logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

290.76 किलोग्राम गांजा तस्करी प्रकरण में न्यायालय का बड़ा फैसला — दो अंतरराज्यीय तस्करों को 20-20 वर्ष का सश्रम कारावास आगर मालवा। थाना कोतवाली आगर के बहुचर्चित एनडीपीएस प्रकरण में विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस), आगर मधुसूदन जंघेल द्वारा दिनांक 31 जुलाई 2026 को महत्वपूर्ण निर्णय पारित किया गया। माननीय न्यायालय ने मुख्य आरोपी गोवर्धन सूर्यवंशी एवं ईश्वरलाल चंद्रवंशी को दोषसिद्ध पाते हुए 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास एवं ₹1-1 लाख के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। उल्लेखनीय है कि दिनांक 09 अगस्त 2024 को थाना कोतवाली आगर पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि राजस्थान नंबर RJ-14-GE-7747 का एक मिनी ट्रक अवैध मादक पदार्थ लेकर तनोडिया से आगर की ओर आ रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए बड़ोद चौराहे पर नाकाबंदी की गई। स्वतंत्र पंचों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी लेने पर ट्रक की बॉडी के नीचे हाइड्रोलिक सिस्टम से बनाए गए गुप्त चैंबर से 15 प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखा गया 290.76 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹1 करोड़ 74 लाख आंकी गई। पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त मिनी ट्रक, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, नगदी एवं अन्य सामग्री भी विधिवत जब्त की। प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के सभी वैधानिक प्रावधानों का पालन करते हुए वैज्ञानिक, तकनीकी एवं तथ्यपरक अनुसंधान किया गया। सशक्त मौखिक, दस्तावेजी एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य संकलित कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए गए। अभियोजन पक्ष द्वारा प्रभावी पैरवी एवं पुलिस द्वारा प्रस्तुत सुदृढ़ साक्ष्यों के आधार पर आरोप संदेह से परे सिद्ध हुए, जिसके फलस्वरूप माननीय न्यायालय ने दोनों मुख्य आरोपियों को कठोर दंड से दंडित किया। न्यायालयीन पैरवी एवं पुलिस टीम का सराहनीय योगदान प्रकरण में शासन की ओर से अपर लोक अभियोजक (AGP) अशोक गवली द्वारा प्रभावी एवं सशक्त पैरवी की गई। संपूर्ण अनुसंधान के दौरान तत्कालीन विवेचना अधिकारी सहायक उप निरीक्षक जितेन्द्र झा द्वारा प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए 290.76 किलोग्राम गांजा बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि प्रकरण की विवेचना उप निरीक्षक संजय कुमार गुनेरा द्वारा पूर्ण कर न्यायालय में मजबूत साक्ष्यों सहित अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया। न्यायालयीन प्रक्रिया के दौरान कोर्ट मोहर्रिर आरक्षक महेश परमार, कोर्ट मुंशी जितेंद्र राजपूत, तथा गवाहों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित कराने में प्रधान आरक्षक सुनील पटेल की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही। न्यायालयीन प्रक्रिया के दौरान पुलिस एवं अभियोजन के समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप दोषियों को कठोर दंड दिलाने में सफलता प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने कहा कि जिला पुलिस आगर मालवा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर कार्य कर रही है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से भी अपील है कि मादक पदार्थों की तस्करी अथवा अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।

1 day ago
user_Arif Khan
Arif Khan
Auto parts store आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
1 day ago
a3e066ac-0fe1-4f0b-8d73-767300c03059

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 🚨 सुसनेर पुलिस की बड़ी सफलता दो अलग-अलग मामलों में सुसनेर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गुमशुदा एवं नाबालिग अपहृता को सकुशल दस्तयाब कर त्वरित कार्रवाई का परिचय दिया। ▶️ पूरा मामला जानने के लिए वीडियो देखें। 🙏 हर खबर, आपके साथ। ❤️ पोस्ट को Like करें। 📲 ज्यादा से ज्यादा Share करें। 💬 अपनी राय Comment में जरूर दें। 🔔 हमारे चैनल को Subscribe कर हमारा सहयोग करें।
    1
    🚨 सुसनेर पुलिस की बड़ी सफलता
दो अलग-अलग मामलों में सुसनेर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गुमशुदा एवं नाबालिग अपहृता को सकुशल दस्तयाब कर त्वरित कार्रवाई का परिचय दिया।
▶️ पूरा मामला जानने के लिए वीडियो देखें।
🙏 हर खबर, आपके साथ।
❤️ पोस्ट को Like करें।
📲 ज्यादा से ज्यादा Share करें।
💬 अपनी राय Comment में जरूर दें।
🔔 हमारे चैनल को Subscribe कर हमारा सहयोग करें।
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • तहसीलदार को सौपा ज्ञापन बीमा राशि से वंचित सोयतखुर्द के किसानों ने
    1
    तहसीलदार को सौपा ज्ञापन बीमा राशि से वंचित सोयतखुर्द के किसानों ने
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सोयतकलां में बीमा राशि न मिलने पर भड़के किसान: तहसीलदार को सौपा ज्ञापन, 6 अगस्त से उग्र आंदोलन की दी चेतावनी सोयतकलां तहसील में फसल बीमा राशि न मिलने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है! ग्राम पंचायत सोयतखुर्द, अमानपुरा और प्रतापुरा समेत कई गांवों के किसानों ने शुक्रवार को 4 बजे तहसील कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन तहसीलदार रामेश्वर दांगी को सौंपा। किसानों का आरोप है कि खरीफ सीजन की सोयाबीन फसल का प्रीमियम कटने के बावजूद, उन्हें अब तक बीमा दावा राशि नहीं मिली है। आर्थिक संकट झेल रहे किसानों ने साफ चेतावनी दी है। अगर 5 अगस्त तक बीमा राशि खातों में जमा नहीं हुई, तो 6 अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।"
    1
    सोयतकलां में बीमा राशि न मिलने पर भड़के किसान: तहसीलदार को सौपा ज्ञापन, 6 अगस्त से उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
सोयतकलां तहसील में फसल बीमा राशि न मिलने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है! ग्राम पंचायत सोयतखुर्द, अमानपुरा और प्रतापुरा समेत कई गांवों के किसानों ने शुक्रवार को 4 बजे तहसील कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन तहसीलदार रामेश्वर दांगी को सौंपा।
किसानों का आरोप है कि खरीफ सीजन की सोयाबीन फसल का प्रीमियम कटने के बावजूद, उन्हें अब तक बीमा दावा राशि नहीं मिली है। आर्थिक संकट झेल रहे किसानों ने साफ चेतावनी दी है। अगर 5 अगस्त तक बीमा राशि खातों में जमा नहीं हुई, तो 6 अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।"
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा
    1
    Post by जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा
    user_जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा
    जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा
    Susner, Agar Malwa•
    18 hrs ago
  • आलोट मंडी से ताजा भाव अपडेट सोयाबीन और गेहूं के बाजार में आज देखा तेजी का माहौल देखिए इस वीडियो में 1 अगस्त 2026 अलोट मंडी मध्य प्रदेश से क्वालिटी अनुसार भाव
    1
    आलोट मंडी से ताजा भाव अपडेट सोयाबीन और गेहूं के बाजार में आज देखा तेजी का माहौल देखिए इस वीडियो में 1 अगस्त 2026 अलोट मंडी मध्य प्रदेश से क्वालिटी अनुसार भाव
    user_Arjun rathore2994
    Arjun rathore2994
    Alliance church आलोट, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आस्था और श्रद्धा का केंद्र प्राचीन शिवालय राजगढ़ जिले की जीरापुर तहसील माचलपुर नगर के नजदीक बंगपुरा मैं छपी नदी के किनारे स्थित है पौराणिक महत्व का यह मंदिर अपनी वास्तुकला वी शानदार लोकेशन बीच नदी में होने के कारण आसपास बहुत ही मनोरम दृश्य उपस्थित होता है जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के द्वारा मंदिर की देखरेख वी पास में पुलिया और सड़क से जुड़ा हुआ है बांगपुरा मंदिर दर्शन करने के लिए समिति माचलपुर कस्बा आना होगा जहां से मंदिर कुछ ही किलोमीटर दूर स्थापित है छपी नदी पर
    1
    आस्था और श्रद्धा का केंद्र प्राचीन शिवालय राजगढ़ जिले की जीरापुर तहसील माचलपुर नगर के नजदीक बंगपुरा मैं छपी नदी के किनारे स्थित है पौराणिक महत्व का यह मंदिर अपनी वास्तुकला वी शानदार लोकेशन बीच नदी में होने के कारण आसपास बहुत ही मनोरम दृश्य उपस्थित होता है जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के द्वारा मंदिर की देखरेख वी पास में पुलिया और सड़क से जुड़ा हुआ है बांगपुरा मंदिर दर्शन करने के लिए समिति माचलपुर कस्बा आना होगा जहां से मंदिर कुछ ही किलोमीटर दूर स्थापित है छपी नदी पर
    user_BS Mandloi The News Today
    BS Mandloi The News Today
    Court reporter जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सुसनेर: 24 घंटे में सुलझी दो गुत्थियां: सुसनेर पुलिस ने युवती और अपहृत नाबालिग को सुरक्षित ढूंढकर किया परिजनों के सुपुर्द सुसनेर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर एक युवती और एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित दस्तियाब कर लिया है। आज शुक्रवार की शाम को 6 बजे सोयत रोड स्थित पुलिस थाने से थाना प्रभारी अक्षय सिंह बेस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने में युवती की गुमशुदगी और एक नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को तलाश लिया। युवती को न्यायालय में पेश कर उसकी इच्छा के अनुसार स्वतंत्र किया गया, वहीं नाबालिग बालिका को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
    1
    सुसनेर: 24 घंटे में सुलझी दो गुत्थियां: सुसनेर पुलिस ने युवती और अपहृत नाबालिग को सुरक्षित ढूंढकर किया परिजनों के सुपुर्द
सुसनेर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर एक युवती और एक नाबालिग लड़की को सुरक्षित दस्तियाब कर लिया है। आज शुक्रवार की शाम को 6 बजे सोयत रोड स्थित पुलिस थाने से थाना प्रभारी अक्षय सिंह बेस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने में युवती की गुमशुदगी और एक नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को तलाश लिया। युवती को न्यायालय में पेश कर उसकी इच्छा के अनुसार स्वतंत्र किया गया, वहीं नाबालिग बालिका को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मोहन बड़ोदिया पुलिस ने किया गैस गोदाम में चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *मोहन बड़ोदिया पुलिस ने किया गैस गोदाम में चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*
    1
    मोहन बड़ोदिया पुलिस ने किया गैस गोदाम में चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
📡  *_साधना प्लस न्यूज_* 
*मोहन बड़ोदिया पुलिस ने किया गैस गोदाम में चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार*
*गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 
📱 *9584097180*
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.