Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनता दरबार में 92 मामलों की सुनवाई, डीएम ने त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश सासाराम समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में 'सबका सम्मान जीवन आसान' अभियान के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान 92 लोगों की समस्याएं सुनी गईं। जनता दरबार में गीता देवी, बनारसी सिंह, बिंदा देवी, शंकर सिंह, प्रशांत कुमार, गीता कुमारी, श्रीपति दूबे, राम कुबेर राम, कुमारी संध्या सिन्हा, चन्द्रदेव पासवान, वीरेन्द्र प्रसाद सहित अन्य फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याएं डीएम के समक्ष रखीं। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।
Pushpa kumari
जनता दरबार में 92 मामलों की सुनवाई, डीएम ने त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश सासाराम समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में 'सबका सम्मान जीवन आसान' अभियान के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान 92 लोगों की समस्याएं सुनी गईं। जनता दरबार में गीता देवी, बनारसी सिंह, बिंदा देवी, शंकर सिंह, प्रशांत कुमार, गीता कुमारी, श्रीपति दूबे, राम कुबेर राम, कुमारी संध्या सिन्हा, चन्द्रदेव पासवान, वीरेन्द्र प्रसाद सहित अन्य फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याएं डीएम के समक्ष रखीं। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।
More news from बिहार and nearby areas
- Please 🥺 support me 😭🙏 cilap kassting please 10k share karna please 🥺 comment and like1
- रोहतास जिले के प्रसिद्ध गुप्ताधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ गुरुवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने किया। उद्घाटन के बाद डीएम ने अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लिया। इस बार गुफा में बेहतर प्रकाश और ऑक्सीजन की विशेष व्यवस्था की गई है।बैरिकेडिंग के जरिए कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई है। गुफा के भीतर श्रद्धालुओं को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए फर्श पर मौजूद नुकीले पत्थरों के ऊपर रबर मैट बिछाया जा रहा है। गुप्ताधाम मार्ग में मौजूद बड़े चट्टानों एवं अवरोधों को जेसीबी मशीन से हटाकर रास्ते को सुरक्षित एवं सुगम बनाया गया है। वहीं, चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। रोहतास जिले के प्रसिद्ध गुप्ताधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ गुरुवार को डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने किया। उद्घाटन के बाद डीएम ने अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व श्रद्धालुओं के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लिया। इस बार गुफा में बेहतर प्रकाश और ऑक्सीजन की विशेष व्यवस्था की गई है।बैरिकेडिंग के जरिए कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई है। गुफा के भीतर श्रद्धालुओं को होने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए फर्श पर मौजूद नुकीले पत्थरों के ऊपर रबर मैट बिछाया जा रहा है। गुप्ताधाम मार्ग में मौजूद बड़े चट्टानों एवं अवरोधों को जेसीबी मशीन से हटाकर रास्ते को सुरक्षित एवं सुगम बनाया गया है। वहीं, चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। जबकि हेलमेट के साथ बाइक प्रवेश की अनुमति होगी। डीएम ने बताया कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल, मेडिकल टीम, एंबुलेंस और कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक पर प्रतिबंध और बाइकों के अनावश्यक हॉर्न बजाने पर रोक लगाई गई है। इस दौरान डीएफओ फिडल कुमार के०, डीडीसी विजय कुमार पांडेय, सासाराम एसडीएम डॉ नेहा कुमारी, एसडीपीओ विप्लव कुमार, रेंजर अभय कुमार, फॉरेस्टर अमित कुमार, बीडीओ प्रियंका कुमारी, सीओ पुरुषोत्तम कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार व ईओ अभिषेक भारती मौजूद रहे।1
- लघु सिंचाई विभाग कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के आधा दर्जन ठिकानों पर आर्थिक कायाल अपराध इकाई की अलग-अलग छापामारी ० रोहतास लघु सिंचाई विभाग कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के आधा दर्जन ठिकानों पर आर्थिक कायाल अपराध इकाई की अलग-अलग छापामारी से हड़कंप मचा हुआ है। रोहतास जिला में लघु सिंचाई विभाग कार्यालय वेदा सासाराम तथा उनके डिहरी आवास पर छापामारी किया गया।आर्थिक अपराध इकाई बिहार पटना के पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद चौधरी के कई ठिकानों पर छापामारी एक साथ जारी है। जिसमें रोहतास जिला में कार्यालय समेत दो जगहों पर छापामारी किया गया। इसके अलावा अन्य ठिकाने पर छापामारी जारी है। आर्थिक अपराध इकाई के छापामारी के दौरान कार्यालय अभियंता कार्यालय से कर्मियों को बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई गर्ई थी। छापामारी के बीच हड़कप मचा रहा। जिले में पदस्थापित लघु सिंचाई विभाग के धन कुबेर पदाधिकारी अरबिंद चौधरी के ठिकाने पर छापामारी से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- स्मार्ट मीटर पोल पे मेंन लाइन नहीं देने देने के संबंध में ओर बिजली विभाग। पैसा मागने के संबंध में श्रीमान जी विद्युत विभाग हमारे ग्राम पंचायत इतिमहा प्रखण्ड नासरीगंज pin code 821310 है जो इतिमहा गांव में मीटर लगा दिया गया है जो अब तक मीटर में लाइट नहीं आया है 7 दिन होगया अभी तक लाइट नहीं आया ओर तो ओर मीटर लगाने वाला भी 200 रुपया का चार्ज मांगा जो कि 150 रुपए में मना गया ओर मीटर लगा दिया पर पोल से अभी लाइट नहीं दिया लाइट देने के भी 200 रुपया भी मांग रहे है श्री मान जी अभी तक पोल से तार नहीं भी जोड़ा गया है ओर नया मीटर हमारे दिवाल पे ताक रहा है लाइन का तो श्री मान जी ऐसे कैसे चलेगा जो हम बिल पे करने को भी तैयार हु और लाइन देने का पोल से पैसा भी मांग रहा है ये कैसा न्याय है हमारे सरकार से यही अनुरोध है कि बिजली विभाग पे। जांच हो बिन पैसा का कोई काम नहीं होता सर बिजली विभाग में जांच हो1
- मंगरवलिया:- चुनावी परिचर्चा के दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हरेराम साह से हुई खास बातचीत बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के राजपुर प्रखंड में मंगरवलिया पंचायत के अंतर्गत पैक्स समिति के लिए हो रहे चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हरेराम साह से चुनावी परिचर्चा के दौरान यह जानने का प्रयास किया गया कि आखिर यह चुनाव क्यों महत्वपूर्ण है उनके लिए? क्या है उनका असली एजेंडा और मौका मिला, तो क्या कर पाएंगे किसानों के लिए?1
- कैमूर/बिहार, नवविवाहिता की हत्या कर शव गायब करने की आशंका, पति, सास और देवर पर दहेज प्रताड़ना का आरोप थाने में आवेदन देकर निष्पक्ष जांच, बेटी की तलाश और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कैमूर। जिले के बेलांव थाना क्षेत्र से नवविवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर शव गायब किए जाने की आशंका जताते हुए पति, सास और देवर के खिलाफ करमचट थाने में लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि बेलांव थाना क्षेत्र के बिछिया गांव पोस्ट खजुरा निवासी रामाकांत तिवारी द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, उन्होंने अपनी पुत्री सीता कुमारी का विवाह 27 अप्रैल 2026 को विकास कुमार उपाध्याय, पिता कन्हैया उपाध्याय, के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से कराया था। वही आवेदन में आरोप लगाया गया है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उनकी पुत्री को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। शिकायत के अनुसार, दहेज में स्कॉर्पियो वाहन की मांग को लेकर लगातार दबाव बनाया जाता था। पिता का आरोप है कि पति विकास कुमार उपाध्याय फोन पर गाली-गलौज करता था, जबकि सास आशा देवी और देवर आदर्श उर्फ आशीष मिलकर उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। वही शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि नवविवाहिता को कई दिनों तक भूखा रखा गया, उसे करंट लगाया गया तथा जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। पीड़िता के पिता ने आशंका व्यक्त की है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति, सास और देवर ने मिलकर उनकी पुत्री की हत्या कर दी तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को गायब कर दिया। वही रामाकांत तिवारी ने करमचट थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान से मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने, लापता पुत्री की शीघ्र तलाश करने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान या जांच के निष्कर्ष सामने नहीं आए हैं। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच एवं आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है। घटना की वास्तविकता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।3
- भरत तिवारी एनकाउंटर प्रकरण: स्वजन का दावा- एसटीएफ जवान ने ही मारी थी पहली गोली स्वजन बोले- अन्य आरोपित पुलिसकर्मियों की भी जल्द हो गिरफ्तारी, सभी को मिले कड़ी सजा कलेर: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर प्रकरण में एसटीएफ जवान अक्षय कुमार की गिरफ्तारी के बाद मृतक के स्वजन की प्रतिक्रिया सामने आई है। मृतक की मां आशा देवी ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि उनके बेटे भरत को पहली गोली एसटीएफ जवान अक्षय कुमार ने ही मारी थी।आशा देवी ने आरोप लगाया कि दूसरी गोली तत्कालीन डीएसपी और तीसरी गोली तत्कालीन थानाध्यक्ष ने मारी थी। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को कुल पांच गोलियां लगी थीं। एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी खुशी तब मिलेगी, जब मामले के सभी दोषियों को फांसी की सजा मिलेगी।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के बाद ही उन्हें इंसाफ की उम्मीद जगी और कार्रवाई शुरू हुई। उनका कहना था कि इस घटना में जिसकी भी भूमिका रही है, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री पर न्याय दिलाने का भरोसा भी जताया। मृतक की भाभी सुमन देवी ने कहा कि पहली गोली चलाने के आरोपित एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी के बाद न्याय की उम्मीद बढ़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि मामले में शामिल अन्य दोषी पुलिसकर्मियों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी।वहीं, मृतक के भाई चंदन तिवारी ने कहा कि एसटीएफ जवान की गिरफ्तारी इस मामले में न्याय की दिशा में पहला कदम है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मामले में नामजद अन्य पुलिसकर्मियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।1
- औरंगाबाद राष्ट्रीय लोक अदालत (12 सितम्बर, 2026) की सफpलता को लेकर जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित** औरंगाबाद राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (BSLSA), पटना के निर्देशानुसार दिनांक **12 सितम्बर, 2026** को आयोजित होने वाली **राष्ट्रीय लोक अदालत** की सफल तैयारी एवं अधिकाधिक मामलों के सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरंगाबाद के तत्वावधान में जिले के सभी थाना प्रभारियों (SHO) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता *प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आनंदिता सिंह ने की। बैठक में **मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी (CJM) श्री लाल बिहारी पासवान**, **जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमति तान्या पटेल** तथा जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आनंदिता सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत त्वरित, सुलभ एवं कम खर्च में न्याय प्रदान करने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि थाना स्तर पर पुलिस पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में सुलह योग्य मामलों की पहचान कर **कम-से-कम 20 मामलों** को राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु चिन्हित कर संबंधित न्यायालय को भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि थाना स्तर पर पक्षकारों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क स्थापित किया जाए, उन्हें राष्ट्रीय लोक अदालत के लाभों की जानकारी दी जाए तथा आपसी संवाद एवं समझाइश के माध्यम से अधिकाधिक मामलों में सहमति बनाकर उनका निस्तारण कराने का प्रयास किया जाए। विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया जाए कि न्यायालय से निर्गत नोटिसों का **समयानुसार एवं प्रभावी तामिला** हो, ताकि कोई भी पक्षकार सूचना के अभाव में राष्ट्रीय लोक अदालत में उपस्थित होने से वंचित न रहे। **मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्री लाल बिहारी पासवान** ने कहा कि आपसी समझौते से विवादों का समाधान होने पर न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम होता है, समय एवं धन की बचत होती है तथा समाज में भाईचारा, शांति एवं सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से अपील की कि वे सुलह योग्य मामलों में पक्षकारों को समझाकर राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। **जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव** ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक थाना अपने क्षेत्र के सुलह योग्य मामलों की सूची तैयार करे, पक्षकारों से नियमित संपर्क बनाए रखे तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के पूर्व अधिक से अधिक मामलों में सहमति स्थापित कराने का प्रयास करे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी मामले में थाना स्तर पर पक्षकारों के बीच सहमति बनाना कठिन प्रतीत हो अथवा प्रभावी **मध्यस्थता (Mediation)** की आवश्यकता महसूस हो, तो ऐसे मामलों को बिना विलंब **जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरंगाबाद** को भेजा जाए, ताकि प्रशिक्षित मध्यस्थों के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान कराया जा सके। बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित नोटिसों का समयबद्ध तामिला सुनिश्चित किया जाए, तामिला प्रतिवेदन समय पर संबंधित न्यायालय को उपलब्ध कराया जाए तथा न्यायालय, थाना एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखा जाए। आवश्यकता पड़ने पर **प्री-लिटिगेशन मामलों** को भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को संदर्भित किया जाए, ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत से पूर्व ही विवादों का सुलह-समझौते के आधार पर समाधान कराया जा सके। बैठक में यह भी कहा गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत केवल मामलों के निस्तारण का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज में आपसी विश्वास, सौहार्द, भाईचारा एवं न्याय तक सरल पहुँच सुनिश्चित करने का एक सशक्त अभियान है। इसलिए सभी थाना प्रभारियों से अपेक्षा की गई कि वे इस जनहितकारी अभियान में पूरी सक्रियता एवं संवेदनशीलता के साथ अपनी भूमिका निभाएँ। बैठक के अंत में सभी थाना प्रभारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु पूर्ण सहयोग देने, अधिकाधिक सुलह योग्य मामलों को चिन्हित करने, नोटिसों का समय पर तामिला सुनिश्चित करने, पक्षकारों के बीच सहमति स्थापित कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर मामलों को मध्यस्थता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजने का आश्वासन दिया।1