जिलाधिकारी ने मीरापुर पट्टी गौशाला का किया औचक निरीक्षण संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश। जिलाधिकारी ने मीरापुर पट्टी गौशाला का किया औचक निरीक्षण,सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश पालतू गौवंश सड़क पर घूमते पाये जाने पर गौपालक पर जुर्माना लगाने के दिए निर्देश पीलीभीत सूचना विभाग 20 अप्रैल 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने आज विकासखण्ड ललौरीखेड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत मीरापुर पट्टी गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निराश्रित पशुओं हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूसे व हरे चारे की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की तथा गोवंशों को नियमित हरा चारा देने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका को निर्देश दिये कि शहर में घूम रहे पालतू/निजी गोवंश को अभियान चलाकर पकड़ा जाए और उन्हें गौशाला भेजा जाये तथा गोवंश पालक पर 05 हजार का जुर्माना लगाया जाये। उन्होंने गौशाला में चल रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, ईओ नगरपालिका,खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने मीरापुर पट्टी गौशाला का किया औचक निरीक्षण संबंधित को दिए आवश्यक निर्देश। जिलाधिकारी ने मीरापुर पट्टी गौशाला का किया औचक निरीक्षण,सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश पालतू गौवंश सड़क पर घूमते पाये जाने पर गौपालक पर जुर्माना लगाने के दिए निर्देश पीलीभीत सूचना विभाग
20 अप्रैल 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने आज विकासखण्ड ललौरीखेड़ा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत मीरापुर पट्टी गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निराश्रित पशुओं हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी
ने भूसे व हरे चारे की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की तथा गोवंशों को नियमित हरा चारा देने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका को निर्देश दिये कि शहर में घूम रहे पालतू/निजी गोवंश को अभियान चलाकर पकड़ा जाए और उन्हें
गौशाला भेजा जाये तथा गोवंश पालक पर 05 हजार का जुर्माना लगाया जाये। उन्होंने गौशाला में चल रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, ईओ नगरपालिका,खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
- Post by Prashant mishra1
- पीलीभीत सूचना विभाग 20 अप्रैल 2026/जनसुनवाई के दौरान शहर की बल्लभनगर काॅलोनी निवासी रामकली अपने बेटे श्यामसुंदर के किडनी व अन्य गम्भीर बीमारियों से ग्रसित होने के कारण इलाज हेतु कलेक्टेªट पहुची और बेटे के इलाज कराने हेतु जिलाधिकारी से अनुरोध किया। उक्त के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने आज उनके घर पहुंचकर बेटे की बीमारी की जानकारी ली तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि बीमारी से ग्रसित श्याम सुन्दर को समुचित इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करवाएं।उन्होंने मरीज की माता को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक कुमार उपस्थित रहे।3
- Post by Raunak Ali Ansari1
- Post by रामवीर राष्ट्रीय महासचिव गौ रक1
- संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की हुई मौत, परिवार में छाया मातम भुता। थाना क्षेत्र अटकोना में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 25 वर्षीय एक युवती ने रात्रि में कमरे में लगे पंखे से दुपट्टा का फंदा डालकर झूल गयी। जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम भेज दिया है। ग्राम अटकोना निवासी नन्हेंलाल की बेटी 25 वर्षीय शोभा किसी बात से परेशान होकर जब घर परिवार के लोग रात्रि में सो रहे थे। तभी रात्रि में किसी समय कमरे में लगे पंखे से दुपट्टा का फंदा डालकर झूल गयी। जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। जब सुबह उसके परिवारजनों उसे फंदे पर लटकता देख, तो उनके होश उड़ गए,। अचानक हुई इस घटना से परिवारजनो में भारी कोहराम मच गया।इधर सूचना पर पहुंची पुलिस बा फॉरेनसिंक टीम मौके पर पहुंचकर गहनता से जांच पड़ताल की है। तथा पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा मृत्यु कैसे हुई है। परिवारजनों ने बताया कि शोभा बीमार रहती थी। जिस कारण वह परेशान रहने लगी थी । मृतका तीन भाई और पांच बहने थी। मृतका के पिता नन्हेंलाल खेती-बाड़ी का काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक परिजन पीएम करने से भी मना कर रहे थे। लेकिन पुलिस पुलिस के समझाने पर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है जिससे मृत्यु का कारण स्पष्ट हो जायेगा। इधर थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टिया आत्महत्या प्रतीत हो रही है । पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- सचिव की मनमानी से मोहनपुर में विकास ठप, प्रधान ने हटाने की उठाई मांग।4
- बरेली से बड़ी स्वास्थ्य खबर सामने आई है। शहर के प्रतिष्ठित अनीस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड फहमी आईवीएफ सेंटर में अब किडनी मरीजों के लिए अत्याधुनिक नेफ्रोलॉजी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, अब मरीजों को किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यहां एमबीबीएस, एमडी मेडिसिन और डीएम नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञों की टीम उन्नत तकनीकों के साथ इलाज करेगी। अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अनीस बेग ने बताया कि आज के समय में डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के कारण किडनी रोग तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए इस नई सुविधा की शुरुआत की गई है। नई सेवाओं के तहत एक्यूट और क्रॉनिक किडनी डिजीज, डायबिटिक किडनी, ग्लोमेरुलर रोग, क्रिटिकल केयर नेफ्रोलॉजी, इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन और गर्भावस्था से जुड़ी किडनी समस्याओं का इलाज किया जाएगा। नव नियुक्त नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. मोहम्मद आमिर अंसारी ने बताया कि किडनी की बीमारी का असर पूरे शरीर पर पड़ता है, इसलिए समय पर जांच और सही इलाज बेहद जरूरी है। इस मौके पर डॉ. शोएब, डॉ. फहमी, डॉ. जावेद, अध्यक्ष डॉ. ग्यासुल रहमान समेत पूरा हॉस्पिटल स्टाफ मौजूद रहा। इस पहल से बरेली और आसपास के मरीजों को अब अपने ही शहर में बेहतर और आधुनिक इलाज मिल सकेगा।1
- नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत महिलाओं ने निकाली पैदल यात्रा जागरुकता रैली। नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत महिलाओं ने निकाली पैदल यात्रा जागरूकता रैली पैद यात्रा रैली निकालकर महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन का दिया संदेश पीलीभीत सूचना विभाग 18 अप्रैल 2026/उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार जनपद पीलीभीत में नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गांधी सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत जन-मानस को जागरूक करने के उद्देश्य से आशा वर्कर, बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षिकाओं की पद यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली टनकपुर रोड होते हुए गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में पहुंची। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर1