48 घंटे में दिनदहाड़े नकबजनी का खुलासा, दो शातिर अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार मंदसौर। पिपलियामंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश और राजस्थान में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर अंतर्राज्यीय नकबजनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महज 48 घंटे में 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से ग्राम बालागुढ़ा और उमरिया में दिनदहाड़े हुई नकबजनी का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान निवासी मिथुन बाबु उर्फ अलताफ और इजराईल उर्फ कालु मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी दिन में मोटरसाइकिल से गांवों में घूमकर सुनसान मकानों की रेकी करते और महज 15 मिनट में ताला तोड़कर चोरी कर फरार हो जाते थे। आरोपियों की निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित 4 लाख 62 हजार 150 रुपये का चोरी का माल बरामद किया गया। साथ ही वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश और राजस्थान में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
48 घंटे में दिनदहाड़े नकबजनी का खुलासा, दो शातिर अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार मंदसौर। पिपलियामंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश और राजस्थान में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर अंतर्राज्यीय नकबजनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महज 48 घंटे में 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से ग्राम बालागुढ़ा और उमरिया में दिनदहाड़े हुई नकबजनी का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान निवासी मिथुन बाबु उर्फ अलताफ और इजराईल उर्फ कालु मोहम्मद के रूप में हुई
है। पुलिस के अनुसार आरोपी दिन में मोटरसाइकिल से गांवों में घूमकर सुनसान मकानों की रेकी करते और महज 15 मिनट में ताला तोड़कर चोरी कर फरार हो जाते थे। आरोपियों की निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित 4 लाख 62 हजार 150 रुपये का चोरी का माल बरामद किया गया। साथ ही वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश और राजस्थान में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
- 48 घंटे में दिनदहाड़े नकबजनी का खुलासा, दो शातिर अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार मंदसौर। पिपलियामंडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश और राजस्थान में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर अंतर्राज्यीय नकबजनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महज 48 घंटे में 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से ग्राम बालागुढ़ा और उमरिया में दिनदहाड़े हुई नकबजनी का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान निवासी मिथुन बाबु उर्फ अलताफ और इजराईल उर्फ कालु मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी दिन में मोटरसाइकिल से गांवों में घूमकर सुनसान मकानों की रेकी करते और महज 15 मिनट में ताला तोड़कर चोरी कर फरार हो जाते थे। आरोपियों की निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित 4 लाख 62 हजार 150 रुपये का चोरी का माल बरामद किया गया। साथ ही वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश और राजस्थान में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।2
- कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव कल: ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग, गांधी भवन से निकलेगी रेली, एसपी-एएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा नीमच से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कल नीमच में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बड़ा विरोध प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट घेराव किया जा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 11:30 बजे गांधी भवन से रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय के लिए रवाना होंगे। प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए नीमच पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसपी, एडिशनल एसपी और सीएसपी ने जुलूस के प्रस्तावित मार्ग से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर तक सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से कानून व्यवस्था बनाए रखने, यातायात को सुचारू रखने और आमजन को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं कांग्रेस का कहना है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उनकी मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। अब देखना होगा कि नीमच में होने वाला यह प्रदर्शन किस रूप में सामने आता है और प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों के साथ क्या रुख अपनाया जाता है।1
- कम कमीशन भारी खर्च महिला PDS का संकट दीदियों की सरकार से न्याय की गुहार नीमच। मध्य प्रदेश में राशन दुकानें संभालने वाली महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियाँ आज बेहद परेशान हैं। क्या आप जानते हैं कि विपरीत परिस्थितियों में भी जनता तक राशन पहुँचाने वाली इन महिलाओं की माँगें क्या हैं। पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा राशन दुकानें संचालित करने वाली महिलाओं के लिए ₹3,000 की अतिरिक्त सहायता का वादा किया गया था। लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि कमीशन बेहद कम और अनियमित होने के कारण इन महिलाओं को भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। महिला स्वयं सहायता समूह महासंघ' की सरकार से स्पष्ट माँगें हैं कि कमीशन राशि में सम्मानजनक वृद्धि की जाए और इसका भुगतान हर महीने समय पर हो। साथ ही दुकान संचालन के खर्चों जैसे, किराया, बिजली, इंटरनेट और हमाली के लिए कम से कम ₹8,500 प्रति माह अलग से दिए जाएँ और POS मशीन चलाने के लिए मुफ़्त इंटरनेट या वाई- फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इन महिलाओं का साफ़ कहना है कि वे डरेंगी नहीं और अपनी आर्थिक आज़ादी और सम्मान के लिए आवाज़ उठाती रहेंगी। सरकार को इनकी उचित माँगों पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।1
- NEWS:-रतनजोत के बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, 4 की हालत गंभीर; बादाम समझकर खा गए थे जहरीले बीज मनासा। क्षेत्र के चंदा मोती दतौली गांव में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। घर के पास खेल रहे एक ही परिवार के 8 बच्चों की रतनजोत (जेट्रोफा) के जहरीले बीज खाने से अचानक तबीयत बिगड़ गई। बच्चों ने इन बीजों को बादाम समझकर खा लिया था। बीज खाते ही बच्चों को लगातार उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। घटना के बाद आनन-फानन में सभी बच्चों को मनासा के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद शाम करीब 6 बजे सभी को नीमच जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। भर्ती कराए गए बच्चों की उम्र 2 वर्ष से 12 वर्ष के बीच है। इनमें से 4 बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पीआईसीयू (PICU) में भर्ती किया गया है, जबकि अन्य बच्चों की हालत सामान्य होने पर उन्हें जनरल वार्ड में रखकर इलाज दिया जा रहा है। जिला चिकित्सालय में भर्ती रोशनी की माता सीताबाई और परिजनों ने बताया कि दोपहर करीब 1:30 बजे सभी बच्चे घर के पास खेत किनारे खेल रहे थे। वहीं पर रतनजोत का पेड़ लगा हुआ था। बच्चों ने पेड़ पर लगे बीज देखे और उन्हें बादाम समझकर खा लिया। कुछ बच्चों ने 4 से 5 बीज खा लिए तो कुछ ने 1-2 बीज खाए थे। इसके कुछ ही देर बाद बच्चों को पेट में दर्द और उल्टी-दस्त शुरू हो गए। बीमार बच्चों के परिजन ने बताया कि हमारे गांव दातोली के एक ही परिवार के 7-8 बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। वहां रतनजोत का पेड़ लगा था, जिसके बीज बच्चों ने बादाम समझकर खा लिए। उल्टी-दस्त होने पर पहले मनासा और फिर नीमच जिला अस्पताल लाया गया है, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है। डॉ. योगेश धाकड़ (शिशु रोग विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय नीमच) ने बताया कि जिला अस्पताल में दातोली गांव से रतनजोत (जेट्रोफा) के बीज खाने से बीमार हुए बच्चे आए हैं, जिनकी उम्र 2 से 12 वर्ष के बीच है। रतनजोत में पॉइजनिंग (विषैले तत्व) होती है, जिससे पेट में इंफेक्शन, उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) जैसी समस्या हो जाती है। 4 बच्चों को अधिक डिहाइड्रेशन होने से पीआईसीयू में भर्ती किया गया है। फिलहाल सभी बच्चों का इलाज जारी है और उनके वाइटल्स स्टेबल (स्थिर) हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे विषैले पेड़-पौधों को बच्चों की पहुँच से दूर रखना चाहिए या उन्हें उखाड़ देना चाहिए।"4
- गरोठ पुलिस नेमूखबीर की सूचना पर अवेध मादक पदार्थ डोडा चूरा ले जाते हुए ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ापुलिस ने की कार्रवाई1
- जयपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेताओं को जब विद्याधर नगर थाने ले जाया गया, तो वहां एक हैरान कर देने वाला सियासी नजारा देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद अपने मोबाइल से थाने में मौजूद दूसरे नेताओं का वीडियो शूट करते दिखाई दिए। पहली बार गहलोत को इस तरह वीडियोग्राफी करते देख हर कोई चौंक गया। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग मजे लेते हुए सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर पूर्व सीएम ने कैमरे का फोकस किस पर रखा और ये क्लिप्स दिल्ली दरबार में किसकी हाजिरी लगाने के लिए भेजी जाएंगी। #Ashok Gehlot #Jaipur News #VidyadharNagar #Rajasthan Politics ViralVideo #RajasthanCongress जयपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ उग्र प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेताओं को जब विद्याधर नगर थाने ले जाया गया, तो वहां एक हैरान कर देने वाला सियासी नजारा देखने को मिला। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद अपने मोबाइल से थाने में मौजूद दूसरे नेताओं का वीडियो शूट करते दिखाई दिए। पहली बार गहलोत को इस तरह वीडियोग्राफी करते देख हर कोई चौंक गया। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग मजे लेते हुए सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर पूर्व सीएम ने कैमरे का फोकस किस पर रखा और ये क्लिप्स दिल्ली दरबार में किसकी हाजिरी लगाने के लिए भेजी जाएंगी। #Ashok Gehlot #Jaipur News #VidyadharNagar #Rajasthan Politics ViralVideo #RajasthanCongress1
- MP -मुंबई के फिल्म अभिनेता श्री गोविंदा आज उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर पहुंच कर बाबा श्री महाकाल से आशीर्वाद लिया गया वहीं आगर मालवा जिले के बगलामुखी पहुंचकर माताजी का आशीर्वाद लिया गया.।। मुंबई के फिल्म अभिनेता श्री गोविंदा आज उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर पहुंच कर बाबा श्री महाकाल से आशीर्वाद लिया गया वहीं आगर मालवा जिले के बगलामुखी पहुंचकर माताजी का आशीर्वाद लिया गया देखिए इस खबर को हर हर महादेव जय माता दी.।।1
- सड़क पर लोटते-लोटते कलेक्टर दरबार पहुंचेगा युवक! भ्रष्टाचार के खिलाफ 'आर-पार' की जंग मंदसौर। भ्रष्टाचार के दीमक से तंग आकर अब जनता का सब्र का बांध पूरी तरह टूट चुका है! मल्हारगढ़ के एक जागरूक और जाबांज युवक ने भ्रष्ट तंत्र को सीधी चुनौती देते हुए एक ऐसा अनोखा और कड़ा कदम उठाया है, जिसने पूरे प्रशासनिक हलके में हड़कंप मचा दिया है। गांधी चौराहे से शुरू हुआ 'लोटन संघर्ष' शहर के ऐतिहासिक गांधी चौराहे पर उस समय लोगों के रोंगटे खड़े हो गए, जब इस युवक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग का बिगुल फूंकते हुए ज़मीन पर लोट-लोटकर 'लोटन यात्रा' शुरू कर दी। सड़क की परवाह किए बिना युवक का एक ही नारा है—'भ्रष्टाचार बंद करो, वरना जंग जारी रहेगी!' कंक्रीट पर लोटते हुए पहुंचेगा साहब के दरबार! भीषण धूप और चुभती सड़क की परवाह किए बिना युवक ज़मीन पर लोटते हुए सीधे कलेक्टर के दरबार में अपनी अर्जी लगाने निकल पड़ा है। गांधी चौराहे से शुरू हुई इस अनोखी यात्रा को देखने के लिए राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई और हर कोई युवक के इस जुनून की तारीफ करता नज़र आया। प्रशासनिक अमले में खलबली, क्या जगेगा सिस्टम? युवक के इस सख्त रुख और अनोखे विरोध प्रदर्शन से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। अब पूरे शहर में एक ही चर्चा है—कंक्रीट की सड़क पर लोटते हुए पहुंचे इस जागरूक युवक की चीख क्या साहब के कानों तक पहुंचेगी, या भ्रष्टाचार की फाइलें यूं ही दबी रहेंगी?3