ललितपुर के मड़ावरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर में प्रेम प्रसंग से जुड़े आत्महत्या के मामले में मड़ावरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस ने ग्राम बहादुरपुर निवासी सपना (पुत्री भारतदास गन्दर्भ) के विरुद्ध थाना मड़ावरा में दर्ज मुकदमा संख्या 180/2026 में धारा 108 बीएनएस के तहत यह कार्रवाई की है। मामले में आरोप है कि प्रेम प्रसंग के चलते मृतक राजेन्द्र को लगातार प्रताड़ित किया गया था, जिससे मानसिक रूप से आहत होकर उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। घटना के बाद मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी मड़ावरा आलोक अग्रहरि के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मैनुअल सर्विलांस की मदद से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद गुरुवार को निरीक्षक कृष्णदेव यादव के नेतृत्व में मड़ावरा थाना पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मामले में विधिक कार्रवाई नियमानुसार जारी है।
ललितपुर के मड़ावरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर में प्रेम प्रसंग से जुड़े आत्महत्या के मामले में मड़ावरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस ने ग्राम बहादुरपुर निवासी सपना (पुत्री भारतदास गन्दर्भ) के विरुद्ध थाना मड़ावरा में दर्ज मुकदमा संख्या 180/2026 में धारा 108 बीएनएस के तहत यह कार्रवाई की है। मामले में आरोप है कि प्रेम प्रसंग के चलते मृतक राजेन्द्र को लगातार प्रताड़ित किया गया था, जिससे मानसिक रूप से आहत होकर उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। घटना के बाद मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी मड़ावरा आलोक अग्रहरि के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मैनुअल सर्विलांस की मदद से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद गुरुवार को निरीक्षक कृष्णदेव यादव के नेतृत्व में मड़ावरा थाना पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मामले में विधिक कार्रवाई नियमानुसार जारी है।
- ललितपुर में स्टेशन रोड स्थित जिला पंचायत के पास नगर पालिका परिषद द्वारा बनाए गए प्रवेश द्वार की टाइल्स अचानक टूटकर गिरने से दो छात्राएं घायल हो गईं। कोतवाली सदर क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय आरती देवी अपनी 21 वर्षीय सहेली रिया के साथ बुधवार शाम करीब 6:30 बजे लाइब्रेरी से पढ़ाई कर लौट रही थीं। जैसे ही दोनों जिला पंचायत के पास बने इस प्रवेश द्वार के नीचे से गुजरीं, करीब 15 फीट की ऊंचाई से टाइल्स टूटकर सीधे उनके ऊपर आ गिरीं। हादसे में आरती के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि रिया के पैर में चोट लगी। घटना के तुरंत बाद दोनों छात्राओं को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। चिकित्सकों ने आरती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया, जहां उसके सिर में पांच टांके लगाए गए। वहीं, रिया को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं। नागरिकों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा बनाए गए इस प्रवेश द्वार में बेहद घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। लोगों का कहना है कि पिछले दो दिनों के भीतर यह तीसरी बार है जब इस प्रवेश द्वार से टाइल्स नीचे गिरी हैं। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इसकी तकनीकी जांच और मरम्मत नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।3
- ललितपुर में नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में बनाए गए स्वागत द्वार से अचानक ग्रेनाइट का पत्थर टूटकर नीचे गिर गया। इस हादसे की चपेट में आकर ट्यूशन से घर लौट रही एक छात्रा के सिर में गंभीर चोट आई और वह बुरी तरह घायल हो गई। घटना घटते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे के बाद क्षेत्रीय नागरिकों में नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है। लोगों का सीधा आरोप है कि स्वागत द्वार के निर्माण में बेहद घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था, जिसके कारण यह स्वागत द्वार अब हादसों और मौत का द्वार साबित हो रहा है। सोशल मीडिया पर भी नगर पालिका की कार्यशैली को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच नहीं की गई तो भविष्य में इससे भी बड़े हादसे हो सकते हैं। क्षेत्रवासियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।2
- भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा टीकमगढ़ में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत की मुख्य उपस्थिति में वीर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की 120 वीं जन्मजयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रथम नगर आगमन पर नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संकल्प जैन का भव्य स्वागत किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित चंद्रशेखर पार्क में क्रांतिकारी आजाद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया, जिसके बाद युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी के अनुसार संकल्प जैन का नगर आगमन पर खिरिया नाका, कुंडेश्वर महादेव मंदिर, मझार जैन मंदिर, पपौरा चौराहा, गांधी चौराहा, कलेक्ट्रेट और तेज होटल सहित अनेक प्रमुख स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत और अन्य पदाधिकारियों ने पट्टिका व पुष्पमाला पहनाकर उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई दी। संबोधन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने कहा कि पार्टी धरातल पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को पहचान देती है और युवाओं को राष्ट्र भावना के साथ संगठन को मजबूत बनाना है। उन्होंने अलीराजपुर के भाबरा गांव से निकलकर अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति की मिसाल बनने वाले चंद्रशेखर आजाद के योगदान का भी स्मरण किया। महामंत्री इंजी अभय प्रताप सिंह यादव ने बूथ स्तर पर युवा मोर्चा की भूमिका को सराहा, वहीं संकल्प जैन ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर मनोज देवलिया, प्रीति शर्मा, रीतेश भदौरा, अंकित तोमर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- टीकमगढ़ शहर में पेयजल की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। वार्ड क्रमांक-6 में नलों से गंदा पानी आने की शिकायतों के बाद गुरुवार को कांग्रेस पार्षद पूनम जायसवाल ने हनुमान चालीसा मंदिर के पास स्थित पेयजल टंकी का निरीक्षण किया। जांच के दौरान टंकी की सफाई व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आई है। इस लापरवाही को देखते हुए पार्षद ने नगर पालिका से तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की है।3
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में वीर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए, साथ ही नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संकल्प जैन के प्रथम नगर आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी के अनुसार, संकल्प जैन के नगर आगमन पर खिरिया नाका, कुंडेश्वर महादेव मंदिर, मझार जैन मंदिर, ताल दरवाजा पर राजेंद्र तिवारी, पपौरा चौराहा, अवस्थी चौराहा, गांधी चौराहा, मिश्रा चौराहा, वी बाजार, सिंधी धर्मशाला, नील कमल होटल, कलैक्ट्रेट और तेज होटल पर ज्ञानेंद्र सिंह व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत की मुख्य उपस्थिति में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला व पट्टिका पहनाकर संकल्प जैन का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान कलैक्ट्रेट स्थित चंद्रशेखर पार्क में स्थापित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर आजाद के जीवन पर प्रकाश डाला गया और संकल्प जैन के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने कहा कि पार्टी जमीन पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को पहचान देती है। उन्होंने अलीराजपुर के भाबरा गांव से निकलकर अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति की मिसाल पेश करने वाले चंद्रशेखर आजाद का स्मरण करते हुए युवाओं से राष्ट्र भावना के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संकल्प जैन ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए गांव-गांव तक संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया, जबकि महामंत्री अभय प्रताप सिंह यादव ने बूथ स्तर पर युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज देवलिया, प्रीति शर्मा, रीतेश भदौरा, अंकित तोमर, नरेश तिवारी, मीरा खरे, सुशीला राजपूत, पूनम अग्रवाल, ऊषा प्रजापति, अरविंद रैकवार, पंकज प्रजापति, शिवचरण उटमालिया, स्वप्निल तिवारी, आदित्य योगी, प्रियंक चीकू यादव, जितेंद्र जैकी यादव, अंकुश श्रोती, अजय सिंह गौर, अक्षय सिंह, विभु तिवारी, अशोक मेडी राय, केतन अग्रवाल, चंद्रभान प्रजापति, अमर यादव, निर्मल नीरज शर्मा और हनी जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- टीकमगढ़ के स्थानीय बाजार में खरीदारी के दौरान कथित रूप से चोरी कर रही कुछ महिलाओं को लोगों ने पकड़ लिया। इस घटना के बाद बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि यदि मामले में चोरी की पुष्टि होती है, तो कानून के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे खरीदारी के दौरान पूरी तरह सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।1
- टीकमगढ़ के वार्ड नंबर 6 की पार्षद रजनी पूनम जायसवाल ने भारी बरसात के बाद अपने क्षेत्र में भ्रमण और नाली की सफाई का निरीक्षण करते हुए पीने के पानी में दूषित सामग्री आने का गंभीर मामला उठाया है। भ्रमण के दौरान ताल दरवाजा निवासी डॉक्टर अशोक पस्तोर ने शिकायत की कि नलों में आने वाले पानी में पक्षियों के पंख निकल रहे हैं और लगभग 15 दिन पहले भी यही समस्या आई थी। शिकायत मिलते ही पार्षद तुरंत पानी की टंकी की स्थिति का जायजा लेने पहुँचीं। हनुमान चालीसा मंदिर के पास स्थित इस पानी की टंकी के निरीक्षण के दौरान कर्मचारी ने जानकारी दी कि टंकी की सीढ़ियां 2 साल से ज्यादा समय से टूटी हुई हैं और सालों से इसकी सफाई नहीं की गई है। टंकी के ऊपरी ढक्कन पर कोई जाल भी नहीं लगा है, जिससे उसमें पक्षियों के अवशेष होने की आशंका जताई जा रही है। इस टंकी से पुरानी टेरी और ताल दरवाजा क्षेत्र में जल आपूर्ति की जाती है। पार्षद ने कहा कि दूषित पानी की वजह से क्षेत्र में टाइफाइड, पीलिया और किडनी के मरीज दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं और जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पार्षद रजनी पूनम जायसवाल ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी और प्रभारी अध्यक्ष से मांग की है कि इस टंकी की तुरंत सफाई कराई जाए और शहरवासियों को पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने नागरिकों को जल्द ही साफ पानी की व्यवस्था कराने का आश्वासन भी दिया है।1
- टीकमगढ़ जिले की जनपद पंचायत जतारा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पूनोल खास के मुख्य रास्ते पर सड़क न बनी होने की वजह से घुटनों तक पानी जमा हो गया है। इसके कारण बच्चों, महिलाओं और ग्रामीणों को पैदल चलने तथा वाहनों को निकालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने इस समस्या की शिकायत भी की थी, लेकिन इसके बाद भी हालात ज्यों के त्यों बने हुए हैं। ग्रामीणों ने अब शासन और प्रशासन से रास्ते पर जमा हो रहे पानी की उचित निकासी कराने और सीसी सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।1
- टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ अंतर्गत स्थित नयागांव गैस एजेंसी गोदाम से चोरों का गिरोह 31 गैस सिलेंडर और गाड़ी के टायर चुराकर रफूचक्कर हो गया। कर्मचारियों ने जब देखा तो चोर गिरोह वाहन के टायर और 31 सिलेंडर लेकर फरार हो चुका था। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें कमरे के अंदर एक नकाबपोश टॉर्च का उजाला लिए दिखाई दे रहा है। फिलहाल इस घटना की जांच-पड़ताल संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है और जल्द ही चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।1