सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए डीएम नें शुरू की कवायद ब्लैक स्पॉट पर होंगे सुधारात्मक कार्य श्रावस्ती। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) को चिह्नित कर वहां तत्काल सुधारात्मक कार्य कराने और दुर्घटनाओं के कारणों की जांच करने को कहा।डीएम ने प्रमुख मार्गों पर सड़क सुरक्षा संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर और रंबलिंग स्ट्रिप लगाने के निर्देश दिए। मोड़ों, डिवाइडरों और सड़क किनारे पेड़ों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने पर भी जोर दिया, ताकि रात में वाहन चालकों को रास्ता स्पष्ट दिखाई दे और हादसों में कमी आए।उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना होने पर घायलों को गोल्डेन आवर यानी दुर्घटना के पहले एक घंटे के भीतर उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। एंबुलेंस के रिस्पॉन्स टाइम पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित समय में एंबुलेंस पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने विद्यालयों के आसपास और स्कूल जाने वाले मार्गों पर साइन बोर्ड लगाने तथा विद्यालयों में संचालित वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, चरित्र और पते का सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मो. अजीम, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केपी मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

- शिक्षक निर्वाचन के लिए अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण पांच मतदेय स्थलों पर 1004 मतदाता करेंगे मतदान, 23 अक्टूबर को होगा मतदान श्रावस्ती। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि जिले में पांच मतदेय स्थलों पर 1004 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा।जिलाधिकारी ने निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान कराने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री का मिलान करने के बाद एक साथ रवाना किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक शाहिद अहमद ने पीठासीन अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न कराने की जिम्मेदारी समझाई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ललित कुमार ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।इस दौरान एसडीएम प्रवीण यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मुमताज अहमद सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।1
- दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में नृत्य करती नजर आईं भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा, वीडियो वायरल श्रावस्ती। जनपद की 289 भिनगा विधानसभा क्षेत्र की विधायक इंद्राणी वर्मा का दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान नृत्य करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक माता रानी की विदाई के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच नृत्य करती नजर आ रही हैं। विधायक इंद्राणी वर्मा सार्वजनिक कार्यक्रमों, जनसभाओं और दुर्गा पूजा पंडालों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रही हैं। दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान विभिन्न पंडालों में पहुंचकर लोगों से मुलाकात करने और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने की उनकी गतिविधियां भी चर्चा में रहती हैं। विसर्जन कार्यक्रम में उनका यह अंदाज लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। धार्मिक उत्सव के माहौल में श्रद्धालुओं के बीच शामिल होकर नृत्य करती विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय स्तर पर इंद्राणी वर्मा को लोगों के बीच पहुंचने और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करने वाली विधायक के रूप में देखा जाता है। विसर्जन के दौरान सामने आया यह वीडियो उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों में सहभागिता की एक झलक पेश कर रहा है। श्रावस्ती से गिरधारी गुप्ता की रिपोर्ट।1
- अनियंत्रित होकर गाड़ी खाई में पलटी एक लोगों की मौत 7 लोग हुए घायल घायलों का चल रहा है इलाज बलरामपुर जनपद के थाना गौरा चौराहा क्षेत्रांतर्गत पिपरा में पिकअप गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलट जाने पर 07 लोग घायल एक लोग की हुई मौत आज दिनांक 22 अक्टूबर 2026 समय करीब रात्रि 10:00 बजे सिद्धार्थ नगर से बलरामपुर की तरफ से आ रहे पिकअप गाड़ी जिसमें 08 लोग सवार थे, गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाने से भारत पैट्रोलियम पम्प पिपरा के पास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा के सामने रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें बैठे सभी 08 लोग घायल हो गए, जिनको तत्काल इलाज हेतु एम्बुलेंस से जिला मेमोरियल अस्पताल बलरामपुर भिजवाया गया। जिसमें से 01 व्यक्ति की मृत्यु हो गई है, अन्य सभी घायलों का इलाज चल रहा है। परिजनों को सूचित किया गया है। मौके पर स्थानीय पुलिस बल मौजूद है। यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ देवीपाटन मंडल उत्तर प्रदेश मानसिकता न्यूज़ रामपुर जेल पहुंचे अखिलेश यादव जी आजम खान साहब से करेंगे मुलाकात 45 मिनट का समय मिला है । इसके बाद परिवार से मिलने उनके घर जाएंगे ।1
- बहराइच कोर्ट जा रहे अधिवक्ता पर फॉरच्यूनर कार चढ़ाने के मामले मे अधिवक्ताओ ने जमकर नारे बाजी करते हुए आरोपी मनीष जायसवाल की गिरफ्तारी की उठाई माँग बहराइच कोर्ट जा रहे अधिवक्ता पर फॉरच्यूनर कार चढ़ाने के मामले मे अधिवक्ताओ ने जमकर नारे बाजी करते हुए आरोपी मनीष जायसवाल की गिरफ्तारी की उठाई माँग #highlightseveryonefollowers2024 #viralreels #highlightseveryonefollowers2025シ゚viralfbreelsfypシ゚viral #viralrevideos #starseverywhere1
- बहराइच। 25 हजार का फरार इनामी पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,, बहराइच। 25 हजार का फरार इनामी पुलिस ने किया गिरफ्तार कैसरगंज पुलिस के हाथ लगी एक बड़ी कामयाबी आरोपी का चोरी व NDPS ACT में लम्बा आपराधिक इतिहास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भेजा जेल।1
- गोबरहा में सड़क निर्माण में खुली लूट, ग्रामीणों का फूटा गोबरहा में सड़क निर्माण में खुली लूट, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, PWD बैकफुट पर; एक सप्ताह की मोहलत पर टला बवाल #Bahraich #गोबरहा #PWD #सड़कनिर्माण #भ्रष्टाचार #घटियानिर्माण #ग्रामीणोंकाप्रदर्शन #जनआंदोलन #बहराइच_न्यूज़ #रानीपुर #हुजूरपुर #PWDविभाग #सरकारीबजट #सड़कघोटाला #JEनीरजवर्मा #ग्रामीणोंकीआवाज #प्रशासनिककार्रवाई #विकासकार्य #उत्तरप्रदेश_न्यूज़ #BreakingNews #LatestNews #GroundReport #PublicIssues #Jantalivetv #fariyadali1
- सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए डीएम नें शुरू की कवायद ब्लैक स्पॉट पर होंगे सुधारात्मक कार्य श्रावस्ती। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) को चिह्नित कर वहां तत्काल सुधारात्मक कार्य कराने और दुर्घटनाओं के कारणों की जांच करने को कहा।डीएम ने प्रमुख मार्गों पर सड़क सुरक्षा संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर और रंबलिंग स्ट्रिप लगाने के निर्देश दिए। मोड़ों, डिवाइडरों और सड़क किनारे पेड़ों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने पर भी जोर दिया, ताकि रात में वाहन चालकों को रास्ता स्पष्ट दिखाई दे और हादसों में कमी आए।उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना होने पर घायलों को गोल्डेन आवर यानी दुर्घटना के पहले एक घंटे के भीतर उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। एंबुलेंस के रिस्पॉन्स टाइम पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित समय में एंबुलेंस पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने विद्यालयों के आसपास और स्कूल जाने वाले मार्गों पर साइन बोर्ड लगाने तथा विद्यालयों में संचालित वाहनों के चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, चरित्र और पते का सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मो. अजीम, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केपी मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।1