Shuru
Apke Nagar Ki App…
चलती बाइक के आगे कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, एक युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव पर बिजाहरी के पास चलती बाइक के आगे अचानक कुत्ता आ जाने से कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे के दौरान गांव बिजाहरी निवासी बाइक सवार युवक आकाश पुत्र लक्ष्मन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा घायल युवक का उपचार किया गया। परिजनों ने बताया के बाइक के आगे अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिसके कारण युवक चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
Local news
चलती बाइक के आगे कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, एक युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव पर बिजाहरी के पास चलती बाइक के आगे अचानक कुत्ता आ जाने से कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे के दौरान गांव बिजाहरी निवासी बाइक सवार युवक आकाश पुत्र लक्ष्मन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा घायल युवक का उपचार किया गया। परिजनों ने बताया के बाइक के आगे अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिसके कारण युवक चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- आज दिनांक 25-04-2026को चल रही यूपी होमगार्ड की परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी महोदय,पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कॉलेजों का निरीक्षण किया गया1
- सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के मुगलगढ़ी हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में 25 वर्षीय साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक से शादी समारोह में जा रहे थे, तभी अचानक गोवंश से टकराकर सड़क पर गिर पड़े और पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली के शौचालय में पुलिस हिरासत में एक अभियुक्त ने फांसी लगा ली। हालत बिगड़ने पर पुलिस कर्मियों द्वारा अभियुक्त को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी डॉक्टरों ने अभियुक्त को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली के शौचालय में अभियुक्त द्वारा लगाई गई फांसी की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंच गए और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने की धाराओं में अभियोग पंजीकृत था। कार्यवाही के दौरान पुलिस किशोरी व अभियुक्त को गाजियाबाद के लोनी से कोतवाली लेकर आई थी। तभी फ्रेश होने के लिए अभियुक्त शौचालय गया और उसने फांसी लगा ली। बिगड़ी हालत में अभियुक्त को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अभियुक्त को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- हाथरस में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 अप्रैल को, 18 केंद्रों पर होंगे आयोजन हाथरस। जनपद में होमगार्ड भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए हाथरस में कुल 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। इसके साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी की भी व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने बताया कि अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा और अपने साथ प्रवेश पत्र एवं वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा। बिना आवश्यक दस्तावेजों के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से परीक्षा नियमों का पालन करने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।1
- सासनी में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए मानसिक मंदबुद्धि दिव्यांग सशक्तिकरण सेवा संस्था ने मानवता की मिसाल पेश की है। सासनी के गांव तिलौठी निवासी संस्था अध्यक्ष योगेश कुमार यादव ने अपनी टीम के साथ सक्रिय भूमिका निभाते हुए उत्तर मध्य रेलवे के तत्वावधान में संस्था द्वारा रेल यात्रियों के लिए निःशुल्क ठंडा पेयजल वितरण अभियान चलाया गया। शनिवार को संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां स्वयं दिव्यांग होते हुए लोगों की सेवा में जुट गये। और रेल में यात्रा कर रहे यात्रियों को ठंडा जल पिलाकर राहत पहुंचाई। अभियान का नेतृत्व उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के उपमहाप्रबंधक अतुल मिश्रा ने किया। इस दौरान उपमहाप्रबंधक ने दिव्यांगों के इस जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि सेवा का यह भाव समाज के लिए प्रेरणादायी है। इस पुनीत कार्य में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज की परामर्शदात्री समिति के सदस्य रामगोपाल दीक्षित, स्थानीय रेल अधिकारियों और रेल प्रशासन का भरपूर सहयोग रहा। भीषण गर्मी में ठंडा पानी पीकर यात्रियों के चेहरे खिल उठे। जल सेवा में दिव्यांग अध्यक्ष संतोष तोमर, राकेश तोमर, निर्भय गुप्ता, मुरारी लाल शर्मा, त्रिलोकी नाथ वाष्णेय, इरशाद सिद्दीकी, निर्भय कुमार, अमित कुमार और ज्ञानेंद्र कुमार आदि ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया।4
- मडराक में महिलाओं का बिजलीघर घेराव स्मार्ट मीटर के खिलाफ हंगामाअलीगढ़ के कस्बा मडराक में बड़ी संख्या में महिलाओं ने बिजलीघर का घेराव कर स्मार्ट मीटर के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कुछ लाइनमैन पर अवैध वसूली के आरोप भी लगाए गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की गई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन क्षेत्र में आक्रोश बना हुआ है।1
- सूरत के अल्थान विस्तार में एक मुल्ले ने एक लड़की को छेड़ा तो, वहां के लोगों ने पुलिस की गाड़ी से निकाल कर युवक को पीटा1
- हाथरस शहर के तालाब चौराहे पर गौ सेवकों ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर सिग्नेचर अभियान चलाया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर समर्थन दिया। गौ सेवक राहुल उपाध्याय ने बताया कि 27 अप्रैल को नवग्रह मंदिर से संकीर्तन यात्रा निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे देश में चल रहा है और सभी से इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है। इस दौरान कई गौ सेवक मौजूद रहे।1