Shuru
Apke Nagar Ki App…
मेरठ व्यूरो रिपोर्ट मेरठ में आज पहली बार एयर फोर्स का और शो हुआ इसमें लड़ाकू विमान ने हेरतगंज करतब दिखाये
द कहर न्यूज़ एजेंसी
मेरठ व्यूरो रिपोर्ट मेरठ में आज पहली बार एयर फोर्स का और शो हुआ इसमें लड़ाकू विमान ने हेरतगंज करतब दिखाये
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बिल्ली के बच्चे को लेकर विवाद, चाकू-डंडे और लोहे की रॉड से हमला; चार गिरफ्तार,शौकीन गार्डन में कहासुनी के बाद चार युवकों पर जानलेवा हमले का आरोप, पुलिस ने चारों को दबोचा , मेरठ : लिसाड़ी गेट के शौकीन गार्डन में पालतू बिल्ली के बच्चे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के जहीन, हसीन, हप्पी और रिहान के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर चाकू, डंडे, लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घटना 17 सितंबर की है। शौकीन गार्डन में बिल्ली के बच्चे को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि नईमुद्दीन, उसके बेटे नदीम, हसीन और नाजिम ने वादी पक्ष के लोगों के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर चारों ने जान से मारने की नीयत से चाकू, डंडे, लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में लिसाड़ी गेट थाने में मुकदमा अपराध संख्या 599/2026 में धारा 109(1) और 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में लिसाड़ी गेट पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नईमुद्दीन, नदीम, हसीन और नाजिम को शौकीन गार्डन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। चारों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपित - नईमुद्दीन पुत्र स्व. शेर मोहम्मद, निवासी शौकीन गार्डन, लिसाड़ी गेट। - नदीम पुत्र नईमुद्दीन, निवासी उपरोक्त। - हसीन पुत्र नईमुद्दीन, निवासी उपरोक्त। - नाजिम पुत्र नईमुद्दीन, निवासी उपरोक्त।1
- बड़ौत में मामूली कहासुनी पर दो पक्ष भिड़े, मारपीट का वीडियो वायरल BAGHPAT DESK: बागपत के बड़ौत में कोताना रोड नहर पुल पर मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। मारपीट में दो लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। घटना के दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस के आने की सूचना पर दोनों पक्षों के लोग मौके से फरार हो गए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मारपीट करने वाले युवकों की पहचान में जुटी है। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- 161-संडीला विधानसभा से सलमान गाजी ने चुनाव लड़ने का किया ऐलान, समर्थकों में उत्साह | Sandila Politics संडीला। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर 161-संडीला विधानसभा क्षेत्र की सियासत में हलचल बढ़ती नजर आ रही है। सलमान गाजी ने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उनके ऐलान के बाद समर्थकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। अब चर्चा इस बात को लेकर है कि सलमान गाजी किस राजनीतिक दल के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे या निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपनी दावेदारी पेश करेंगे। आने वाले दिनों में उनकी पार्टी और चुनावी रणनीति को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकती है। संवाददाता — सूरज गुप्ता सहयोगी — अंसार अंसारी STAR भारत न्यूज़ 24 पर देखिए संडीला और आसपास की हर महत्वपूर्ण खबर।1
- मेरठ के मवाना स्कूल में भूकंप से बचाव हेतु मॉकड्रिल व फायर ड्रिल का आयोजन मवाना- ए एस इंटर कॉलेज में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार भूकंप से बचाव व सुरक्षा हेतु मॉकड्रिल व फायर ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिलाधिकारी डॉक्टर वीके सिंह के निर्देशन में हुआ। इसके लिए उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह को मॉक ड्रिल कमांडेंट नियुक्त किया गया। मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य छात्र- छात्राओं को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के समय घबराने के बजाय धैर्य व सूझबूझ के साथ सुरक्षित रहने के गुर सिखाना व अग्निशमन कार्यप्रणाली के विषय में जानकारी देना था। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी पुलिस पंकज लवानिया, थाना कोतवाली प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी,अग्नि शमनअधिकारीआकाश चौहान,तहसीलदार निरंकारसिंह ,प्रधाना चार्य डॉक्टर मेघराज सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल नामित नोडलअधिकारी अमित कुमार प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज हस्तिनापुर ने भी विद्यालय के छात्र छात्राओं को इस विषय की आवश्यक जानकारी प्रदान की। विद्यालय के समस्त अध्यापकगण, एन.सी.सी.के छात्र- छात्राएं व आपदा मित्र राहुलकुमार,अनुज कुमार के साथ 73 यूपी बटालियन एनसीसी के हवलदार राम सिंह विद्यालय के एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट बलराज सिंह आदि,अभियान के दौरान उपस्थित रहे। *मवाना मेरठ से डायरेक्टर आर के शर्मा की रिपोर्ट*1
- हार्दिक बधाई शुभ कामनाऐ उज्जवल भविष्य सुखमय जीवन मुश्किल निस्वार्थ निराकरण करते रहे। हम नवविकसित भारत राष्ट्र के लिए एकजुट मजबूत होकर आपके कुशल दिशानिर्देश के अनुकरणीय पथ पर हिन्दुत्व धर्म अनुयाई सनातन संस्कार संपन्न हो। हार्दिक बधाई शुभ कामनाऐ भगवान शिव आशीर्वाद बनाए हर-हर महादेव परशुरामेश्वर पुरामहादेव शिव आशीर्वाद सदैव पंडित कुंजबिहारीवशिष्ठ ज्योतिषाचार्य सूर्यदेव उपासक1
- लालकुर्ती पैठ बाजार में ग्राहक को बुलाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट मौके पर पहुंचे एसपी सिटी में दो लोगों को पकड़ा और थाने भिजवाया1
- बुलंदशहर में मॉक ड्रिल 🚨 | पुलिस, डॉक्टर और अग्निशमन विभाग ने परखी इमरजेंसी तैयारी बुलंदशहर/खुर्जा। जटिया अस्पताल में डॉक्टर, पुलिस प्रशासन और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की। मॉक ड्रिल में NCC कैडेट्स को मरीज बनाकर एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल लाया गया। मौके पर मौजूद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने तत्काल मरीजों को एम्बुलेंस से बाहर निकालकर स्ट्रेचर के जरिए वार्ड तक पहुंचाया। अस्पताल में पहले से तैयार डॉक्टरों की टीम ने इमरजेंसी में मरीजों के उपचार की प्रक्रिया का अभ्यास किया। मॉक ड्रिल के दौरान NCC कैडेट्स को आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव, मरीजों को सुरक्षित निकालने और अस्पताल तक पहुंचाने के जरूरी तरीके बताए गए। अधिकारियों के अनुसार, ऐसे अभ्यास का उद्देश्य व्यवस्थाओं में सामने आने वाली कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करना है, ताकि वास्तविक आपातकालीन स्थिति में बेहतर समन्वय के साथ राहत और बचाव कार्य किया जा सके।1
- मेरठ के लालकुर्ती पैठ बाजार में ग्राहक को बुलाने पर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट लालकुर्ती पैठ बाजार में ग्राहक को बुलाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट मौके पर पहुंचे एसपी सिटी मेने दो लोगों को पकड़ा और थाने भिजवाया1
- सोनीपत में पिटबुल का महिला और 6 माह के बच्चे पर हमला,बच्चों की स्थिति गंभीर *सोनीपत।* सिक्का कॉलोनी में गली से गुजर रही एक महिला और उसकी गोद में मौजूद 6 महीने के भतीजे पर पड़ोसी के पिटबुल ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को मुंह में दबोचकर करीब 30 सेकंड तक नोंचा, जिससे बच्चे के चेहरे और पेट पर गंभीर घाव आए हैं। दिल्ली में पेट का ऑपरेशन और 20 टांके लगने के बाद मासूम को गंभीर हालत में रोहतक PGIMS रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्तों के हमले के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन अधिकारी केवल कागजी कार्रवाई कर रहे हैं। मांग है कि ऐसी घटनाओं में कुत्ता मालिक पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हो और लापरवाह अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए।1