Shuru
Apke Nagar Ki App…
sar ji bhataar ka pani ka nikaasi nahin ho raha hai nahin tumhari Varanasi
Sujit Kumar
sar ji bhataar ka pani ka nikaasi nahin ho raha hai nahin tumhari Varanasi
More news from Varanasi and nearby areas
- वाराणसी लाइट लगवाने में अमित चौबे का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा गुफरान खान उर्फ बाबर, इम्तियाज अहमद उर्फ बिलाल बाबा, आसिफ शेख और पठान सेवा कमेटी पिंडरा से जुड़े लोगों ने भी सहयोग के लिए आभार जताया। मीरा शाह मजार पर हाईमास्ट लाइट लगने से ग्रामीणों में खुशी पिंडरा। क्षेत्र के मीरा शाह मजार परिसर में हाईमास्ट लाइट लगाए जाने से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ब्लॉक प्रमुख के संरक्षक रविशंकर सिंह के सहयोग से लगाई गई इस लाइट से मजार परिसर के साथ आसपास के क्षेत्र में भी रात के समय रोशनी की बेहतर व्यवस्था हो सकेगी। लाइट लगने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने रविशंकर सिंह के प्रति आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईमास्ट लाइट लगने से मजार आने वाले लोगों के साथ ग्रामीणों को भी सुविधा मिलेगी और रात में अंधेरे की समस्या दूर होगी। लाइट लगवाने में अमित चौबे का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा गुफरान खान उर्फ बाबर, इम्तियाज अहमद उर्फ बिलाल बाबा, आसिफ शेख और पठान सेवा कमेटी पिंडरा से जुड़े लोगों ने भी सहयोग के लिए आभार जताया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में जनसुविधाओं को बढ़ाने वाले ऐसे कार्यों को लेकर खुशी जाहिर की।4
- sar ji bhataar ka pani ka nikaasi nahin ho raha hai nahin tumhari Varanasi2
- राजभर ने साधा अखिलेश पर निशाना, बोले- 2027 में सपा की हैसियत चवन्नी के बराबर होगी राजभर ने साधा अखिलेश पर निशाना, बोले- 2027 में सपा की हैसियत चवन्नी के बराबर होगी अहरौला। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर अहरौला निवासी बालचंद प्रजापति के आवास पर आयोजित जनचौपाल में पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं। बाकरकोल गांव निवासी रामदुलार राजभर ने अपने दरवाजे के सामने बिना किसी आवंटन के कब्रिस्तान बनाए जाने और शव दफन किए जाने की शिकायत करते हुए मंत्री को पत्रक सौंपा। वहीं पकड़ी गांव निवासी सुशील बरनवाल ने जलभराव की समस्या तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा गलत रिपोर्ट लगाए जाने की शिकायत की। मंत्री ने दोनों मामलों में कार्रवाई का भरोसा दिया।पत्रकार वार्ता में ओमप्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव 2027 ही नहीं, अगले जन्म तक सरकार बनाने का इंतजार करें। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने उन्हें लिखित रूप से पत्र देकर कहा था कि अब उनकी पार्टी की आवश्यकता नहीं है। राजभर ने दावा किया कि जयंत चौधरी, पल्लवी पटेल, संजय चौहान और उनकी पार्टी के सहयोग से सपा 47 से 111 सीटों तक पहुंची थी। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में सपा की स्थिति फिर चवन्नी जैसी कर दी जाएगी।अतरौलिया विधायक संग्राम यादव पर भी हमला बोलते हुए राजभर ने कहा कि उन्होंने विधायक को ऐसा राजनीतिक इंजेक्शन लगाया है कि अब वह क्षेत्र में लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आजमगढ़ की सभी दस विधानसभा सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी जीतेंगे और सपा का गढ़ समाप्त हो जाएगा।अहरौला-कप्तानगंज मार्ग के निर्माण और लोकार्पण के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस तरह मार्ग का निर्माण सरकार के प्रयासों से कराया जा रहा है, उसी तरह उसका लोकार्पण भी सरकार ही करेगी। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा के सफाए का दावा किया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार गुप्ता, हरिबदन प्रजापति, बालचंद प्रजापति, रामगुलाम प्रजापति, अनिल सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- जौनपुर बुढ़वा मंगल मेला में मेला के समापन के समय मौसम बिगड़ जोरदार हुआ बारिश जौनपुर बुढ़वा मंगल के शुभ अवसर मिला में नहोरा गांव के सई नदी किनारे स्थित मेला के समापन के समय जोरदार मौसम बिगड़ने से जोरदार बारिश हुई मेले में दुकानदारों का नुकसान का सामना करना पड़ा और सामान को किसी तरह बचागाय1
- आइए इस बिलखती महिला का सहारा बने। हे भगवान इतना कष्ट क्यों देते हो आइए इस बिलखती महिला का सहारा बने। हे भगवान इतना कष्ट क्यों देते हो1
- गुमशुदा युवती को पति के साथ पुलिस ने सकुशल किया बरामद परिजनों को किया सुपुर्द गुमशुदा युवती को पति के साथ पुलिस ने सकुशल बरामद किया वाराणसी की जंसा थाना पुलिस ने गुमशुदगी संख्या 15/2024 से संबंधित करीब 22 वर्षीय गुमशुदा युवती को मुखबिर की सूचना के आधार पर उसके पति के साथ सकुशल बरामद कर लिया। युवती की बरामदगी के लिए थानाध्यक्ष जंसा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम सोशल मीडिया, सर्विलांस एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों की मदद से युवती की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में मंगलवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक अखिलेश सोनकर ने पुलिस बल के साथ गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह उक्त युवक से प्रेम करती है और दोनों बालिग हैं। दोनों 30 जून 2024 को साथ में पुणे चले गए थे, जहां मंदिर में विवाह करने के बाद उन्होंने कोर्ट मैरिज भी की। वर्तमान में दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे हैं। युवती ने बताया कि बाद में उसे जानकारी हुई कि उसके परिजनों ने जंसा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। युवती की इच्छा के अनुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे उसके पति एवं परिजनों के सुपुर्द कर दिया।1
- सड़क चौड़ीकरण के बाद भी जाम, स्मार्ट सिटी का दावा फेल न्यूज टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट वाराणसी स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों खर्च करके जिस सड़क का चौड़ीकरण किया गया था वही सड़क आज वाराणसी की जनता के लिए गले की फांस बन गई है। साजन चौराहे से रथयात्रा होते हुए महमूरगंज तक जाने वाले इस मुख्य मार्ग पर जाम लग रहा है वीडियो में रात का नजारा साफ दिख रहा है-कार ई-रिक्शा, बाइक और ऑटो कार एक दूसरे से सटे हुए, और बीच में फंसी बेहाल जनता चौड़ीकरण हुआ, समस्या जस की तस नगर निगम और प्रशासन ने दावा किया था कि इस सड़क के चौड़ीकरण से ट्रैफिक की समस्या खत्म हो जाएगी। लेकिन हकीकत कुछ और है बिना लाइन के चलने वाले ई-रिक्शा और ऑटो पूरे रास्ते को ब्लॉक कर देते हैं। पीक आवर्स में भी ट्रैफिक पुलिस नदारद रहती है। नतीजा-रोज का जाम। जनता बेहाल, दावे हवा-हवाई ऑफिस जाने वाले, स्कूल के बच्चे, मरीज और व्यापारी-सब इस जाम की वजह से परेशान हैं। 10 मिनट का रास्ता 1 घंटे में तय हो रहा है। स्थानीय लोगों का गुस्सा है: स्मार्ट सिटी का पैसा आया, सड़क चौड़ी हुई, लेकिन सुविधा जीरो। ये कैसा विकास है? सवाल प्रशासन से चौड़ीकरण के बाद अतिक्रमण क्यों नहीं हटाया गया? इस व्यस्त रूट पर ट्रैफिक पुलिस की स्थायी तैनाती क्यों नहीं? स्मार्ट सिटी के फंड का हिसाब कौन देगा? सड़कें चौड़ी हुईं, लेकिन सोच नहीं बदली, जब तक अवैध कब्जे और अव्यवस्था पर लगाम नहीं लगेगी, तब तक वाराणसी की जनता ऐसे ही जाम में फंसती रहेगी। प्रशासन से मांग है कि तुरंत इस मार्ग का सर्वे कराकर अतिक्रमण हटाया जाए और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त की जाए NEWS 2 INDIA स्थिति पर नजर बनाए हुए है।1
- नमक मांगने पर उसकी जगह सर्फ मिला दिया गया। 20 से ज्यादा बच्चे बीमार हुए, अस्पताल में भर्ती कराए। बिहार के नालंदा में मिड–डे मील में एक्स्ट्रा नमक मांगने पर उसकी जगह सर्फ मिला दिया गया। 20 से ज्यादा बच्चे बीमार हुए, अस्पताल में भर्ती कराए।1