*छतरपुर: नमः शिवाय अरजरिया को कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार* छतरपुर। जिले में प्रशासनिक बदलाव के तहत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) नमः शिवाय अरजरिया को छतरपुर कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में सागर संभाग के कमिश्नर अनिल सुचारी द्वारा आदेश जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार, वर्तमान कलेक्टर पार्थ जैसवाल कुछ दिनों के लिए प्रशासनिक प्रशिक्षण पर जिले से बाहर गए हुए हैं। उनके अनुपस्थित रहने की स्थिति में प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था की गई है। आदेश के अनुसार, नमः शिवाय अरजरिया अपने मौजूदा पद सीईओ जिला पंचायत के साथ-साथ कलेक्टर छतरपुर के दायित्व भी निभाएंगे। उल्लेखनीय है कि अरजरिया इससे पहले राज्य शिष्टाचार अधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं। सितंबर 2025 में उन्हें छतरपुर जिला पंचायत का सीईओ नियुक्त किया गया था। अब जिले में विकास कार्यों, पंचायती राज योजनाओं और प्रशासनिक गतिविधियों की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी। मुकेश गौतम (जिला ब्यूरो) वंदे भारत टीवी न्यूज़ चैनल

- Post by गणेश यादव1
- उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों का संचालन पारदर्शी तरीके से होना चाहिए और इसमें शासन की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी व्यक्ति या समूह को मंदिर पर निजी अधिकार जताने का हक नहीं है। यह सार्वजनिक आस्था से जुड़ा स्थल है, इसलिए इसका संचालन नियमों और प्रशासनिक व्यवस्था के तहत ही होना चाहिए।1
- *जिला स्तरीय जनसुनवाई में 145 आवेदनों पर हुई सुनवाई* *दिव्यांगों को सुनवाई अलग से की गई* --- मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई डिप्टी कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला पं.सीईओ आयशा अंसारी, संयुक्त कलेक्टर अंजली द्विवेदी, संयुक्त कलेक्टर अखिल राठौर, एसडीएम प्रशांत अग्रवाल सहित विभागीय जिलाधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही जनसुनवाई में प्राप्त 145 शिकायती आवेदनों का परीक्षण करते हुए संबंधित विभाग को आवेदन निराकरण करने के लिए निर्देशित किया एवं समस्याओं को सुना। जनसुनवाई में शिक्षा, राजस्व, पुलिस, नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास, विद्युत मंडल, स्वास्थ्य, खाद्य, आदिम जाति, श्रम, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न शिकायती आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का प्रमुखता के साथ निराकरण करें। जनसुनवाई में दिव्यांग की सुनवाई अलग से की गई।3
- *विद्युत विभाग पलेरा ने की कार्रवाई, जप्त की मोटरसाइकिलें* पलेरा में विद्युत विभाग ने कार्रवाई करते हुए पटपरा से 1, लहर बुजुर्ग से 3, और रामनगर बुजुर्ग से 4 मोटरसाइकिल जप्त की। सहायक अभियंता ने बकायादार उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना बिल जमा करें ¹।4
- Post by राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़1
- पनवाड़ी ब्लॉक में BLO पर अवैध वसूली का आरोप, फॉर्म भरने के नाम पर मांगे जा रहे ₹1001
- Post by Star City School Mahoba1
- Post by गणेश यादव1