Shuru
Apke Nagar Ki App…
मडराक में महिलाओं का बिजलीघर घेराव स्मार्ट मीटर के खिलाफ हंगामा मडराक में महिलाओं का बिजलीघर घेराव स्मार्ट मीटर के खिलाफ हंगामाअलीगढ़ के कस्बा मडराक में बड़ी संख्या में महिलाओं ने बिजलीघर का घेराव कर स्मार्ट मीटर के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कुछ लाइनमैन पर अवैध वसूली के आरोप भी लगाए गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की गई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन क्षेत्र में आक्रोश बना हुआ है।
Abhishek Singh
मडराक में महिलाओं का बिजलीघर घेराव स्मार्ट मीटर के खिलाफ हंगामा मडराक में महिलाओं का बिजलीघर घेराव स्मार्ट मीटर के खिलाफ हंगामाअलीगढ़ के कस्बा मडराक में बड़ी संख्या में महिलाओं ने बिजलीघर का घेराव कर स्मार्ट मीटर के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कुछ लाइनमैन पर अवैध वसूली के आरोप भी लगाए गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की गई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन क्षेत्र में आक्रोश बना हुआ है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव पर बिजाहरी के पास चलती बाइक के आगे अचानक कुत्ता आ जाने से कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे के दौरान गांव बिजाहरी निवासी बाइक सवार युवक आकाश पुत्र लक्ष्मन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी पर भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा घायल युवक का उपचार किया गया। परिजनों ने बताया के बाइक के आगे अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिसके कारण युवक चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।1
- Post by MD news(रिपोर्टर)1
- Post by KRANTKARI Khabar1
- केडी मेडिकल बना 'मौत का घर'? फिर गई एक जान, परिवार का बड़ा आरोप... K.D. MEDICAL COLLEGE1
- अलीगढ़ः पाइपलाइन मरम्मत के दौरान मिट्टी धंसी, 14 फीट गहरे गड्ढे में दबा मजदूर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में नगर निगम की बड़ी लापरवाही के कारण एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। बन्नादेवी क्षेत्र के रेलवे रोड पर पाइपलाइन मरम्मत के दौरान 14 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था, जिसमें मिट्टी धंसने से 32 वर्षीय महेंद्र मलबे में दब गया। मृतक के भाई ने जेई नरेंद्र सिंह पर आरोप लगाया है कि मिट्टी दरकने की चेतावनी देने के बावजूद जेई ने महेंद्र को लात मारकर जबरन गड्ढे में धकेल दिया। हादसे के बाद नगर आयुक्त ने ₹5 लाख की आर्थिक मदद और मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने का एलान किया है।1
- मथुरा विकास मार्केट में सड़ांध से संकट, दुकानदारों का फूटा गुस्सा1
- जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव लाखनू में घर के बाहर सड़क पार कर रही एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची फरीन पुत्री शान मोहम्मद को तेज रफ्तार बाइक ने रौंद दिया। हादसे के दौरान मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार 3 लोग बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। परिजन घायल मासूम बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मासूम बच्ची की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर समाजवादी पार्टी के नेता धीरज पांडे एवं जिला पंचायत सदस्य शैलू प्रधान और इलाका पुलिस मौके पर जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने मासूम बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पिता ने बताया कि मासूम बच्ची घर के बाहर सड़क पार कर रही थी तभी तेज रफ्तार बाइक ने बच्ची को रौंद दिया जिससे बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।1
- नमस्कार, आप देख रहे हैं #RPRNEWSTV DIGITAL… और इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है मथुरा से, जहां एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी है। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना रिफाइनरी क्षेत्र के बरारी के पास हरियाणा रोडवेज बस और एक टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। सबसे गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक रामसिंह, जो फरह के गड़ाया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया। जानकारी के मुताबिक, टेंपो थाना फरह क्षेत्र का था और हादसा उस समय हुआ जब सभी वाहन मथुरा की ओर जा रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहें #RPRNEWS TV DIGITAL के साथ 👉 चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करना न भूलें1
- Post by Subhash Chand1