कदनपुर में ग्राम चौपाल आयोजित, डिजिटल लाइब्रेरी की जानकारी के साथ समस्याओं पर हुई सुनवाई मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कदनपुर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। सुबह 10 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में पूरे दिन ग्रामीणों की शिकायतों और सुझावों पर गंभीरता से विचार किया गया। चौपाल की अध्यक्षता ग्राम प्रधान काशीनाथ यादव ने की, जबकि ग्राम सचिव रंजीत कुमार ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान पंचायत सहायक मधु तिवारी, रोजगार सेवक जय सिंह और सफाईकर्मी ओमप्रकाश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की खराब स्थिति, पेयजल संकट, फार्म रजिस्ट्री में आ रही दिक्कतें, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ में देरी, राशन कार्ड और परिवार रजिस्टर की नकल से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कई ग्रामीणों ने सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर न मिलने की शिकायत भी की। कार्यक्रम के दौरान ग्राम में हाल ही में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी की भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि इस डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से छात्र-छात्राओं और युवाओं को ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और विभिन्न शैक्षणिक संसाधनों तक आसान पहुंच मिलेगी। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताया। ग्राम सचिव ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर त्वरित समाधान का प्रयास किया जाएगा। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों से उनका लाभ उठाने की अपील की गई। इस अवसर पर मायावती, राम सहाय, राम सजीवन, राम केवल, फूल कुमारी, राम कृपाल, सतेन्द्र कुमार, खुशबू, पन्नालाल, दयाराम और अनिल कुमार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि ऐसे आयोजन गांव के विकास को नई दिशा देंगे।
कदनपुर में ग्राम चौपाल आयोजित, डिजिटल लाइब्रेरी की जानकारी के साथ समस्याओं पर हुई सुनवाई मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम कदनपुर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। सुबह 10 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में पूरे दिन ग्रामीणों की शिकायतों और सुझावों पर गंभीरता से विचार किया गया। चौपाल की अध्यक्षता ग्राम प्रधान काशीनाथ यादव ने की,
जबकि ग्राम सचिव रंजीत कुमार ने ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान पंचायत सहायक मधु तिवारी, रोजगार सेवक जय सिंह और सफाईकर्मी ओमप्रकाश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। चौपाल में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की खराब स्थिति, पेयजल संकट, फार्म रजिस्ट्री में आ रही दिक्कतें, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ में देरी, राशन कार्ड और परिवार रजिस्टर की नकल से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कई ग्रामीणों
ने सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर न मिलने की शिकायत भी की। कार्यक्रम के दौरान ग्राम में हाल ही में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी की भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि इस डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से छात्र-छात्राओं और युवाओं को ऑनलाइन अध्ययन सामग्री, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और विभिन्न शैक्षणिक संसाधनों तक आसान पहुंच मिलेगी। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताया। ग्राम सचिव
ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर त्वरित समाधान का प्रयास किया जाएगा। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों से उनका लाभ उठाने की अपील की गई। इस अवसर पर मायावती, राम सहाय, राम सजीवन, राम केवल, फूल कुमारी, राम कृपाल, सतेन्द्र कुमार, खुशबू, पन्नालाल, दयाराम और अनिल कुमार सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि ऐसे आयोजन गांव के विकास को नई दिशा देंगे।
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- राधे-राधे सभी हमारे मित्रों को आपका दिन शुभ मंगलमय।1
- DM -SP जेब में रहते है1
- मामूली कहासुनी मे हुई मारपीट का विडियो वायरल अयोध्या। अयोध्या धाम के मौर्या मिष्ठान के सामने चले जम के लात घुसे,जमकर चले लाठी फिल्मी स्टाइल में । बताया जाता है कि मामूली बात पर हुई कहा सुनी के बाद शुरू हो गई मारपीट। बीजेपी कार्यकर्ता व श्रद्धालुओं के बीच हुई जम कार मारपीट। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र का मामला। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल1
- अयोध्या में VIP जलवा मार्तंड प्रताप सिंह की एंट्री से प्रीतिभोज बना पावर शो, दिग्गजों का जमावड़ा1
- उत्तर प्रदेश इटावा के एक गांव की महिलाओं ने शराब के ठेके पर धावा बोलकर 5 लाख की शराब मिट्टी में मिला दी कारण घर-परिवार के लोगों का शराबी बनना और कलह बढ़ना ग्रामीणों का आरोप है कि ठेका अवैध रूप से घनी आबादी के बीच चल रहा था. जबकि ये ठेका किसी दूसरे गांव के लिए आवंटित था।1
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- बाबा बैजनाथ पर भारी बारिश लेकिन उत्साह बहुत अधिक बाबा के भक्तों का।1
- अमेठी के जगदीशपुर में टेंट हाउस में लगी भीषण आग लाखों का सामान जल के हुआ खाक1