कुपोषण के खिलाफ जंग, सुदूरवर्ती गांवों के 11 बच्चे स्वास्थ्य जांच के लिए सीएचसी पहुंचे चैनपुर : प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और कुपोषण उन्मूलन के लिए एक विशेष मुहिम शुरू की गई है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से एकजुट संस्थान द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत बुधवार को चिन्हित किए गए 11 कुपोषित बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लाया गया।अस्पताल में तैनात डॉ. दीपशिखा किंडो ने सभी बच्चों के स्वास्थ्य की विस्तृत जांच की। इस दौरान मुख्य रूप से बच्चों की आयु और उनके वजन के अनुपात का मिलान किया गया ताकि कुपोषण के स्तर का सटीक पता लगाया जा सके। डॉ. किंडो ने गंभीर कमी वाले बच्चों के अभिभावकों को आवश्यक चिकित्सा परामर्श और उचित देखभाल के निर्देश दिए।जांच के उपरांत जिन बच्चों में 'गंभीर तीव्र कुपोषण' और 'अति-निम्न वजन' की समस्या पाई गई, उन्हें बेहतर उपचार के लिए निर्देशित किया गया है।मातृ एवं शिशु पोषण केंद्र डुमरी या रायडीह इन केंद्रों पर बच्चों को विशेष डाइट चार्ट और आवश्यक दवाओं के साथ भर्ती कर उपचार किया जाएगा। विशेषज्ञों द्वारा बच्चों के शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए विशेष योजना बनाई गई है।इस अभियान को सफल बनाने में सहियाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वे प्रखंड के अत्यंत सुदूरवर्ती गांवों जैसे पाकरकोना, पुरनाडीह, कोरकोटोली, लुरु और कोटाम बहेराटोली से बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचीं।

- 8 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से हुई मौत, परिजनों में मातम। सदर थाना क्षेत्र के छोटा अंबवा निवासी कलाम अंसारी के पुत्र 8 वर्षीय हफाज अंसारी की तालाब में डूबने से मौत हो गई जिसे परिजन द्वारा थाना को सूचना करते हुए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार हफाज अंसारी अपने नानी के घर करकरी गया हुआ था, जहां अपने मामा के साथ तालाब में नहाने गया हुआ था जहां तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई।1
- चैनपुर-: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार से चैनपुर प्रखंड में शांतिपूर्ण, कदाचार-मुक्त और पारदर्शी वातावरण में प्रारंभ हो गईं। परीक्षा के पहले दिन प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।1
- वार्ड 19 का प्रत्याशी के विचार सुनिए? #shorts #election #chunav #ward #lohardga #jharkhand #new1
- कड़ी सुरक्षा के बीच राजकीय उत्क्रमित बुनियादी विद्यालय सेन्हा एवं नंदलाल प्लस टू उच्च विद्यालय अरु में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा आरम्भ1
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संतोष उरांव का बड़ा वादा पानी की व्यवस्था और महिलाओं के लिए शौचालय पहले बनवाएंगे #NewsUpdate #viralvideo #ViralNewsUpdate #PoliticalStatement #PoliticalNewsIndia #politicalnews #NagarNigam #election2026 #JharkhandNews #lohardaga_updates #CongressParty #viralnews1
- विज्ञान, नवाचार और राष्ट्रगौरव का अनूठा संगम उस समय देखने को मिला जब भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन एवं गगनयात्री शुभांशु शुक्ला जशपुर पहुंचे। उनके सम्मान में रणजीता स्टेडियम में ‘इंडिया इन स्पेस’ थीम पर आयोजित अंतरिक्ष संगवारी कार्यक्रम में जिले के करीब 10 हजार विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बुधवार की शाम पांच बजे जशपुर जनसंपर्क से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान, तकनीक और अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति रुचि और जिज्ञासा जागृत करना रहा। इस अवसर पर शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में अपने 18 दिवसीय अंतरिक्ष प्रवास के अनुभव सरल और प्रेरक अंदाज में साझा किए। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान में अपार संभावनाएं हैं और जशपुर के बच्चों में इसे लेकर विशेष उत्साह और जिज्ञासा दिखाई देती है। अपने संबोधन की शुरुआत “जय जोहार” से करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। साथ ही बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम में चंद्रयान, मिशन मंगल और गगनयान से जुड़ी प्रदर्शनी, अंतरिक्ष यात्रा पर आधारित वीडियो प्रदर्शन, पुस्तक विमोचन तथा क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान भी किया गया। उल्लेखनीय है कि शुभांशु शुक्ला को ए-एक्स-4 मिशन में असाधारण योगदान के लिए 77वें गणतंत्र दिवस पर अशोक चक्र से सम्मानित किया गया है। यह आयोजन जशपुर के विद्यार्थियों के लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सपनों को नई उड़ान देने वाला ऐतिहासिक क्षण साबित हुआ।1
- गुमला में घरेलू विवाद में 45 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। गुमला सदर थाना क्षेत्र के पुगू ढवठाटोली निवासी 45 वर्षीय कल्पना केरकेट्टा अपने घर में दरवाजा बंद कर बुधवार सुबह 7:30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। कुछ देर बाद पति और बेटा द्वारा दरवाजा खुलवाने पर नहीं खोला जिसे पति द्वारा कुंडी उखाड़ कर अंदर प्रवेश किया जहां रस्सी के सहारे पत्नी को फांसी पर झूलता देखा यह देख पड़ोसी को खबर करते हुए गुमला थाना को खबर कर दिया गया। वही गुमला थाना के ए एस आई अखिलेश ठाकुर द्वारा शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। जानकारी के अनुसार पति और बच्चों के द्वारा पैसे की मांग को लेकर घर में आपसी विवाद हुई थी।1
- ग्रामीण क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार में भीड़ के कारण एम्बुलेंस जाम में फंसा बजता रहा साइरन मरीज तड़पता रहा उक्त मामला लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्रामीण इलाके के रानीगंज साप्ताहिक बाजार का है जहां एक मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एम्बुलेंस ग्रामीण क्षेत्र पहुंचा परंतु सप्ताहि बाजार के करण भीड़ काफी था और जाम लग गया। एम्बुलेंस के चालक इमरजेंसी साइरन बजाता रहा लेकिन लोगो के कान पर जु तक नही रेंगा। किसी सज्जन व्यक्ति ने मानवता का परिचय देते हुए भीड़ से एम्बुलेंस को निकालने का सार्थक पहल करते हुए काफी परिश्रम के बाद मरीज को अस्पताल पहुंचाने में मदद किया।2