*राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर स्थित नागौद का सिंहपुर चौराहा बना आवारा जानवरों का विश्राम स्थल, कभी भी हो सकतीं है बड़ी घटनाएं* नागौद। राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर सतना जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूरी पर स्थित नागौद का महत्वपूर्ण सिंहपुर चौराहा जहां से आप सभी दिशाओं के यात्रा कर सकते हैं, यह चौराहा दिन भर छोटे बड़े वाहनों के आवाजाही का गवाह है, परंतु चौराहे में मुख्य सड़क के ऊपर भारी संख्या में आवारा जानवर दिन-रात वाहन यात्रा को बाधित करते हैं, साथ ही आबारा जानवरों के कारण कोई ना कोई घटना हर समय संभावित रहती है। यद्यपि *जानवरों की व्यवस्था करना प्रथमत: उनके पालकों की है, तथा नगर परिषद की भी बड़ी जवाबदारी है*, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। स्मरणीय है कि कुछ दिनों पहले ही एक गाय ट्रक के नीचे आ गई थी अधमरी स्थिति में उसे तमाम स्वयंसेवकों ने इकट्ठा होकर किसी तरह निकाला था और आवाज उठाई थी, लगा भी था कि लोगों में थोड़ा चेतना अब आएगी, लेकिन स्थिति आज पूरे शहर में विशेष कर सब्जी मंडी के अंदर भारी संख्या में आवारा जानवरों की धमा चौकड़ी किसी से छुपी नहीं है, लेकिन कौन इन्हें नियंत्रित कर पाएगा *यह है एक यात्री प्रश्न है।*

- पन्ना जिले के एन एच 39 देवेंद्र नगर रोड पर स्थित प्रसिद्ध राजा दहारमंदिर जहां बजरंग बली के दर्शनों के लिए हजारों की संख्या में भक्त गण पहुंचते हैं और मन की मुराद पूरी होती है।1
- वरिष्ठ अधिवक्ता का बड़ा आरोप? देखे पूरा वीडियो #sntnewspinch #adv #advocate #rti #righttoeducation1
- विनोद पटेल कोलकरहिया जी के पास आज दोपहर बड़े भाई सनातनी रजनीश तिवारी, धुर्व राजा का फोन आया की कुछ संदिग्ध लोगो के द्वारा 100 #गौवंश जिसमे केवल नंदी महाराज है उन्हें खमरगोर के रास्ते खेतो से नदी उस पार ले जाया जा रहा है सूचना मिलते ही मे विनोद पटेल जगदीश पटेल, ब्रजेश पटेल किट्टू वरमान, महेंद्र पटेल. राहुल पटेल सभी साथियो के साथ घेरा बंदी कर उनको पकड़ा ओर पूछताछ की तो पाया की ये लोग कसाई हैं. ओर गोवंस को कटाने के लिए ले जा रहे जिसकी सुचना तुरंत थाना प्रभारी सिमरिया ओर गैसवाद को दी. इसके उपरांत सिमरिया से जयप्रकाश चनपुरिया और उनकी टीम रजनीश भाई अपनी टीम के साथ पहुंचे, तस्करी वाले युवक भाग गए थे महिलाएं जो तीन थी उनको थाने ले जाया गया है जहाँ जयप्रकाश चनपुरिया जी कार्यवाही देख रहे है ।और समस्त नंदी महाराजो को जलखण्डेश्वर गौशाला लाये जंहा अंशुल भैया और समस्त सुरभि गौशाला के सदस्यों ने वही मौका पर पहुँच कर काफी मेहनत की और वहाँ से पैदल गौवंश गैसाबाद गौशाला लाय जंहा उनका उपचार किया गया ।इस कार्य मे गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभ शर्मा जी तुलसीराम पटेल जी मुंशी जी, श्रीराम संदीप आदिवासी सभी के सहयोग से गौवंश सुरक्षित है!1
- राजेन्द्र भारती के मामले में विधि सम्मत कार्रवाई: मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि दतिया से निर्वाचित विधायक श्री राजेन्द्र भारती को माननीय विशेष जिला न्यायालय, नई दिल्ली ने तीन वर्ष के कारावास एवं 1 लाख रूपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। इस आदेश के उपरांत माननीय सर्वोच्च न्यायालय के 10 जुलाई, 2013 के आदेश का पालन करते हुए श्री राजेन्द्र भारती की सदस्यता 2 अप्रैल, 2026 से शून्य कर दी गई है। इस आदेश का पालन करते हुए विधानसभा सचिवालय ने एक स्थान रिक्त होने का गजट नोटिफिकेशन जारी किया है।लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8 (3) का प्रावधान है कि यदि किसी व्यक्ति का दोषसिद्ध होने पर दो वर्ष या उससे अधिक की कारावास की सजा दी जाती है, तो वह दोषसिद्धि की तिथि से ही अयोग्य हो जाता है। श्री राजेंद्र भारती के मामले में 3 वर्ष की सजा होने से यह प्रावधान पूरी तरह लागू होता है तथा विधायक की सीट स्वतः रिक्त हो जाती है। अत: यह कार्रवाई विधि सम्मत हुई है। यह पहला मामला नहीं है जब यह कार्रवाई हुई है। पूर्व में भी श्रीमती आशा रानी सिंह की सदस्यता उन्हें 10 वर्ष की सज़ा होने पर इसी आधार समाप्त की गई थी। 2019 में प्रह्लाद लोधी की भी सदस्यता इसी प्रकार 2 वर्ष की सज़ा होने पर समाप्त की गई थी फिर वह हाई कोर्ट से स्थग्न ले आये थे तो उनकी सदस्यता बहाल की गई थी। एक प्रश्न के जवाब में श्री तोमर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के रूप में उन्होंने सदैव दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर कार्य किया है। विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री अरविंद शर्मा गुरुवार रात दिल्ली से लौटे थे। वे गुरुवार रात को आवश्यक शासकीय कार्य करने के लिए सचिवालय आए थे। साथ में उनका स्टाफ भी था। रविवार 5 अप्रैल को विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माननीय यज्ञदत्त शर्मा जी की जयंतीú समारोपूर्वक मनाई जाना है। शुक्रवार 3 अप्रैल को गुड फ्राडडे तथा 4 अप्रैल को शनिवार का अवकाश है। इस कारण सचिवालय 5 अप्रैल के आयोजन की तैयारी कर रहा था। श्री तोमर ने कहा कि अदालत के आदेश का पालन किया गया है। आगे भी न्यायालय जैसा निर्णय देगा हम वैसा पालन करेंगे।1
- Post by Prakash Pathak Satna1
- प्रतिभा सम्मान एव वार्षिक गृह परीक्षा परिणम घोषित कार्यक्रम की स्मृतियों में विशेष तौर पर अखिल पांडे के लिए जो अभी यूपीएससी के परीक्षा में नायब तहसीलदार के स्थिति पर चयन हुए हैं|अखिल पांडे जी द्वारा यह बताया गया कि कैसे लगन और मेहनत के दम पर हम अपना मुकाम हासिल कर सकते हैं और अपने से छोटे छात्र-छात्राओं को उनके जीवन के लिए मार्गदर्शन किया | उनका आगमन हुआ विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा भी हुई जिसमें बच्चों का परिणाम बहुत अच्छा रहा सभी बच्चों ने अच्छी मेहनत और लगन पर अच्छे परिणाम प्राप्त किये |1
- सिमरिया। 100 से भी ज्यादा गौ बंश की तस्करी को बजरंग दल प्रखण्ड सिमरिया एवं ग्रामीण लोगों की मदद से देवरी गांव में रोका गया, जिसमें 3 महिलाएं और 4 लड़के गौ तस्कर थे जिनको पकड़ कर सिमरिया थाना में सौंपा गया और गौ बंश को सुरक्षित गौ शाला पहुंचा कर कसाई खाने में कटने से बचाया ।। जय श्री राम 🚩🚩 जय गौ माता 🙏🚩🚩2
- आज कल के दौर में ऑनलाइन ठगी आम बात है गए हैं लोगों को अपना कमाया हुआ धन भी नहीं बचा पा रहे लोग इसी तरह का मामला जैतवारा थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ घटना हुई युवक के मोबाइल पर अज्ञात लोग फोन किए युटुब वाले बाबा के नाम से और करीब 10000रु की हेरा फेरी की गई युवक द्वारा थाना जैतवारा में मामला की शिकायत की गई और प्रशासन से न्याय की मांग की गई युवक मनोज का कहना है कि दोनों नो राजस्थान से है और यूट्यूब वाले बाबा के नाम से फेस बुक भी चल रहा है साइबर क्राइम 1030पर भी कॉल करके रिपोर्ट दर्ज कराई गई2
- सतना: आंगनबाड़ी भर्ती में धांधली, अब कलेक्टर करेंगे न्याय1