Shuru
Apke Nagar Ki App…
पिलखुवा पहुंचेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, लज्जा रानी गर्ग के परिजनों से करेंगे मुलाकात पिलखुवा में आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दौरा प्रस्तावित है। वे भाजपा की वरिष्ठ नेता लज्जा रानी गर्ग के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके आवास पहुंचेंगे और परिजनों से मुलाकात करेंगे। दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की तैयारी की है।
Star Bharat News 24
पिलखुवा पहुंचेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, लज्जा रानी गर्ग के परिजनों से करेंगे मुलाकात पिलखुवा में आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दौरा प्रस्तावित है। वे भाजपा की वरिष्ठ नेता लज्जा रानी गर्ग के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके आवास पहुंचेंगे और परिजनों से मुलाकात करेंगे। दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की तैयारी की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पिलखुवा पहुंचेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, लज्जा रानी गर्ग के परिजनों से करेंगे मुलाकात पिलखुवा में आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दौरा प्रस्तावित है। वे भाजपा की वरिष्ठ नेता लज्जा रानी गर्ग के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके आवास पहुंचेंगे और परिजनों से मुलाकात करेंगे। दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था की तैयारी की है।1
- बड़ौत में मामूली कहासुनी पर दो पक्ष भिड़े, मारपीट का वीडियो वायरल BAGHPAT DESK: बागपत के बड़ौत में कोताना रोड नहर पुल पर मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। मारपीट में दो लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। घटना के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस के आने की सूचना पर दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मारपीट करने वाले युवकों की पहचान में जुटी है। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- मेरठ के मवाना स्कूल में भूकंप से बचाव हेतु मॉकड्रिल व फायर ड्रिल का आयोजन मवाना- ए एस इंटर कॉलेज में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार भूकंप से बचाव व सुरक्षा हेतु मॉकड्रिल व फायर ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिलाधिकारी डॉक्टर वीके सिंह के निर्देशन में हुआ। इसके लिए उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह को मॉक ड्रिल कमांडेंट नियुक्त किया गया। मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य छात्र- छात्राओं को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के समय घबराने के बजाय धैर्य व सूझबूझ के साथ सुरक्षित रहने के गुर सिखाना व अग्निशमन कार्यप्रणाली के विषय में जानकारी देना था। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी पुलिस पंकज लवानिया, थाना कोतवाली प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी,अग्नि शमनअधिकारीआकाश चौहान,तहसीलदार निरंकारसिंह ,प्रधाना चार्य डॉक्टर मेघराज सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल नामित नोडलअधिकारी अमित कुमार प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज हस्तिनापुर ने भी विद्यालय के छात्र छात्राओं को इस विषय की आवश्यक जानकारी प्रदान की। विद्यालय के समस्त अध्यापकगण, एन.सी.सी.के छात्र- छात्राएं व आपदा मित्र राहुलकुमार,अनुज कुमार के साथ 73 यूपी बटालियन एनसीसी के हवलदार राम सिंह विद्यालय के एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट बलराज सिंह आदि,अभियान के दौरान उपस्थित रहे। *मवाना मेरठ से डायरेक्टर आर के शर्मा की रिपोर्ट*1
- मेरठ में पहली बार गूंजी आसमान में सूर्यकिरण की गड़गड़ाहट, 200 फीट पर बना तिरंगा मेरठ। मेरठवासियों के लिए शनिवार का दिन रोमांच और गर्व से भरा रहा। न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप में पहली बार भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एयरोबैटिक टीम ने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुआ एयर शो करीब 30 मिनट तक चला। गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से उड़ान भरकर पहुंचे नौ हॉक एमके-132 विमानों ने आसमान में ऐसी सटीक फॉर्मेशन बनाई कि लोग पलकें झपकाना भूल गए। कभी विमान एक-दूसरे के बेहद करीब से गुजरे तो कभी हवा में गुलाटियां खाते हुए अलग-अलग दिशाओं में मुड़ते नजर आए। करीब पांच मीटर से भी कम दूरी पर विमानों की उड़ान ने दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दीं। शो का सबसे आकर्षक नजारा उस समय देखने को मिला जब विमानों ने करीब 200 फीट की ऊंचाई पर धुएं से आसमान में तिरंगा उकेर दिया। देशभक्ति के इस नजारे को देखकर पूरा माहौल तालियों और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। हजारों की संख्या में लोग आसमान की ओर गर्दन उठाए सूर्यकिरण टीम के करतब देखते रहे। विमानों की गड़गड़ाहट के बीच दर्शकों ने तालियां बजाईं, सीटियां बजाईं और 'भारत माता की जय' व 'जय हिंद' के नारों से उत्साह जताया। मेरठ में पहली बार हुए इस एयर शो ने शहरवासियों के लिए शनिवार को यादगार बना दिया। दो दिवसीय एयर शो का रविवार को अंतिम दिन है।1
- MP :बारिश बनी आफत: भैया कॉलोनी में घरों के अंदर कमर तक पानी, सामान तैरता रहा1
- मेरठ में वायु सेना का ऐयर शो मेरठ की धरती पर दिखा वायुसेना के जहाज़ों का जलवा1
- मेरठ व्यूरो रिपोर्ट मेरठ में आज पहली बार एयर फोर्स का और शो हुआ इसमें लड़ाकू विमान ने हेरतगंज करतब दिखाये1
- 161-संडीला विधानसभा से सलमान गाजी ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान, समर्थकों में उत्साह | Sandila Politics संडीला। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर 161-संडीला विधानसभा क्षेत्र की सियासत में हलचल बढ़ती नजर आ रही है। सलमान गाजी ने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उनके ऐलान के बाद समर्थकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। अब चर्चा इस बात को लेकर है कि सलमान गाजी किस राजनीतिक दल के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे या निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपनी दावेदारी पेश करेंगे। आने वाले दिनों में उनकी पार्टी और चुनावी रणनीति को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकती है। संवाददाता — सूरज गुप्ता सहयोगी — अंसार अंसारी STAR भारत न्यूज़ 24 पर देखिए संडीला और आसपास की हर महत्वपूर्ण खबर।1