logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

business ki baat

on 7 March
user_R N Shukla business advisor
R N Shukla business advisor
Business management consultant सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
on 7 March
1698643e-ec94-4c91-b7e1-1a372fcc905a
2c001a2c-5fee-4cfd-9406-26a60720c7b1
b8ac78c8-6852-4085-b269-8bfb8815e020
70d9bcc5-72ee-4f48-83ac-00da930f3860

business ki baat

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सीतापुर। महोली कोतवाली क्षेत्र के कैमहरा रघुवर दयाल गांव में शुक्रवार देर शाम पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शराब के नशे में दो सगे भाइयों के बीच हुई कहासुनी के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी नन्हे मिश्रा (40) अपने छोटे भाई चुम्मन बाबू (36) के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर नन्हे मिश्रा ने अवैध असलहे से फायरिंग कर दी, जिसमें चुम्मन बाबू को पेट, कमर और हाथ में तीन गोलियां लगीं। गोली लगते ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से महोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नागेंद्र कुमार चौबे और महोली इंस्पेक्टर जेबी पांडेय सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
    1
    सीतापुर। महोली कोतवाली क्षेत्र के कैमहरा रघुवर दयाल गांव में शुक्रवार देर शाम पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शराब के नशे में दो सगे भाइयों के बीच हुई कहासुनी के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी नन्हे मिश्रा (40) अपने छोटे भाई चुम्मन बाबू (36) के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर नन्हे मिश्रा ने अवैध असलहे से फायरिंग कर दी, जिसमें चुम्मन बाबू को पेट, कमर और हाथ में तीन गोलियां लगीं। गोली लगते ही वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से महोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नागेंद्र कुमार चौबे और महोली इंस्पेक्टर जेबी पांडेय सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
    user_Ankitsinghtomar
    Ankitsinghtomar
    पत्रकार महोली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मितौली (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र में शनिवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं और कड़कड़ाती बिजली के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कुछ ही देर बाद ओलावृष्टि शुरू हो गई। बेमौसम हुई इस बारिश और ओलों ने किसानों की माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। खासकर गेहूं और सरसों की तैयार खड़ी फसलों को इस प्राकृतिक आपदा से भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। अचानक हुई इस बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव और बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान हैं।
    1
    मितौली (लखीमपुर खीरी): क्षेत्र में शनिवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं और कड़कड़ाती बिजली के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कुछ ही देर बाद ओलावृष्टि शुरू हो गई। 
बेमौसम हुई इस बारिश और ओलों ने किसानों की माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। खासकर गेहूं और सरसों की तैयार खड़ी फसलों को इस प्राकृतिक आपदा से भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। अचानक हुई इस बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव और बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान हैं।
    user_Kayyoom idrishi
    Kayyoom idrishi
    मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • ​अटरिया: गर्भवती की मौत पर भड़का प्रशासन, 'किंग हॉस्पिटल' सीज; जांच के लिए टीम ने डाला डेरा संवाददाता ,,नरेश गुप्ता अटरिया ​सीतापुर जनपद के सिधौली कस्बे से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। शनिवार को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल अस्पताल को बंद कराया, बल्कि मृतका के घर पहुंचकर परिजनों के बयान भी दर्ज किए। ​परिजनों के घर पहुंची जांच टीम, डेढ़ घंटे तक हुई पूछताछ ​शनिवार दोपहर करीब 4:30 बजे प्रशासन की एक भारी-भरकम टीम अटरिया स्थित मृतका मानसी के घर पहुंची। इस टीम में एसीएमओ डॉ. सुक्रती, डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज गोयल, एसडीएम सिधौली राखी वर्मा और सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद कुमार सिंह जैसे बड़े अधिकारी शामिल थे। ​अधिकारियों ने परिजनों से इलाज की प्रक्रिया और अस्पताल के व्यवहार को लेकर करीब 90 मिनट तक विस्तृत पूछताछ की। ​मृतका की ननद द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर साक्ष्य जुटाए गए। ​परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों की घोर लापरवाही और समय पर सही इलाज न मिलने के कारण मानसी की जान गई। ​प्रशासन का कड़ा एक्शन: अस्पताल सीज, लाइसेंस रद्द करने की तैयारी ​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीएम राखी वर्मा ने तत्काल प्रभाव से किंग हॉस्पिटल को सीज करने के आदेश दिए। अस्पताल के सभी दस्तावेजों और वहां मौजूद चिकित्सा उपकरणों की जांच शुरू कर दी गई है। ​एसडीएम राखी वर्मा का बयान: "परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जांच पूरी होने तक अस्पताल बंद रहेगा। यदि लापरवाही और अवैध संचालन के प्रमाण मिलते हैं, तो अस्पताल का रजिस्ट्रेशन स्थायी रूप से निरस्त किया जाएगा और संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।" ​लापरवाही पर उठे सवाल ​यह घटना निजी अस्पतालों की कार्यशैली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है। मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे दोषियों को जेल भेजने की मांग पर अड़े हैं। स्वास्थ्य विभाग अब इस बात की पड़ताल कर रहा है कि क्या अस्पताल के पास पर्याप्त विशेषज्ञ डॉक्टर और आपातकालीन सुविधाएं मौजूद थीं या नहीं।
    4
    ​अटरिया: गर्भवती की मौत पर भड़का प्रशासन, 'किंग हॉस्पिटल' सीज; जांच के लिए टीम ने डाला डेरा
संवाददाता ,,नरेश गुप्ता
अटरिया ​सीतापुर जनपद के सिधौली कस्बे से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत हो गई। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन को हिलाकर रख दिया है। शनिवार को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल अस्पताल को बंद कराया, बल्कि मृतका के घर पहुंचकर परिजनों के बयान भी दर्ज किए।
​परिजनों के घर पहुंची जांच टीम, डेढ़ घंटे तक हुई पूछताछ
​शनिवार दोपहर करीब 4:30 बजे प्रशासन की एक भारी-भरकम टीम अटरिया स्थित मृतका मानसी के घर पहुंची। इस टीम में एसीएमओ डॉ. सुक्रती, डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज गोयल, एसडीएम सिधौली राखी वर्मा और सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद कुमार सिंह जैसे बड़े अधिकारी शामिल थे।
​अधिकारियों ने परिजनों से इलाज की प्रक्रिया और अस्पताल के व्यवहार को लेकर करीब 90 मिनट तक विस्तृत पूछताछ की।
​मृतका की ननद द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर साक्ष्य जुटाए गए।
​परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टरों की घोर लापरवाही और समय पर सही इलाज न मिलने के कारण मानसी की जान गई।
​प्रशासन का कड़ा एक्शन: अस्पताल सीज, लाइसेंस रद्द करने की तैयारी
​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीएम राखी वर्मा ने तत्काल प्रभाव से किंग हॉस्पिटल को सीज करने के आदेश दिए।
अस्पताल के सभी दस्तावेजों और वहां मौजूद चिकित्सा उपकरणों की जांच शुरू कर दी गई है।
​एसडीएम राखी वर्मा का बयान: "परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जांच पूरी होने तक अस्पताल बंद रहेगा। यदि लापरवाही और अवैध संचालन के प्रमाण मिलते हैं, तो अस्पताल का रजिस्ट्रेशन स्थायी रूप से निरस्त किया जाएगा और संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा।"
​लापरवाही पर उठे सवाल
​यह घटना निजी अस्पतालों की कार्यशैली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करती है। मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और वे दोषियों को जेल भेजने की मांग पर अड़े हैं। स्वास्थ्य विभाग अब इस बात की पड़ताल कर रहा है कि क्या अस्पताल के पास पर्याप्त विशेषज्ञ डॉक्टर और आपातकालीन सुविधाएं मौजूद थीं या नहीं।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ये बेहद खतरनाक वीडियो है - थार के पीछे दबकर महिला की मौत हो गई घर में गाड़ी पार्क हो रही थी, तभी गाड़ी पीछे लुढ़कने लगी गेट बंद कर रही महिला चीखती रही और दीवार और थार में बीच में दबकर मौत हो गई 📍फर्रुखाबाद, यूपी
    1
    ये बेहद खतरनाक वीडियो है -
थार के पीछे दबकर महिला की मौत हो गई
घर में गाड़ी पार्क हो रही थी, तभी गाड़ी पीछे लुढ़कने लगी
गेट बंद कर रही महिला चीखती रही और दीवार और थार में बीच में दबकर मौत हो गई
📍फर्रुखाबाद, यूपी
    user_Awadh News
    Awadh News
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा, 01 नफर वांछित अभियुक्त कुवंरपाल सिंह पुत्र भरत सिंह को गिरफ्तार किया गया*
    1
    *थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा, 01 नफर वांछित अभियुक्त कुवंरपाल सिंह पुत्र भरत सिंह को गिरफ्तार किया गया*
    user_AVP भारत न्यूज़
    AVP भारत न्यूज़
    Taxi Driver लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • Post by संदीप कुमार शर्मा
    1
    Post by संदीप कुमार शर्मा
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • बालू और मिट्टी के अवैध खनन का तांडव: स्थानीय प्रशासन की 'मेहरबानी' से सड़कों पर दौड़ रहे मौत के सौदागर! लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र में : प्रदेश में भले ही सरकार अवैध खनन पर नकेल कसने के बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन मोहम्मदी तहसील क्षेत्र में धरातल पर हकीकत बेहद खौफनाक है। मोहम्मदी नगर से लेकर पूरे तहसील क्षेत्र में बालू और मिट्टी का अवैध खनन माफियाओं के लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी बन गया है। रसूखदार नेताओं और स्थानीय प्रशासन की कथित मिलीभगत से यह काला कारोबार अब 'मौत के व्यापार' में तब्दील हो चुका है। पकड़ा गया ओवरलोड ट्राला 'गायब', प्रशासन के इकबाल पर सवाल हैरतअंगेज मामला तब सामने आया जब दो दिन पहले शाहजहाँपुर की ओर से आ रहे बालू से भरे एक विशालकाय ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राले को पकड़ा गया था। अमीर नगर की ओर जा रहे इस अवैध ट्राले को कार्रवाई के लिए रोका गया था, लेकिन आज जो हुआ उसने सबको चौंका दिया। बिना किसी कानूनी प्रक्रिया या जुर्माने के, उस बालू से लदे ओवरलोड ट्राले को छोड़ दिया गया। सबसे शर्मनाक मंजर तब दिखा जब वह ट्राला मोहम्मदी तहसील गेट और प्रशासनिक अधिकारियों के आवास के सामने से सीना तानकर गुजरा। यह सीधा संदेश था कि मोहम्मदी में कानून का नहीं, बल्कि खनन माफियाओं का सिक्का चलता है। शारदा नहर बनी माफियाओं की चरागाह, बसपा नेता का नाम चर्चा में सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवैध साम्राज्य की जड़ें कोतवाली पसगवा क्षेत्र के शारदा नहर तक फैली हुई हैं। बताया जा रहा है कि एक रसूखदार बसपा नेता के संरक्षण में शारदा नहर से बालू का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है। मिट्टी और बालू के इस खेल में न केवल पर्यावरण को भारी नुकसान पहुँचाया जा रहा है, बल्कि सरकारी राजस्व को भी प्रतिदिन लाखों की चपत लगाई जा रही है। मिट्टी और बालू के ओवरलोड डंपर: राहगीरों की जान आफत में मोहम्मदी की सड़कों पर दिन हो या रात, मिट्टी और बालू से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राले और डंपर यमराज बनकर दौड़ रहे हैं। इन वाहनों की रफ्तार और ओवरलोडिंग का आलम यह है कि राहगीर सड़क पर चलने से कतराने लगे हैं। * खतरनाक ड्राइविंग: माफियाओं के चालक बिना किसी डर के भीड़भाड़ वाले इलाकों से वाहन गुजारते हैं। * सड़कों की बदहाली: मिट्टी और बालू के भारी बोझ से करोड़ों की लागत से बनी सड़कें धंस रही हैं। * दुर्घटना का अंदेशा: स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। सरकार की नीति और स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली में विरोधाभास एक तरफ सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट आदेश दे रखे हैं कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, मोहम्मदी का स्थानीय प्रशासन इन माफियाओं के सामने नतमस्तक नजर आ रहा है। पकड़े गए वाहनों को छोड़ देना और खुलेआम हो रहे खनन पर आंखें मूंद लेना, यह दर्शाता है कि भ्रष्टाचार की जड़ें बहुत गहरी हैं। आखिर कब जागेगा प्रशासन? आम जनता में इस बात को लेकर गहरा रोष है कि आखिर क्यों 'मौत के इन सौदागरों' को खुली छूट दी गई है? क्या प्रशासन किसी मासूम की जान जाने के बाद जागेगा? या फिर सफेद बालू और मिट्टी के इस काले खेल में शामिल बड़े चेहरों को बेनकाब किया जाएगा? मोहम्मदी तहसील क्षेत्र की जनता अब शासन और जिला प्रशासन से गुहार लगा रही है कि इस बालू और मिट्टी के अवैध सिंडिकेट को ध्वस्त कर क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जाए।
    1
    बालू और मिट्टी के अवैध खनन का तांडव: स्थानीय प्रशासन की 'मेहरबानी' से सड़कों पर दौड़ रहे मौत के सौदागर!
लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र  में : प्रदेश में भले ही सरकार अवैध खनन पर नकेल कसने के बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन मोहम्मदी तहसील क्षेत्र में धरातल पर हकीकत बेहद खौफनाक है। मोहम्मदी नगर से लेकर पूरे तहसील क्षेत्र में बालू और मिट्टी का अवैध खनन माफियाओं के लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी बन गया है। रसूखदार नेताओं और स्थानीय प्रशासन की कथित मिलीभगत से यह काला कारोबार अब 'मौत के व्यापार' में तब्दील हो चुका है।
पकड़ा गया ओवरलोड ट्राला 'गायब', प्रशासन के इकबाल पर सवाल
हैरतअंगेज मामला तब सामने आया जब दो दिन पहले शाहजहाँपुर की ओर से आ रहे बालू से भरे एक विशालकाय ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राले को पकड़ा गया था। अमीर नगर की ओर जा रहे इस अवैध ट्राले को कार्रवाई के लिए रोका गया था, लेकिन आज जो हुआ उसने सबको चौंका दिया। बिना किसी कानूनी प्रक्रिया या जुर्माने के, उस बालू से लदे ओवरलोड ट्राले को छोड़ दिया गया।
सबसे शर्मनाक मंजर तब दिखा जब वह ट्राला मोहम्मदी तहसील गेट और प्रशासनिक अधिकारियों के आवास के सामने से सीना तानकर गुजरा। यह सीधा संदेश था कि मोहम्मदी में कानून का नहीं, बल्कि खनन माफियाओं का सिक्का चलता है।
शारदा नहर बनी माफियाओं की चरागाह, बसपा नेता का नाम चर्चा में
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवैध साम्राज्य की जड़ें कोतवाली पसगवा क्षेत्र के शारदा नहर तक फैली हुई हैं। बताया जा रहा है कि एक रसूखदार बसपा नेता के संरक्षण में शारदा नहर से बालू का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है। मिट्टी और बालू के इस खेल में न केवल पर्यावरण को भारी नुकसान पहुँचाया जा रहा है, बल्कि सरकारी राजस्व को भी प्रतिदिन लाखों की चपत लगाई जा रही है।
मिट्टी और बालू के ओवरलोड डंपर: राहगीरों की जान आफत में
मोहम्मदी की सड़कों पर दिन हो या रात, मिट्टी और बालू से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राले और डंपर यमराज बनकर दौड़ रहे हैं। इन वाहनों की रफ्तार और ओवरलोडिंग का आलम यह है कि राहगीर सड़क पर चलने से कतराने लगे हैं।
* खतरनाक ड्राइविंग: माफियाओं के चालक बिना किसी डर के भीड़भाड़ वाले इलाकों से वाहन गुजारते हैं।
* सड़कों की बदहाली: मिट्टी और बालू के भारी बोझ से करोड़ों की लागत से बनी सड़कें धंस रही हैं।
* दुर्घटना का अंदेशा: स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है।
सरकार की नीति और स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली में विरोधाभास
एक तरफ सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट आदेश दे रखे हैं कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, मोहम्मदी का स्थानीय प्रशासन इन माफियाओं के सामने नतमस्तक नजर आ रहा है। पकड़े गए वाहनों को छोड़ देना और खुलेआम हो रहे खनन पर आंखें मूंद लेना, यह दर्शाता है कि भ्रष्टाचार की जड़ें बहुत गहरी हैं।
आखिर कब जागेगा प्रशासन?
आम जनता में इस बात को लेकर गहरा रोष है कि आखिर क्यों 'मौत के इन सौदागरों' को खुली छूट दी गई है? क्या प्रशासन किसी मासूम की जान जाने के बाद जागेगा? या फिर सफेद बालू और मिट्टी के इस काले खेल में शामिल बड़े चेहरों को बेनकाब किया जाएगा?
मोहम्मदी तहसील क्षेत्र की जनता अब शासन और जिला प्रशासन से गुहार लगा रही है कि इस बालू और मिट्टी के अवैध सिंडिकेट को ध्वस्त कर क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जाए।
    user_Sanjay rathour
    Sanjay rathour
    Tour operator लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • ग्रेटर नोएडा — पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने अपने छठे बच्चे का नाम “भारत” रखा है रबूपुरा कस्बे में गुरुवार को पारंपरिक कुआं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह भी उनके साथ मौजूद दिखाई दिए
    1
    ग्रेटर नोएडा — पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने अपने छठे बच्चे का नाम “भारत” रखा है
रबूपुरा कस्बे में गुरुवार को पारंपरिक कुआं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही
इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह भी उनके साथ मौजूद दिखाई दिए
    user_Awadh News
    Awadh News
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.