Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के विद्यापति निवासी एक 40 वर्षीय महिला ने अपने गोतनी पर अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके परिवार के साथ मारपीट करने का लगाया आरोप
मो० फारुख (पत्रकार)
गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के विद्यापति निवासी एक 40 वर्षीय महिला ने अपने गोतनी पर अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके परिवार के साथ मारपीट करने का लगाया आरोप
More news from झारखंड and nearby areas
- धनबाद *बरवाअड्डा में पुलिस मुठभेड़, प्रिंस खान के दो गुर्गे घायल* *लेवी वसूलने जा रहे तीन अपराधियों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में इरफान और नन्हे के पैर में लगी गोली* Anchor :-- बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में प्रिंस खान के भाई गोपी खान के दो गुर्गे को गोली लगने से घायल हो गए। दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायलों की पहचान वासेपुर नूरी मस्जिद रोड निवासी इरफान आलम उर्फ टुन्ना और पुटकी निवासी नन्हे अंसारी के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, रात करीब 11:15 बजे सूचना मिली थी कि गोपी खान के गुर्गे लेवी वसूलने के लिए बरवाअड्डा की ओर आने वाले हैं। सूचना पर बरवाअड्डा थाना की गश्ती टीम को अलर्ट किया गया। इसी दौरान बाइपास रोड से कुर्मीडीह होते हुए निरंकारी चौक की ओर एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। आरोप है कि बाइक सवार अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पुलिस गश्ती वाहन के आगे के शीशे पर लगी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें इरफान और नन्हे के पैर में गोली लगी। दोनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े, जबकि तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से दो पिस्टल बरामद की हैं। घायल दोनों आरोपियों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी मोहम्मद एस याकूब मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुर्मीडीह-निरंकारी चौक मार्ग पर बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया। रांची से एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस के मुताबिक, इरफान के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जेल से जमानत पर बाहर है। वहीं, नन्हे कुछ समय से इरफान के साथ सक्रिय था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वे किससे लेवी वसूलने जा रहे थे। पुलिस को दोनों आरोपियों के मोबाइल से गोपी खान से बातचीत के साक्ष्य मिलने की भी बात सामने आई है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि लेवी वसूली के लिए उन्हें किस तरह के निर्देश दिए जा रहे थे। फरार तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। Byte :--- प्रभात कुमार SSP2
- हिंगलो नदी का जलस्तर बढ़ने से गढ़शिमला काली मंदिर में घुसा पानी, पूजा-पाठ प्रभावित जामताड़ा:लगातार हो रही बारिश के कारण कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के गढ़शिमला गांव में हिंगलो नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी बढ़ने से गांव स्थित प्रसिद्ध गढ़शिमला काली मंदिर परिसर में पानी प्रवेश कर गया है। मंदिर परिसर में पानी जमा होने से पुजारियों और श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के बाद हिंगलो नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी मंदिर की ओर पहुंच गया। पानी मंदिर परिसर में जमा होने के साथ ही मंदिर के अंदर भी प्रवेश कर गया, जिससे प्रतिदिन होने वाली पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान प्रभावित हो रहे हैं। पुजारियों को पूजा कराने के साथ-साथ मंदिर की साफ-सफाई में भी काफी दिक्कत हो रही है। वहीं, मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी जलजमाव के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। मंदिर के आसपास लगातार पानी जमा रहने से आवागमन भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में हिंगलो नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद मंदिर परिसर में पानी घुसने की समस्या सामने आती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मंदिर परिसर में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने तथा भविष्य में नदी का पानी मंदिर में प्रवेश न करे, इसके लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर गांव के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में बरसात के दिनों में बार-बार पानी घुसने की समस्या का स्थायी समाधान होना जरूरी है, ताकि श्रद्धालुओं और पुजारियों को परेशानी न हो तथा नियमित पूजा-पाठ सुचारु रूप से जारी रह सके।2
- शिवभक्ति में डूबा बाबा धाम, तीसरी सोमवारी पर सुबह से देर रात तक जारी रहा जलार्पण। राजकीय श्रावणी मेला-2026 के 19वें दिन सावन की तीसरी सोमवारी पर बाबा नगरी देवघर शिवभक्तों की आस्था से सराबोर रही। अहले सुबह से ही बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा शहर हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। जिला प्रशासन के अनुसार सोमवार को सुबह 4:15 बजे सरकारी पूजा संपन्न होने के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए जलार्पण शुरू किया गया, जो देर रात तक जारी रहा। प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक कुल 3,61,679 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ को गंगाजल अर्पित किया। इनमें 2,09,856 श्रद्धालुओं ने बाह्य अर्घा तथा 1,29,532 श्रद्धालुओं ने आंतरिक अर्घा के माध्यम से जलार्पण किया। सुल्तानगंज से कांवर लेकर देवघर पहुंचे लाखों कांवरियों की कतार नंदन पहाड़, बीएड कॉलेज से लेकर करीब सात किलोमीटर दूर चमारीडीह तक नजर आई। केसरिया वस्त्रों में सजे कांवरियों की भीड़, ढोल-नगाड़ों की गूंज और बोल बम के जयघोष से बाबा नगरी का माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा। तीसरी सोमवारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए थे। जगह-जगह पेयजल, स्वास्थ्य शिविर, विश्राम स्थल और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। दंडाधिकारियों की निगरानी में कांवरियों की कतार को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया गया। प्रशासन ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्रावणी मेले के आगामी दिनों में भी इसी तरह की व्यवस्थाएं जारी रहेंगी।1
- 17july chas darmsala more opp Hotel parbhat ka road jam atikraman dadagiri mobile chintai kai sambandh mein chas Thana sp bokaro SDO chas DC Bokaro SDPO bokaro kai pass likhit danai kai badh bhi aaj tak koi karwahi nahi huyi4
- चंद्रपुरा क्षेत्र में संर्पो की देवी माँ मनसा की धूम धाम से की जा रही है। पूरे भादो माह में मां मनसा देवी की पूजा की जायेगी। चंद्रपुरा प्रखंड क्षेत्र के तेलो, नर्रा, बंदियों समेत सभी पंचायतों में संर्पो की देवी माँ मनसा की पूजा धूम धाम से किया जा रहा हैं। ग्रामीण क्षेत्रो में मनाये जाने वाले प्रमुख त्योहार है। बहुत श्रद्धलुओं के घरो में माता की भव्य प्रतिमा बनाया जाता है। मां मनसा पूजा जो तीन दिनी होता है। मनसा पूजा का पहला दिन संयोत दूसरे दिन उपवास के साथ रात्रि में बारी लाने की प्रथा है जो काफी भव्य होता है। पूजा होने के बाद मध्य रात्रि को मनसा देवी की प्रतिमा के समीप मिसी पूजा किया जाता है। एवं तीसरे दिन बकरा, बत्तख के बलि दी जाती है। नर्रा पंचायत में मंगलवार को तीसरे दिन माँ मनसा देवी की प्रतिमा रात्रि में 8 बजे के साथ ही समापन होगा। मनसा देवी की पूजा अधिकतर किसान वर्ग के लोग करते है। ताकि जब भी अपने खेतों में किसान काम करने जाते है तो उसे विषैला सांप बिच्छू से बचाया जाता है।1
- It has been said many times here that the Ward Councillor should get the road constructed. He always comes here to measure it and tells us that it will be constructed, but it neither gets constructed nor does he come back to inspect it during the rains. Here, it has been said that a drain will be made but it is not made nor do they come to inspect it. These people should request my government to come and look into it and suggest some solution for it.1
- मैथन लगाकार हो रहे वारिस से मैथन रोड स्थित झिलिया पुल के डायवर्सन रोड फिर से बह गई और पीएचइडी के पानी के मुख्य पाइप हो गई पूरी तरह से क्षतिग्रस्त।क्षेत्र के लाखों लोगो को फिर से हुआ यातायात की परेसानी और 50 हजार आबादी पीने का पानी से हुए बंचित। वारिस के कारण झिलिया नदी के अगल-बगल के घरो में घुसा पानी।नया नगर बस्ती हुआ जलमग्न।लेकिन अभी तक नही टूटा है प्रशासन की नींद। मौके पर माले नेता नागेन्द्र कुमार ने कहा कि झिलिया पुल निर्माण में देरी के कारण हो रहा है क्षेत्र के लोगो की परेसानी।जिसके जिम्मेवार है ठेकेदार और पीडब्लूडी के अधिकारी। क्षेत्र के सारे पंचायत प्रतिनिधियों व नागेन्द्र कुमार ने किए थे पुल निर्माण के शुरूआत में सावधान।लेकिन ठेकेदार व विभाग ने वादा करने के बावजूद भी किया लापरवाही।जिसके कारण लोगो को हो रही है यातायात की परेसानी।पीने का पानी के लिए तरस रहे है लोग।लेकिन कोई भी विभाग संज्ञान लेने वाला नही है। लगता है कि अंधेर नगरी,चौपट राजा वाली राज्य में रहते है क्षेत्र के लोग। ठेकेदार,पीडब्लूडी,पीएचइडी व जिला प्रशासन न ले क्षेत्र के लोगो का धैर्य का इम्तिहान? अगर एक सप्ताह में यातायात व पानी पाईप का नही हुआ स्थायी समाधान,तो भाकपा माले के नेतृत्व में होगा आंदोलन का आगाज।3
- ग्राम प्रधान बनकर अवैध लगान वसूली के आरोप पर सीओ को जांच का आदेश, जल छाजन योजना में 15 लाख से अधिक की कथित फर्जी निकासी की शिकायत पर डीडीसी करेंगे जांच जामताड़ा:जिले में आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों और फरियादियों ने जमीन, ग्राम प्रधान, विकास योजनाओं, वित्तीय अनियमितता समेत कई मामलों से जुड़ी शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं। डीसी ने प्रत्येक मामले को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शिकायतों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। डीसी ने अधिकारियों को अधिकांश मामलों का एक सप्ताह के भीतर निष्पादन कर इसकी जानकारी डीसी कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा। वहीं, जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव था, उन्हें मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनता दरबार में नारायणपुर प्रखंड के सबज्जाकनाली गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने एक व्यक्ति पर खुद को गांव का ग्राम प्रधान बताकर ग्रामीणों और रैयतों को गुमराह करने तथा अवैध रूप से लगान वसूली करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने डीसी को दिए आवेदन में बताया कि मौजा सज्जाकनाली के रिकॉर्डेड ग्राम प्रधान मनोहर नारायण सिंह की कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद से गांव में ग्राम प्रधान की नियुक्ति नहीं हुई है। आरोप है कि चामगड़ा निवासी शिवलाल किस्कू स्वयं को सबज्जाकनाली नंबर-1 का रेवेन्यू ग्राम प्रधान बताकर ग्रामीणों और रैयतों को गुमराह कर रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति प्रधानी जोत की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है तथा विरोध करने पर ग्रामीणों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। इस पर डीसी आलोक कुमार ने कहा कि नारायणपुर प्रखंड में कुछ ग्राम प्रधान के पद रिक्त हैं। उन्होंने नारायणपुर के अंचलाधिकारी को पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। डीसी ने स्पष्ट किया कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, फतेहपुर प्रखंड के बांदरनाचा गांव से पहुंचे जल छाजन समिति के अध्यक्ष, सदस्यों और ग्रामीणों ने भी गंभीर शिकायत उपायुक्त के समक्ष रखी। समिति की ओर से एक स्वयंसेवी संस्था पर योजना के संचालन में मनमानी, वित्तीय अनियमितता और समिति के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया। आवेदन में दावा किया गया कि NABARD समर्थित जल छाजन योजना में अब तक 15 लाख रुपये से अधिक की कथित अवैध एवं फर्जी निकासी की गई है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि स्थानीय ग्रामीणों द्वारा कार्य किए जाने के बावजूद भुगतान स्थानीय मजदूरों या आपूर्तिकर्ताओं के खातों में नहीं किया गया, बल्कि देवघर जिले के कथित फर्जी खाताधारकों के खातों में राशि भेजी गई। शिकायत में कुछ खाताधारकों और एक हार्डवेयर प्रतिष्ठान के नाम भी दिए गए हैं। साथ ही सीमेंट, बालू, गिट्टी आदि सामग्री स्थानीय स्तर से लिए जाने के बावजूद भुगतान अन्य जिले के कथित वेंडर के खाते में किए जाने का आरोप लगाया गया है। समिति के सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि योजना स्थल पर आवश्यक सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया। इसके अलावा डोभा, तालाब और मेड़ निर्माण जैसे तकनीकी कार्यों में निर्धारित तकनीकी मानकों और विशेषज्ञों की देखरेख का पालन नहीं किए जाने की शिकायत की गई। जल छाजन समिति के सदस्यों ने शिकायत में आरोप लगाया कि समिति का बैठक रजिस्टर, चेकबुक और बैंक पासबुक भी उन्हें उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। उनका कहना है कि समिति के अध्यक्ष-सचिव की सहमति और आमसभा के प्रस्ताव के बिना ही योजना से जुड़े कई कार्य कराए जा रहे हैं। समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि खर्च का हिसाब और बैंक रिकॉर्ड मांगने पर संस्था के पदाधिकारियों की ओर से उन्हें धमकी दी जाती है। शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की विशेष ऑडिट कराने, संदिग्ध भुगतान पर रोक लगाने, दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और समिति के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त आलोक कुमार ने उप विकास आयुक्त (डीडीसी) को जांच का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जल छाजन योजना में बिना काम किए किसी भी प्रकार की अवैध निकासी सामने आती है तो संबंधित दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनता दरबार के दौरान डीसी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि आम लोगों को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि नियमानुसार किए जा सकने वाले कार्यों को बिना अनावश्यक विलंब के पूरा किया जाए और प्रशासन की संवेदनशीलता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों पर केवल खानापूर्ति नहीं, बल्कि मौके पर वास्तविक स्थिति की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। गौरतलब है कि जामताड़ा में जनता दरबार प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाता है। इसमें आम लोग सीधे उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याएं और शिकायतें रख सकते हैं।2
- तीसरी सोमवारी पर बाबा नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 3.61 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण1