जन शिकायत निस्तारण में मितौली तहसील प्रदेश में नंबर-1, आईजीआरएस रैंकिंग में बनाया नया कीर्तिमान लखीमपुर-खीरी। जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मामले में जनपद लखीमपुर-खीरी की मितौली तहसील ने प्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आईजीआरएस की फरवरी माह की रैंकिंग में प्रदेश की कुल 351 तहसीलों में मितौली तहसील को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। मितौली तहसील को यह उपलब्धि उप जिलाधिकारी (एसडीएम) मधुसूदन गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व एवं प्रशासनिक टीम द्वारा शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के चलते हासिल हुई है। शिकायतों के निस्तारण में लगातार निगरानी, संबंधित अधिकारियों को समय से निर्देश और पीड़ितों को त्वरित राहत देने की व्यवस्था ने मितौली तहसील को प्रदेश में शीर्ष स्थान दिलाया है। तहसील की इस उपलब्धि से प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने भी शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर तहसील प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर शिकायतों का समाधान होने से आम जनता को राहत मिली है और प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।

- भूटान भारत से पेट्रोल ख़रीद कर, भूटान अपने देश में 62 रु प्रति लीटर बेचता है, ...और भारत में पेट्रोल की क़ीमत कितनी है रु 95 से रु 108 प्रति लीटर, फिर भी मोदी हैं तो मुमिकन है का स्लोगन 12 सालों से रटाया जा रहा है... ये देश हित नहीं, सरकार के साथ मिलकर विशेष लूट है चंद पूंजीपतियों की।1
- पलिया कलां (खीरी) — बुलेटिन न्यूज। स्मैकियों से परेशान मोहल्ला रंगरेजान-2 के लोग, सभासद को दी जान से मारने की धमकी, पलिया नगर के मोहल्ला रंगरेजान-2 में स्मैक के बढ़ते कारोबार से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार स्मैक की बिक्री हो रही है, जिससे नशेड़ी आए दिन मोहल्ले में हंगामा करते हैं। बताया जा रहा है कि वार्ड के सभासद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने जब कुछ नशेड़ियों को अपने वार्ड में नशा करने से मना किया, तो वे भड़क गए और उनसे लड़ाई-झगड़ा करने लगे। इतना ही नहीं, नशेड़ियों ने सभासद को जान से मारने की धमकी भी दी। मोहल्ले के लोगों के अनुसार एक नेपाली युवक, जो अक्सर स्मैक के नशे में मोहल्ले में आकर गाली-गलौज और विवाद करता है, को जब मना किया गया तो वह अपने साथियों के साथ झगड़े पर उतारू हो गया। इस दौरान पलिया कोतवाली पुलिस को फोन कर सूचना दी गई, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने में लगभग आधा घंटा लग गया। तब तक आरोपी नशेड़ी और उसके साथी मौके से फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड के सभासद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता द्वारा इस संबंध में पलिया कोतवाली में कई बार मौखिक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक स्मैक के कारोबार पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मोहल्ला वासियों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन जल्द ही इस पर सख्त कार्रवाई नहीं करता और स्मैक जैसे मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त बंद नहीं कराई जाती, तो वे मजबूर होकर अपने घर बेचकर कहीं और जाने को विवश होंगे। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।1
- सीतापुर जनपद की तहसील मिश्रिख, ब्लॉक गोंदलामऊ के अंतर्गत ग्राम पंचायत मरेली के गांव प्रतापपुर में लगभग 2 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से पेयजल योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत एलएनटी कंपनी द्वारा गांव में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया और बोर्ड पर कई घरों में कनेक्शन दर्शाए गए हैं। लेकिन हकीकत यह है कि आज तक गांव के एक भी घर में पानी की पाइपलाइन नहीं बिछाई गई और न ही किसी को पानी का कनेक्शन दिया गया। योजना को शुरू हुए लगभग 5 वर्ष पूरे होने को हैं, फिर भी ग्रामीणों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस योजना से लगभग 5000 की आबादी वाले करीब 6 गांवों को पानी मिलना था, लेकिन अब तक किसी भी गांव में पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। इससे क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कई जगहों पर पाइपलाइन के जॉइंट खुले पड़े हैं और सड़कें खुदी हुई हैं, जिससे कभी भी मार्ग दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि एलएनटी कंपनी की लापरवाही के कारण यह परियोजना अधूरी पड़ी है। जब इस संबंध में कंपनी के मैनेजर से बात की गई तो उन्होंने बजट की कमी का हवाला देते हुए कहा कि “बजट नहीं होगा तो हम अपने घर से थोड़ी बनाएंगे।” ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत बनाई गई पानी की टंकी आज तक चालू नहीं हो सकी। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी अधिकारियों ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीण रानी, रामचंद्र, रवि कुमार, अभिषेक और मोहित कुमार ने बताया कि यदि जल्द ही इस योजना को पूरा नहीं किया गया तो गांव के लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।1
- पीयूष दीक्षित की रिपोर्ट गोला गोकर्णनाथ खीरी। थाना मैलानी क्षेत्र के कस्बा संसारपुर में नेशनल हाईवे 730 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने डिवाइडर पर लगे पोल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल टूटकर गिर गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि ट्रक संख्या UP 22 AT 6376 ने अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगे पोल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पोल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। गनीमत रही कि उस समय आसपास कोई राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से टूटे पोल को जल्द ठीक कराने और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।1
- Post by Jagtar singh1
- अपनी गरीबी का हवाला देकर अपनी शादी में बुलाया था एक फोन आने के बाद विधायक उसके घर पहुँचे और उन्होंने न सिर्फ़ उसकी शादी में पंचहड़ दी बल्कि आर्थिक रूप से मदद भी की The हिंदी ख़बर को फॉलो जरूर करें और साथ ही पोस्ट को शेयर भी करें1
- कुर्सी थाने के अंतर्गत जो घटना हुई थी उसमें बुलडोजर कार्यवाही पूर्ण कराई जाए नहीं तो 12 तारीख तक लाखन आर्मी महाआंदोलन के लिए बाध्य होगी1
- लखीमपुर खीरी एमआरपी 1777, वसूली 2200 भारत गैस एजेंसी में ब्लैक का खेल! भारत गैस एजेंसी के कर्मचारियों पर कमर्शियल सिलेंडर की जमकर कालाबाजारी का आरोप है। जहां सिलेंडर की एमआरपी 1777 रुपये है, वहीं ग्राहकों से 2200 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। एजेंसी मालिक अतुल जायसवाल का कहना है कि अगर कोई कर्मचारी ज्यादा पैसे ले रहा है तो वीडियो दें, कार्रवाई होगी। अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह खेल कर्मचारियों तक सीमित है या इसके तार ऊपर तक जुड़े हैं।1