Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन जनपद के चुर्खी थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार किसान रामदेव सिंह (55) की मौत हो गई। चुर्खी-मुसमरिया मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामदेव सिंह सड़क पर गिर गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। यह घटना ग्राम बम्हौरा के पास हुई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों द्वारा जानकारी दिए जाने पर चुर्खी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Bheem rajawat 9628800458
जालौन जनपद के चुर्खी थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार किसान रामदेव सिंह (55) की मौत हो गई। चुर्खी-मुसमरिया मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामदेव सिंह सड़क पर गिर गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। यह घटना ग्राम बम्हौरा के पास हुई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों द्वारा जानकारी दिए जाने पर चुर्खी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जनपद जालौन में जय माँ दुर्गा रामलीला समिति, गायर द्वारा आयोजित पारंपरिक एवं धार्मिक रामलीला का शुभारंभ 11 फरवरी 2026 (बुधवार) से किया जा रहा है। इस वर्ष रामलीला का मंचन बुंदेलखंड एवं कानपुर मंडल के प्रसिद्ध एवं अनुभवी कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामलीला कार्यक्रम 11 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन आयोजित किये जायेगे। कार्यक्रम के प्रथम दिन गणेश पूजन एवं श्रीराम जन्म का मंचन किया जाएगा, जबकि अंतिम दिन कुंभकरण वध, मेघनाद वध एवं श्रीराम राज्याभिषेक के दृश्य प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत 12 फरवरी को मुनि याचना एवं ताड़का वध, 13 फरवरी को धनुष यज्ञ, 14 फरवरी को राम वनवास, 15 फरवरी को केवट मिलन, 16 फरवरी को भरत मिलाप, 17 फरवरी को सीता हरण, 18 फरवरी को सुग्रीव मित्रता एवं लंका दहन तथा 19 फरवरी को लक्ष्मण शक्ति का मंचन किया जाएगा। रामलीला में श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण सहित सभी प्रमुख पात्रों का अभिनय अनुभवी कलाकारों द्वारा किया जाएगा। समिति ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि रामलीला भारतीय संस्कृति, मर्यादा एवं आदर्श जीवन मूल्यों का सजीव मंचन है। समिति द्वारा आयोजन की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।1
- जालौन के कोंच-उरई रोड पर एक तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायल युवक के पिता ने मंगलवार दोपहर सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद से शिकायत कर न्याय की मांग की है। कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तूमरा निवासी अवध बिहारी ने बताया कि उनका बेटा समरथ कुमार 26 जनवरी को अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक से कोंच से उरई जा रहा था। गढ़र गांव के पास सामने से आ रही एक बोलेरो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में समरथ कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, उसके हाथ-पैर टूट गए। बोलेरो चालक का नाम सुंदर कुशवाहा बताया गया है।1
- मुंह पर टेप, बंधे हाथ...Hotel के कमरे में 4 लाश...डरावनी मौत की कहानी सुन हिल जाएंगे|1
- *रमजान पर व्यवस्थाये सुदृढ होने की मांग, समाज सेवियों ने सोपा ज्ञापन* जालौन। मुस्लिम समुदाय का पाक रमजान माह 18 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। रमजान से पूर्व मौसम में गर्माहट बढ़ने लगी है। रमजान में लोगों को रोजा रखने व पवित्र माह को मनाने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए अशफाक राईन, जाफर, शौकीन राईन, सोहिल राईन, ब्रजमोहन कुशवाहा, अशोक चौधरी आदि ने डीएम को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम हेमंत पटेल को सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि रमजान के माह में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्ति की जाए, जिन जगहों पर पाइपलाइन में लीकेज है, उन्हें ठीक कराया जाए जिससे रमजान माह में पानी मिलने में दिक्कत न हो, यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए फुटपाथ खाली कराया जाए, सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं पर रोक लगाई जाए। बिजली के पोलो की खराब लाइटें ठीक कराने के साथ ही नगर पालिका द्वारा लगवाए गए वाटर कूलरों को सही कराया जाए। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था व साफ-सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किया जाए।1
- जालौन: जालौन में उत्पीड़न से परेशान BLO ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, मानसिक उत्पीड़न और धमकियों से तंग आकर बूथ लेवल ऑफिसर ने भेजा राष्ट्रपति को पत्र, कोंच तहसील के चमेड़ गांव में तैनात बीएलओ अंकित सिंह ने राष्ट्रपति को भेजा पत्र, राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में बूथ लेवल ऑफिसर ने मांगी इच्छा मृत्यु की अनुमति, बीएलओ ने ग्राम विकास अधिकारी क्षेत्र के सचिव हर्षित समेत 2 अन्य लोगों पर लगाए गंभीर आरोप, लगातार नौकरी से निकालने की धमकियां और अपमानजनक भाषा का प्रयोग और झूठे आरोप लगाकर दबाव का लगाया आरोप, बीएलओ ने उत्पीड़न से तंग आकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र का मामला। बाइट:- अंकित सिंह--बीएलओ (वायरल वीडियो)1
- औरैया में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्रा के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम टीम ने सस्ती और लुभावनी पर्यटन यात्रा का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिनांक 10 फरवरी 2026 को साइबर थाना औरैया की टीम एनसीआरपी और प्रतिबंधित पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की जांच कर रही थी। शिकायतें गुजरात के भरूच, तेलंगाना, लखनऊ, नई दिल्ली और मुंबई से संबंधित थीं। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने जिला संयुक्त चिकित्सालय (100 शैय्या अस्पताल) के पास से आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से 1,19,400 रुपये नकद, दो लैपटॉप, दस एटीएम कार्ड, एक मोबाइल फोन तथा “टूर एड ट्रैवल्स” का कार्ड बरामद हुआ। आरोपी की पहचान प्रवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ ओमजी निवासी रूरूआ सांफर, थाना अजीतमल, औरैया के रूप में हुई। पुलिस द्वारा मामले में विधिक कार्रवाई की गई है। वही अपर पुलिस अधीक्षक के द्वारा बड़ा खुलासा किया गया है।1
- थाना फफूंद क्षेत्रान्तर्गत एक लडकी के अचानक गायब हो जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गयी बाईट ।2
- जालौन जनपद के चुर्खी थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार किसान रामदेव सिंह (55) की मौत हो गई। चुर्खी-मुसमरिया मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामदेव सिंह सड़क पर गिर गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। यह घटना ग्राम बम्हौरा के पास हुई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों द्वारा जानकारी दिए जाने पर चुर्खी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।1