Shuru
Apke Nagar Ki App…
राठ कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े खेत में किसान की निर्मम हत्या कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट 📍 राठ कोतवाली क्षेत्र के कैंथा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर वारदात हत्या ⚫ खेत में दौड़ाकर किसान पर धारदार हथियार से किए गए ताबड़तोड़ वार, इलाज के दौरान हुई मौत। ⚫ परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का लगाया आरोप। ⚫ मृतक के पुत्र की तहरीर पर 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई। ⚫ वारदात के बाद आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी। ⚫ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।
ISLAM
राठ कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े खेत में किसान की निर्मम हत्या कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट 📍 राठ कोतवाली क्षेत्र के कैंथा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर वारदात हत्या ⚫ खेत में दौड़ाकर किसान पर धारदार हथियार से किए गए ताबड़तोड़ वार, इलाज के दौरान हुई मौत। ⚫ परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का लगाया आरोप। ⚫ मृतक के पुत्र की तहरीर पर 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई। ⚫ वारदात के बाद आरोपी फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी। ⚫ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हमीरपुर :चलती ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह चलती पैसेंजर ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मौदहा लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया। घायल की पहचान 22 वर्षीय प्रांशु पुत्र श्यामप्रकाश, निवासी ग्राम बिरखेड़ा, थाना सुमेरपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि वह बांदा से खजुराहो-कानपुर पैसेंजर ट्रेन से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अकौना और रागौल रेलवे स्टेशन के बीच अज्ञात परिस्थितियों में चलती ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के पायलट आकाश यादव और ईएमटी देवांशु यादव मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल सीएचसी मौदहा पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर रेलवे एवं स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक के ट्रेन से गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।3
- बांदा में श्री बामदेव कांवरिया समिति,बोल बम ग्रुप के मुख्य संरक्षक मंडल सात अगस्त से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को जिलाधिकार को मांगपत्र सौंपा । बांदा में श्री बामदेव कांवरिया समिति,बोल बम ग्रुप के मुख्य संरक्षक मंडल सात अगस्त से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को जिलाधिकार को मांगपत्र सौंपा ।1
- अमौली गांव में गुरु पूर्णिमा पर बाबा बरंदेव में किया गया भंडारे का आयोजन1
- नगर पालिका का सुलभ शौचालय बना प्रचार प्रसार का अड्डा जिम्मेदार मौन घाटमपुर-मूसानगर रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के बगल में नगर पालिका द्वारा बनवाए जा रहे सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य अभी अधूरा है। इसके बावजूद, शौचालय की दीवारों पर विज्ञापनों की पेंटिंग शुरू हो गई है, जिससे स्थानीय निवासियों में रोष है।यह शौचालय जनसुविधा के लिए बनाया जा रहा है, लेकिन इसका निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पालिका प्रशासन का ध्यान जनहित के कार्य को पूरा करने के बजाय विज्ञापनों से कमाई पर अधिक है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास होने के कारण यहां प्रतिदिन सैकड़ों मरीज और तीमारदार आते हैं। शौचालय का निर्माण अधूरा होने के कारण उन्हें खुले में शौच करने या अन्य जगहों पर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है।बिना हैंडओवर और निर्माण कार्य पूरा हुए सरकारी संपत्ति का व्यावसायिक उपयोग नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। नागरिकों का कहना है कि ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत के कारण मुख्य कार्य धीमी गति से चल रहा है, जबकि विज्ञापनों का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है।स्थानीय जनता ने नगर पालिका के उच्च अधिकारियों और जिला प्रशासन से पूछा है कि अधूरी बिल्डिंग पर विज्ञापन लगाने की अनुमति किस अधिकारी ने और क्यों दी। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार और कनिष्ठ अभियंताओं के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की है।इस मामले में उप जिलाधिकारी अबिचल प्रताप सिंह ने बताया कि नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।1
- जिलाधिकारी ने माती कलेक्ट्रेट कार्यालय में की जनसुनवाई, संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश माती कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने जनसामान्य की विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों का संतोषपरक निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न हो। शिकायतकर्ता को निस्तारण की प्रगति एवं स्थिति से समय-समय पर अवगत कराया जाए।1
- *फर्जी जमानत का खेल खत्म-गैंग लीडर गिरफ्तार* बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना चिल्ला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर जेल में बंद अभियुक्तों की जमानत कराने वाले गैंगस्टर एक्ट के वांछित गैंग लीडर को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त शिवस्वरूप उर्फ मास्टर अपने साथियों के साथ मिलकर लंबे समय से एक ही खतौनी का इस्तेमाल कर कूटरचित दस्तावेज तैयार करता था। इन फर्जी कागजों के आधार पर वह जेल में बंद अभियुक्तों की जमानत कराकर अनुचित आर्थिक लाभ कमाता था।इस फर्जीवाड़े के संबंध में थाना तिंदवारी में गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत था। तभी से अभियुक्त फरार चल रहा था।मुखबिर की सूचना पर चिल्ला पुलिस ने मोहल्ला इन्द्रानगर, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र से दबिश देकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है। पूछताछ में उसके गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।एसपी पलाश बंसल ने कहा कि कोर्ट और जेल की प्रक्रिया से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह के फर्जी गिरोह पर पुलिस की कड़ी नजर है।1