ऊंचागांव में भाकियू अराजनैतिक की मासिक पंचायत, आईजीआरएस जांच रिपोर्ट और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उठे सवाल ऊंचागांव में भाकियू अराजनैतिक की मासिक पंचायत, आईजीआरएस जांच रिपोर्ट और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उठे सवाल किसानों ने सौंपा ज्ञापन, सफाई व्यवस्था और CHC में बाहरी दवाएं लिखे जाने के आरोपों पर जताई नाराजगी; कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक पंचायत 18 सितंबर 2026 को ऊंचागांव ब्लॉक में आयोजित हुई। पंचायत में क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। संगठन की ओर से ब्लॉक स्तर पर आईजीआरएस शिकायतों में कथित रूप से गलत जांच रिपोर्ट दिए जाने, गांवों में सफाई व्यवस्था ठीक न होने तथा ऊंचागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में मरीजों को कथित रूप से बाहर की दवाएं लिखे जाने के मुद्दे को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। पंचायत में संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि आईजीआरएस पर ग्रामीणों द्वारा दर्ज शिकायतों की जांच में कई बार वास्तविक स्थिति के विपरीत रिपोर्ट दिए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। वहीं गांवों में सफाई कर्मियों द्वारा नियमित रूप से सफाई नहीं किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। इसके अलावा ऊंचागांव CHC में चिकित्सा प्रभारी एवं डॉक्टरों द्वारा मरीजों पर दबाव डालकर बाहर की दवाएं लिखे जाने का आरोप लगाते हुए संगठन ने मामले की जांच और व्यवस्था में सुधार की मांग की। भाकियू अराजनैतिक की ओर से दिए गए ज्ञापन में संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में आईजीआरएस शिकायतों की जांच में अनियमितता, गांवों में सफाई व्यवस्था में लापरवाही अथवा CHC में मरीजों को दबाव में लेकर बाहरी दवाएं लिखे जाने जैसी शिकायतें सामने आती हैं, तो संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। संगठन ने कहा कि ऐसी स्थिति में ऊंचागांव CHC प्रभारी और खंड विकास अधिकारी को आंदोलन के लिए जिम्मेदार माना जाएगा। भाकियू ने कहा कि जरूरत पड़ने पर ट्रैक्टरों के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिला पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई पंचायत पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष बुलंदशहर ठाकुर शैलेंद्र सिंह आर्य तथा जिला प्रभारी गुड्डू प्रधान मौजूद रहे। पंचायत का संचालन जिला उपाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह गौड़ ने किया। इस दौरान ऊंचागांव ब्लॉक संरक्षक डॉ. ओमपाल सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह राणा, सियाना तहसील उपाध्यक्ष महेश चंद शर्मा, तहसील मंत्री अंशु वर्मा, धर्मवीर राघव, धर्मपाल सिंह, भगवान मुकदम, संजीव कुमार, राजीव सिंह राणा, प्रवीण कुमार, विक्रम सिंह, जितेंद्र कुमार, सागर सिंह, सोनू सिंह, कपिल सिंह, मनु सिंह, लाल सिंह राणा, बालकिशन, हीरा शर्मा, संजू शर्मा, नरेश शर्मा, कौशिक जी, फूल सिंह सैनी, सोमपाल सिंह फौजी, मांगे प्रजापति, राकेश कुमार, पाल, धीरज सिंह, लाखन तोमर, सुरजीत सिंह, रिंकू सिंह, लखन, विनोद, मास्टर प्रभु, गिरीश कुमार सैनी, सुनील सैनी, राजीव कुमार, राजकुमार, प्रमोद कुमार शर्मा, जीतू शर्मा, हरीश शर्मा, देवेंद्र सिंह, सोमेश शर्मा, फतेहचंद, टीकाराम, जयंती प्रसाद शर्मा, प्रेम सिंह, राजू शर्मा, शिवकुमार, चंद्रपाल, मिहिर, हरीराज सिंह, सुधीर, वेद प्रकाश, सुकेश, मुकेश सिंह, चंद्रपाल सिंह, अशोक कुमार, धर्मपाल सिंह, फतेह सिंह, लाल सिंह, अतुल कुमार, मूलचंद सिंह, राजेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंचायत में संगठन से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं और किसानों ने भाग लिया तथा क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
ऊंचागांव में भाकियू अराजनैतिक की मासिक पंचायत, आईजीआरएस जांच रिपोर्ट और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उठे सवाल ऊंचागांव में भाकियू अराजनैतिक की मासिक पंचायत, आईजीआरएस जांच रिपोर्ट और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उठे सवाल किसानों ने सौंपा ज्ञापन, सफाई व्यवस्था और CHC में बाहरी दवाएं लिखे जाने के आरोपों पर जताई नाराजगी; कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की मासिक पंचायत 18 सितंबर 2026 को ऊंचागांव ब्लॉक में आयोजित हुई। पंचायत में क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। संगठन की ओर से ब्लॉक स्तर पर आईजीआरएस शिकायतों में कथित रूप से गलत जांच रिपोर्ट दिए जाने, गांवों में सफाई व्यवस्था ठीक न होने तथा ऊंचागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में मरीजों को कथित रूप से बाहर की दवाएं लिखे जाने के मुद्दे
को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। पंचायत में संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि आईजीआरएस पर ग्रामीणों द्वारा दर्ज शिकायतों की जांच में कई बार वास्तविक स्थिति के विपरीत रिपोर्ट दिए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। वहीं गांवों में सफाई कर्मियों द्वारा नियमित रूप से सफाई नहीं किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। इसके अलावा ऊंचागांव CHC में चिकित्सा प्रभारी एवं डॉक्टरों द्वारा मरीजों पर दबाव डालकर बाहर की दवाएं लिखे जाने का आरोप लगाते हुए संगठन ने मामले की जांच और व्यवस्था में सुधार की मांग की। भाकियू अराजनैतिक की ओर से दिए गए ज्ञापन में संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में आईजीआरएस शिकायतों की जांच में अनियमितता, गांवों में सफाई व्यवस्था में लापरवाही अथवा CHC में मरीजों को दबाव में लेकर
बाहरी दवाएं लिखे जाने जैसी शिकायतें सामने आती हैं, तो संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाएगा। संगठन ने कहा कि ऐसी स्थिति में ऊंचागांव CHC प्रभारी और खंड विकास अधिकारी को आंदोलन के लिए जिम्मेदार माना जाएगा। भाकियू ने कहा कि जरूरत पड़ने पर ट्रैक्टरों के साथ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। जिला पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई पंचायत पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिला अध्यक्ष बुलंदशहर ठाकुर शैलेंद्र सिंह आर्य तथा जिला प्रभारी गुड्डू प्रधान मौजूद रहे। पंचायत का संचालन जिला उपाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह गौड़ ने किया। इस दौरान ऊंचागांव ब्लॉक संरक्षक डॉ. ओमपाल सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह राणा, सियाना तहसील उपाध्यक्ष महेश चंद शर्मा, तहसील मंत्री अंशु वर्मा, धर्मवीर राघव, धर्मपाल सिंह, भगवान मुकदम, संजीव कुमार, राजीव सिंह राणा, प्रवीण कुमार, विक्रम सिंह,
जितेंद्र कुमार, सागर सिंह, सोनू सिंह, कपिल सिंह, मनु सिंह, लाल सिंह राणा, बालकिशन, हीरा शर्मा, संजू शर्मा, नरेश शर्मा, कौशिक जी, फूल सिंह सैनी, सोमपाल सिंह फौजी, मांगे प्रजापति, राकेश कुमार, पाल, धीरज सिंह, लाखन तोमर, सुरजीत सिंह, रिंकू सिंह, लखन, विनोद, मास्टर प्रभु, गिरीश कुमार सैनी, सुनील सैनी, राजीव कुमार, राजकुमार, प्रमोद कुमार शर्मा, जीतू शर्मा, हरीश शर्मा, देवेंद्र सिंह, सोमेश शर्मा, फतेहचंद, टीकाराम, जयंती प्रसाद शर्मा, प्रेम सिंह, राजू शर्मा, शिवकुमार, चंद्रपाल, मिहिर, हरीराज सिंह, सुधीर, वेद प्रकाश, सुकेश, मुकेश सिंह, चंद्रपाल सिंह, अशोक कुमार, धर्मपाल सिंह, फतेह सिंह, लाल सिंह, अतुल कुमार, मूलचंद सिंह, राजेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। पंचायत में संगठन से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं और किसानों ने भाग लिया तथा क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
- बुलंदशहर में हाथ में अवैध पिस्टल लेकर रील बनाना युवक को पड़ा भारी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस तलाश में जुटी बुलंदशहर। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक का अवैध पिस्टल के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोपी युवक हथियार दिखाकर क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के ककरिया खेड़ा गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक हाथ में अवैध पिस्टल लहराते हुए एक गाने पर रील बनाता नजर आ रहा है। स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कड़ी कार्रवाई के बावजूद ऐसे मामलों में कमी नहीं आ रही है और कुछ युवक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। मामला संज्ञान में आने और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अहमदगढ़ थाना पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो के आधार पर युवक की पहचान कर उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी युवक को जल्द गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- हापुड़ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट हापुड़ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा नेता लज्जा रानी गर्ग के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।1
- बुलंदशहर:दिवंगत भाजपा विधायक अनिल शर्मा की शोक सभा में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुलंदशहर:दिवंगत भाजपा विधायक अनिल शर्मा की शोक सभा में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अनिल शर्मा के परिजनों से मुलाकात कर डिप्टी सीएम ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं अनिल शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात, डीएम-एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- 2027 विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है बुलंदशहर की सभी विधानसभा सीटों पर जीत के लिए कार्यकर्ता, सांसद और विधायक तैयार डिप्टी सीएम का दावा- 2027 में यूपी में बीजेपी 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए बोले- 2047 तक भी सपा का भविष्य दिखाई नहीं देता सपा को माफिया, गुंडे और दंगाइयों की पार्टी बताया बोले- बीजेपी समाज की सेवा और देश के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी है बोले- हमारे पास बूथ अध्यक्ष हैं, उनके समय बूथ पर गुंडे हुआ करते थे बूथ कैप्चरिंग के जरिए चुनाव जीते जाते थे, लेकिन अब बूथ कब्जा नहीं हो सकता बीजेपी 2017 का इतिहास दोहराएगी और पूर्ण बहुमत के साथ यूपी में सरकार बनाएगी दोनों पार्टियों के बीच चल रही बयानबाजी पर बोले- अगर विपक्ष कुछ उल्टा-सीधा करेगा तो सोशल मीडिया के जरिए सरल भाषा में जवाब दिया जाएगा अखिलेश यादव के PDA रथ पर बोले- अखिलेश यादव के रथ की जनता ने धज्जियां उड़ा दी हैं लोकसभा चुनाव में लोगों को गुमराह कर वोट हासिल किए गए थे, लेकिन अब उनकी जमीन खिसक चुकी है कहा- समाजवादी पार्टी का भविष्य खत्म हो रहा है और एक दिन सपा सिर्फ सैफई की पार्टी बनकर रह जाएगी भाजपा गठबंधन पर बोले- बीजेपी का गठबंधन बहुत मजबूत है, न पहले कोई टूट थी, न अब है और न आगे होगी सीट बंटवारे को लेकर कोई खींचतान नहीं है, गठबंधन में सीटों पर बातचीत टेबल पर होगी बोले- हमारा गठबंधन कोई पहली बार नहीं हो रहा, इसलिए गठबंधन को लेकर कोई भ्रम नहीं है रोजगार के मुद्दे पर बोले- जो लोग झूठे आंकड़े पेश करते थे, उन्हें सही आंकड़े भी झूठे ही नजर आएंगे उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त होने का दावा किया बोले- सुरक्षित भारत और सुरक्षित उत्तर प्रदेश आज जन-जन की आवाज बन चुका है सपा को वोट देने को लेकर भी डिप्टी सीएम का तीखा बयान बोले- सपा को वोट देने का मतलब गुंडागर्दी को आमंत्रित करना और अराजकता को बढ़ावा देना है कावड़ यात्रा पर रोक, अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलाने और राम मंदिर का विरोध करने का आरोप लगाया मथुरा में भगवान कृष्ण की जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ धाम के मुद्दे पर भी सपा पर निशाना साधा 2027 में सीएम चेहरे को लेकर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान बोले- 2027 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में लड़ा जाएगा बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनाएगी इमरान मसूद के बयान पर बोले- जो लोग अपने घटक दलों को कमजोर करते हैं, वे उन्हें छोड़कर चले जाते हैं बीजेपी से कोई छोड़कर नहीं गया, हम किसी को कमजोर नहीं करते, बल्कि मजबूत करने का काम करते हैं बाइट:केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री3
- बुलंदशहर: 25,000 का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, थाना नरौरा पुलिस और बदमाश के बीच हुई फायरिंग गैंगस्टर एक्ट में वांछित बदमाश घायल: पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया 25 हजार का इनामी, अवैध हथियार और बाइक बरामद बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में 25,000 का इनामी शातिर अपराधी गिरफ्तार रिपोर्ट: अमित तोमर, बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज (BTN24)1
- बुलंदशहर के छतारी में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का शव, डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची पुलिस पर भड़के ग्रामीण बुलंदशहर/छतारी। थाना छतारी क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार शाम से अचानक लापता हुए एक 45 वर्षीय अधेड़ का शव शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से समूचे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं दूसरी ओर घटनास्थल महज दो किलोमीटर दूर होने के बावजूद सूचना मिलने के करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस की कार्यशैली को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। घर से कहकर निकले थे, सुबह मिली मौत की खबर जानकारी के मुताबिक, छतारी निवासी अशोक (45 वर्ष) पुत्र देवेंद्र शुक्रवार शाम करीब 6 बजे परिजनों से किसी काम से बाहर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। जब देर रात तक अशोक वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में उनकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी तलाश करने के बावजूद रात भर उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। मृतक अशोक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें उनका 25 वर्षीय बेटा अभिषेक तथा तीन बेटियां रोशनी (26 वर्ष), तनु (24 वर्ष) और मनु (19 वर्ष) शामिल हैं। अचानक हुई इस दुखद घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शनिवार सुबह करीब 6 बजे जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए, तो उन्होंने अशोक को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। घटना की जानकारी तुरंत आग की तरह फैल गई और परिजनों सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना छतारी पुलिस को दी। ताज्जुब की बात यह रही कि घटनास्थल थाना छतारी से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित था, फिर भी पुलिस को मौके पर पहुंचने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लग गया। पुलिस की इस ढुलमुल कार्यशैली और लापरवाही से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है। इस मामले में सीओ डिबाई मधुप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।1
- पिलखुवा पहुंचेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, लज्जा रानी गर्ग के परिजनों से करेंगे मुलाकात पिलखुवा में आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दौरा प्रस्तावित है। वे भाजपा की वरिष्ठ नेता लज्जा रानी गर्ग के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके आवास पहुंचेंगे और परिजनों से मुलाकात करेंगे। दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की तैयारी की है।1
- बुलंदशहर: अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के नेहरूगंज इलाके में सड़क निर्माण कार्य के लिए आया बदरपुर से भरा एक डंपर अचानक एक झुग्गी पर पलट गया। इस भीषण हादसे में एक 8 वर्षीय मासूम मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पीड़ित परिजनों का गंभीर आरोप है कि चालक को पहले ही मना किया गया था, लेकिन इसके बावजूद डंपर चालक अपनी जिद पर अड़ा रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। क्रेन की मदद से डंपर को सीधा कर बच्चे के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मासूम के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की गहनता से जाँच में जुटी हुई है। एक मासूम की इस तरह अचानक हुई मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।"1
- लालगढ़ी में झाड़ियों में मिला मजदूर का शव, हत्या का आरोप छतारी। क्षेत्र के गांव लालगढ़ी में शनिवार सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में मजदूर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव लालगढ़ी निवासी अशोक कुमार 45 वर्ष पुत्र देवेंद्र सिंह मजदूरी का काम करते थे। शुक्रवार को वह घर से मजदूरी करने हुए थे। शनिवार की सुबह उनका शव लालगड़ी वाले मोड़ पर सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। मृतक के गले में गमछे का फंदा लगा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर एसएसआई वीरपाल सिंह, डिबाई थाना प्रभारी विशाल प्रताप सिंह टीम के साथ पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने जाँच पड़ताल के बाद साक्ष्य जुटाए है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसआई वीरपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।4
- अनूपशहर में दर्दनाक हादसा 😢 डंपर पलटा, 8 साल के मासूम की मौ@त | Bulandshahr News #Shorts1