Shuru
Apke Nagar Ki App…
वरिष्ठ अधिवक्ता का बड़ा आरोप? देखे पूरा वीडियो #sntnewspinch #adv #advocate #rti #righttoeducation वरिष्ठ अधिवक्ता का बड़ा आरोप? देखे पूरा वीडियो #sntnewspinch #adv #advocate #rti #righttoeducation
Satyanarayan tiwari
वरिष्ठ अधिवक्ता का बड़ा आरोप? देखे पूरा वीडियो #sntnewspinch #adv #advocate #rti #righttoeducation वरिष्ठ अधिवक्ता का बड़ा आरोप? देखे पूरा वीडियो #sntnewspinch #adv #advocate #rti #righttoeducation
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मैहर में तेज रफ्तार ऑटो का कहर: खड़ी कार से टकराकर पलटा, छात्रा गंभीर घायल, चालक मौके से फरार मैहर। शहर के व्यस्त काली माता चौक में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार से आ रहा एक बेलगाम ऑटो चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे खड़ी अल्टो कार से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार स्कूल जा रही एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए छात्रा को तुरंत बाहर निकाला और जिला अस्पताल मैहर पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था, जिसके चलते वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया1
- वरिष्ठ अधिवक्ता का बड़ा आरोप? देखे पूरा वीडियो #sntnewspinch #adv #advocate #rti #righttoeducation1
- सीधी-रीवा | मध्य भारत न्यूज़ प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान मानवीय संवेदनाएं उस वक्त तार-तार हो गईं, जब अपना घर बचाने के लिए महिलाएं अधिकारियों के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाती रहीं। मामला सीधी-रीवा क्षेत्र का है, जहां अतिक्रमण हटाने या खुदाई की कार्रवाई के दौरान छह परिवारों के आशियाने पर संकट गहरा गया है। मलबे में तब्दील हुई जीवन भर की पूंजी 70 वर्षीय लक्ष्मीकांत द्विवेदी का दर्द किसी की भी आंखें नम कर सकता है। उन्होंने बताया कि कई बार आवेदन देने के बाद भी जब कार्रवाई नहीं रुकी, तो उन्होंने मजबूर होकर एसडीएम (SDM) के पैर पकड़ लिए। उन्होंने गुहार लगाई— "साहब! मेरा घर मत गिराइए, यही मेरा सब कुछ है।" लेकिन उनकी एक न सुनी गई और देखते ही देखते उनका घर मलबे के ढेर में बदल गया। असुरक्षित हुए मकान, कभी भी गिर सकते हैं मौके पर मौजूद महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि प्रशासन द्वारा चारों ओर खुदाई करवा दी गई है, जिससे बचे हुए मकान भी अब पूरी तरह असुरक्षित हो गए हैं। नींव कमजोर होने के कारण घरों के कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ है, जिससे 6 परिवारों की जान जोखिम में है। "जहां कभी बच्चों की हंसी गूंजती थी, वहां अब सिर्फ धूल और सन्नाटा पसरा हुआ है।" — लक्ष्मीकांत द्विवेदी (पीड़ित) रिपोर्ट: ब्यूरो चीफ, मध्य भारत न्यूज़1
- राजेन्द्र भारती के मामले में विधि सम्मत कार्रवाई: मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि दतिया से निर्वाचित विधायक श्री राजेन्द्र भारती को माननीय विशेष जिला न्यायालय, नई दिल्ली ने तीन वर्ष के कारावास एवं 1 लाख रूपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। इस आदेश के उपरांत माननीय सर्वोच्च न्यायालय के 10 जुलाई, 2013 के आदेश का पालन करते हुए श्री राजेन्द्र भारती की सदस्यता 2 अप्रैल, 2026 से शून्य कर दी गई है। इस आदेश का पालन करते हुए विधानसभा सचिवालय ने एक स्थान रिक्त होने का गजट नोटिफिकेशन जारी किया है।लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8 (3) का प्रावधान है कि यदि किसी व्यक्ति का दोषसिद्ध होने पर दो वर्ष या उससे अधिक की कारावास की सजा दी जाती है, तो वह दोषसिद्धि की तिथि से ही अयोग्य हो जाता है। श्री राजेंद्र भारती के मामले में 3 वर्ष की सजा होने से यह प्रावधान पूरी तरह लागू होता है तथा विधायक की सीट स्वतः रिक्त हो जाती है। अत: यह कार्रवाई विधि सम्मत हुई है। यह पहला मामला नहीं है जब यह कार्रवाई हुई है। पूर्व में भी श्रीमती आशा रानी सिंह की सदस्यता उन्हें 10 वर्ष की सज़ा होने पर इसी आधार समाप्त की गई थी। 2019 में प्रह्लाद लोधी की भी सदस्यता इसी प्रकार 2 वर्ष की सज़ा होने पर समाप्त की गई थी फिर वह हाई कोर्ट से स्थग्न ले आये थे तो उनकी सदस्यता बहाल की गई थी। एक प्रश्न के जवाब में श्री तोमर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के रूप में उन्होंने सदैव दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर कार्य किया है। विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री अरविंद शर्मा गुरुवार रात दिल्ली से लौटे थे। वे गुरुवार रात को आवश्यक शासकीय कार्य करने के लिए सचिवालय आए थे। साथ में उनका स्टाफ भी था। रविवार 5 अप्रैल को विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माननीय यज्ञदत्त शर्मा जी की जयंतीú समारोपूर्वक मनाई जाना है। शुक्रवार 3 अप्रैल को गुड फ्राडडे तथा 4 अप्रैल को शनिवार का अवकाश है। इस कारण सचिवालय 5 अप्रैल के आयोजन की तैयारी कर रहा था। श्री तोमर ने कहा कि अदालत के आदेश का पालन किया गया है। आगे भी न्यायालय जैसा निर्णय देगा हम वैसा पालन करेंगे।1
- Post by Neeraj Ravi1
- अमरपाटन - रामनवमी के उपलक्ष्य में अमरपाटन में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा निकाली गई शहर में आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा , यह शोभायात्रा राजा मैरिज गार्डन से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी जहाँ जगह जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया , इस शोभायात्रा में काफी संख्या में नगर के जनप्रतिनिधि , समाजसेवी , महिला व पुरुष काफी संख्या में उपस्थित रहे4
- प्रतिभा सम्मान एव वार्षिक गृह परीक्षा परिणम घोषित कार्यक्रम की स्मृतियों में विशेष तौर पर अखिल पांडे के लिए जो अभी यूपीएससी के परीक्षा में नायब तहसीलदार के स्थिति पर चयन हुए हैं|अखिल पांडे जी द्वारा यह बताया गया कि कैसे लगन और मेहनत के दम पर हम अपना मुकाम हासिल कर सकते हैं और अपने से छोटे छात्र-छात्राओं को उनके जीवन के लिए मार्गदर्शन किया | उनका आगमन हुआ विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा भी हुई जिसमें बच्चों का परिणाम बहुत अच्छा रहा सभी बच्चों ने अच्छी मेहनत और लगन पर अच्छे परिणाम प्राप्त किये |1
- आम आदमी पार्टी (AAP) ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उप-नेता (Deputy Leader) पद से हटा दिया है। उसके बाद उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा Silenced, not defeated My message to the ‘aam aadmi’ — खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं हूँ ‘आम आदमी’ को मेरे संदेश #sntnewspinch #new #RaghavChadha #aamaadm1