Shuru
Apke Nagar Ki App…
राहवीर योजना पुलिस विभाग द्वारा संचालित छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत राहवीर योजना पुलिस विभाग द्वारा संचालित होती है जिसमें घायल व्यक्ति को घटनास्थल से अस्पताल ले जाने वाले व्यक्ति को शासन की ओर से ₹25000 की सहायता राशि दी जाती है।
यश भारत
राहवीर योजना पुलिस विभाग द्वारा संचालित छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत राहवीर योजना पुलिस विभाग द्वारा संचालित होती है जिसमें घायल व्यक्ति को घटनास्थल से अस्पताल ले जाने वाले व्यक्ति को शासन की ओर से ₹25000 की सहायता राशि दी जाती है।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- छिंदवाड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम; राज नगर साउथ सिविल लाइन में गूंजे राधा-कृष्ण के भजन, उमड़े श्रद्धालु। छिंदवाड़ा शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत इन दिनों धार्मिक आयोजनों की बहार छाई हुई है। राज नगर, साउथ सिविल लाइन स्थित कांग्रेसी नेता पप्पू यादव, यदुराज यादव एवं समस्त यादव परिवार के निज निवास पर एक भव्य और 6 दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इस महोत्सव के तहत आगामी 8 सितंबर 2026, मंगलवार को हवन-पूजन, भव्य भजन संध्या, महाप्रसाद और शाम 7:00 बजे से प्रीय भोज का आयोजन रखा गया है। वहीं, 9 सितंबर 2026, बुधवार को श्रीकृष्ण विसर्जन शोभा यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन मंडल ने सभी धर्मप्रेमियों से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इन धार्मिक आयोजनों का लाभ उठाने और पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की है।4
- राहवीर योजना पुलिस विभाग द्वारा संचालित छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत राहवीर योजना पुलिस विभाग द्वारा संचालित होती है जिसमें घायल व्यक्ति को घटनास्थल से अस्पताल ले जाने वाले व्यक्ति को शासन की ओर से ₹25000 की सहायता राशि दी जाती है।1
- प्रजापिताब्रह्मा कुमारीज में मनाया गया कृष्ण जन्म उत्सव ,,,,,,, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय विश्व दर्शन भवन नरसिंहपुर रोड छिंदवाड़ा में बड़े हर्ष उल्लास के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीआरडीए विभाग से एन पी मर्सकोले एसबीआई बैंक से मनीष बागड़े जी श्री मनीराम पवार पेट्रोल पंप के संचालक एडवोकेट सुभाष जावरे ब्रह्माकुमारी गणेशी बहन बी के शक्ति बहन की गरिमामयी उपस्थिति में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का दीप जलाकर आवाहन किया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा श्री कृष्णा श्री राधा के परिवेश में सजे धजे स्वरूप में कुमारी परी कुमारी प्रियांशी कुमारी दिव्यांशी कुमारी नाव्या कुमारी पलक अक्षत लक्षित अन्य के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किए गए।इस अवसर पर अतिथि गणों ने अपने उद्बोधन प्रस्तुत किया। ब्रह्माकुमारी गणेशी दीदी द्वारा बताया गया की श्री कृष्ण का जन्म काली रात अंधेरी रात में बताया गया जहां दुख अशांति भरी रात्रि का प्रतिक है। भविष्य में श्री कृष्णा इस धरा पर आ रहे हैं। उनके आगमन मात्र से ही संसार के दुख क्लेश स्वत: समाप्त हो जाते हैं। भारतीय संस्कृति में कल्पना रही है की हर बच्चा श्री कृष्णा और हर बालिका राधा बन जाए इस प्रकार 16 कला संपूर्ण मर्यादा पुरुषोत्तम श्री कृष्णा की महिमा है यह हमारी आत्मा की उच्च अवस्था का प्रतीकात्मक स्वरूप है इस अवसर पर हर मनुष्य की चेतना आध्यात्मिक जागृति से जगना संभव है। इसलिए हर मनुष्य को अपनी आध्यात्मिक चेतना का पुरुषार्थ करना चाहिए तब सही मायने में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाना सार्थक होगा। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा मटकी फोड़ी गई केक काटा गया और लड्डू प्रसाद वितरित किए गए।2
- पातालकोट के ग्राम पंचायत हरा कछार ग्राम धोरनी मालनी डोमनी मध्य प्रदेश जिला छिंदवाड़ा तहसील तामिया पातालकोट के कई गांव में से हैं गांव तक रोड नहीं है क्यों गांव से ऐसे हैं जो पैदल आना जाना पड़ रहा है अस्पताल जाना सरकारी स्कूल जाना सब मुसीबत हो गया है आखिर हमारी आवाज कब सुनेगी सरकार पातालकोट के ग्राम पंचायत हरा कछार ग्राम धोरनी मालनी डोमनी इस गांव में तो सड़क तक नहीं है पैदल आना-जाना में मुसीबत हो रहा है1
- बंदरों के आतंक से मक्के की फसल बर्बाद शहजपुरी में किसान की करीब एक एकड़ फसल को नुकसान सिवनी। ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदरों के झुंड खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शहजपुरी गांव में किसान उत्तम सिंह ठाकुर के खेत में बंदरों ने करीब एक एकड़ में लगी मक्के की फसल बर्बाद कर दी। किसान के अनुसार, बंदरों के झुंड लगातार खेत में पहुंच रहे हैं और मक्के के पौधों व भुट्टों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से बंदरों के आतंक पर नियंत्रण करने और फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित राहत दिलाने की मांग की है।1
- Seoni News: सामुदायिक सहभागिता की मिसाल: NHIT ने SDOP कार्यालय को भेंट की कुर्सियां1
- स्थानीय अखबार के संपादक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने; आरोपी युवक चिन्हित सिवनी जिला मुख्यालय में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। अब अपराधियों के खिलाफ लिखने और सच्चाई सामने लाने वाले पत्रकार भी सुरक्षित नहीं हैं। ऐसा ही एक गंभीर मामला 3 सितंबर को सामने आया, जब एक स्थानीय अखबार के संपादक अपने बेटे को स्कूल छोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जरत नाका क्षेत्र के पास दो नकाबपोश युवकों ने उन्हें बीच रास्ते रोककर चाकू से हमला करने और जान से मारने की कोशिश की। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों की गतिविधियां कैद हुई हैं। घटना के बाद पत्रकारों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमले में शामिल युवकों को चिन्हित कर लिया गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- छिंदवाड़ा में मध्य प्रदेश विद्युत मंडल कर्मचारी सहकारी साख समिति मर्यादित की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए गए। छिंदवाड़ा के लालबाग रोड स्थित द होटल गैलेक्सी में रविवार, 6 सितंबर को मध्य प्रदेश विद्युत मंडल कर्मचारी सहकारी साख समिति मर्यादित की वार्षिक आमसभा आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार सातपुते ने की। आमसभा में कर्मचारियों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान समिति सदस्यों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। कक्षा पांचवीं, आठवीं, दसवीं और बारहवीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुल 17 बच्चों को नगद पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। वहीं आगामी वर्षों में प्रत्येक बोर्ड कक्षा के पुरस्कार की राशि में 200 रुपये की वृद्धि करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही समिति सदस्य की मृत्यु पर दी जाने वाली अनुग्रह राशि 10 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये करने तथा दुर्घटना बीमा राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का निर्णय लिया गया आमसभा में समिति के कार्मिकों को स्थायी किए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्रीमती विजय लक्ष्मी वाडीवा, संचालक संतोष चौरिया, संजय श्रीवास्तव, राजेश राउलवार, के.के. यादव, राजेश राउत, श्रीमती प्रियंका सोमकवर सहित समिति के सदस्य और पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चे मौजूद रहे। भोजन के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।4