logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जौनपुर बुढ़वा मंगल मेला में बारिश होने से मेला में दुकानदारों को हुआ नुकसान जौनपुर जलालपुर क्षेत्र के नहोरा गांव के सई नदी किनारे स्थित मेला में बारिश होने से दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है वही मेला देखने वालों को भी खरीदारी करने में बाधित हुआ

2 hrs ago
user_Jitendra bahadur Dubey
Jitendra bahadur Dubey
Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

जौनपुर बुढ़वा मंगल मेला में बारिश होने से मेला में दुकानदारों को हुआ नुकसान जौनपुर जलालपुर क्षेत्र के नहोरा गांव के सई नदी किनारे स्थित मेला में बारिश होने से दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है वही मेला देखने वालों को भी खरीदारी करने में बाधित हुआ

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जौनपुर बुढ़वा मंगल मेला में मेला के समापन के समय मौसम बिगड़ जोरदार हुआ बारिश जौनपुर बुढ़वा मंगल के शुभ अवसर मिला में नहोरा गांव के सई नदी किनारे स्थित मेला के समापन के समय जोरदार मौसम बिगड़ने से जोरदार बारिश हुई मेले में दुकानदारों का नुकसान का सामना करना पड़ा और सामान को किसी तरह बचागाय
    1
    जौनपुर बुढ़वा मंगल मेला में मेला के समापन के समय मौसम बिगड़ जोरदार हुआ बारिश
जौनपुर बुढ़वा मंगल के शुभ अवसर मिला में नहोरा गांव के सई नदी किनारे स्थित मेला के समापन के समय जोरदार मौसम बिगड़ने से जोरदार बारिश हुई मेले में दुकानदारों का नुकसान का सामना करना पड़ा और सामान को किसी तरह बचागाय
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पिंडरा में घर के पास घात लगाकर हमला, पति-पिता का सिर फटा; 8 नामजद पर FIR वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा में तहसील से घर लौट रहे एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और पिता पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में पिता-पुत्र के सिर फट गए और दोनों घायल होकर बेहोश हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिंडरा निवासी मुख्तार शाह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अगस्त की शाम वह अपनी पत्नी हिना और पिता शहजाद के साथ तहसील से घर लौट रहा था। घर के पास पहुंचते ही मुमताज, निजाम, मुश्ताक और मुवारक पुत्र हफीजुल्ला, संजना पत्नी मुमताज, वंदना पत्नी निजाम, अनीता पत्नी रजेंद्र और अलीना पत्नी मुवारक पहले से घात लगाकर खड़े थे। आरोप है कि सभी लाठी-डंडों से लैस थे और पहुंचते ही तीनों पर हमला कर दिया। मुख्तार के अनुसार, हमले के दौरान लाठी उसके और उसके पिता के सिर पर लगी, जिससे दोनों के सिर फट गए और खून बहने लगा। मारपीट में दोनों बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। इलाज कराने के बाद मुख्तार ने फूलपुर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2) और 115(2) के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राम सिंह को सौंपी गई है।
    1
    पिंडरा में घर के पास घात लगाकर हमला, पति-पिता का सिर फटा; 8 नामजद पर FIR
वाराणसी। फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा में तहसील से घर लौट रहे एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और पिता पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में पिता-पुत्र के सिर फट गए और दोनों घायल होकर बेहोश हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिंडरा निवासी मुख्तार शाह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अगस्त की शाम वह अपनी पत्नी हिना और पिता शहजाद के साथ तहसील से घर लौट रहा था। घर के पास पहुंचते ही मुमताज, निजाम, मुश्ताक और मुवारक पुत्र हफीजुल्ला, संजना पत्नी मुमताज, वंदना पत्नी निजाम, अनीता पत्नी रजेंद्र और अलीना पत्नी मुवारक पहले से घात लगाकर खड़े थे। आरोप है कि सभी लाठी-डंडों से लैस थे और पहुंचते ही तीनों पर हमला कर दिया।
मुख्तार के अनुसार, हमले के दौरान लाठी उसके और उसके पिता के सिर पर लगी, जिससे दोनों के सिर फट गए और खून बहने लगा। मारपीट में दोनों बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल रेफर किया गया।
इलाज कराने के बाद मुख्तार ने फूलपुर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2) और 115(2) के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राम सिंह को सौंपी गई है।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    33 min ago
  • sar ji bhataar ka pani ka nikaasi nahin ho raha hai nahin tumhari Varanasi
    2
    sar ji bhataar ka pani ka nikaasi nahin ho raha hai nahin tumhari Varanasi
    user_Sujit Kumar
    Sujit Kumar
    पिंडरा, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • राजभर ने साधा अखिलेश पर निशाना, बोले- 2027 में सपा की हैसियत चवन्नी के बराबर होगी राजभर ने साधा अखिलेश पर निशाना, बोले- 2027 में सपा की हैसियत चवन्नी के बराबर होगी अहरौला। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर अहरौला निवासी बालचंद प्रजापति के आवास पर आयोजित जनचौपाल में पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं। बाकरकोल गांव निवासी रामदुलार राजभर ने अपने दरवाजे के सामने बिना किसी आवंटन के कब्रिस्तान बनाए जाने और शव दफन किए जाने की शिकायत करते हुए मंत्री को पत्रक सौंपा। वहीं पकड़ी गांव निवासी सुशील बरनवाल ने जलभराव की समस्या तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा गलत रिपोर्ट लगाए जाने की शिकायत की। मंत्री ने दोनों मामलों में कार्रवाई का भरोसा दिया।पत्रकार वार्ता में ओमप्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव 2027 ही नहीं, अगले जन्म तक सरकार बनाने का इंतजार करें। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने उन्हें लिखित रूप से पत्र देकर कहा था कि अब उनकी पार्टी की आवश्यकता नहीं है। राजभर ने दावा किया कि जयंत चौधरी, पल्लवी पटेल, संजय चौहान और उनकी पार्टी के सहयोग से सपा 47 से 111 सीटों तक पहुंची थी। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में सपा की स्थिति फिर चवन्नी जैसी कर दी जाएगी।अतरौलिया विधायक संग्राम यादव पर भी हमला बोलते हुए राजभर ने कहा कि उन्होंने विधायक को ऐसा राजनीतिक इंजेक्शन लगाया है कि अब वह क्षेत्र में लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आजमगढ़ की सभी दस विधानसभा सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी जीतेंगे और सपा का गढ़ समाप्त हो जाएगा।अहरौला-कप्तानगंज मार्ग के निर्माण और लोकार्पण के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस तरह मार्ग का निर्माण सरकार के प्रयासों से कराया जा रहा है, उसी तरह उसका लोकार्पण भी सरकार ही करेगी। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा के सफाए का दावा किया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार गुप्ता, हरिबदन प्रजापति, बालचंद प्रजापति, रामगुलाम प्रजापति, अनिल सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    राजभर ने साधा अखिलेश पर निशाना, बोले- 2027 में सपा की हैसियत चवन्नी के बराबर होगी
राजभर ने साधा अखिलेश पर निशाना, बोले- 2027 में सपा की हैसियत चवन्नी के बराबर होगी
अहरौला। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर अहरौला निवासी बालचंद प्रजापति के आवास पर आयोजित जनचौपाल में पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं। बाकरकोल गांव निवासी रामदुलार राजभर ने अपने दरवाजे के सामने बिना किसी आवंटन के कब्रिस्तान बनाए जाने और शव दफन किए जाने की शिकायत करते हुए मंत्री को पत्रक सौंपा। वहीं पकड़ी गांव निवासी सुशील बरनवाल ने जलभराव की समस्या तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा गलत रिपोर्ट लगाए जाने की शिकायत की। मंत्री ने दोनों मामलों में कार्रवाई का भरोसा दिया।पत्रकार वार्ता में ओमप्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव 2027 ही नहीं, अगले जन्म तक सरकार बनाने का इंतजार करें। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने उन्हें लिखित रूप से पत्र देकर कहा था कि अब उनकी पार्टी की आवश्यकता नहीं है। राजभर ने दावा किया कि जयंत चौधरी, पल्लवी पटेल, संजय चौहान और उनकी पार्टी के सहयोग से सपा 47 से 111 सीटों तक पहुंची थी। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में सपा की स्थिति फिर चवन्नी जैसी कर दी जाएगी।अतरौलिया विधायक संग्राम यादव पर भी हमला बोलते हुए राजभर ने कहा कि उन्होंने विधायक को ऐसा राजनीतिक इंजेक्शन लगाया है कि अब वह क्षेत्र में लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आजमगढ़ की सभी दस विधानसभा सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी जीतेंगे और सपा का गढ़ समाप्त हो जाएगा।अहरौला-कप्तानगंज मार्ग के निर्माण और लोकार्पण के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस तरह मार्ग का निर्माण सरकार के प्रयासों से कराया जा रहा है, उसी तरह उसका लोकार्पण भी सरकार ही करेगी। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा के सफाए का दावा किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार गुप्ता, हरिबदन प्रजापति, बालचंद प्रजापति, रामगुलाम प्रजापति, अनिल सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_RUPESH TIWARI
    RUPESH TIWARI
    फूलपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सड़क चौड़ीकरण के बाद भी जाम, स्मार्ट सिटी का दावा फेल न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों खर्च करके जिस सड़क का चौड़ीकरण किया गया था वही सड़क आज वाराणसी की जनता के लिए गले की फांस बन गई है। साजन चौराहे से रथयात्रा होते हुए महमूरगंज तक जाने वाले इस मुख्य मार्ग पर जाम लग रहा है वीडियो में रात का नजारा साफ दिख रहा है-कार ई-रिक्शा, बाइक और ऑटो कार एक दूसरे से सटे हुए, और बीच में फंसी बेहाल जनता चौड़ीकरण हुआ, समस्या जस की तस नगर निगम और प्रशासन ने दावा किया था कि इस सड़क के चौड़ीकरण से ट्रैफिक की समस्या खत्म हो जाएगी। लेकिन हकीकत कुछ और है बिना लाइन के चलने वाले ई-रिक्शा और ऑटो पूरे रास्ते को ब्लॉक कर देते हैं। पीक आवर्स में भी ट्रैफिक पुलिस नदारद रहती है। नतीजा-रोज का जाम। जनता बेहाल, दावे हवा-हवाई ऑफिस जाने वाले, स्कूल के बच्चे, मरीज और व्यापारी-सब इस जाम की वजह से परेशान हैं। 10 मिनट का रास्ता 1 घंटे में तय हो रहा है। स्थानीय लोगों का गुस्सा है: स्मार्ट सिटी का पैसा आया, सड़क चौड़ी हुई, लेकिन सुविधा जीरो। ये कैसा विकास है? सवाल प्रशासन से चौड़ीकरण के बाद अतिक्रमण क्यों नहीं हटाया गया? इस व्यस्त रूट पर ट्रैफिक पुलिस की स्थायी तैनाती क्यों नहीं? स्मार्ट सिटी के फंड का हिसाब कौन देगा? सड़कें चौड़ी हुईं, लेकिन सोच नहीं बदली, जब तक अवैध कब्जे और अव्यवस्था पर लगाम नहीं लगेगी, तब तक वाराणसी की जनता ऐसे ही जाम में फंसती रहेगी। प्रशासन से मांग है कि तुरंत इस मार्ग का सर्वे कराकर अतिक्रमण हटाया जाए और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त की जाए NEWS 2 INDIA स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    1
    सड़क चौड़ीकरण के बाद भी  जाम,  स्मार्ट सिटी का दावा फेल
न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट 
वाराणसी स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों खर्च करके जिस सड़क का चौड़ीकरण किया गया था वही सड़क आज वाराणसी की जनता के लिए गले की फांस बन गई है। साजन चौराहे से रथयात्रा होते हुए महमूरगंज तक जाने वाले इस मुख्य मार्ग पर जाम लग रहा है वीडियो में रात का नजारा साफ दिख रहा है-कार ई-रिक्शा, बाइक और ऑटो कार एक दूसरे से सटे हुए, और बीच में फंसी बेहाल जनता चौड़ीकरण हुआ, समस्या जस की तस नगर निगम और प्रशासन ने दावा किया था कि इस सड़क के चौड़ीकरण से ट्रैफिक की समस्या खत्म हो जाएगी। लेकिन हकीकत कुछ और है बिना लाइन के चलने वाले ई-रिक्शा और ऑटो पूरे रास्ते को ब्लॉक कर देते हैं। पीक आवर्स में भी ट्रैफिक पुलिस नदारद रहती है। नतीजा-रोज का जाम। जनता बेहाल, दावे हवा-हवाई ऑफिस जाने वाले, स्कूल के बच्चे, मरीज और व्यापारी-सब इस जाम की वजह से परेशान हैं। 10 मिनट का रास्ता 1 घंटे में तय हो रहा है। स्थानीय लोगों का गुस्सा है: स्मार्ट सिटी का पैसा आया, सड़क चौड़ी हुई, लेकिन सुविधा जीरो। ये कैसा विकास है? सवाल प्रशासन से चौड़ीकरण के बाद अतिक्रमण क्यों नहीं हटाया गया? इस व्यस्त रूट पर ट्रैफिक पुलिस की स्थायी तैनाती क्यों नहीं? स्मार्ट सिटी के फंड का हिसाब कौन देगा? सड़कें चौड़ी हुईं, लेकिन सोच नहीं बदली, जब तक अवैध कब्जे और अव्यवस्था पर लगाम नहीं
लगेगी, तब तक वाराणसी की जनता ऐसे ही जाम में फंसती रहेगी। प्रशासन से मांग है कि तुरंत इस मार्ग का सर्वे कराकर अतिक्रमण हटाया जाए और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त की जाए NEWS 2 INDIA स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
    user_NEWS 2 INDIA (NTI)
    NEWS 2 INDIA (NTI)
    Court reporter सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • धोबी धर्म संसद में 15 अगस्त पर ध्वजारोहण क्रिकेटर मुस्कान कन्नौजिया सम्मानित बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी सदर अमीन न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट वाराणसी आज दिनांक 15 अगस्त 2026 दिन शनिवार को धोबी धर्म संसद पर कमेटी के अध्यक्ष श्री सदर अमीन और उपाध्यक्ष श्री डॉ.नंदलाल जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया क्रिकेटर मुस्कान कन्नौजिया हुई सम्मानित कार्यक्रम में मुन्नालाल कन्नौजिया की बेटी मुस्कान कन्नौजिया को सम्मानित किया गया। मुस्कान क्रिकेट जगत में परचम लहरा रही हैं मुंबई के दहिसर स्पोर्ट क्लब के तत्वाधान में क्रिकेट खेलते हुए वे कई प्रांतीय स्तर पर अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं ऐसी बहादुर बेटी अपने माता-पिता के साथ समाज का नाम रोशन कर रही है। कमेटी के अध्यक्ष सदर अमीन और उपाध्यक्ष डॉ. नंदलाल ने उन्हें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा देकर सम्मानित किया विनोद कन्नौजिया ने स्वतंत्रता दिवस का पटका गले में डालकर उनका हौसला बढ़ाया। इस सम्मान से मुन्नालाल कन्नौजिया भावुक नजर आए बेटी किसी बेटे से कम नहीं सदर अमीन कमेटी अध्यक्ष सदर अमीन ने अपने वक्तव्य में कहा बेटी किसी बेटे से कम नहीं होती है। बेटा सिर्फ एक परिवार की जिम्मेदारी देखता है जबकि बेटियां दो परिवारों मायका और ससुराल की जिम्मेदारियां निभाती हैं। बेटियां पढ़ेंगी, बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी डॉ.नंदलाल ने रखे विचार विधानसभा अजगरा के भावी प्रत्याशी डॉ.नंदलाल ने 15 अगस्त 1947 में मिली आजादी और संविधान में शोषित-वंचितों को मिले समानता के अधिकार* पर अपने विचार रखे धन्यवाद ज्ञापन विजय कुमार कन्नौजिया ने किया। उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुन्नाल कन्नौजिया,सदर अमीन,डॉ.नंदलाल, राजकुमार कन्नौजिया,विजय कुमार कन्नौजिया,विनोद कुमार कन्नौजिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    1
    धोबी धर्म संसद में 15 अगस्त पर ध्वजारोहण क्रिकेटर मुस्कान कन्नौजिया सम्मानित बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी सदर अमीन
न्यूज टू इंडिया से सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट 
वाराणसी आज दिनांक 15 अगस्त 2026 दिन शनिवार को धोबी धर्म संसद पर कमेटी के अध्यक्ष श्री सदर अमीन और उपाध्यक्ष श्री डॉ.नंदलाल जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया क्रिकेटर मुस्कान कन्नौजिया हुई सम्मानित कार्यक्रम में मुन्नालाल कन्नौजिया की बेटी मुस्कान कन्नौजिया को सम्मानित किया गया। मुस्कान क्रिकेट जगत में परचम लहरा रही हैं मुंबई के दहिसर स्पोर्ट क्लब के तत्वाधान में क्रिकेट खेलते हुए वे कई प्रांतीय स्तर पर अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं ऐसी बहादुर बेटी अपने माता-पिता के साथ समाज का नाम रोशन कर रही है। कमेटी के अध्यक्ष सदर अमीन और उपाध्यक्ष डॉ. नंदलाल ने उन्हें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा देकर सम्मानित किया विनोद कन्नौजिया ने स्वतंत्रता दिवस का पटका गले में डालकर उनका हौसला बढ़ाया। इस सम्मान से मुन्नालाल कन्नौजिया भावुक नजर आए
बेटी किसी बेटे से कम नहीं सदर अमीन 
कमेटी अध्यक्ष सदर अमीन ने अपने वक्तव्य में कहा बेटी किसी बेटे से कम नहीं होती है। बेटा सिर्फ एक परिवार की जिम्मेदारी देखता है जबकि बेटियां दो परिवारों मायका और ससुराल की जिम्मेदारियां निभाती हैं। बेटियां पढ़ेंगी, बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ेंगी डॉ.नंदलाल ने रखे विचार विधानसभा अजगरा के भावी प्रत्याशी डॉ.नंदलाल ने 15 अगस्त 1947 में मिली आजादी और संविधान में शोषित-वंचितों को मिले समानता के अधिकार* पर अपने विचार रखे धन्यवाद ज्ञापन विजय कुमार कन्नौजिया ने किया।
उपस्थित रहे कार्यक्रम में मुन्नाल कन्नौजिया,सदर अमीन,डॉ.नंदलाल, राजकुमार कन्नौजिया,विजय कुमार कन्नौजिया,विनोद कुमार कन्नौजिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    user_NEWS 2 INDIA
    NEWS 2 INDIA
    TV News Anchor सदर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कलम की तेज धार से | अयोध्या कचहरी में कानून की पिटाई पारिवारिक विवाद के मुकदमे में अधिवक्ता विकास श्रीवास्तव से मारपीट, हालत गंभीर मेडिकल कॉलेज रेफर अयोध्या। न्याय के मंदिर में ही अन्याय। कचहरी परिसर - जहां कानून की रक्षा होती है, वहीं एक अधिवक्ता के साथ मारपीट हो गई। पूरा मामला क्या है? घायल अधिवक्ता की पहचान विकास श्रीवास्तव उम्र 37 वर्ष पुत्र स्व. गिरीश चंद्र श्रीवास्तव निवासी सिहोरिया मलखानपुर, थाना महाराजगंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर पहले से झगड़ा चल रहा था। दोनों पक्षों ने क्रॉस FIR भी दर्ज कराई थी। इसी मामले की तारीख पर जब दोनों पक्ष कचहरी परिसर में आमने-सामने आए तो पहले कहासुनी हुई और फिर बात मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि इसी दौरान अधिवक्ता विकास श्रीवास्तव के साथ मारपीट की गई और वो गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में क्या हुआ? मारपीट के बाद घायल अधिवक्ता को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. पंकज कुमार ने बताया अधिवक्ता के अनुसार उनके साथ फिजिकल असॉल्ट हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया। कलम की तेज धार - तीखी प्रतिक्रिया सवाल कचहरी सुरक्षित नहीं तो आम जनता कहां जाएगी? वकील कानून का रखवाला है। अगर कचहरी के अंदर ही वकील पिट रहा है तो मुकदमा लड़ने कौन आएगा? प्रशासन को तुरंत CCTV, पुलिस पिकेट और एंट्री गेट पर सख्ती करनी होगी। सवाल पारिवारिक विवाद = खूनी विवाद छोटा सा जमीनी या पारिवारिक झगड़ा। क्रॉस FIR से लेकर कचहरी में मारपीट तक। इसका मतलब है पंचायत स्तर पर सुलह-समझौता और काउंसलिंग की व्यवस्था फेल है। सवाल बार एसोसिएशन और पुलिस की जिम्मेदारी अधिवक्ताओं की सुरक्षा बार की जिम्मेदारी है। दोषियों पर गैंगस्टर और NSA जैसी कार्रवाई हो ताकि दोबारा कोई कचहरी में हाथ उठाने से पहले 100 बार सोचे। अंतिम पंक्ति विकास श्रीवास्तव आज मेडिकल कॉलेज में हैं, पर सवाल हम सबके जमीर में भर्ती है। न्याय मांगने आए थे, खुद न्याय के मोहताज हो गए। ये कचहरी की शर्म है, समाज की शर्म है। जिला प्रशासन और पुलिस कप्तान से मांग 24 घंटे में गिरफ्तारी हो। और कचहरी को "सुरक्षित क्षेत्र" घोषित किया जाए।
    2
    कलम की तेज धार से | अयोध्या  
कचहरी में कानून की पिटाई  
पारिवारिक विवाद के मुकदमे में अधिवक्ता विकास श्रीवास्तव से मारपीट, हालत गंभीर  मेडिकल कॉलेज रेफर
अयोध्या।
न्याय के मंदिर में ही अन्याय।  
कचहरी परिसर - जहां कानून की रक्षा होती है, वहीं एक अधिवक्ता के साथ मारपीट हो गई।
पूरा मामला क्या है?
घायल अधिवक्ता की पहचान विकास श्रीवास्तव उम्र 37 वर्ष पुत्र स्व. गिरीश चंद्र श्रीवास्तव निवासी सिहोरिया मलखानपुर, थाना महाराजगंज के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर पहले से झगड़ा चल रहा था।  
दोनों पक्षों ने क्रॉस FIR भी दर्ज कराई थी।
इसी मामले की तारीख पर जब दोनों पक्ष कचहरी परिसर में आमने-सामने आए तो पहले कहासुनी हुई और फिर बात मारपीट तक पहुंच गई।
आरोप है कि इसी दौरान अधिवक्ता विकास श्रीवास्तव के साथ मारपीट की गई और वो गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल में क्या हुआ?
मारपीट के बाद घायल अधिवक्ता को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया।  
इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. पंकज कुमार ने बताया अधिवक्ता के अनुसार उनके साथ फिजिकल असॉल्ट हुआ है। 
प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया।
कलम की तेज धार - तीखी प्रतिक्रिया
सवाल  कचहरी सुरक्षित नहीं तो आम जनता कहां जाएगी?  
वकील कानून का रखवाला है।  
अगर कचहरी के अंदर ही वकील पिट रहा है तो मुकदमा लड़ने कौन आएगा?  
प्रशासन को तुरंत CCTV, पुलिस पिकेट और एंट्री गेट पर सख्ती करनी होगी।
सवाल  पारिवारिक विवाद = खूनी विवाद  
छोटा सा जमीनी या पारिवारिक झगड़ा।  
क्रॉस FIR से लेकर कचहरी में मारपीट तक। 
इसका मतलब है पंचायत स्तर पर सुलह-समझौता और काउंसलिंग की व्यवस्था फेल है।
सवाल बार एसोसिएशन और पुलिस की जिम्मेदारी  
अधिवक्ताओं की सुरक्षा बार की जिम्मेदारी है।  
दोषियों पर गैंगस्टर और NSA जैसी कार्रवाई हो ताकि दोबारा कोई कचहरी में हाथ उठाने से पहले 100 बार सोचे।
अंतिम पंक्ति
विकास श्रीवास्तव आज मेडिकल कॉलेज में हैं,  
पर सवाल हम सबके जमीर में भर्ती है।
न्याय मांगने आए थे, खुद न्याय के मोहताज हो गए।
ये कचहरी की शर्म है, समाज की शर्म है।
जिला प्रशासन और पुलिस कप्तान से मांग   
24 घंटे में गिरफ्तारी हो। 
और कचहरी को "सुरक्षित क्षेत्र" घोषित किया जाए।
    user_Dharmendra Chaurasia
    Dharmendra Chaurasia
    Varanasi, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • जौनपुर बुढ़वा मंगल मेला में बारिश होने से मेला में दुकानदारों को हुआ नुकसान जौनपुर जलालपुर क्षेत्र के नहोरा गांव के सई नदी किनारे स्थित मेला में बारिश होने से दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है वही मेला देखने वालों को भी खरीदारी करने में बाधित हुआ
    1
    जौनपुर बुढ़वा मंगल मेला में बारिश होने से मेला में दुकानदारों को हुआ नुकसान
जौनपुर जलालपुर क्षेत्र के नहोरा गांव के सई नदी किनारे स्थित मेला में बारिश होने से दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ है वही मेला देखने वालों को भी खरीदारी करने में बाधित हुआ
    user_Jitendra bahadur Dubey
    Jitendra bahadur Dubey
    Nurse केराकत, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.