Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक सिंगल चटाई और लाखों का सट्टा। जिला विशेष टीम की कार्रवाई टोंक। जिला विशेष टीम (DST) ने देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के बछेरो का घेर इलाके में छापा मारकर शाकीर सटोरिया द्वारा संचालित जुए के अड्डे पर सुनियोजित कार्रवाई की। त्रिस्तरीय सुरक्षा भेदकर 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया। मौके से ताश पत्ती, ₹25,000 नगद व चटाई जब्त
ब्रिजेश परिड़वाल
एक सिंगल चटाई और लाखों का सट्टा। जिला विशेष टीम की कार्रवाई टोंक। जिला विशेष टीम (DST) ने देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के बछेरो का घेर इलाके में छापा मारकर शाकीर सटोरिया द्वारा संचालित जुए के अड्डे पर सुनियोजित कार्रवाई की। त्रिस्तरीय सुरक्षा भेदकर 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया। मौके से ताश पत्ती, ₹25,000 नगद व चटाई जब्त
More news from राजस्थान and nearby areas
- टोंक। जिला विशेष टीम (DST) ने देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के बछेरो का घेर इलाके में छापा मारकर शाकीर सटोरिया द्वारा संचालित जुए के अड्डे पर सुनियोजित कार्रवाई की। त्रिस्तरीय सुरक्षा भेदकर 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया। मौके से ताश पत्ती, ₹25,000 नगद व चटाई जब्त1
- bijali vibhag laparvahi per laparvahik bartata ja raha hai subah 7:00 baj kar 46 minut per complaint karne per bhi bijali vibhag mein koi action nahin liya gram chandela form tahsil piplo jila Tonk Rajasthan ki ghatna 1 minut mein inspiring ke chalte बार-बार Aag lagne Jaisi kriya ho rahi thi Lekin use per kisi ne Dhyan nahin diya customer complaint per complaint kiye ja Raha hai Lekin bijali vibhag ke kisi bhi karmchari ko iski parvah nahin aakhir kya Ho Gaya is Desh mein bhajan Lal ke Raj mein koi kisi ki chinta nahin kar raha kya hoga aakhir aam nagrik ka hal4
- Post by Sandeep Gupta4
- सवाई माधोपुर एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने जिले के थानों के एचएम (हेड मोहर्रिर) की मीटिंग ली। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य थाना स्तर पर कार्य के दौरान आ रही समस्याओं की समीक्षा करना एवं उनके त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना रहा। बैठक के दौरान विभिन्न थानों से आए एच. एम ने ड्यूटी के दौरान थाने पर आने वाली प्रशासनिक, तकनीकी एवं संसाधनों से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने रिकॉर्ड संधारण, ऑनलाइन कार्यप्रणाली, स्टाफ की कमी, उपकरणों की उपलब्धता एवं अन्य दैनिक कार्यों में आने वाली बाधाओं को सामने रखा।1
- लालसोट में दिनदहाड़े फायरिंग, कहासुनी बनी जानलेवा, युवक की मौत नगर के जमात चौराहे पर दयाल ढाबे में खाना खाने के दौरान आपसी कहासुनी के बाद युवक पर की गई फायरिंग, घायल धर्मेंद्र मीणा पुत्र तेजाराम निवासी खानपुर खेडला खुर्द को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, वहां से जयपुर किया रेफर ,इलाज के दौरान युवक की हुई मौत। घटना के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी, सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर और स्थिति को किया नियंत्रित। पुलिस के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है और फायरिंग के कारणों का पता लगाया जा रहा है।6
- लालसोट उपखंड में आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री श्रीमती डॉ मूर्ति मीणा का आज लालसोट आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला दुपट्टा पहना कर, शाॅल उडाकर आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय अशोक सर्किल पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पूर्व वित्त राज्य मंत्री वीरेंद्र मीणा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती चंचल गुप्ता का भी कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण व शाॅल उड़ाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री श्रीमती मूर्ति मीणा ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को संगठित कर महिलाओं के हक व अधिकारो के लिये लड़ने का कार्य करेगी । भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को 33% आरक्षण की जो सौगात दी है वह महिलाओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगी वो पार्टी में महिलाओं के पक्ष को मजबूती के साथ रखेंगी साथ ही लालसोट के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट करके संगठन को मजबूत करने का काम करेगी पूर्व मंत्री वीरेंद्र मीणा ने भी इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के एकत्रित होने वह भव्य स्वागत सत्कार के लिए आभार प्रकट किया। इसके पश्चात श्रीमती मूर्ति मीणा द्वारा द्वारा परशुराम मंदिर ज्योतिबा फूले सर्किल श्याम मंदिर व अंबेडकर सर्किल पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। श्याम मंदिर परिसर में ललिता जायसवाल, अनु शर्मा, सुषमा चौधरी, अंजना त्यागी, ज्योति कायथवाल, सावित्री सैनी, आदि महिलाओं ने डॉ मूर्ति मीणा का माल्यार्पण कर स्वागत किया । इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष शंभू दयाल पुरोहित, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जगदीश सैनी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रवि हाडा, वरिष्ठ कार्यकर्ता राम चरण बोहरा, विष्णु सेडूलाइ, कन्हैयालाल सैनी, पूर्व पार्षद बृजमोहन सैनी, पूर्व पार्षद हंसराज सैनी, पूर्व पार्षद छोटेलाल सैनी, दीपक बोहरा, पंडित मदनलाल हटीका पूर्व पार्षद, नगर मंडल प्रवक्ता अभिनव त्रिपाठी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दीपक सेडूलाइ, नंदकुमार पांखला, सुनील खांडल, मनोहर लाठी वाला, श्यामलाल जांगिड़, छगन सैनी बावड़ी वाला, जगदीश सैनी सुरतपुरा, बृजमोहन सैनी फडकल्या, कमलेश सैनी बंजारा, भजन सैनी पूर्व पार्षद, कमलेश सैनी बोली वाला, चंद्रशेखर सोनी, महेश जांगिड़, राम मनोहर बेरवा, जोहारीलाल पहाड़ियां, श्याम मीरवाल, राजेश वेद, समुद्र जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र स्वामी, सुरेश प्रजापत, रामजीलाल डोई, हंसराज मीणा, कन्हैया लाल मीणा, रामगोपाल साहू, प्रहलाद रडबा, भगवान तिवारी, लल्लू सैनी बेढा, मुरारीलाल बोहरा, अजय पट्या, ईश्वर दास स्वामी, प्रभु मीणा देवली, हीरालाल मीणा महारिया, गिरिराज मुनीम बगड़ी एवं सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे । काफी दिनो के बाद भाजपा के पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की मोजूदगी व उत्साह देखने को मिला।4
- 🟥 ब्रेकिंग न्यूज़ संत रामपाल जी महाराज हुए रिहा करीब 11 साल, 4 महीने और 21 दिन के लंबे इंतजार के बाद आज शाम 05:05 बजे संत रामपाल जी महाराज जेल से रिहा हो गए हैं। रिहाई के बाद वे सीधे सतलोक आश्रम, धनाना धाम पहुंच चुके हैं। यह खबर उनके अनुयायियों के लिए बेहद खुशी का विषय है। 📢 #SaintRampalJiMaharaj #SatlokAshram #KabirisGod #SantRampalJi #VkNewsRajasthan4
- सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर कानाराम की अध्यक्षता में चिकित्सा विभाग एवं विभिन्न विभागों के समस्त अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित। दिए आवश्यक दिशा निर्देश।1