सीतापुर:पुलिस का शिकंजा,अभियान चलाकर छह वांछित व रिपोर्ट मोहम्मद आरिफ अंसारी *सीतापुर:पुलिस का शिकंजा,अभियान चलाकर छह वांछित व वारंटी गिरफ्तार* *रिपोर्टर मोहम्मद आरिफ अंसारी* सीतापुर(उत्तर प्रदेश): अपराधियों और लंबे समय से फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीतापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिसकार्रवाई के तहत थाना मानपुर पुलिस ने पुराने मामलों में फरार वारंटी प्यारेलाल निवासी बल्देवनगर और श्रीराम निवासी करौंदीपुर को पकड़ा। वहीं, रामपुर मथुरा पुलिस ने वारंटी मुकेश गिरि निवासी सेथरवन को गिरफ्तार कियाउधर, महोली पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त सौरभ निवासी कचुरी को दबोचा। इसके अलावा, इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने वाद संख्या 2401764/18 से जुड़े दो वारंटियों मुरउ और निसार निवासी माधवपुर को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी अभियुक्तों का चालान कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। टीमों ने संयुक्त रूप से दबिश देकर एक वांछित समेत कुल छह वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
सीतापुर:पुलिस का शिकंजा,अभियान चलाकर छह वांछित व रिपोर्ट मोहम्मद आरिफ अंसारी *सीतापुर:पुलिस का शिकंजा,अभियान चलाकर छह वांछित व वारंटी गिरफ्तार* *रिपोर्टर मोहम्मद आरिफ अंसारी* सीतापुर(उत्तर प्रदेश): अपराधियों और लंबे समय से फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीतापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिसकार्रवाई के तहत थाना मानपुर पुलिस ने पुराने मामलों में फरार वारंटी प्यारेलाल निवासी बल्देवनगर और श्रीराम निवासी करौंदीपुर को पकड़ा। वहीं, रामपुर मथुरा पुलिस ने वारंटी मुकेश गिरि निवासी सेथरवन को गिरफ्तार कियाउधर, महोली पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त सौरभ निवासी कचुरी को दबोचा। इसके अलावा, इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने वाद संख्या 2401764/18 से जुड़े दो वारंटियों मुरउ और निसार निवासी माधवपुर को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी अभियुक्तों का चालान कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। टीमों ने संयुक्त रूप से दबिश देकर एक वांछित समेत कुल छह वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
- जलभराव से परेशान ग्रामीणों की गुहार, डॉ. राहुल शुक्ला पहुंचे गुड़रुवा पानी में ऐसी ही हर जरूरी और सच्ची खबर सबसे पहले देखने के लिए हमारे चैनल The Crime News TV को Subscribe करें और बेल आइकन जरूर दबाएं। खोज सच की, खबर आपकी।1
- श्रावण मास के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ० राजागणपति आर० महोदय ने तहसील बिसवां स्थित पत्थर शिवाला मंदिर एवं चहलारी घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर एवं घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों एवं पुलिस बल की तैनाती सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी महोदय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंदिर एवं घाट पर निरंतर निगरानी रखी जाए, भीड़ प्रबंधन प्रभावी ढंग से किया जाए तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन एवं कर्मी पूरी तरह तैयार रहें।1
- सीतापुर कल्ली नैमिष रोड पर भीषण सड़क हादसा बनारस के दो श्रद्धालुओं की मौत कई घायल मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, दो भाई की मौत तीसरी मां घायल ड्राइवर भी घायल बनारस के दाल मंडी के रहने वाले हैं सभी1
- Post by राजू कुमार बंसल (पत्रकार)1
- तेज रफ्तार ने छीनी दो जिंदगियां, कदम के पेड़ से भिड़ी कार कल्ली-नैमिष मार्ग पर बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कदम के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर मछरेहटा अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बनारस निवासी आकाश गुप्ता (30) पुत्र राजीव गुप्ता और यश गुप्ता (25) पुत्र राजीव गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार सवार नंदनी गुप्ता (50) की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सीतापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार चालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। वह बोलने की स्थिति में नहीं था, जिसके चलते उसे भी जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।3
- बलदेवनगर में विकास की नई राह: ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शुभारंभ बलदेवनगर में विकास की नई राह: ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने इंटरलॉकिंग सड़क का किया शुभारंभ फीता काटकर कार्य का किया उद्घाटन, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत; जनकल्याणकारी योजनाओं की समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा संवाददाता, नरेश गुप्ता अटरिया/सीतापुर। जयपालपुर ग्राम पंचायत के बलदेवनगर गांव में विकास कार्यों को गति देते हुए इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सिधौली ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने फीता काटकर इंटरलॉकिंग कार्य का उद्घाटन किया। निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखने को मिला। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत का फूल-मालाओं से स्वागत कर विकास कार्य के लिए आभार जताया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक अपने हाथों से लड्डू खिलाकर सभी का मुंह मीठा कराया। उनके इस सहज अंदाज से ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। जनता की समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा ग्रामीणों को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख रामबख्श रावत ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन या अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए सीधे उनसे संपर्क करें। जनहित से जुड़े मामलों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। सड़क और बुनियादी सुविधाओं पर जोर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि गांवों में बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सड़क, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग सहित विभिन्न विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थलों को भी आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर उनके कार्यकाल में कई सड़क, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाने की जानकारी दी गई। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर, बैठने की व्यवस्था तथा मंदिरों और चौराहों पर स्ट्रीट लाइट एवं सोलर लाइट लगवाने जैसे कार्य भी कराए जाने का दावा किया गया। ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में राहत बलदेवनगर में इंटरलॉकिंग सड़क का कार्य शुरू होने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। कार्यक्रम में मनीष मिश्रा, सनोज मिश्रा, संजय सिंह चौहान, टीनू सिंह चौहान, विक्रम रावत, मनोज रावत, महंत जगदेव, पप्पू यादव, अनूप, बलदेव, साहित्य सिंह, रंजीत सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।3
- गंगाजल हाथ में लेकर पार्षदों ने खाई कमीशन बांटने की कसम, वायरल हुआ वीडियो ‘धोखा दिया तो…’, गंगाजल हाथ में लेकर पार्षदों ने खाई बराबर कमीशन बांटने की कसम, वायरल होते ही मचा हड़कंप उच्च अधिकारियों के जांच के बाद पोस्ट होगी की वीडियो कहां का है रिपोर्टर इस बात की पोस्ट नहीं करता शाहजहांपुर । नगर निगम के पार्षदों की सौगंध का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में सभी 60 वार्डों के पार्षद बकायदा सौगंध खा रहे हैं कि निगम से जो भी आमदनी यानी अवैध कमीशन आएगा, वह सभी 60 पार्षदों में बराबर बांटा जाएगा. शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर नगर निगम से एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. इसने लोकतंत्र के प्रतिनिधियों की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में विकास कार्यों के लिए चुने गए पार्षद पवित्र गंगाजल हाथ में लेकर यह कसम खाते दिख रहे हैं कि निगम से आने वाला ‘कमीशन और बंदरबांट’ का पैसा सभी में बराबर बांटा जाएगा. इतना ही नहीं हद तो तब हो गई जब एक पार्षद ने धोखा देने वाले की मां के बारे में घिनौनी और मर्यादा को तार तार करने वाली बात कह दी. पार्षदों की कसम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. हालांकि, मैं इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता हूं शाहजहांपुर में पार्षदों का वायरल वीडियो. 60 वार्डों के पार्षद बकायदा सौगंध खाते दिखे शाहजहांपुर नगर निगम के पार्षदों की सौगंध का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में शाहजहांपुर नगर निगम के सभी 60 वार्डों के पार्षद बकायदा सौगंध खा रहे हैं कि निगम से जो भी आमदनी यानी अवैध कमीशन आएगा, वह सभी 60 पार्षदों में बराबर बांटा जाएगा. वे यह भी कसम खाते हैं कि उनके समूह के किसी भी सदस्य पर आंच आने पर सभी एक साथ खड़े होंगे और कोई गद्दारी नहीं करेगा1
- 20 साल से नहीं सुधरी गांव की हालत, विकास के दावों पर उठे सवाल1