Shuru
Apke Nagar Ki App…
मौदहा चलती पैसेंजर ट्रेन से गिरा युवा गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर ➡️ खजुराहो-कानपुर पैसेंजर ट्रेन से गिरकर 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल। ➡️ अकौना-रागौल रेलवे स्टेशन के बीच चंद्रावल नदी पुल के पास हुआ हादसा। ➡️ ट्रेन चालक की सूचना पर एम्बुलेंस ने घायल को सीएचसी मौदहा पहुंचाया। ➡️ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल किया रेफर। ➡️ घायल की पहचान प्रांशु पुत्र श्याम प्रकाश, निवासी बिरखेरा, थाना सुमेरपुर के रूप में हुई। ➡️ युवक बांदा से भरुआ सुमेरपुर लौट रहा था, हादसे के कारणों की जांच जारी।
ISLAM
मौदहा चलती पैसेंजर ट्रेन से गिरा युवा गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर ➡️ खजुराहो-कानपुर पैसेंजर ट्रेन से गिरकर 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल। ➡️ अकौना-रागौल रेलवे स्टेशन के बीच चंद्रावल नदी पुल के पास हुआ हादसा। ➡️ ट्रेन चालक की सूचना पर एम्बुलेंस ने घायल को सीएचसी मौदहा पहुंचाया। ➡️ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल किया रेफर। ➡️ घायल की पहचान प्रांशु पुत्र श्याम प्रकाश, निवासी बिरखेरा, थाना सुमेरपुर के रूप में हुई। ➡️ युवक बांदा से भरुआ सुमेरपुर लौट रहा था, हादसे के कारणों की जांच जारी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- श्री संकट मोचन मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्री संकट मोचन मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।1
- *धूमधाम से मनाई गई भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती* बांदा। समाजवादी पार्टी कार्यालय बिजली खेड़ा में भगवान ब्रह्मा जी के मानस पुत्र भगवान दक्ष प्रजापति की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में भगवान दक्ष प्रजापति के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रामलाल प्रजापति रहे। अध्यक्षता नवनियुक्त जिला अध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा ने की।रामलाल प्रजापति ने कहा कि भगवान दक्ष प्रजापति सृष्टि के रचनाकार हैं। उन्होंने संपूर्ण सृष्टि को सही तरीके से जीवन जीने की कला बताई। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं।इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण किया गया।कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी उमेश यादव, राष्ट्रीय सचिव यूवजन सभा ओम नारायण त्रिपाठी, छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद गुप्ता राजा, कमल पाल, सुमन दिवाकर, नासिर खान, कुंवर यादव, सुनील कुशवाहा, आर.के. समुद्र, रोहित प्रजापति, रामसागर यादव, अवध बिहारी यादव, किशन यादव, सी.पी. प्रजापति, विशंभर प्रजापति, अभिषेक प्रजापति, प्रेम प्रजापति, अतुल प्रजापति, अजय प्रजापति, विनय प्रजापति, दिनेश प्रजापति, सागर प्रजापति, अनुपम लोहवंशी, नंद किशोर यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- हमीरपुर: किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, बोले "सरकार जमीन न हड़पे" जिला हमीरपुर। कल किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों का आरोप है कि सरकार उनकी जमीन हड़पना चाहती है। इसी मुद्दे को लेकर हमीरपुर में किसानों ने जोरदार आंदोलन किया और मांग की कि किसान विरोधी फैसले वापस लिए जाएं। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई नहीं रुकी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। #हमीरपुर #HamirpurNews #KisanUnion #KisanAndolan #JameenBachao #KisanKaHaq #DMOffice #UPKisan #KisanProtest #BreakingNews1
- बांदा भाजपा पर सवाल,2027 के लिए वादों की बौछार: महेश कश्यप बांदा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव महेश कश्यप ने बिजली खेड़ा स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार के साढ़े नौ वर्षों के कार्यकाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने महंगाई, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेपर लीक जैसे मुद्दों को सरकार की बड़ी विफलता बताते हुए कहा कि जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 300 यूनिट मुफ्त बिजली, प्रत्येक महिला को ₹40,000 वार्षिक सम्मान निधि और बच्चियों को केजी से पीजी तक निशुल्क शिक्षा जैसी योजनाएं लागू की जाएंगी। कार्यक्रम में लोकसभा प्रभारी उमेश यादव, प्रमोद गुप्ता 'राजा', ओम नारायण त्रिपाठी 'विदित' सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- राठ कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े खेत में किसान की निर्मम हत्या कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट 📍 राठ कोतवाली क्षेत्र के कैंथा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर वारदात हत्या ⚫ खेत में दौड़ाकर किसान पर धारदार हथियार से किए गए ताबड़तोड़ वार, इलाज के दौरान हुई मौत। ⚫ परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का लगाया आरोप। ⚫ मृतक के पुत्र की तहरीर पर 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई। ⚫ वारदात के बाद आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी। ⚫ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।1