नौकरी का सपना बेचकर लगभग 15 लाख की ठगी, थाना पढ़ुआ में गूंजी पीड़ितों की फरियाद लखीमपुर खीरी रोजगार की आस में टूट गए अरमान भरोसे की डोर में बंध गई जान कागज के वादे पर बिक गए घर के चिराग और नौकरी के नाम पर लुट गई कमाई सारी। जनपद में बेरोजगार युवाओं के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि *विकास भवन लखीमपुर में क्लर्क की सरकारी नौकरी व ज्वाइनिंग लेटर* दिलवाने का झांसा देकर *इंदिरा नगर, थाना पढ़ुआ निवासी अभिषेक कुमार शर्मा पुत्र संजय शर्मा* ने 9 युवाओं को अपना शिकार बनाया। पीड़ितों का कहना है कि लगभग *3 महीने पहले* आरोपी ने ऑनलाइन और नकद के माध्यम से मोटी रकम वसूली। वादा किया था कि जल्द ज्वाइनिंग लेटर मिल जाएगा। लेकिन दिन बीतते गए, न नौकरी आई न कोई सूचना। जब पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया और धमकाने लगा। *ठगी के शिकार हुए ये युवा* 1. *लवकुश पुत्र लेखराम* - निवासी सिसैया, क्रेशर थाना पढ़ुआ 2. *अर्पित पुत्र रामनरेश* - निवासी राजापुर, थाना शारदा नगर 3. *कपिल पुत्र जगदम्बा* - निवासी ढखेरवा, जनपद खीरी 4. *अर्पित वर्मा पुत्र सतीश वर्मा* - निवासी सिंगहा कलां 5. *रविकुमार पुत्र मनोज कुमार* - निवासी ग्राम झखरा बरौला, थाना फूलबेहड़ 6. *अमन पुत्र रामनरेश* - निवासी सिंगाही वार्ड नं. 9, थाना सिंगाही 7. *राहुल कुमार पुत्र रमेश कुमार* - निवासी ढखेरवा खालसा, थाना पढ़ुआ 8. *सत्यवान पुत्र गया प्रसाद* - निवासी रामनगर कलां, थाना भीरा 9. *मोहित पुत्र राम मूर्ति* - निवासी हौकना मटेरा, थाना धौरहरा पीड़ितों के अनुसार आरोपी ने सभी से मिलाकर लगभग *14 से 15 लाख रुपये* की ठगी की है। दिनांक 11/08/2026 को सभी पीड़ित *थाना पढ़ुआ* पहुंचे और लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी *मोहित पुंडीर* ने बताया पीड़ितों का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित व कड़ी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी कुछ लोग सपनों का सौदा करते हैं कुछ भरोसे को तार-तार करते हैं पर कानून के तराजू में देर है अंधेर नहीं उम्मीद है पीड़ितों को मिलेगा उनका हक और न्याय।

- नौकरी का सपना बेचकर लगभग 15 लाख की ठगी, थाना पढ़ुआ में गूंजी पीड़ितों की फरियाद लखीमपुर खीरी रोजगार की आस में टूट गए अरमान भरोसे की डोर में बंध गई जान कागज के वादे पर बिक गए घर के चिराग और नौकरी के नाम पर लुट गई कमाई सारी। जनपद में बेरोजगार युवाओं के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि *विकास भवन लखीमपुर में क्लर्क की सरकारी नौकरी व ज्वाइनिंग लेटर* दिलवाने का झांसा देकर *इंदिरा नगर, थाना पढ़ुआ निवासी अभिषेक कुमार शर्मा पुत्र संजय शर्मा* ने 9 युवाओं को अपना शिकार बनाया। पीड़ितों का कहना है कि लगभग *3 महीने पहले* आरोपी ने ऑनलाइन और नकद के माध्यम से मोटी रकम वसूली। वादा किया था कि जल्द ज्वाइनिंग लेटर मिल जाएगा। लेकिन दिन बीतते गए, न नौकरी आई न कोई सूचना। जब पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया और धमकाने लगा। *ठगी के शिकार हुए ये युवा* 1. *लवकुश पुत्र लेखराम* - निवासी सिसैया, क्रेशर थाना पढ़ुआ 2. *अर्पित पुत्र रामनरेश* - निवासी राजापुर, थाना शारदा नगर 3. *कपिल पुत्र जगदम्बा* - निवासी ढखेरवा, जनपद खीरी 4. *अर्पित वर्मा पुत्र सतीश वर्मा* - निवासी सिंगहा कलां 5. *रविकुमार पुत्र मनोज कुमार* - निवासी ग्राम झखरा बरौला, थाना फूलबेहड़ 6. *अमन पुत्र रामनरेश* - निवासी सिंगाही वार्ड नं. 9, थाना सिंगाही 7. *राहुल कुमार पुत्र रमेश कुमार* - निवासी ढखेरवा खालसा, थाना पढ़ुआ 8. *सत्यवान पुत्र गया प्रसाद* - निवासी रामनगर कलां, थाना भीरा 9. *मोहित पुत्र राम मूर्ति* - निवासी हौकना मटेरा, थाना धौरहरा पीड़ितों के अनुसार आरोपी ने सभी से मिलाकर लगभग *14 से 15 लाख रुपये* की ठगी की है। दिनांक 11/08/2026 को सभी पीड़ित *थाना पढ़ुआ* पहुंचे और लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी *मोहित पुंडीर* ने बताया पीड़ितों का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित व कड़ी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी कुछ लोग सपनों का सौदा करते हैं कुछ भरोसे को तार-तार करते हैं पर कानून के तराजू में देर है अंधेर नहीं उम्मीद है पीड़ितों को मिलेगा उनका हक और न्याय।1
- समस्त क्षेत्रवासियों, प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को... भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा 138 निघासन से टिकट की दावेदारी कर रहे CA अंशुल दीक्षित की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं ढेरों बधाइयां।1
- 80 में स्वतंत्रता दिवस पर प्राथमिक विद्यालय रामपुर धोबिया प्रथम में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने विद्यालय अध्यापकों व बच्चों संग फहराया तिरंगा जनपद बहराइच में आज 80वें स्वतंत्रता दिवस कि जहां धूम देखने को मिली वहीं शासकीय अर्ध शासकीय व निजी संस्थाओं प्रतिष्ठानों पर आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निश्चित समय अवधि से ध्वजारोहण कर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजनों की धूम रही है,,,, देशवासियों के मन में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर नई ऊर्जा नई उमंग का संचार आज देखने को मिला। इसी क्रम में ग्राम पंचायत रामपुर धोबिया हार स्थित प्राथमिक विद्यालय रामपुर धोबिया प्रथम में प्रधान प्रतिनिधि प्रभात कुमार जायसवाल अपने साथियों संग निश्चित समय अवधि पर पहुंचकर विद्यालय इंचार्ज प्रवीण चौधरी सहायक अध्यापक जितेंद्र कुमार सिंह व सौरभ श्रीवास्तव के साथ मिलकर ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न किया बच्चों संग शहीदों को पुष्पांजलि समर्पित करते हुए राष्ट्रगीतों पर बच्चों द्वारा मंचन किया गया। विद्यालय इंचार्ज ने देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने व बच्चों में देश प्रेम का संदेश दिया।1
- सीतापुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर चर्चित मानसी हत्याकांड में पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल द्वारा पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया क्या पुलिस विभाग में बड़ी कार्यवाही देखने को मिली1
- अपना दीपक स्वयं बनें’ संकल्प के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस।स्वाध्याय और स्वास्थ्य का दीपक सदैव जलाए रखने का लिया संकल्प ‘अपना दीपक स्वयं बनें’ संकल्प के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस।स्वाध्याय और स्वास्थ्य का दीपक सदैव जलाए रखने का लिया संकल्प लखीमपुर खीरी।विनोदिनी प्रेरणा योग केंद्र की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘अपना दीपक स्वयं बनें’ विषय पर प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शोभा जी एवं दीपा जी ने की। भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में सभी साधिकाओं ने स्वाध्याय और स्वास्थ्य का दीपक सदैव जलाए रखने का संकल्प लिया। केंद्र की साथियों ने स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर उपयोगी जानकारी साझा की और बताया कि नियमित योगाभ्यास किस प्रकार शरीर और मन को स्वस्थ रखने में सहायक है। साथ ही, व्यस्त दिनचर्या के बावजूद प्रतिदिन स्वाध्याय के लिए समय निकालने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए इसे प्रश्नोत्तरी के रूप में आयोजित किया गया। स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्नों की पर्चियां तैयार कर रखी गई थीं, जिन्हें साधिकाओं ने उठाकर संबंधित प्रश्नों के उत्तर दिए। इसके माध्यम से सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। संस्था की संरक्षिका शालू गुप्ता जी ने ‘उपदीप’ के भाव को समझाते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपना दीपक स्वयं बनकर अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा से पालन करे। उन्होंने कहा कि देशभक्ति केवल भावनाओं तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करके भी देश के प्रति जिम्मेदारी निभाई जा सकती है। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सभी ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। साधिकाओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। केंद्र प्रमुख सरोज दीदी ने गीता के प्रसिद्ध श्लोक ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ का उल्लेख करते हुए कर्म को कुशलता और समर्पण के साथ करने का संदेश दिया। इस अवसर पर संगीता ने सुमधुर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। साधिका शर्मिला जी, अंजू जी एवं शशि जी ने देश के प्रति अपने कर्तव्यों और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। साधिका साधना, पूनम, अंजुल, नूपुर, नीता, रतन, प्रीतिमा सहित अनेक साधिकाओं ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। यह उल्लेखनीय है कि पूर्व विधायक कांति सिंह बिसेन जी की वाटिका में योग कक्षा निशुल्क संचालित होती है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं नियमित रूप से योगाभ्यास के लिए एकत्र होती हैं। कार्यक्रम का अनुशासित एवं सफल संचालन साधिका कविता जी ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ तथा सभी उपस्थितजनों को सूक्ष्म जलपान कराया गया। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति, स्वास्थ्य, स्वाध्याय और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश प्रमुखता से उभरकर सामने आया।2
- मितौली में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, शहीदों को किया गया नमन1
- कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर थानाध्यक्ष फरधान निराला तिवारी पूरी पुलिस टीम के तैनात भारी वाहनों पर रोक लखीमपुर खीरी जिले में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर थानाध्यक्ष फरधान निराला तिवारी पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहे हैं। जहां आज शनिवार को वह पुलिस फोर्स के साथ मनिकापुर चौराहे पर तैनात रहे और कांवड़ियों को सुरक्षित मार्ग से आगे पहुंचाने की व्यवस्था संभाली। थाना प्रभारी निराला तिवारी ने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 53 वॉलिंटियर भी लगाए गए हैं, जो कांवड़ियों की मदद और यातायात व्यवस्था में सहयोग कर रहे हैं। वहीं ट्रैफिक पुलिस भी लगातार यातायात को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। पुलिस की सक्रियता के चलते कांवड़ियों की यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने का प्रयास लगातार जारी है।1
- अमृतकाल का सच 15 साल से कीचड़ में डूबा बचपन, लालपुर की सड़क बनी मौत का रास्ता* *15 साल बीत गए, खड़ंजा वही टूटा है नाली बंद है, न सिस्टम की आंखें खुली हैं। जिन हाथों में कलम होनी थी आज वो हाथ कीचड़ से सने हुए हैं* *लखीमपुर खीरी, निघासन।* आजादी के *79 वें साल* और *अमृतकाल* में भी *ब्लॉक निघासन* के *लालपुर-मोहनलाल पुरवा* मार्ग पर विकास के दावे धराशायी हैं। सूत्रों के अनुसार यह *खड़ंजा 15 साल पुराना* है। तब से न मरम्मत, न नाली की सफाई। एक बारिश और पूरा रास्ता *गंदे पानी का तालाब* बन जाता है। *बचपन दलदल में, जिम्मेदार कुर्सी पर* इस रास्ते से *छोटे-छोटे स्कूली बच्चे* रोज जान हथेली पर रखकर स्कूल जाते हैं। वीडियो में साफ है - वर्दी भीगी, किताबें गीली, पांव कीचड़ में फिसल रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि *मौखिक शिकायत* के बाद भी *ग्राम प्रधान लालपुर, निघासन ईओ और ब्लॉक के अधिकारी* आंख बंद किए बैठे हैं। लिखित प्रार्थना पत्र अब तक नहीं दिया गया। *सिस्टम से 4 वार* 1.*15 साल की लापरवाही* क्या विकास सिर्फ कागजों में होता है? 2.*स्वास्थ्य संकट* नाली नहीं साफ, बीमारी फैली तो जिम्मेदार कौन? 3.*जवाबदेही शून्य* प्रधान, ईओ, BDO - सबको दिखाई नहीं दे रहा? 4.*बचपन से खिलवाड़*: क्या मासूमों की जान से सस्ता है सड़क निर्माण? ग्रामीणों की एक ही मांग - *तुरंत नई सड़क नाली सफाई*। वरना आंदोलन तय है। जब कुर्सी मौन हो जाए और सड़क चीखे तो समझो विकास का जनाजा निकले खबर ग्रामीणों की शिकायत, सूत्रों और वीडियो साक्ष्य पर आधारित। प्रशासन का पक्ष आने पर प्रकाशित किया जाएगा। निष्पक्ष जांच की मांग करता है।1