडिंग करके इन मार्गों को बंद किया जाए और वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की जाए सावधान रहें सुरक्षित रहें स्थिति पर हमारी नजर बनी हुई है। अपडेट के लिए जुड़े रहिए NEWS 2 INDIA के साथ।1