logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुमला में घरेलू विवाद में 45 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। गुमला सदर थाना क्षेत्र के पुगू ढवठाटोली निवासी 45 वर्षीय कल्पना केरकेट्टा अपने घर में दरवाजा बंद कर बुधवार सुबह 7:30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। कुछ देर बाद पति और बेटा द्वारा दरवाजा खुलवाने पर नहीं खोला जिसे पति द्वारा कुंडी उखाड़ कर अंदर प्रवेश किया जहां रस्सी के सहारे पत्नी को फांसी पर झूलता देखा यह देख पड़ोसी को खबर करते हुए गुमला थाना को खबर कर दिया गया। वही गुमला थाना के ए एस आई अखिलेश ठाकुर द्वारा शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। जानकारी के अनुसार पति और बच्चों के द्वारा पैसे की मांग को लेकर घर में आपसी विवाद हुई थी।

23 hrs ago
user_दीपक गुप्ता
दीपक गुप्ता
Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
23 hrs ago

गुमला में घरेलू विवाद में 45 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। गुमला सदर थाना क्षेत्र के पुगू ढवठाटोली निवासी 45 वर्षीय कल्पना केरकेट्टा अपने घर में दरवाजा बंद कर बुधवार सुबह 7:30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। कुछ देर बाद पति और बेटा द्वारा दरवाजा खुलवाने पर नहीं खोला जिसे पति द्वारा कुंडी उखाड़ कर अंदर प्रवेश किया जहां रस्सी के सहारे पत्नी को फांसी पर झूलता देखा यह देख पड़ोसी को खबर करते हुए गुमला थाना को खबर कर दिया गया। वही गुमला थाना के ए एस आई अखिलेश ठाकुर द्वारा शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया। जानकारी के अनुसार पति और बच्चों के द्वारा पैसे की मांग को लेकर घर में आपसी विवाद हुई थी।

More news from झारखंड and nearby areas
  • अनियंत्रित स्कूटी सवार गणेशपुर दीपा के पास गिरकर हुआ घायल, सदर अस्पताल में भर्ती सदर थाना क्षेत्र के गणेशपुर डिपा के समीप अनियंत्रित स्कूटी सवार डूमरडीह निवासी प्रदुम भगत 18 वर्ष और संजीत भगत अपनी गिरकर घायल हो गया। इस घटना में प्रदुम भगत के चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी है वही एक अन्य साथी संजीत भगत को हल्की चोट लगी है जिसे स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया जिसका उपचार किया जा रहा है।
    1
    अनियंत्रित स्कूटी सवार गणेशपुर दीपा के पास गिरकर हुआ घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
सदर थाना क्षेत्र के गणेशपुर डिपा के समीप अनियंत्रित स्कूटी सवार डूमरडीह निवासी प्रदुम भगत 18 वर्ष और संजीत भगत अपनी गिरकर घायल हो गया। इस घटना में प्रदुम भगत के चेहरे सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी है वही एक अन्य साथी संजीत भगत को हल्की चोट लगी है जिसे स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया जिसका उपचार किया जा रहा है।
    user_दीपक गुप्ता
    दीपक गुप्ता
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    8 hrs ago
  • घाघरा (गुमला): प्रखंड मुख्यालय के मुख्य बाजार टांड से पाकरटोली जाने वाले अत्यंत व्यस्त मार्ग पर पिछले कई महीनों से नाली का ढक्कन खुला पड़ा है, जो अब सीधे तौर पर हादसों को दावत दे रहा है। यह मार्ग न केवल संकरा है बल्कि बीच रास्ते में नाली का खुला होना राहगीरों के लिए किसी जानलेवा जाल से कम नहीं है। विशेषकर सोमवार और बृहस्पतिवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दौरान यहाँ हजारों की भीड़ उमड़ती है, जिससे स्थिति और भी भयावह हो जाती है।इस समस्या का सबसे दुखद पहलू यह है कि स्थानीय स्कूली बच्चों के लिए अपने विद्यालय जाने का यही एकमात्र मुख्य रास्ता है। प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं, लेकिन नाली खुली होने और गंदा पानी सड़क पर बहने के कारण उनके जूते और स्कूल ड्रेस गंदे हो जाते हैं। बच्चों को हमेशा इस बात का डर सताता है कि कहीं वे उस गहरी नाली में न गिर जाएं। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि एक तरफ विभाग द्वारा "स्वच्छ घाघरा-स्वस्थ घाघरा" के नाम से जगह-जगह घूमकर बड़े-बड़े अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन जब अधिकारियों को इस नारकीय समस्या से अवगत कराया गया तो साहब लोग मुँह मोड़कर चलते बने। ग्रामीणों के अनुसार, यह खुली नाली और सड़क पर पसरता कचरा प्रशासन के इन स्वच्छता दावों के खोखलेपन को साफ दर्शाता है।ग्रामीणों ने जोर देकर कहा है कि नाली के ढकने के साथ-साथ इसकी नियमित साफ-सफाई की भी सख्त जरूरत है। गंदगी से लबालब भरी यह नाली न केवल बीमारियों को बुलावा दे रही है, बल्कि जलजमाव के कारण पूरे क्षेत्र का माहौल दूषित कर रही है। पैदल चलने वाले लोगों और बाइक सवारों के लिए भी इस रास्ते से सुरक्षित गुजरना एक बड़ी चुनौती बन गया है। आए दिन लोग इस नाली में गिरकर चोटिल हो रहे हैं, पर जिम्मेदारों के कानों पर जूँ तक नहीं रेंग रही। अब स्थानीय लोगों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए गुहार लगाई है कि मासूम बच्चों की सुरक्षा और आम जनता की तकलीफ को देखते हुए इस नाली की अविलंब सफाई कराई जाए और इसे मजबूत ढक्कन से ढका जाए।
    4
    घाघरा (गुमला): प्रखंड मुख्यालय के मुख्य बाजार टांड से पाकरटोली जाने वाले अत्यंत व्यस्त मार्ग पर पिछले कई महीनों से नाली का ढक्कन खुला पड़ा है, जो अब सीधे तौर पर हादसों को दावत दे रहा है। यह मार्ग न केवल संकरा है बल्कि बीच रास्ते में नाली का खुला होना राहगीरों के लिए किसी जानलेवा जाल से कम नहीं है। विशेषकर सोमवार और बृहस्पतिवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दौरान यहाँ हजारों की भीड़ उमड़ती है, जिससे स्थिति और भी भयावह हो जाती है।इस समस्या का सबसे दुखद पहलू यह है कि स्थानीय स्कूली बच्चों के लिए अपने विद्यालय जाने का यही एकमात्र मुख्य रास्ता है। प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं, लेकिन नाली खुली होने और गंदा पानी सड़क पर बहने के कारण उनके जूते और स्कूल ड्रेस गंदे हो जाते हैं। बच्चों को हमेशा इस बात का डर सताता है कि कहीं वे उस गहरी नाली में न गिर जाएं। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि एक तरफ विभाग द्वारा "स्वच्छ घाघरा-स्वस्थ घाघरा" के नाम से जगह-जगह घूमकर बड़े-बड़े अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन जब अधिकारियों को इस नारकीय समस्या से अवगत कराया गया तो साहब लोग मुँह मोड़कर चलते बने। ग्रामीणों के अनुसार, यह खुली नाली और सड़क पर पसरता कचरा प्रशासन के इन स्वच्छता दावों के खोखलेपन को साफ दर्शाता है।ग्रामीणों ने जोर देकर कहा है कि नाली के ढकने के साथ-साथ इसकी नियमित साफ-सफाई की भी सख्त जरूरत है। गंदगी से लबालब भरी यह नाली न केवल बीमारियों को बुलावा दे रही है, बल्कि जलजमाव के कारण पूरे क्षेत्र का माहौल दूषित कर रही है। पैदल चलने वाले लोगों और बाइक सवारों के लिए भी इस रास्ते से सुरक्षित गुजरना एक बड़ी चुनौती बन गया है। आए दिन लोग इस नाली में गिरकर चोटिल हो रहे हैं, पर जिम्मेदारों के कानों पर जूँ तक नहीं रेंग रही। अब स्थानीय लोगों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए गुहार लगाई है कि मासूम बच्चों की सुरक्षा और आम जनता की तकलीफ को देखते हुए इस नाली की अविलंब सफाई कराई जाए और इसे मजबूत ढक्कन से ढका जाए।
    user_अरविन्द यादव
    अरविन्द यादव
    Newspaper publisher गुमला, गुमला, झारखंड•
    20 hrs ago
  • चैनपुर प्रखंड के मालम पंचायत अंतर्गत जयपुर गांव में 9वां संत अन्ना गिरजा पर्व श्रद्धा, हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जहां मसीही विश्वासियों ने सामूहिक प्रार्थनाएं कीं।
    1
    चैनपुर प्रखंड के मालम पंचायत अंतर्गत जयपुर गांव में 9वां संत अन्ना गिरजा पर्व श्रद्धा, हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जहां मसीही विश्वासियों ने सामूहिक प्रार्थनाएं कीं।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    21 hrs ago
  • *नागपुरी विभाग के विद्यार्थी बाघमुंडा पर्यटक स्थल में नागपुरी गीत में थिरके* बैजनाथ जालान महाविद्यालय सिसई के नागपुरी विभाग के पहला सेमेस्टर से लेकर पीजी तक के छात्र एवं छात्राओं ने बसिया प्रखंड के बाघमुंडा पर्यटक स्थल में पिकनिक बनाने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने नागपुरी लोक गीत, आधुनिक गीतों पर जमकर थिरके। साथ ही कोयल नदी के बीच में बड़े बड़े चट्टानों और प्रकृति की सुंदरता के बीच तस्वीर लिए। छात्र एवं छात्राओं ने कहा कि धीरे धीरे कर हमारी संस्कृति और सभ्यता समाप्त होते जा रही हैं। जिसको बचाना हमारा कर्तव्य हैं। सभी ने पिकनिक में बने लजीज व्यंजन का लुप्त उठाया ।
    1
    *नागपुरी विभाग के विद्यार्थी  बाघमुंडा पर्यटक स्थल में नागपुरी गीत में थिरके* 
बैजनाथ जालान महाविद्यालय सिसई के नागपुरी विभाग के पहला सेमेस्टर से लेकर पीजी तक के छात्र एवं छात्राओं ने बसिया प्रखंड के बाघमुंडा पर्यटक स्थल में पिकनिक बनाने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने नागपुरी लोक गीत, आधुनिक गीतों पर जमकर थिरके। साथ ही कोयल नदी के बीच में बड़े बड़े चट्टानों और प्रकृति की सुंदरता के बीच तस्वीर लिए। छात्र एवं छात्राओं ने कहा कि धीरे धीरे कर हमारी संस्कृति और सभ्यता समाप्त होते जा रही हैं। जिसको बचाना हमारा कर्तव्य हैं। सभी ने पिकनिक में बने लजीज व्यंजन का लुप्त उठाया ।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    19 hrs ago
  • कुपोषण के खिलाफ जंग, सुदूरवर्ती गांवों के 11 बच्चे स्वास्थ्य जांच के लिए सीएचसी पहुंचे चैनपुर : प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और कुपोषण उन्मूलन के लिए एक विशेष मुहिम शुरू की गई है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से एकजुट संस्थान द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत बुधवार को चिन्हित किए गए 11 कुपोषित बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लाया गया।अस्पताल में तैनात डॉ. दीपशिखा किंडो ने सभी बच्चों के स्वास्थ्य की विस्तृत जांच की। इस दौरान मुख्य रूप से बच्चों की आयु और उनके वजन के अनुपात का मिलान किया गया ताकि कुपोषण के स्तर का सटीक पता लगाया जा सके। डॉ. किंडो ने गंभीर कमी वाले बच्चों के अभिभावकों को आवश्यक चिकित्सा परामर्श और उचित देखभाल के निर्देश दिए।जांच के उपरांत जिन बच्चों में 'गंभीर तीव्र कुपोषण' और 'अति-निम्न वजन' की समस्या पाई गई, उन्हें बेहतर उपचार के लिए निर्देशित किया गया है।मातृ एवं शिशु पोषण केंद्र डुमरी या रायडीह इन केंद्रों पर बच्चों को विशेष डाइट चार्ट और आवश्यक दवाओं के साथ भर्ती कर उपचार किया जाएगा। विशेषज्ञों द्वारा बच्चों के शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए विशेष योजना बनाई गई है।इस अभियान को सफल बनाने में सहियाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वे प्रखंड के अत्यंत सुदूरवर्ती गांवों जैसे पाकरकोना, पुरनाडीह, कोरकोटोली, लुरु और कोटाम बहेराटोली से बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचीं।
    1
    कुपोषण के खिलाफ जंग, सुदूरवर्ती गांवों के 11 बच्चे स्वास्थ्य जांच के लिए सीएचसी पहुंचे
चैनपुर : प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और कुपोषण उन्मूलन के लिए एक विशेष मुहिम शुरू की गई है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से एकजुट संस्थान द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के तहत बुधवार को चिन्हित किए गए 11 कुपोषित बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लाया गया।अस्पताल में तैनात डॉ. दीपशिखा किंडो ने सभी बच्चों के स्वास्थ्य की विस्तृत जांच की। इस दौरान मुख्य रूप से बच्चों की आयु और उनके वजन के अनुपात का मिलान किया गया ताकि कुपोषण के स्तर का सटीक पता लगाया जा सके। डॉ. किंडो ने गंभीर कमी वाले बच्चों के अभिभावकों को आवश्यक चिकित्सा परामर्श और उचित देखभाल के निर्देश दिए।जांच के उपरांत जिन बच्चों में 'गंभीर तीव्र कुपोषण' और 'अति-निम्न वजन' की समस्या पाई गई, उन्हें बेहतर उपचार के लिए निर्देशित किया गया है।मातृ एवं शिशु पोषण केंद्र डुमरी या रायडीह इन केंद्रों पर बच्चों को विशेष डाइट चार्ट और आवश्यक दवाओं के साथ भर्ती कर उपचार किया जाएगा। विशेषज्ञों द्वारा बच्चों के शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए विशेष योजना बनाई गई है।इस अभियान को सफल बनाने में सहियाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वे प्रखंड के अत्यंत सुदूरवर्ती गांवों जैसे पाकरकोना, पुरनाडीह, कोरकोटोली, लुरु और कोटाम बहेराटोली से बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचीं।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    पत्रकार चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    18 hrs ago
  • सड़क सुरक्षा माह के संदेश को घर-घर पहुँचाने के उद्देश्य से आज गुमला जिले में 'हेलमेट मैन ऑफ इंडिया' श्री राघवेंद्र कुमार का भव्य आगमन हुआ। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में राघवेंद्र कुमार ने न केवल अपने संघर्षों की कहानी साझा की, बल्कि गुमला को सड़क दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए 'हेलमेट बैंक' जैसे क्रांतिकारी आइडिया भी दिए। ------------------------------ प्रशासनिक अमले ने किया गर्मजोशी से स्वागत ------------------------------- राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, गुमला में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त (DDC) श्री दिलेश्वर महतो, जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) श्री ज्ञान शंकर जायसवाल, और पुलिस उपाधीक्षक (DSP) श्री बीरेन्द्र टोप्पो ने राघवेंद्र कुमार का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मोटर यान निरीक्षक (MVI), जिला परिवहन कार्यालय के सभी कर्मी और प्रबुद्ध समाज सेवी दीपांकर जी एवं देबनाथ जी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ---------------------------- 75,000 हेलमेट का सफर: KBC से गुमला तक की गूँज ----------------------------- विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राघवेंद्र कुमार ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने एक मित्र को सड़क हादसे में खोने के बाद इस मिशन की शुरुआत की। उन्होंने अब तक 75,000 से अधिक हेलमेट नि:शुल्क दान किए हैं। उन्होंने 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) में अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे दिग्गजों के साथ साझा किए गए अपने अनुभवों को बताते हुए छात्रों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ----------------------------- "भारत में हर साल 2 लाख मौतें सड़क हादसों में होती हैं, और यह अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेरा लक्ष्य केवल हेलमेट बांटना नहीं, बल्कि हर सिर को सुरक्षित करना है।" — राघवेंद्र कुमार (हेलमेट मैन) ---------------------------- 'हेलमेट बैंक' का अनूठा आइडिया पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रों को प्रेरित करते हुए उन्होंने 'हेलमेट बैंक' बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों और पंचायतों में ऐसे बैंक होने चाहिए जहाँ से जरूरतमंद हेलमेट ले सकें। उन्होंने एक नया नारा दिया: ------------------------------ "हेलमेट लगाओ.. जान बचाओ, सीट बेल्ट लगाओ.. जान बचाओ!" ------------------------------ माताओं और बच्चों से विशेष आग्रह राघवेंद्र कुमार ने समाज की बुनियादी इकाई यानी 'माँ' को संबोधित करते हुए कहा कि माताएं अपने बच्चों को बचपन से ही हेलमेट पहनने की शिक्षा दें। उन्होंने साइकिल चलाने वाले छोटे बच्चों से भी आग्रह किया कि वे आज से ही हेलमेट पहनना शुरू करें ताकि यह उनकी आदत बन जाए। उनका मंत्र स्पष्ट था: "सिर बचाओ, सुरक्षा पाओ।" पटेल चौक पर हुआ हेलमेट वितरण कॉलेज के कार्यक्रम के बाद राघवेंद्र कुमार जिला प्रशासन की टीम के साथ शहर के पटेल चौक पहुँचे। यहाँ उन्होंने बिना हेलमेट चल रहे बाइक सवारों को रोका और उन्हें चालान के बजाय अपने हाथों से हेलमेट भेंट किया। उन्होंने इसे 'सुरक्षा का मुकुट' बताते हुए लोगों को कसम दिलाई कि वे भविष्य में बिना हेलमेट घर से नहीं निकलेंगे। गुमला प्रशासन और राघवेंद्र कुमार की इस जुगलबंदी ने आज पूरे जिले को एक सूत्र में पिरो दिया है— 'सुरक्षा प्रथम'।
    1
    सड़क सुरक्षा माह के संदेश को घर-घर पहुँचाने के उद्देश्य से आज गुमला जिले में 'हेलमेट मैन ऑफ इंडिया' श्री राघवेंद्र कुमार का भव्य आगमन हुआ। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में राघवेंद्र कुमार ने न केवल अपने संघर्षों की कहानी साझा की, बल्कि गुमला को सड़क दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए 'हेलमेट बैंक' जैसे क्रांतिकारी आइडिया भी दिए।
------------------------------
प्रशासनिक अमले ने किया गर्मजोशी से स्वागत
-------------------------------
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, गुमला में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त (DDC) श्री दिलेश्वर महतो, जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) श्री ज्ञान शंकर जायसवाल, और पुलिस उपाधीक्षक (DSP) श्री बीरेन्द्र टोप्पो ने राघवेंद्र कुमार का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मोटर यान निरीक्षक (MVI), जिला परिवहन कार्यालय के सभी कर्मी और प्रबुद्ध समाज सेवी दीपांकर जी एवं देबनाथ जी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
----------------------------
75,000 हेलमेट का सफर: KBC से गुमला तक की गूँज
-----------------------------
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राघवेंद्र कुमार ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने एक मित्र को सड़क हादसे में खोने के बाद इस मिशन की शुरुआत की। उन्होंने अब तक 75,000 से अधिक हेलमेट नि:शुल्क दान किए हैं। उन्होंने 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) में अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे दिग्गजों के साथ साझा किए गए अपने अनुभवों को बताते हुए छात्रों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
-----------------------------
"भारत में हर साल 2 लाख मौतें सड़क हादसों में होती हैं, और यह अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेरा लक्ष्य केवल हेलमेट बांटना नहीं, बल्कि हर सिर को सुरक्षित करना है।"
— राघवेंद्र कुमार (हेलमेट मैन)
----------------------------
'हेलमेट बैंक' का अनूठा आइडिया
पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रों को प्रेरित करते हुए उन्होंने 'हेलमेट बैंक' बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों और पंचायतों में ऐसे बैंक होने चाहिए जहाँ से जरूरतमंद हेलमेट ले सकें। उन्होंने एक नया नारा दिया:
------------------------------
"हेलमेट लगाओ.. जान बचाओ, सीट बेल्ट लगाओ.. जान बचाओ!"
------------------------------
माताओं और बच्चों से विशेष आग्रह
राघवेंद्र कुमार ने समाज की बुनियादी इकाई यानी 'माँ' को संबोधित करते हुए कहा कि माताएं अपने बच्चों को बचपन से ही हेलमेट पहनने की शिक्षा दें। उन्होंने साइकिल चलाने वाले छोटे बच्चों से भी आग्रह किया कि वे आज से ही हेलमेट पहनना शुरू करें ताकि यह उनकी आदत बन जाए। उनका मंत्र स्पष्ट था: "सिर बचाओ, सुरक्षा पाओ।"
पटेल चौक पर हुआ हेलमेट वितरण
कॉलेज के कार्यक्रम के बाद राघवेंद्र कुमार जिला प्रशासन की टीम के साथ शहर के पटेल चौक पहुँचे। यहाँ उन्होंने बिना हेलमेट चल रहे बाइक सवारों को रोका और उन्हें चालान के बजाय अपने हाथों से हेलमेट भेंट किया। उन्होंने इसे 'सुरक्षा का मुकुट' बताते हुए लोगों को कसम दिलाई कि वे भविष्य में बिना हेलमेट घर से नहीं निकलेंगे।
गुमला प्रशासन और राघवेंद्र कुमार की इस जुगलबंदी ने आज पूरे जिले को एक सूत्र में पिरो दिया है— 'सुरक्षा प्रथम'।
    user_Niraj kumar Sahu
    Niraj kumar Sahu
    पत्रकार बसिया, गुमला, झारखंड•
    19 hrs ago
  • कड़ी सुरक्षा के बीच राजकीय उत्क्रमित बुनियादी विद्यालय सेन्हा एवं नंदलाल प्लस टू उच्च विद्यालय अरु में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा आरम्भ
    1
    कड़ी सुरक्षा के बीच राजकीय उत्क्रमित बुनियादी विद्यालय सेन्हा एवं नंदलाल प्लस टू उच्च विद्यालय अरु में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा आरम्भ
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    22 hrs ago
  • 8 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से हुई मौत, परिजनों में मातम। सदर थाना क्षेत्र के छोटा अंबवा निवासी कलाम अंसारी के पुत्र 8 वर्षीय हफाज अंसारी की तालाब में डूबने से मौत हो गई जिसे परिजन द्वारा थाना को सूचना करते हुए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार हफाज अंसारी अपने नानी के घर करकरी गया हुआ था, जहां अपने मामा के साथ तालाब में नहाने गया हुआ था जहां तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई।
    1
    8 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से हुई मौत, परिजनों में मातम। 
सदर थाना क्षेत्र के छोटा अंबवा निवासी कलाम अंसारी के पुत्र 8 वर्षीय हफाज अंसारी की तालाब में डूबने से मौत हो गई जिसे परिजन द्वारा थाना को सूचना करते हुए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार हफाज अंसारी अपने नानी के घर करकरी गया हुआ था, जहां अपने मामा के साथ तालाब में नहाने गया हुआ था जहां तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई।
    user_दीपक गुप्ता
    दीपक गुप्ता
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.