Shuru
Apke Nagar Ki App…
टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ अंतर्गत स्थित नयागांव गैस एजेंसी गोदाम से चोरों का गिरोह 31 गैस सिलेंडर और गाड़ी के टायर चुराकर रफूचक्कर हो गया। कर्मचारियों ने जब देखा तो चोर गिरोह वाहन के टायर और 31 सिलेंडर लेकर फरार हो चुका था। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें कमरे के अंदर एक नकाबपोश टॉर्च का उजाला लिए दिखाई दे रहा है। फिलहाल इस घटना की जांच-पड़ताल संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है और जल्द ही चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी BLG
टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ अंतर्गत स्थित नयागांव गैस एजेंसी गोदाम से चोरों का गिरोह 31 गैस सिलेंडर और गाड़ी के टायर चुराकर रफूचक्कर हो गया। कर्मचारियों ने जब देखा तो चोर गिरोह वाहन के टायर और 31 सिलेंडर लेकर फरार हो चुका था। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें कमरे के अंदर एक नकाबपोश टॉर्च का उजाला लिए दिखाई दे रहा है। फिलहाल इस घटना की जांच-पड़ताल संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है और जल्द ही चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्यप्रदेश के नौगांव में मुखबिर की सूचना पर नौगांव थाना पुलिस ने मऊसहानियां मछली मंडी के पास कार्रवाई करते हुए दो ई-रिक्शों से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई में खुलासा हुआ कि शराब को ई-रिक्शों की सीटों के नीचे छिपाकर रखा गया था। एक ओर मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा "नशा मुक्ति अभियान" चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर शराब तस्कर नए-नए तरीकों से गांव-गांव तक अवैध शराब पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने बरामद शराब और दोनों ई-रिक्शों को अपने कब्जे में लेकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। अब यह देखना होगा कि इस मामले में पुलिस शराब तस्करों के खिलाफ क्या ठोस कार्रवाई करती है और इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक कब तक पहुंच पाती है।1
- टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास गुरुवार दोपहर दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। ग्राम करमौरा निवासी पीड़ित आशीष यादव (पिता भागीरथ यादव) जतारा स्थित एसबीआई के एटीएम से 37,500 रुपये नकद निकालकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाईपास पर एक काले रंग की स्कार्पियो गाड़ी उनका पीछा करने लगी और पॉलिटेक्निक कॉलेज से पहले पिपरट वाले रास्ते पर बदमाशों ने उनकी बाइक के आगे स्कार्पियो अड़ाकर रास्ता रोक लिया। स्कार्पियो में से मुंह पर तौलिया और रूमाल बांधे तीन बदमाश हाथों में चाकू व लाठी लेकर बाहर निकले। बदमाशों ने आशीष पर सीधे चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनके पेट और हाथ में चोट आई और वे घायल हो गए। हमलावरों ने जेब से जबरन पूरे 37,500 रुपये नकद छीन लिए और उन्हें धक्का देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित मौके पर ही बेहोश हो गए थे। होश में आने के बाद उन्होंने अपने परिजनों को सूचना दी और परिजनों के साथ जतारा थाने पहुंचकर लिखित आवेदन पत्र सौंपकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले में जतारा थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर ने बताया कि पैसे छीनने का आवेदन मिला है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।1
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर का पीछा कर रही टीम पर पथराव की गंभीर घटना सामने आई है। बलदेवगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध रेत का पीछा करते समय नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमलावरों ने अचानक पथराव कर दिया। इस पथराव में गाड़ी चला रहे नायब तहसीलदार के ड्राइवर का सिर फूट गया और वह चोटिल हो गया। शासकीय कार्य में बाधा डालने और हमला करने के इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।1
- टीकमगढ़ शहर में पेयजल की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। वार्ड क्रमांक-6 में नलों से गंदा पानी आने की शिकायतों के बाद गुरुवार को कांग्रेस पार्षद पूनम जायसवाल ने हनुमान चालीसा मंदिर के पास स्थित पेयजल टंकी का निरीक्षण किया। जांच के दौरान टंकी की सफाई व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आई है। इस लापरवाही को देखते हुए पार्षद ने नगर पालिका से तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की है।3
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में वीर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए, साथ ही नवनियुक्त युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संकल्प जैन के प्रथम नगर आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी के अनुसार, संकल्प जैन के नगर आगमन पर खिरिया नाका, कुंडेश्वर महादेव मंदिर, मझार जैन मंदिर, ताल दरवाजा पर राजेंद्र तिवारी, पपौरा चौराहा, अवस्थी चौराहा, गांधी चौराहा, मिश्रा चौराहा, वी बाजार, सिंधी धर्मशाला, नील कमल होटल, कलैक्ट्रेट और तेज होटल पर ज्ञानेंद्र सिंह व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत की मुख्य उपस्थिति में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला व पट्टिका पहनाकर संकल्प जैन का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान कलैक्ट्रेट स्थित चंद्रशेखर पार्क में स्थापित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर आजाद के जीवन पर प्रकाश डाला गया और संकल्प जैन के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने कहा कि पार्टी जमीन पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को पहचान देती है। उन्होंने अलीराजपुर के भाबरा गांव से निकलकर अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति की मिसाल पेश करने वाले चंद्रशेखर आजाद का स्मरण करते हुए युवाओं से राष्ट्र भावना के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संकल्प जैन ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए गांव-गांव तक संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया, जबकि महामंत्री अभय प्रताप सिंह यादव ने बूथ स्तर पर युवा कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना की। इस अवसर पर जिला महामंत्री मनोज देवलिया, प्रीति शर्मा, रीतेश भदौरा, अंकित तोमर, नरेश तिवारी, मीरा खरे, सुशीला राजपूत, पूनम अग्रवाल, ऊषा प्रजापति, अरविंद रैकवार, पंकज प्रजापति, शिवचरण उटमालिया, स्वप्निल तिवारी, आदित्य योगी, प्रियंक चीकू यादव, जितेंद्र जैकी यादव, अंकुश श्रोती, अजय सिंह गौर, अक्षय सिंह, विभु तिवारी, अशोक मेडी राय, केतन अग्रवाल, चंद्रभान प्रजापति, अमर यादव, निर्मल नीरज शर्मा और हनी जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र में बैंक से नकदी निकालकर लौट रहे ग्राम करमोरा निवासी आशीष यादव से स्कॉर्पियो सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने चाकू और लाठी की नोक पर ₹37,500 लूट लिए। यह सनसनीखेज वारदात गुरुवार को उस समय हुई जब पीड़ित एसबीआई जतारा शाखा से रुपये निकालकर अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। पाली पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास सुनसान रास्ते पर काले रंग की स्कॉर्पियो में आए बदमाशों ने उसका पीछा कर बाइक रोक ली। बदमाशों के पास चाकू और लाठियां थीं। विरोध करने पर उन्होंने आशीष यादव पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसके पेट और हाथ में चोटें आईं। इसके बाद आरोपियों ने उसकी जेब से ₹37,500 निकाल लिए और अन्य जेबों की भी तलाशी ली। कुछ और न मिलने पर बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए पीड़ित को धक्का देकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल युवक ने परिजनों को सूचना दी और जतारा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, लूटी गई रकम की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य खंगाल रही है।2
- टीकमगढ़ के वार्ड नंबर 6 की पार्षद रजनी पूनम जायसवाल ने भारी बरसात के बाद अपने क्षेत्र में भ्रमण और नाली की सफाई का निरीक्षण करते हुए पीने के पानी में दूषित सामग्री आने का गंभीर मामला उठाया है। भ्रमण के दौरान ताल दरवाजा निवासी डॉक्टर अशोक पस्तोर ने शिकायत की कि नलों में आने वाले पानी में पक्षियों के पंख निकल रहे हैं और लगभग 15 दिन पहले भी यही समस्या आई थी। शिकायत मिलते ही पार्षद तुरंत पानी की टंकी की स्थिति का जायजा लेने पहुँचीं। हनुमान चालीसा मंदिर के पास स्थित इस पानी की टंकी के निरीक्षण के दौरान कर्मचारी ने जानकारी दी कि टंकी की सीढ़ियां 2 साल से ज्यादा समय से टूटी हुई हैं और सालों से इसकी सफाई नहीं की गई है। टंकी के ऊपरी ढक्कन पर कोई जाल भी नहीं लगा है, जिससे उसमें पक्षियों के अवशेष होने की आशंका जताई जा रही है। इस टंकी से पुरानी टेरी और ताल दरवाजा क्षेत्र में जल आपूर्ति की जाती है। पार्षद ने कहा कि दूषित पानी की वजह से क्षेत्र में टाइफाइड, पीलिया और किडनी के मरीज दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं और जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पार्षद रजनी पूनम जायसवाल ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी और प्रभारी अध्यक्ष से मांग की है कि इस टंकी की तुरंत सफाई कराई जाए और शहरवासियों को पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने नागरिकों को जल्द ही साफ पानी की व्यवस्था कराने का आश्वासन भी दिया है।1
- टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ अंतर्गत स्थित नयागांव गैस एजेंसी गोदाम से चोरों का गिरोह 31 गैस सिलेंडर और गाड़ी के टायर चुराकर रफूचक्कर हो गया। कर्मचारियों ने जब देखा तो चोर गिरोह वाहन के टायर और 31 सिलेंडर लेकर फरार हो चुका था। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें कमरे के अंदर एक नकाबपोश टॉर्च का उजाला लिए दिखाई दे रहा है। फिलहाल इस घटना की जांच-पड़ताल संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है और जल्द ही चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।1