19वीं वाहिनी, सराहन में मनाया गया सेवानिवृत्त सैनिक दिवस कुल्लू टुडे न्यूज़ सराहन (दिनांक-18.02.2026) रामपुर उपमंडल के सराहन स्थित 19वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के प्रांगण में श्री श्रीपाल, कमाण्डेंट, 19वीं वाहिनी की अध्यक्षता में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के पूर्व सदस्यों का सेवानिवृत्ति सैनिक दिवस (Veteran Day) बड़े धूम-धाम से मनाया गया। सेवानिवृत्त सैनिक दिवस के अवसर पर वाहिनी के जिम्मेदारी के इलाके में निवासरत् समस्त सेवानिवृत्त पदाधिकारियों व शहीद/दिवंगत पदाधिकारियों के परिजनों को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर एक्स पैरामिलिट्री कल्याण समिति, रामपुर के वरिष्ठ सदस्य श्री ठाकुर दास देष्टा, श्री इन्द्राज सिंह रेपसवाल, द्वितीय कमान, श्री लाल मोहम्मद, उप सेनानी, श्री देशराज, उप सेनानी, श्री दिनेश चन्द्र बडोला, स०से०, श्री विक्रम सिंह, स०से०, श्री शेर सिंह, स०से०, श्री अनिल चौहान, स०से०, अधीनस्थ अधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम श्री देशराज, दण्डपाल, 19वीं वाहिनी द्वारा समस्त सेवानिवृत्त पदाधिकारियों व शहीद/दिवंगत पदाधिकारियों के परिवारजनों को भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा उनके कल्या्ण हेतु संचालित की जा रही तमाम कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उन्हें विस्तार से अवगत करवाया गया। इसके उपरांत श्री श्रीपाल, कमाण्डेंट, 19वीं वाहिनी द्वारा अपने संबोधन में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल सेवानिवृत्त सैनिक दिवस की हार्दिक बधाई दी एवं सेवानिवृत्त पदाधिकारियों व दिवंगत/शहीद पदाधिकारियों के आश्रितों से अनुरोध किया कि यदि आपको कोई समस्या हो तो 19वीं वाहिनी सदैव आपके साथ सहयोग हेतु तत्पर है। श्री श्रीपाल ने कहा कि आपकी सेवा के दौरान के अनुभव हम सभी के मार्गदर्शन हेतु अति महत्वपूर्ण है इसलिए यदि कोई अपने अनुभवों को वाहिनी पदाधिकारियों से साझा करना चाहता है तो उसका सदैव स्वागत है। साथ ही उन्होंने सभी से अपने सेहत का ध्यान रखने तथा प्रतिदिन व्यायाम एवं योग करने का आग्रह किया। सेनानी, 19वीं वाहिनी द्वारा वरिष्ठ सेवानिवृत्त पदाधिकारी श्री केवल राम एवं शहीद/दिवंगत पदाधिकारी की आश्रिता श्रीमती रेशमी देवी को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया तथा अपने शब्दों के माध्यम से उनके सम्मान स्वरूप बल में उनकी भागीदारी व अहमियतता के बारे में बताया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त पदाधिकारियों व शहीद/दिवंगत पदाधिकारियों के आश्रितों के सम्मान में वाहिनी द्वारा सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।

- हिमाचल की आवाज़ झाकड़ी क्षेत्र में डस्टबिन उपलब्ध होने के बावजूद भी कुछ लोगों द्वारा खुले में कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है, जिससे आसपास गंदगी फैल रही है। यह स्थिति न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही है, बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बनती जा रही है। सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य देश को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाना है, लेकिन झाकड़ी में इसकी सरेआम अनदेखी की जा रही है। यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया, तो गंदगी के कारण बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ सकती है। स्थानीय प्रशासन से मांग की जाती है कि खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही, क्षेत्रवासियों से भी अपील है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और कूड़ा केवल निर्धारित स्थान पर ही डालें।1
- रिपोर्ट -18 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज की तलाड़ा पंचायत के दो भाइयों, हटदेव सिंह और मेघ सिंह की कहानी बेहद दर्दनाक है। कुदरत की दोहरी मार ने इन्हें बेघर कर दिया है। 2023 की आपदा: पहली बार घर पूरी तरह तबाह हुआ। 2025 की आपदा: वन भूमि पर जैसे-तैसे बनाया नया बसेरा भी भूस्खलन की भेंट चढ़ गया। सरकारी अनदेखी: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक कोई मुआवजा या सहायता नहीं मिली। वर्तमान स्थिति: रहने को छत नहीं होने के कारण दोनों भाई एक गौशाला में पशुओं के साथ रातें काटने को मजबूर हैं। प्रशासन से गुहार: ग्रामीणों ने एकजुट होकर उपायुक्त कुल्लू से मांग की है कि हटदेव और मेघ सिंह को घर बनाने के लिए तुरंत सुरक्षित जमीन और सरकारी मदद उपलब्ध कराई जाए।1
- देश में संघीय ढांचे को कमज़ोर कर रही भाजपा- नेगी शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन भी RDG पर चर्चा जारी रही. इस दौरान प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. सदन के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए राजस्व मंत्री ने कहा कि भाजपा देश में संघीय ढांचे को कमजोर कर रही है उन्होंने कहा कि केंद्र का छोटे राज्यों को संविधान के अनुसार वित्तीय पोषण न देना देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा है. जगत सिंह नेगी ने 16वें वित्त आयोग पर आरोप लगाया कि वित्त आयोग भाजपा की कठपुतली बन काम कर रहा है. राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा की संघीय ढांचे में राजस्व घाटी वाले राज्यों के लिए केंद्रीय सहायता का प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 275 में किया गया है. राजस्व मंत्री ने आरोप लगाया कि वित्त आयोग भाजपा की कठपुतली बन गया है. जगत सिंह नेगी ने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए रिवेन्यू डिफिसिट छोटे राज्यों को वित्तीय पोषण देना जरूरी है. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा देश में संघीय ढांचे को समाप्त कर देना चाहती है. जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार हिमाचल के हितों की लड़ाई लड़ रही है. प्रदेश के भाजपाइयों को राज्य के हित के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ खड़ा होना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा के लोग हिमाचल के हितेषी नहीं है और प्रदेश का विकास नहीं देखना चाहते. प्रदेश भाजपा के लोग केवल चुनाव जीतकर सत्ता सुख भोगना चाहते हैं. बाइट -- जगत सिंह नेगी, राजस्व मंत्री वहीं राज्यसभा चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पास संख्या बल है ऐसे में भाजपा किस आधार पर अपने प्रत्याशी को आगे ले जाने की बात सोच रही है. पिछले चुनाव में भाजपा ने दल बदल करके लोकतंत्र की हत्या की. अब भाजपा क्या इस बार दोबारा दल बदल और धनबल से चुनाव जीतकर लोकतंत्र को समाप्त कर देना चाहती है. भाजपा धनबल पर अगर चुनाव जीतती रही तो चुनाव के क्या मायने रह जाएंगे. जगत सिंह नेगी ने कहा कि लोकतंत्र में यह सही नहीं है. बाइट -- जगत सिंह नेगी, राजस्व मंत्री2
- ग्राम तनसेटा में नव-निर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ3
- Post by Golu “golukmaur” Kmaur1
- गौ सेवा रक्षक दल कुल्लू अध्यक्ष शेरा नेगी बीमार नंदी महाराज के सेवा में 24/7 तैयार दीवार वाले दिन भी गौ धन की सेवा करना है Himachal Update 24 News Himachal update Bhajan Bhakti #कुल्लू #kullu #mandishivratri1
- बुधवार को बिलासपुर जिला मुख्यालय पर स्वर्ण समाज यूजीसी एक्ट के विरोध में सड़कों पर उतर आया। स्वर्ण समाज सामान्य वर्ग संयुक्त संघ हिमाचल प्रदेश की बिलासपुर इकाई के बैनर तले रोष रैली निकाली गई और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। साथ ही एक्ट को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई गई। उन्होंने चेतावनी दी है यदि केंद्र सरकार ने काले कानूनों को वापस नहीं लिया तो स्वर्ण समाज बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होगा। विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी एक्ट छात्रों और समाज के हितों के विपरीत है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। शिक्षा व्यवस्था में ऐसे बदलाव किए जा रहे हैं जो युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। यह जानकारी संयोजक विजय चंदेल ने दी।1
- रिपोर्ट -18 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। घाटी की तलाड़ा पंचायत की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया है। घाटी की महिलाओं का कहना है कि वर्ष 2025 में प्राकृतिक आपदा के कारण गांव के अधिकतर घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं ऊपर से स्मार्ट मीटर लगा क़र बिजली के भारी भरकम बिलों का बोझ डाला जा रहा है।1